Pune: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी टकराव, NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प; पुलिस ने किया मामला दर्ज

राहुल गांधी जी की ऐतिहासिक Pune Rally के ठीक पहले Colleges और Hostels में जाकर ABVP के गुंडे बेटियों को धमका रहे है, बंधक बना रहे है उन्हें पीट रहे है, लेकिन अब वो ये गलती करने की हिमाकत न करें, क्योंकि अब उन्ही की भाषा में जबाव देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार है। pic.twitter.com/kmKtKSFWMc — Indian Youth Congress (@IYC) August 21, 2026 एबीवीपी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे की छात्राओं पर शनिवार को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराने का दबाव बना रहे थे। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के समर्थन में बोलने वाली दो छात्राओं को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल के अंदर रोक लिया और उन्हें धमकी दी।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने घटना के बाद हॉस्टल का दौरा किया। उन्होंने दावा किया कि एबीवीपी कार्यकर्ता दोनों छात्राओं को धमका रहे थे। महाराष्ट्र प्रदेश यूथ कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष अक्षय जैन ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दोनों छात्राओं ने अपनी छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याएं उठाई थीं और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का समर्थन किया था।हालांकि, एबीवीपी के प्रदेश मंत्री अथर्व कुलकर्णी ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता हॉस्टल परिसर में प्रवेश कर रहे थे और छात्राओं पर शनिवार के कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराने का दबाव बना रहे थे।पुणे के डीसीपी हसन गौहर ने कहा, “हमें दो गुटों के बीच झड़प की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर हमने कुछ लोगों को नारे लगाते और सड़क जाम करने की कोशिश करते हुए पाया; उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।” …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: पान मसाला कारोबार में 185 करोड़ की टैक्स चोरी, चित्रकूट-बांदा में छापेमारी; देशभर में 17 गिरफ्तारियां

850 किलो ग्लिसरीन हुई बरामद तलाशी में 1550922 तैयार पाउच, 32.9 टन सुपारी, 2.8 टन तंबाकू, 8.4 टन पैकिंग सामग्री, 470 किलो कत्था पाउडर, 850 किलो ग्लिसरीन, 545 किलो एसेंस और 256 किलो बिना पैक पान मसाला मिला। मिश्रण, सुपारी क्रशिंग व सुखाने वाली मशीनें भी बरामद हुईं। जांच में बिना जीएसटी, एचएसएनएस उपकर और केंद्रीय उत्पाद शुल्क चुकाए माल बाजार में भेजने का खुलासा हुआ। निर्माण फर्म के मालिक को 19 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एक फरवरी 2026 से पान मसाला-तंबाकू क्षेत्र में क्षमता आधारित उपकर व्यवस्था लागू है। डीजीजीआई के अनुसार, देशभर में ऐसे 27 मामलों में 668 करोड़ रुपये की चोरी पकड़ी गई और 17 लोग गिरफ्तार हुए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

कनाडा के गुरुद्वारे में चाकूबाजी: सुबह की अरदास के दौरान मचा हंगामा; दो लोग घायल, PM कार्नी ने जताई संवेदनाएं

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमंटन स्थित नानकसर गुरसिख गुरुद्वारा में शादी समारोह से पहले सुबह की प्रार्थना के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर हंगामा किया। उसे काबू करने की कोशिश के दौरान हुई झड़प में दो पुरुषों पर चाकू से हमला हुआ। पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया है और दोनों घायलों की चोटें गंभीर नहीं हैं। हमले की वजह और यह हेट क्राइम था या नहीं, इसकी जांच जारी है। घटना के बावजूद गुरुद्वारे में शादी समारोह तय समय पर आयोजित किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

गाजियाबाद में डबल मर्डर से दहशत: हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

जांच में सामने आया कि मूल रूप से अररिया, बिहार निवासी राजा अंसारी चौथी मंजिल पर अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और दो बेटियों सना तबस्सुम (15) व रूबी तबस्सुम (14) के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार, वारदात में बीबी तबस्सुम और उनकी बेटी सना तबस्सुम की मौत हो गई, जबकि रूबी तबस्सुम घायल हो गई। घायल रूबी को तत्काल उपचार के लिए एमजी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

सीट का समीकरण: बीते 10 में पांच चुनाव BJP के नाम, 12 साल से सपा का दबदबा, ऐसा है ठाकुरद्वारा का चुनावी इतिहास

सीट का समीकरण: बीते 10 में पांच चुनाव BJP के नाम, 12 साल से सपा का दबदबा, ऐसा है ठाकुरद्वारा का चुनावी इतिहास पहले जानते हैं ठाकुरद्वारा सीट के बारे में उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जिनमें कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। इन्हीं में से एक जिला मुरादाबाद है। जिले में कुल छह विधानसभा सीटें हैं। इनमें- ठाकुरद्वारा, कांठ, बिलारी, मुरादाबाद शहर, मुरादाबाद ग्रामीण और कुंदरकी शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ में आज हम मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट की बात करेंगे। मुरादाबाद जनपद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट 1952 में ही अस्तित्व में आ गई थी। ठाकुरद्वारा विधानसभा के पहले विधायक शिव स्वरूप सिंह थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की थी। ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट का जातीय समीकरण मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण की बात करें तो कुल मतदाताओं में मुस्लिम, ठाकुर-चौहान और जाटव (SC) आबादी सबसे निर्णायक भूमिका निभाती है। क्षेत्र में सर्वाधिक आबादी मुस्लिम मतदाताओं की है, जो लगभग 20% हैं। इसके बाद ठाकुर-चौहान मतदाताओं की हिस्सेदारी करीब 17% और जाटव मतदाताओं की करीब 10% है, जबकि सैनी मतदाता लगभग 9% हैं। वहीं, बाकी अन्य जातियों के मतदाता हैं। इस क्षेत्र में मुस्लिम और ठाकुर-चौहान मतदाता सबसे प्रभावशाली माने जाते हैं। उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

होर्मुज को लेकर US कर रहा क्या तैयारी?: इधर ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, उधर रूबियो ने की ओमान को साधने की कोशिश

ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ आर्थिक कदमों का यह मतलब नहीं है कि अमेरिका के पास सैन्य विकल्प सीमित हो गए हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘नहीं, बिल्कुल नहीं। इसका सिर्फ मतलब है कि हम देख रहे हैं कि क्या होता है। उनके पास पैसा नहीं है, उनके पास नौसेना नहीं है, उनके पास वायुसेना नहीं है, वे अपने सैनिकों को वेतन नहीं दे रहे हैं, वे अपनी पुलिस को वेतन नहीं दे रहे हैं, वहां 350 प्रतिशत महंगाई है।‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘‘हम बस यह देखेंगे कि क्या होता है और जैसा कि आप जानते हैं, सीमा पर हमारा पूरा नियंत्रण है। हमारे पास पूरी तरह नियंत्रण है। अगर आप नाकाबंदी को देखें, तो हमारे पास होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े पूरे क्षेत्र पर पूरा नियंत्रण है।’’ ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौते में रुचि रखता है, लेकिन उसने अभी तक उन शर्तों को स्वीकार नहीं किया है, जिन्हें वॉशिंगटन चाहता है।उन्होंने कहा, ‘‘तो वे समझौता करना चाहते हैं, लेकिन मेरी राय में वे सही डील करने के लिए तैयार नहीं हैं।’’ ट्रंप का यह बयान वॉशिंगटन और तेहरान के बीच जारी तनाव के बीच आया है। ट्रंप ने हाल ही में ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। उन्होंने ईरान को वित्तीय, कारोबारी या सरकारी समर्थन देने वाले देशों को बहुत गंभीर आर्थिक परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने वॉशिंगटन में अमेरिका में ओमान के राजदूत तलाल अल रहबी से मुलाकात की। दोनों ने आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच मजबूत सहयोग को दोहराया। ओमान के वॉशिंगटन स्थित दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।ओमान के दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महामहिम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Rashifal 22 August: इन 4 राशि वालों को होगा धन लाभ, काम को लेकर मिलेगी बड़ी खुशखबरी

1 of 13 Rashifal 22 August - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। जातकों को यात्रा में मौके और रिश्तों में प्रेम महसूस होगा। वहीं, कुछ लोगों को कामकाज में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 22 अगस्त 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala मेष राशि आज आपको एक जरूरी बात समझ आएगी कि कमाई के साथ पैसों को संभालना भी उतना ही जरूरी है। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए दिखावे पर पैसा खर्च करने से बचें, वरना बचत प्रभावित हो सकती है। अच्छी बात यह है कि आपकी मेहनत की तारीफ होगी और अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से खुश नजर आएंगे। सरकारी कामों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन आखिरकार समाधान निकल सकता है। घर में माता-पिता से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें, क्योंकि छोटी बात भी बड़ा मुद्दा बन सकती है। 3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala वृषभ राशि आज आपकी कार्यकुशलता आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। भाग्य का साथ मिलने से जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता की उम्मीद रहेगी। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा बड़ा फैसला भी संभव है। भाई-बहनों के साथ अगर किसी बात को लेकर दूरी बनी हुई थी, तो उसे खत्म करने का अच्छा मौका मिलेगा। रिश्तों को संभालने में आपकी समझदारी आज काम आएगी। विज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

अनंत नाद-म्यूजिक फॉर द सोल: भजनों से गुंजायमान रहेगी दिल्ली, कल आप भी कीजिए राधा-कृष्ण भक्ति का दिव्य अनुभव

जब भक्ति के सुर हों, कृष्ण की कथा हो और पूरा सभागार एक साथ हरिनाम में डूब जाए, तो संगीत महज प्रस्तुति नहीं रहता, वह अनुभव बन जाता है एक दिव्य यात्रा की। कुछ ऐसा ही आध्यात्मिक माहौल 23 अगस्त यानी कल दिल्ली में देखने को मिलेगा। रविवार को द्वारका स्थित यशोभूमि में ‘अनंत नाद-म्यूजिक फॉर द सोल’ का आयोजन होगा। लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट की एक ऐसी शाम जहां श्रोता सुरीले भजनों और आधुनिक संगीत के मेल से कृष्ण की भक्ति में झूमेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: नीरज चोपड़ा का शानदार थ्रो, फिर भी खिताब से चूके; रूस का जेलेंस्की के गढ़ में हमला; पढ़ें सुर्खियां

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, लेकिन वह महज नौ सेंटीमीटर से खिताब चूक गए और श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरी ओर, रूस ने मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में ड्रोन हमला कर एक बड़े शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत और 121 लोग घायल हुए, जिनमें 22 बच्चे शामिल हैं। चीन में वाहनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा रिकॉल हुआ है। दरवाजों की सुरक्षा से जुड़े सवालों के बाद 40 लाख से ज्यादा गाड़ियां वापस मंगाई गई हैं, जिनमें करीब 30 लाख वाहन टेस्ला के हैं। पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन उज्मा ने उनसे मुलाकात के बाद दावा किया कि इमरान ने जेल में टॉर्चर किए जाने और आंखों के इलाज के लिए इंजेक्शन दिए जाने की बात कही है। स्वीडन के फागेरस्ता शहर के एक स्कूल में तलवार से हमला हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हुए। इनमें दो किशोर गंभीर रूप से घायल हैं और पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन करीब 25 दिन तक चला और अब मामला हाईकोर्ट की रोक के बाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने की दिशा में है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी हेडमास्टर और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। गर्भपात के दौरान छात्रा की हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के हॉस्टल में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है और पुलिस जांच कर रही है। महिला हॉकी विश्व कप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Imran Khan Health: 'जेल में टॉर्चर, आंखों के इलाज के लिए इंजेक्शन'; पूर्व PM इमरान की बहन के दावे में और क्या?

बकौल बहन उज्मा, ‘एक कोई और डॉक्टर ने कहा था कि इंसानों के साथ संपर्क (ह्यूमन कॉन्टैक्ट) नहीं रहने के कारण तबीयत खराब होती है। इमरान ने कहा कि उनकी आंखों का हाल पहले ऐसा नहीं था। 10 महीने से ना टीवी है और ना ही पढ़ने का कोई सामान (रीडिंग मैटेरियल) मुहैया कराया जा रहा है।‘इलाज के दौरान आंखों की स्थिति देखने के लिए कराए गए स्कैन का जिक्र करते हुए, इमरान खान की बहन ने कहा, हैमरेज होते हैं, वो दिखाते हुए उन्होंने (डॉक्टर) बताया कि अल्लाह का करम है कि आंख की एक नस खराब होने से बची हुई है। अब धीरे-धीरे आंखों की रोशनी वापस आ रही है। इमरान ने डॉक्टर आरिफ की तारीफ भी की।बकौल बहन, डॉक्टर ने एहतियात बरतने के लिए एक इंजेक्शन लेने की बात कही है। एक सुई लगने के बाद आंखों की स्थिति में सुधार हुआ है। ये टीका कई बार लगाया जाना है। मीडियाकर्मियों के एक अन्य सवाल पर उज्मा ने कहा, नजर पहले से बेहतर थी।इससे पहले 17-18 अगस्त को आई एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को इलाज और स्वास्थ्य जांच के लिए निजी अस्पताल ले जाने का आदेश दिया है। अदालत ने यह निर्देश मंगलवार को इमरान खान की आंखों की बीमारी से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया।तीन सदस्यीय पीठ की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस शाहिद वहीद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 73 वर्षीय इमरान खान को अगले कुछ दिनों में इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया जाए। अदालत ने कहा कि यह आदेश कैदी के मौलिक अधिकारों और उसकी सेहत एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk