अनंत नाद-म्यूजिक फॉर द सोल: भजनों से गुंजायमान रहेगी दिल्ली, कल आप भी कीजिए राधा-कृष्ण भक्ति का दिव्य अनुभव

जब भक्ति के सुर हों, कृष्ण की कथा हो और पूरा सभागार एक साथ हरिनाम में डूब जाए, तो संगीत महज प्रस्तुति नहीं रहता, वह अनुभव बन जाता है एक दिव्य यात्रा की। कुछ ऐसा ही आध्यात्मिक माहौल 23 अगस्त यानी कल दिल्ली में देखने को मिलेगा। रविवार को द्वारका स्थित यशोभूमि में ‘अनंत नाद-म्यूजिक फॉर द सोल’ का आयोजन होगा। लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट की एक ऐसी शाम जहां श्रोता सुरीले भजनों और आधुनिक संगीत के मेल से कृष्ण की भक्ति में झूमेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: नीरज चोपड़ा का शानदार थ्रो, फिर भी खिताब से चूके; रूस का जेलेंस्की के गढ़ में हमला; पढ़ें सुर्खियां

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, लेकिन वह महज नौ सेंटीमीटर से खिताब चूक गए और श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरी ओर, रूस ने मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में ड्रोन हमला कर एक बड़े शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत और 121 लोग घायल हुए, जिनमें 22 बच्चे शामिल हैं। चीन में वाहनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा रिकॉल हुआ है। दरवाजों की सुरक्षा से जुड़े सवालों के बाद 40 लाख से ज्यादा गाड़ियां वापस मंगाई गई हैं, जिनमें करीब 30 लाख वाहन टेस्ला के हैं। पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन उज्मा ने उनसे मुलाकात के बाद दावा किया कि इमरान ने जेल में टॉर्चर किए जाने और आंखों के इलाज के लिए इंजेक्शन दिए जाने की बात कही है। स्वीडन के फागेरस्ता शहर के एक स्कूल में तलवार से हमला हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हुए। इनमें दो किशोर गंभीर रूप से घायल हैं और पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन करीब 25 दिन तक चला और अब मामला हाईकोर्ट की रोक के बाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने की दिशा में है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी हेडमास्टर और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। गर्भपात के दौरान छात्रा की हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के हॉस्टल में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है और पुलिस जांच कर रही है। महिला हॉकी विश्व कप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Imran Khan Health: 'जेल में टॉर्चर, आंखों के इलाज के लिए इंजेक्शन'; पूर्व PM इमरान की बहन के दावे में और क्या?

बकौल बहन उज्मा, ‘एक कोई और डॉक्टर ने कहा था कि इंसानों के साथ संपर्क (ह्यूमन कॉन्टैक्ट) नहीं रहने के कारण तबीयत खराब होती है। इमरान ने कहा कि उनकी आंखों का हाल पहले ऐसा नहीं था। 10 महीने से ना टीवी है और ना ही पढ़ने का कोई सामान (रीडिंग मैटेरियल) मुहैया कराया जा रहा है।‘इलाज के दौरान आंखों की स्थिति देखने के लिए कराए गए स्कैन का जिक्र करते हुए, इमरान खान की बहन ने कहा, हैमरेज होते हैं, वो दिखाते हुए उन्होंने (डॉक्टर) बताया कि अल्लाह का करम है कि आंख की एक नस खराब होने से बची हुई है। अब धीरे-धीरे आंखों की रोशनी वापस आ रही है। इमरान ने डॉक्टर आरिफ की तारीफ भी की।बकौल बहन, डॉक्टर ने एहतियात बरतने के लिए एक इंजेक्शन लेने की बात कही है। एक सुई लगने के बाद आंखों की स्थिति में सुधार हुआ है। ये टीका कई बार लगाया जाना है। मीडियाकर्मियों के एक अन्य सवाल पर उज्मा ने कहा, नजर पहले से बेहतर थी।इससे पहले 17-18 अगस्त को आई एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को इलाज और स्वास्थ्य जांच के लिए निजी अस्पताल ले जाने का आदेश दिया है। अदालत ने यह निर्देश मंगलवार को इमरान खान की आंखों की बीमारी से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया।तीन सदस्यीय पीठ की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस शाहिद वहीद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 73 वर्षीय इमरान खान को अगले कुछ दिनों में इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया जाए। अदालत ने कहा कि यह आदेश कैदी के मौलिक अधिकारों और उसकी सेहत एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

दरवाजे की सुरक्षा पर सवाल: टेस्ला समेत कई कंपनियों की कारें, चीन में 40 लाख+ गाड़ियां रिकॉल; पूरा मामला क्या?

दरवाजों की सुरक्षा पर सवाल के बाद चीन में 40 लाख से अधिक गाड़ियां बाजार से वापस मंगाई गई हैं। इसमें 30 लाख वाहन अकेले टेस्ला के हैं। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी- टेस्ला की कारों पर पहले भी चिंता जताई जा चुकी है। दरवाजों से पहले टेस्ला कारों की स्टीयरिंग पर भी सवाल हो चुके हैं। इसी अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में 20 हजार से अधिक वाहन अमेरिका में रिकॉल किए गए। इसके अलावा मई में टेस्ला की कारों के साथ साइबरट्रकों में खराबी की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। चीन में 40 लाख कारें रिकॉल होने का पूरा मामला क्या है, टेस्ला के अलावा किन कंपनियों के वाहन रिकॉल किए जा रहे हैं? विस्तार से जानिए इस खबर में पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला और कई प्रमुख चीनी वाहन कंपनियों ने दरवाजों के हैंडल से जुड़े सुरक्षा जोखिमों के कारण 40 लाख से अधिक वाहनों को रिकॉल करने की घोषणा की है। चीनी अधिकारियों के मुताबिक, यह इस साल का सबसे बड़ा वाहन रिकॉल है।चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन के अनुसार, टेस्ला करीब 29.8 लाख चीन में निर्मित और आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों को वापस बुला रही है। इनमें मॉडल 3, मॉडल Y, मॉडल X और मॉडल S शामिल हैं। इन वाहनों में मुख्य रूप से छिपे या फ्लश डोर हैंडल से जुड़े संभावित सुरक्षा जोखिम बताए गए हैं।चीन हाल के दिनों में ऐसे इलेक्ट्रॉनिक और छिपे हुए डोर हैंडल की सुरक्षा पर कड़ी निगरानी कर रहा है। कुछ दुर्घटनाओं में इलेक्ट्रिकल सिस्टम फेल होने के बाद कार के दरवाजे नहीं खुल पाने और यात्रियों के अंदर फंसने की घटनाओं ने चिंता बढ़ाई है।चीनी न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

जेन-जी का गुस्सा: कहीं बस चलवाई तो कहीं फीस कम कराई, जलभराव ने जब रोकी राह तो नगर निगम में पाठशाला लगाई

जेन-जी का गुस्सा अब पेपर लीक होने तक सीमित नहीं है। अव्यवस्थाओं के खिलाफ भी उनका आक्रोश चरम पर है। यमुनानगर में बसों की कमी से परेशान होकर जब चार दिन में दो बार जाम लगाया तो बस मिल गई। रुड़की में जलभराव से परेशान छात्रों ने नगर निगम को आड़े हाथों लिया तो हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलन के बाद 10 फीसदी फीस कम करनी पड़ी। बसों की कमी और अनियमित संचालन से परेशान छात्राओं ने शुक्रवार को सुबह 9 बजे गुलाब नगर-साढौरा मार्ग पर पाबनी अड्डे के पास सड़क पर बैठ गईं। मानव शृंखला बनाकर रास्ता रोक दिया। जाम की सूचना मिलते ही रोडवेज विभाग सक्रिय हुआ। अपना एक प्रतिनिधि मौके पर भेजा। शनिवार से ही एक अतिरिक्त बस चलाने का आश्वासन मिलने के बाद यातायात बहाल हो गया। चार दिन पहले भी जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया था। छात्राओं का कहना था कि पाबनी-साढौरा रूट पर करीब 15 से 20 गांव आते हैं। लेकिन पर्याप्त बसें न होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बस चलने से सुधार होगा।कृष्णानगर की सड़कों पर जलभराव जब पढ़ाई में रुकावट बना तो बच्चों ने ऐसा कदम उठाया जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शुक्रवार को स्काइवार्ड स्कूल के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक तीन बसों में सवार होकर सीधे नगर निगम पहुंच गए। यहां नगर आयुक्त के कक्ष को स्कूल में बदल दिया गया। ब्लैकबोर्ड लगाया गया। बच्चे कतार में बैठे और शिक्षकों ने पढ़ाना शुरू कर दिया। नगर निगम में पहली बार ऐसा दृश्य देखने को मिला। बढ़ते दबाव के बीच निगम अधिकारियों ने क्षेत्र में टैंकर भेजकर पानी निकालने की कार्रवाई शुरू कराई। स्कूल प्रबंधन ने साफ कहा कि उन्हें स्थायी समाधान चाहिए।हिमाचल प्रदेश विश् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Jammu: किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म, गर्भपात के समय हालत बिगड़ने से मौत; आरोपी हेडमास्टर गिरफ्तार-निलंबित

छात्रू क्षेत्र में पांचवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि छात्रा का कई बार यौन शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भपात के लिए उसे एक दाई के पास ले जाया गया, जहां गर्भपात की दवा देने के बाद शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में छात्रा को जम्मू ले जाया जा रहा था, लेकिन बटोत के पास उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी हेडमास्टर खालिद हुसैन और उसके भाई तारिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार परिवार ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का कई बार यौन शोषण किया गया। मामले को दबाने के प्रयास किए गए और इसके लिए पैसे देने की पेशकश की गई। इसके बाद नाबालिग का गर्भपात कराने के लिए उसे एक दाई के पास ले जाया गया। वहां उसे गर्भपात की दवा दी गई। दवा देने के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई। नवजात मृत पैदा हुआ।हालत गंभीर होने पर छात्रा को एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने केस हाथ में लेने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसे जीएमसी जम्मू ले जा रहे थे। इसी दौरान बटोत के पास छात्रा ने दम तोड़ दिया।पुलिस शव को जिला अस्पताल किश्तवाड़ ले गई। यहां नमूनों सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने खालिद हुसैन और उसके भाई तारिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। खालिद हुसैन क्षेत्र के एक सरकारी मिडिल स्कूल में हेडमास्टर है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी हेडमास्टर खालिद हुसैन को निलंबित कर दिया है।मुख्य शिक्षा अधिकारी किश्तवाड़ संजय डोगरा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा नियमों और दर्ज एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Javelin: नीरज चोपड़ा ने लुसाने में दिखाया दम, सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.05 मी. थ्रो; श्रीलंका के रुमेश बने विजेता

Javelin: नीरज चोपड़ा ने लुसाने में दिखाया दम, सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.05 मी. थ्रो; श्रीलंका के रुमेश बने विजेता या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.05 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो किया, लेकिन वह खिताब जीतने से महज 9 सेंटीमीटर से चूक गए। श्रीलंका के उभरते हुए स्टार रुमेश पथिरागे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया। नीरज का 14 महीने बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 28 वर्षीय नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर की दूरी तय की, जो इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। यह पिछले साल जून में पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर के थ्रो के बाद उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन भी है। नीरज का यह थ्रो नौ खिलाड़ियों वाले मजबूत फाइनल में उन्हें दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए पर्याप्त रहा। तीसरे प्रयास में पथिरागे ने पलटा मुकाबला हालांकि, 23 वर्षीय रुमेश पथिरागे ने अपने तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर का शानदार थ्रो करते हुए नीरज को पीछे छोड़ दिया। पथिरागे इस सीजन में लगातार शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने लुसाने में भी अपनी बेहतरीन लय जारी रखते हुए खिताब अपने नाम किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Russia Attacks: रूस का यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर हमला, 14 की मौत और 120+ घायल; जेलेंस्की के गढ़ में फिर तबाही

रूस ने शुक्रवार दोपहर मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में कई ड्रोन से हमला किया। इस हमले में शहर के एक बड़े शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया गया। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई और 121 लोग घायल हुए। घायलों में 22 बच्चे शामिल हैं। 29 घायलों की हालत गंभीर बताई गई है, जिनमें पांच बच्चे भी हैं। राहत और बचाव अभियान के दौरान अधिकारियों ने आशंका जताई कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। शॉपिंग मॉल पर कितनी बार हमला हुआ? क्रिवी रिह रक्षा परिषद के प्रमुख ओलेक्सांद्र विकुल ने बताया कि शॉपिंग मॉल पर बार-बार हमले किए गए। उनके मुताबिक जेट इंजन वाले शाहेद ड्रोन बेहद कम ऊंचाई पर उड़ते हुए हमले कर रहे थे। उन्होंने शहर में और हमले होने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा। क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार रूसी सेना ने क्रिवी रिह के चार जिलों में करीब 60 बार ड्रोन, तोपों और एक हवाई बम का इस्तेमाल किया। हमले में कितने लोग घायल हुए? हमले के बाद घायलों की संख्या लगातार बढ़ती गई। शुरुआती जानकारी में दो लोगों की मौत और 15 लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी। कुछ समय बाद घायलों की संख्या 50, फिर 91 और 96 तक पहुंच गई। शाम तक अधिकारियों ने 14 लोगों की मौत और 121 लोगों के घायल होने की पुष्टि की। इसके अलावा क्रिवी रिह जिले के जेलेनोडोल्स्क और ह्रुशिव्का इलाकों को भी निशाना बनाया गया। निकोपोल जिले में तीन लोग घायल हुए, जबकि सिनेल्निकोव जिले में भी दो लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई। जेलेंस्की ने हमले पर क्या कहा? क्रिवी रिह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का गृहनगर है। रूस के हमले पर जेलेंस्की ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Neeraj Chopra Javelin Live: चौथे प्रयास में नीरज ने किया फाउल, श्रीलंका के रुमेश शीर्ष पर बरकरार

12:52 AM, 22-Aug-2026 Neeraj Chopra Javelin Live: पांचवां प्रयास पांचवें प्रयास में श्रीलंका के रुमेश थरंगा का थ्रो फाउल रहा और वह इस प्रयास में कोई दूरी दर्ज नहीं कर सके। भारत के नीरज चोपड़ा का पांचवां प्रयास भी फाउल रहा। वहीं पीटर्स एंडरसन ने 79.80 मीटर, केशोर्न वॉलकॉट ने 80.04 मीटर, मार्क एंथनी मिनिचेलो ने 72.08 मीटर और कर्टिस थॉम्पसन ने 75.72 मीटर का थ्रो किया। जाकुब वाडलेच और आर्तुर फेल्फनर के पांचवें प्रयास भी फाउल रहे, जबकि साइमन वीलैंड का पांचवां प्रयास दर्ज नहीं हुआ। (फोटो क्रेडिट: https://lausanne.diamondleague.com/programme-results/) 12:38 AM, 22-Aug-2026 Neeraj Chopra Javelin Live: चौथा प्रयास चौथे प्रयास में नीरज चोपड़ा का थ्रो फाउल रहा और वह इस प्रयास में कोई दूरी दर्ज नहीं कर सके। इस राउंड में पीटर्स एंडरसन ने 86.61 मीटर का शानदार थ्रो करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और दूसरे स्थान पर पहुंच गए। केशोर्न वॉलकॉट ने 83.71 मीटर, मार्क एंथनी मिनिचेलो ने 76.83 मीटर और आर्तुर फेल्फनर ने 74.84 मीटर का थ्रो किया। वहीं कर्टिस थॉम्पसन का चौथा प्रयास भी फाउल रहा, जबकि जाकुब वाडलेच भी अपने चौथे प्रयास में वैध थ्रो नहीं कर सके। (फोटो क्रेडिट: https://lausanne.diamondleague.com/programme-results/) 12:19 AM, 22-Aug-2026 Neeraj Chopra Javelin Live: तीसरा प्रयास तीसरे प्रयास में रुमेश थरंगा पाथिरागे ने 88.14 मीटर, नीरज चोपड़ा ने 83.72 मीटर, एंडरसन पीटर्स ने 84.71 मीटर, केशोर्न वालकॉट ने फाउल, मार्क एंथनी मिनीचेलो ने 80.06 मीटर, कर्टिस थॉम्पसन ने 78.13 मीटर, याकूब वाडलेच ने फाउल, आर्तुर फेल्फनर ने 73.63 मीटर और साइमन वीलांड ने 70.17 मीटर का थ्रो किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Womens Hockey World Cup: नीदरलैंड्स से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका

Womens Hockey World Cup: नीदरलैंड्स से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका महिला हॉकी विश्व कप के दूसरे दौर के मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीदरलैंड्स के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। एम्स्टलवीन में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए। पेनल्टी कॉर्नर से नीदरलैंड्स ने दागे दोनों गोल नीदरलैंड्स के लिए यिब्बी जानसेन ने मैच के दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद फ्रेडरिके मातला ने 38वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर मेजबान टीम की बढ़त 0-2 कर दी। भारतीय टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन वह नीदरलैंड्स की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सकी। अंत तक भारत कोई गोल नहीं कर पाया और उसे 0-2 से मुकाबला गंवाना पड़ा। सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना जरूरी इस हार के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। अब भारत को दूसरे दौर के अपने आखिरी मुकाबले में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होगा। ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच शुक्रवार को खेले गए दूसरे दौर के एक अन्य मुकाबले में 1-1 से ड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk