महिला हॉकी विश्व कप में भारत की पहली जीत: दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, पूल डी में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया महिला हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हरा दिया। एम्स्टलवीन के वेगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए पूल डी के मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा और एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम किया। विश्व कप में यह भारत की पहली जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने चीन के खिलाफ अपना पहला मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला था। इस शानदार जीत के बाद भारत के दो मैचों में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ चार अंक हो गए हैं और टीम पूल डी की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। पहले क्वार्टर में सुनेलिता ने खोला खाता भारत ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। टीम को 10वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो ने गोल कर शुरुआती बढ़त दिलाई। पहले क्वार्टर के समाप्त होने तक भारत 1-0 से आगे रहा। दक्षिण अफ्रीका ने बराबरी के लिए कुछ अच्छे प्रयास किए, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उसके हर हमले को नाकाम कर दिया। पहले 15 मिनट में भारत ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। दूसरे क्वार्टर में भारत ने दोगुनी की बढ़त दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अपनी आक्रामकता और बढ़ा दी। 16वें मिनट में नवनीत कौर ने पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए भारत की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद भारत लगातार द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
महिला हॉकी विश्व कप में भारत की पहली जीत: दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, पूल डी में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया
महिला हॉकी विश्व कप में भारत की पहली जीत: दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, पूल डी में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया महिला हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हरा दिया। एम्स्टलवीन के वेगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए पूल डी के मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा और एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम किया। विश्व कप में यह भारत की पहली जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने चीन के खिलाफ अपना पहला मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला था। इस शानदार ज