भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी पहला क्वार्टर पहले क्वार्टर के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की ओर से सुनेलिता टोप्पो ने 10वें मिनट में गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। दक्षिण अफ्रीका ने गोल की तलाश में दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उसे कामयाब नहीं होने दिया। क्वार्टर के अंत तक भारत ने अपनी बढ़त कायम रखते हुए मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। दूसरा क्वार्टर भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। नवनीत कौर ने 16वें मिनट में पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए टीम को बढ़त दिलाई। 24वें मिनट में सुशीला चानू ने शानदार गोल के साथ भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी है। हाफ-टाइम तक भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना रखी है। तीसरा क्वार्टर तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। 37वें मिनट ने दीपिका ने शानदार गोल दागा। 43वें मिनट में लालरेसियामी और 44वें मिनट में साक्षी राणा ने गोल के साथ टीम को 6-0 की बढ़त दिला दी है। चौथा क्वार्टर दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले में अपना पहला गोल कर लिया है। कायला वाल डी ने 54वें मिनट ने पहला गोल दागा। फिलहाल भारत 6-1 से आगे है। महिला हॉकी विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज भारतीय महिला टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से एम्सटलवीन के वेगनर स्टेडियम में हो रहा है। भारत की नजरें पहली जीत पर हैं। इससे पहले टीम ने चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें