दरवाजों की सुरक्षा पर सवाल के बाद चीन में 40 लाख से अधिक गाड़ियां बाजार से वापस मंगाई गई हैं। इसमें 30 लाख वाहन अकेले टेस्ला के हैं। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी- टेस्ला की कारों पर पहले भी चिंता जताई जा चुकी है। दरवाजों से पहले टेस्ला कारों की स्टीयरिंग पर भी सवाल हो चुके हैं। इसी अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में 20 हजार से अधिक वाहन अमेरिका में रिकॉल किए गए। इसके अलावा मई में टेस्ला की कारों के साथ साइबरट्रकों में खराबी की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। चीन में 40 लाख कारें रिकॉल होने का पूरा मामला क्या है, टेस्ला के अलावा किन कंपनियों के वाहन रिकॉल किए जा रहे हैं? विस्तार से जानिए इस खबर में पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला और कई प्रमुख चीनी वाहन कंपनियों ने दरवाजों के हैंडल से जुड़े सुरक्षा जोखिमों के कारण 40 लाख से अधिक वाहनों को रिकॉल करने की घोषणा की है। चीनी अधिकारियों के मुताबिक, यह इस साल का सबसे बड़ा वाहन रिकॉल है।चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन के अनुसार, टेस्ला करीब 29.8 लाख चीन में निर्मित और आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों को वापस बुला रही है। इनमें मॉडल 3, मॉडल Y, मॉडल X और मॉडल S शामिल हैं। इन वाहनों में मुख्य रूप से छिपे या फ्लश डोर हैंडल से जुड़े संभावित सुरक्षा जोखिम बताए गए हैं।चीन हाल के दिनों में ऐसे इलेक्ट्रॉनिक और छिपे हुए डोर हैंडल की सुरक्षा पर कड़ी निगरानी कर रहा है। कुछ दुर्घटनाओं में इलेक्ट्रिकल सिस्टम फेल होने के बाद कार के दरवाजे नहीं खुल पाने और यात्रियों के अंदर फंसने की घटनाओं ने चिंता बढ़ाई है।चीनी न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
दरवाजे की सुरक्षा पर सवाल: टेस्ला समेत कई कंपनियों की कारें, चीन में 40 लाख+ गाड़ियां रिकॉल; पूरा मामला क्या?
दरवाजों की सुरक्षा पर सवाल के बाद चीन में 40 लाख से अधिक गाड़ियां बाजार से वापस मंगाई गई हैं। इसमें 30 लाख वाहन अकेले टेस्ला के हैं। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी- टेस्ला की कारों पर पहले भी चिंता जताई जा चुकी है। दरवाजों से पहले टेस्ला कारों की स्टीयरिंग पर भी सवाल हो चुके हैं। इसी अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में 20 हजार से अधिक वाहन अमेरिका में रिकॉल किए गए। इसके अलावा मई में टेस्ला की कारों के साथ साइबरट्रकों में खराबी की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। चीन में 40 लाख कारें रिकॉल होने का पूरा मा