MEA: ट्रंप की टिप्पणी से भारत-बांग्लादेश के बीच जल से जुड़े मुद्दों तक, विदेश मंत्रालय ने क्या-क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने द्विसाप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बांग्लादेश के तीस्ता मुद्दे पर रुख से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा, “बांग्लादेश और भारत के बीच कई नदियां साझा हैं। सटीक संख्या बताएं तो दोनों देशों के बीच 54 नदियां साझा हैं। दोनों देशों के बीच जल से जुड़ा कोई भी सहयोग या बातचीत बांग्लादेश के साथ हमारे द्विपक्षीय संयुक्त नदी आयोग या संयुक्त नदी आयोग के साथ-साथ पहले से मौजूद संवाद तंत्र के जरिए ही होगी।“तीस्ता नदी लंबे समय से भारत और बांग्लादेश के बीच एक प्रमुख मुद्दा रही है। इसमें जल बंटवारे के साथ नदी प्रबंधन से जुड़े व्यापक विषय भी शामिल हैं। बांग्लादेश तीस्ता के पानी में अधिक हिस्सेदारी की मांग करता रहा है, जबकि व्यापक जल बंटवारा समझौता अब तक लंबित है। पश्चिम बंगाल की अपनी जल जरूरतों को लेकर आपत्ति भी इस समझौते के लंबित रहने की एक वजह रही है।भारत और बांग्लादेश के बीच 54 नदियां साझा हैं। वर्ष 1996 की गंगा जल संधि फरक्का बैराज पर सूखे मौसम में पानी के बंटवारे को नियंत्रित करती है। हालांकि, कई दौर की द्विपक्षीय बातचीत के बावजूद तीस्ता का मुद्दा अब तक हल नहीं हो सका है। 2011 में प्रस्तावित एक समझौते में तीस्ता के पानी का 42.5 प्रतिशत हिस्सा भारत और 37.5 प्रतिशत हिस्सा बांग्लादेश को देने की बात कही गई थी। बाकी हिस्से को अन्य जरूरतों के लिए रखा जाना था। हालांकि, पश्चिम बंगाल के विरोध के कारण यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका।मुंबई पुलिस की ओर से 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में पाकिस्तान में मौजूद छह आरोपियों के खिलाफ उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बीच विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 2 min · National Desk

‘अभी मुझे शांति से मरने दो': त्विषा का मौत से पहले भाभी को आखिरी मैसेज, CBI चार्जशीट में खुलासे; क्या लिखा?

राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल जिला अदालत में चालान पेश कर दिया है। चालान में त्विषा की सास एवं सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे तथा त्विषा के पति अधिवक्ता समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज हत्या, प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में आरोप लगाए गए हैं। चालान में 150 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। इनमें गिरिबाला सिंह के बड़े बेटे की पहली पत्नी का बयान भी शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि संतान नहीं होने पर उन्हें बांझ कहकर प्रताड़ित किया गया और घर से निकाल दिया गया। सीबीआई की चार्जशीट में त्विषा शर्मा की ओर से मौत से चंद मिनट पहले अपनी भाभी राशि को भेजा गया आखिरी मैसेज भी शामिल है। त्विषा ने लिखा था- “उससे कहो कि अपनी पत्नी के बचे हुए हिस्से समेट ले, लेकिन कल… अभी मुझे शांति से मरने दो।” इससे पहले भी त्विषा ने अपनी भाभी को मैसेज कर पति समर्थ पर सारी हदें पार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था कि वह खुद को बेहद घुटन में महसूस कर रही हैं और जिंदगी खत्म करने का रास्ता तलाश रही हैं। सीबीआई ने 30 अप्रैल से 12 मई तक, यानी त्विषा की मौत से कुछ मिनट पहले तक, उनकी मां, भाभी और अन्य परिजनों को भेजे गए वाट्सऐप संदेशों को तारीख और समय के साथ चार्जशीट में शामिल किया है। जांच एजेंसी ने इन संदेशों को दहेज हत्या और प्रताड़ना के आरोपों से जोड़ते हुए साक्ष्य के तौर पर पेश किया है। त्विषा ने अपनी मां को भेजे संदेश में लिखा था कि समर्थ उनसे बात नहीं कर रहे हैं और भोपाल बुलाकर फिर से नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी तब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 2 min · National Desk

MP: तड़के छात्रावास से निकल गए 11 आदिवासी बच्चे, 10 किमी पैदल चले; फिर दूसरे गांव में ऐसी बात बताई; मचा हड़कंप

छिंदवाड़ा के हरदुआ माल स्थित अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास में मंगलवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां रहने वाले 11 आदिवासी छात्र करीब 4 बजे छात्रावास से निकलकर ग्राम ग्रेठिया पहुंच गए। सुबह-सुबह गांव पहुंचे छात्रों को देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए। छात्रों ने ग्रामीणों को छात्रावास में रहने के दौरान होने वाली कथित परेशानियों और अव्यवस्थाओं के बारे में बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद छिंदवाड़ा से जांच टीम छात्रावास पहुंची। बताया जा रहा है कि 11 छात्र तड़के छात्रावास से निकलने के बाद ग्रेठिया पहुंचे थे। ग्रामीणों ने जब उनसे बातचीत की तो छात्रों ने छात्रावास में होने वाली परेशानियों की जानकारी दी। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक के व्यवहार और वहां की व्यवस्थाओं को लेकर भी छात्रों ने अपनी बातें रखीं। छात्रों के छात्रावास से बाहर निकलने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छात्रों के साथ ही छात्रावास से जुड़े लोगों से जानकारी ली।घटना में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसी क्या स्थिति बनी कि छात्रावास में रहने वाले 11 नाबालिग छात्र रात के अंधेरे में करीब 4 बजे छात्रावास छोड़कर दूसरे गांव पहुंच गए। यदि छात्रों ने किसी परेशानी के चलते यह कदम उठाया है तो छात्रावास में उनकी सुरक्षा, निगरानी और देखरेख की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले को सिर्फ सामान्य शिकायत मानकर खत्म नहीं किया जाना चाहिए। छात्रों ने जो भी बातें बताई हैं, उनकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।ग्रामीणों और अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 2 min · National Desk

महिला हॉकी विश्व कप में भारत की पहली जीत: दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, पूल डी में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया

महिला हॉकी विश्व कप में भारत की पहली जीत: दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, पूल डी में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया महिला हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हरा दिया। एम्स्टलवीन के वेगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए पूल डी के मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा और एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम किया। विश्व कप में यह भारत की पहली जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने चीन के खिलाफ अपना पहला मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला था। इस शानदार जीत के बाद भारत के दो मैचों में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ चार अंक हो गए हैं और टीम पूल डी की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। पहले क्वार्टर में सुनेलिता ने खोला खाता भारत ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। टीम को 10वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो ने गोल कर शुरुआती बढ़त दिलाई। पहले क्वार्टर के समाप्त होने तक भारत 1-0 से आगे रहा। दक्षिण अफ्रीका ने बराबरी के लिए कुछ अच्छे प्रयास किए, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उसके हर हमले को नाकाम कर दिया। पहले 15 मिनट में भारत ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। दूसरे क्वार्टर में भारत ने दोगुनी की बढ़त दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अपनी आक्रामकता और बढ़ा दी। 16वें मिनट में नवनीत कौर ने पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए भारत की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद भारत लगातार द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs SA Live Score: चौथे क्वार्टर का खेल जारी, भारत 6-0 से आगे; क्या दक्षिण अफ्रीका कर पाएगी वापसी?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी पहला क्वार्टर पहले क्वार्टर के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की ओर से सुनेलिता टोप्पो ने 10वें मिनट में गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। दक्षिण अफ्रीका ने गोल की तलाश में दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उसे कामयाब नहीं होने दिया। क्वार्टर के अंत तक भारत ने अपनी बढ़त कायम रखते हुए मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। दूसरा क्वार्टर भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। नवनीत कौर ने 16वें मिनट में पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए टीम को बढ़त दिलाई। 24वें मिनट में सुशीला चानू ने शानदार गोल के साथ भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी है। हाफ-टाइम तक भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना रखी है। तीसरा क्वार्टर तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। 37वें मिनट ने दीपिका ने शानदार गोल दागा। 43वें मिनट में लालरेसियामी और 44वें मिनट में साक्षी राणा ने गोल के साथ टीम को 6-0 की बढ़त दिला दी है। चौथा क्वार्टर दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले में अपना पहला गोल कर लिया है। कायला वाल डी ने 54वें मिनट ने पहला गोल दागा। फिलहाल भारत 6-1 से आगे है। महिला हॉकी विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज भारतीय महिला टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से एम्सटलवीन के वेगनर स्टेडियम में हो रहा है। भारत की नजरें पहली जीत पर हैं। इससे पहले टीम ने चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs SA Live Score: दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा बरकरार, दक्षिण अफ्रीका से 2-0 से आगे

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी पहला क्वार्टर पहले क्वार्टर के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की ओर से सुनेलिता टोप्पो ने 10वें मिनट में गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। दक्षिण अफ्रीका ने गोल की तलाश में दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उसे कामयाब नहीं होने दिया। क्वार्टर के अंत तक भारत ने अपनी बढ़त कायम रखते हुए मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। दूसरा क्वार्टर भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। नवनीत कौर ने 16वें मिनट में पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए टीम को बढ़त दिलाई। अब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से 2-0 से आगे है। महिला हॉकी विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज भारतीय महिला टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से एम्सटलवीन के वेगनर स्टेडियम में हो रहा है। भारत की नजरें पहली जीत पर हैं। इससे पहले टीम ने चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 1 min · National Desk

West Bengal: कोलकाता में सीजेपी के सभी कार्यक्रम रद्द, कॉकरोच जनता पार्टी ने भाजपा और शासन पर क्या लगाए आरोप?

पश्चिम बंगाल में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आरोप लगाया है कि कोलकाता में उसका प्रस्तावित कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं की कथित धमकी और राज्य प्रशासन के दबाव के कारण रद्द हो गया। सीजेपी के मुताबिक, उत्तर कोलकाता के भारत सभा हॉल में होने वाले कार्यक्रम को अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। संगठन का दावा है कि हॉल के मालिकों को कथित तौर पर धमकियां मिली थीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 1 min · National Desk

रूसी हमले से खारकीव में भारी तबाही: रिहायशी इमारतें जमींदोज, 10 की मौत, 17 घायल; जेलेंस्की ने क्या दी धमकी?

यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खारकीव क्षेत्र में मंगलवार को रूसी मिसाइल हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल बताए गए हैं। हमला पेचेनीही गांव के मध्य इलाके में हुआ, जहां रिहायशी इमारतों के बीच दुकानें, कैफे और डाकघर मौजूद हैं। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में कई इमारतों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। कहां और कैसे हुआ हमला? यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि रूसी सेना ने सुबह के समय पेचेनीही में एक व्यस्त चौराहे को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि इस इलाके में डाकघर और कई दुकानें थीं और इसके आसपास रिहायशी इमारतें मौजूद थीं। जेलेंस्की ने हमले के बाद की तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें क्षतिग्रस्त इमारत, आग की चपेट में आए वाहन और घायलों को स्ट्रेचर पर ले जाते राहतकर्मी दिखाई दे रहे हैं। जेलेंस्की ने रूस को जवाब देने की दी चेतावनी हमले के बाद जेलेंस्की ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन इस रूसी हमले का जवाब जरूर देगा। इस बीच खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि हमले में 17 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मिसाइल हमले से 10 निजी इमारतों के अलावा एक कैफे, डाकघर, दुकान और कम से कम सात वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। This morning, the Russians launched a brutal attack on a busy intersection in Pechenihy, Kharkiv region – a location with a post office and stores, surrounded only by residential buildings. As of now, 10 people have been reported killed. My condolences to their families and… pic.twitter.com/AnFmXsSzAS — Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленс …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 2 min · National Desk

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: विफल रही बात, हिंदू पक्षकार बोले- नहीं देंगे मस्जिद के लिए एक इंच जमीन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद ईदगाह विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चल रही सुलह-समझौते की कोशिशें एक बार फिर नाकाम साबित हुई हैं। मथुरा के सुलह समझौता केंद्र में मंगलवार को होने वाली दूसरी वार्ता मुस्लिम पक्ष की अनुपस्थिति के कारण विफल हो गई। मुस्लिम पक्ष के न आने पर कोर्ट ने पत्रावली पर सुनवाई स्थगित कर दी है। अब इस अहम विवाद की सुनवाई सीधे सुप्रीम कोर्ट में 21, 22 और 23 अगस्त को की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 1 min · National Desk

इमरान खान को राहत: 'प्राइवेट अस्पताल में कराएं पूर्व पीएम की मेडिकल जांच', पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को इलाज और स्वास्थ्य जांच के लिए निजी अस्पताल ले जाने का आदेश दिया है। अदालत ने यह निर्देश मंगलवार को इमरान खान की आंखों की बीमारी से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया। तीन सदस्यीय पीठ की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस शाहिद वहीद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 73 वर्षीय इमरान खान को अगले कुछ दिनों में इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया जाए। अदालत ने कहा कि यह आदेश कैदी के मौलिक अधिकारों और उसकी सेहत एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 1 min · National Desk