छिंदवाड़ा के हरदुआ माल स्थित अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास में मंगलवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां रहने वाले 11 आदिवासी छात्र करीब 4 बजे छात्रावास से निकलकर ग्राम ग्रेठिया पहुंच गए। सुबह-सुबह गांव पहुंचे छात्रों को देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए। छात्रों ने ग्रामीणों को छात्रावास में रहने के दौरान होने वाली कथित परेशानियों और अव्यवस्थाओं के बारे में बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद छिंदवाड़ा से जांच टीम छात्रावास पहुंची। बताया जा रहा है कि 11 छात्र तड़के छात्रावास से निकलने के बाद ग्रेठिया पहुंचे थे। ग्रामीणों ने जब उनसे बातचीत की तो छात्रों ने छात्रावास में होने वाली परेशानियों की जानकारी दी। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक के व्यवहार और वहां की व्यवस्थाओं को लेकर भी छात्रों ने अपनी बातें रखीं। छात्रों के छात्रावास से बाहर निकलने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छात्रों के साथ ही छात्रावास से जुड़े लोगों से जानकारी ली।घटना में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसी क्या स्थिति बनी कि छात्रावास में रहने वाले 11 नाबालिग छात्र रात के अंधेरे में करीब 4 बजे छात्रावास छोड़कर दूसरे गांव पहुंच गए। यदि छात्रों ने किसी परेशानी के चलते यह कदम उठाया है तो छात्रावास में उनकी सुरक्षा, निगरानी और देखरेख की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले को सिर्फ सामान्य शिकायत मानकर खत्म नहीं किया जाना चाहिए। छात्रों ने जो भी बातें बताई हैं, उनकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।ग्रामीणों और अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
MP: तड़के छात्रावास से निकल गए 11 आदिवासी बच्चे, 10 किमी पैदल चले; फिर दूसरे गांव में ऐसी बात बताई; मचा हड़कंप
छिंदवाड़ा के हरदुआ माल स्थित अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास में मंगलवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां रहने वाले 11 आदिवासी छात्र करीब 4 बजे छात्रावास से निकलकर ग्राम ग्रेठिया पहुंच गए। सुबह-सुबह गांव पहुंचे छात्रों को देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए। छात्रों ने ग्रामीणों को छात्रावास में रहने के दौरान होने वाली कथित परेशानियों और अव्यवस्थाओं के बारे में बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद छिंदवाड़ा से जांच टीम छात्रावास पहुंची। बताया जा रहा है कि 11 छात्र तड़के छात्