राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल जिला अदालत में चालान पेश कर दिया है। चालान में त्विषा की सास एवं सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे तथा त्विषा के पति अधिवक्ता समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज हत्या, प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में आरोप लगाए गए हैं। चालान में 150 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। इनमें गिरिबाला सिंह के बड़े बेटे की पहली पत्नी का बयान भी शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि संतान नहीं होने पर उन्हें बांझ कहकर प्रताड़ित किया गया और घर से निकाल दिया गया। सीबीआई की चार्जशीट में त्विषा शर्मा की ओर से मौत से चंद मिनट पहले अपनी भाभी राशि को भेजा गया आखिरी मैसेज भी शामिल है। त्विषा ने लिखा था- “उससे कहो कि अपनी पत्नी के बचे हुए हिस्से समेट ले, लेकिन कल… अभी मुझे शांति से मरने दो।” इससे पहले भी त्विषा ने अपनी भाभी को मैसेज कर पति समर्थ पर सारी हदें पार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था कि वह खुद को बेहद घुटन में महसूस कर रही हैं और जिंदगी खत्म करने का रास्ता तलाश रही हैं। सीबीआई ने 30 अप्रैल से 12 मई तक, यानी त्विषा की मौत से कुछ मिनट पहले तक, उनकी मां, भाभी और अन्य परिजनों को भेजे गए वाट्सऐप संदेशों को तारीख और समय के साथ चार्जशीट में शामिल किया है। जांच एजेंसी ने इन संदेशों को दहेज हत्या और प्रताड़ना के आरोपों से जोड़ते हुए साक्ष्य के तौर पर पेश किया है। त्विषा ने अपनी मां को भेजे संदेश में लिखा था कि समर्थ उनसे बात नहीं कर रहे हैं और भोपाल बुलाकर फिर से नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी तब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
‘अभी मुझे शांति से मरने दो': त्विषा का मौत से पहले भाभी को आखिरी मैसेज, CBI चार्जशीट में खुलासे; क्या लिखा?
राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल जिला अदालत में चालान पेश कर दिया है। चालान में त्विषा की सास एवं सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे तथा त्विषा के पति अधिवक्ता समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज हत्या, प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में आरोप लगाए गए हैं। चालान में 150 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। इनमें गिरिबाला सिंह के बड़े बेटे की पहली पत्नी का बयान भी शामिल है। उन