Top News: कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट; झारखंड की 44 परीक्षाएं रद्द; पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार

देश और दुनिया से जुड़ी कई अहम खबरों मौसम, सुरक्षा, राजनीति, शिक्षा, कानून और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर हलचल रही। उत्तर भारत में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हुआ। देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, जबकि हिमाचल में चूना पत्थर की खान ढहने से तीन मजदूरों के दबने की खबर सामने आई। झारखंड में सरकार ने 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दीं। इनमें जेपीएससी और टीडीपीएल से जुड़ी पुरानी परीक्षाएं भी शामिल हैं। परीक्षा विवाद के बीच सफल अभ्यर्थियों का विरोध भी जारी है। इसी राज्य में अम्रपाली-मगध क्षेत्र में जबरन वसूली के मामले में एनआईए अदालत ने 12 दोषियों को सजा सुनाई। दिल्ली में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों को दिल्ली जल बोर्ड के टेंडर में कथित अनियमितताओं के मामले में एसीबी ने गिरफ्तार किया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भी अपनी परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। 600 विशेषज्ञों को हटाकर नई टीम बनाई जा रही है और प्रश्नपत्रों की जांच के लिए चार स्तरीय व्यवस्था लागू होगी। अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े दो कर्मचारियों को हटाकर परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई गई। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर ईरान से यूएई की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने का दावा किया गया। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को बमबारी की धमकी दी है। भारत ने फलस्तीन के लिए दो-राज्य समाधान के समर्थन को दोहराया और गाजा की स्थिति पर चिंता जताई। तमिलनाडु सरकार ने तीसरे बच्चे के जन्म पर सरकारी महिला कर्मचारियों को 365 दिन की मातृत्व छुट्टी देने का फैसला किया। महाराष्ट्र में धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 28 अगस्त से लागू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

झारखंड की 44 परीक्षाएं रद्द: असिस्टेंट प्रोफेसर, सिविल जज से लेकर वन विभाग तक के पद; सरकारी अधिसूचना में क्या?

झारखंड सरकार ने देर रात आठ नोटिफिकेशन जारी कर 44 परीक्षाओं को रद्द कर दिया। इनमें वे परीक्षाएं भी शामिल हैं, जो 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित की गई थीं। जेपीएससी-जेएसएससी को लेकर उपजे विवाद और छात्रों के 23 दिनों तक चले आंदोलन के बाद रद्द की गई परीक्षाओं में ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी कलेक्टर, डेंटल डॉक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर, सिविल जज, एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर जैसे पदों के लिए हुई भर्तियां शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

Red Fort Blast: जसीर बिलाल वानी की जमानत याचिका खारिज, एनआईए ने आरोपी को बताया है वारदात का मुख्य साजिशकर्ता

दिल्ली हाईकोर्ट ने 2025 के लाल किला बम ब्लास्ट मामले में आरोपी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश की डिफॉल्ट जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस विकास महाजन की डिवीजन बेंच ने ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर उसकी अपील भी खारिज कर दी। डिफॉल्ट जमानत उस स्थिति में मिलती है, जब जांच एजेंसी निर्धारित कानूनी अवधि में जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल नहीं करती। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी वानी (20) को 10 नवंबर, 2025 को लाल किला क्षेत्र में हुए कार बम ब्लास्ट का सक्रिय साजिशकर्ता बताया है। वानी ने डॉ. उमर-उन-नबी के साथ मिलकर आतंकी मॉड्यूल को तकनीकी सहायता दी। एजेंसी का आरोप है कि उसने ड्रोन में बदलाव करने और रॉकेट बनाने का प्रयास भी किया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

Odisha Flood: पांच दिन तक पेड़ से चिपका रहा शख्स, नदी में बहने के बावजूद बचाव दल ने कैसे सुनंदा की जान बाचाई?

नदी में बहने के बाद सुनंदा ने कैसे बचाई जान? ताड़ के पेड़ पर पांच दिन तक कैसे टिके रहे? बचाव दल ने कैसे निकाला बाहर? ओडिशा में बाढ़ के बीच कितने लोगों को बचाया गया? सुनंदा बेहरा भद्रक जिले के धामनगर प्रखंड के अर्जुनपुर ग्राम पंचायत के बालिपटना गांव के रहने वाले हैं। वह पोचारा नदी के बढ़े हुए पानी में बह गए थे। ग्रामीणों ने उन्हें खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन कई दिनों तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उनके जिंदा मिलने की उम्मीद भी कम होने लगी थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीण नाव से बाजापति खेत इलाके से गुजर रहे थे।नाव से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर बाढ़ के पानी के बीच एक व्यक्ति पर पड़ी, जो ताड़ के पेड़ से चिपका हुआ था। पास जाने पर पता चला कि वह सुनंदा बेहरा ही हैं। वह पांच दिनों से बिना भोजन के पेड़ को पकड़े हुए थे। लगातार पानी में रहने और भोजन नहीं मिलने से उनका शरीर बेहद कमजोर हो गया था। जब बचाव दल ने उन्हें बाहर निकाला तो उनके हाथ-पैर कांप रहे थे और वह काफी थके हुए थे।ग्रामीणों ने तुरंत ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल यानी ओडीआरएएफ की टीम को सूचना दी। टीम बाढ़ के तेज पानी के बीच मौके पर पहुंची और सुनंदा को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किया। बचाव अभियान आसान नहीं था, लेकिन काफी प्रयास के बाद टीम उन्हें सुरक्षित किनारे तक ले आई। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिकता के आधार पर उनका इलाज शुरू किया और उनकी हालत गंभीर बताई गई।सुनंदा को बचाने के बीच राज्य में बाढ़ राहत और बचाव अभियान भी जारी है। ओडिशा अग्निशमन एवं आपात सेवा के आईजी यूके दाश के अनुसार, बाढ़ के पानी से करीब एक हजार लोगों और 150 घरेलू पशुओं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Srinagar: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर दौरे पर, LG मनोज सिन्हा और CM उमर अब्दुल्ला से करेंगे भेंट

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर पदभार संभालने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अपने पहले दौरे पर बुधवार को कश्मीर पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर प्रवास के दौरान गोर की मुलाकात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से होने का कार्यक्रम है। वे लद्दाख भी जा सकते हैं। गौरतलब है कि पूर्व में भी अमेरिकी राजनयिक कश्मीर का दौरा कर विभिन्न राजनीतिक और गैर-राजनीतिक समूहों से बातचीत करते रहे हैं। वर्ष 2024 में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भी एक अमेरिकी राजनयिक प्रतिनिधिमंडल ने अपने कश्मीर दौरे के दौरान कई राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की थी।यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का उनका पहला हाई-लेवल राजनयिक दौरा होगा. तुर्की-सऊदी रक्षा समझौते और इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के कारण उनके इस दौरे को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, क्योंकि वे दक्षिण और मध्य एशिया के लिए वाशिंगटन के विशेष दूत भी हैं।राजदूत के बुधवार दोपहर श्रीनगर पहुंचने और गुरुवार को लद्दाख के लिए रवाना होने की उम्मीद है। दोनों देशों की मौजूदा सरकारों के बीच भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के और मजबूत होने के संदर्भ में भी यह दौरा महत्वपूर्ण है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

ईरान के निशाने पर UAE?: दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलें, एक क्षेत्रीय जल में गिरी; रक्षा मंत्रालय ने खोला राज

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की ओर मिसाइल खतरे को लेकर जारी अलर्ट के बाद देश के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है। मंत्रालय के मुताबिक, एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से यूएई की दिशा में दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया। पहली मिसाइल कहां गिरी और दूसरी का क्या हुआ? यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों मिसाइलों में से पहली देश के क्षेत्रीय जल से बाहर जा गिरी, जबकि दूसरी मिसाइल यूएई के क्षेत्रीय जल में गिरी। मंत्रालय के बयान के मुताबिक, इस घटना के बाद भी देश की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है। क्या यूएई किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार है? यूएई के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि वह हाई अलर्ट पर है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी कोशिश का मजबूती से सामना किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार, यूएई का उद्देश्य देश की संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखना है। साथ ही राष्ट्रीय हितों और क्षमताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने की तैयारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

महिला हॉकी विश्व कप में भारत की पहली जीत: दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, पूल डी में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया

महिला हॉकी विश्व कप में भारत की पहली जीत: दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, पूल डी में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया महिला हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हरा दिया। एम्स्टलवीन के वेगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए पूल डी के मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा और एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम किया। विश्व कप में यह भारत की पहली जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने चीन के खिलाफ अपना पहला मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला था। इस शानदार जीत के बाद भारत के दो मैचों में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ चार अंक हो गए हैं और टीम पूल डी की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। पहले क्वार्टर में सुनेलिता ने खोला खाता भारत ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। टीम को 10वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो ने गोल कर शुरुआती बढ़त दिलाई। पहले क्वार्टर के समाप्त होने तक भारत 1-0 से आगे रहा। दक्षिण अफ्रीका ने बराबरी के लिए कुछ अच्छे प्रयास किए, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उसके हर हमले को नाकाम कर दिया। पहले 15 मिनट में भारत ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। दूसरे क्वार्टर में भारत ने दोगुनी की बढ़त दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अपनी आक्रामकता और बढ़ा दी। 16वें मिनट में नवनीत कौर ने पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए भारत की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद भारत लगातार द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई स्पेशल सीपी बदले, अजय चौधरी को मिली ट्रैफिक की कमान, दो डीसीपी हटाए गए

दो डीसीपी हटाए गए इसके अलावा दो जिला पुलिस उपायुक्त उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया और दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस डा.हेमंत तिवारी को जिलों से हटाया गया है। इसके अलावा दो जिला पुलिस उपायुक्त उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया और दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस डा.हेमंत तिवारी को जिलों से हटाया गया है। दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों के मंगलवार को तबादला सूची जारी कर दी। इस सूची में कई स्पेशल सीपी बदले गए हैं। दिल्ली के यातायात की कमान आईपीएस अधिकारी अजय चौधरी अधिकारी को दी गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

MEA: ट्रंप की टिप्पणी से भारत-बांग्लादेश के बीच जल से जुड़े मुद्दों तक, विदेश मंत्रालय ने क्या-क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने द्विसाप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बांग्लादेश के तीस्ता मुद्दे पर रुख से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा, “बांग्लादेश और भारत के बीच कई नदियां साझा हैं। सटीक संख्या बताएं तो दोनों देशों के बीच 54 नदियां साझा हैं। दोनों देशों के बीच जल से जुड़ा कोई भी सहयोग या बातचीत बांग्लादेश के साथ हमारे द्विपक्षीय संयुक्त नदी आयोग या संयुक्त नदी आयोग के साथ-साथ पहले से मौजूद संवाद तंत्र के जरिए ही होगी।“तीस्ता नदी लंबे समय से भारत और बांग्लादेश के बीच एक प्रमुख मुद्दा रही है। इसमें जल बंटवारे के साथ नदी प्रबंधन से जुड़े व्यापक विषय भी शामिल हैं। बांग्लादेश तीस्ता के पानी में अधिक हिस्सेदारी की मांग करता रहा है, जबकि व्यापक जल बंटवारा समझौता अब तक लंबित है। पश्चिम बंगाल की अपनी जल जरूरतों को लेकर आपत्ति भी इस समझौते के लंबित रहने की एक वजह रही है।भारत और बांग्लादेश के बीच 54 नदियां साझा हैं। वर्ष 1996 की गंगा जल संधि फरक्का बैराज पर सूखे मौसम में पानी के बंटवारे को नियंत्रित करती है। हालांकि, कई दौर की द्विपक्षीय बातचीत के बावजूद तीस्ता का मुद्दा अब तक हल नहीं हो सका है। 2011 में प्रस्तावित एक समझौते में तीस्ता के पानी का 42.5 प्रतिशत हिस्सा भारत और 37.5 प्रतिशत हिस्सा बांग्लादेश को देने की बात कही गई थी। बाकी हिस्से को अन्य जरूरतों के लिए रखा जाना था। हालांकि, पश्चिम बंगाल के विरोध के कारण यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका।मुंबई पुलिस की ओर से 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में पाकिस्तान में मौजूद छह आरोपियों के खिलाफ उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बीच विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई स्पेशल सीपी बदले, अजय चौधरी को मिली ट्रैफिक की कमान, दो डीसीपी हटाए गए

दो डीसीपी हटाए गए इसके अलावा दो जिला पुलिस उपायुक्त उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया और दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस डा.हेमंत तिवारी को जिलों से हटाया गया है। इसके अलावा दो जिला पुलिस उपायुक्त उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया और दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस डा.हेमंत तिवारी को जिलों से हटाया गया है। दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों के मंगलवार को तबादला सूची जारी कर दी। इस सूची में कई स्पेशल सीपी बदले गए हैं। दिल्ली के यातायात की कमान आईपीएस अधिकारी अजय चौधरी अधिकारी को दी गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 18, 2026 · 1 min · National Desk