दिल्ली: सर गंगा राम अस्पताल की 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

क्राइम टीम मौके पर मौजूद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए क्राइम टीम को भी मौके पर बुला लिया है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों के चलते छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की तफ्तीश जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

Neeraj Chopra Javelin Live: 83.54 मीटर के साथ नीरज की शुरुआत, फिलहाल दूसरे स्थान पर

11:59 PM, 21-Aug-2026 Neeraj Chopra Javelin Live: पहला प्रयास लुसाने डायमंड लीग के जैवलिन थ्रो मुकाबले में पहले प्रयास के बाद श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे 85.99 मीटर के शानदार थ्रो के साथ शीर्ष पर हैं। नीरज चोपड़ा ने 83.54 मीटर का थ्रो कर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। एंडरसन पीटर्स 77.96 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं केशोर्न वॉलकॉट, याकूब वाडलेच और आर्तुर फेल्फनर क्रमशः 77.64, 77.32 और 74.21 मीटर के थ्रो के साथ उनके पीछे हैं। (फोटो क्रेडिट: https://lausanne.diamondleague.com/programme-results/) 11:57 PM, 21-Aug-2026 Neeraj Chopra Javelin Live: जैवलिन थ्रो इवेंट शुरू हुआ लुसाने डायमंड लीग में जैवलिन थ्रो का मुकाबला शुरू हो गया है। एथलीट्स बारी-बारी से अपने प्रयास कर रहे हैं और शुरुआती थ्रो के साथ ही मुकाबले का रोमांच बढ़ने लगा है। अब सभी की नजरें पहले प्रयास पर हैं कि कौन शुरुआत में बढ़त बनाने में कामयाब रहता है। लुसाने डायमंड लीग में जैवलिन थ्रो का मुकाबला शुरू हो गया है। एथलीट्स बारी-बारी से अपने प्रयास कर रहे हैं और शुरुआती थ्रो के साथ ही मुकाबले का रोमांच बढ़ने लगा है। अब सभी की नजरें पहले प्रयास पर हैं कि कौन शुरुआत में बढ़त बनाने में कामयाब रहता है। 11:34 PM, 21-Aug-2026 Neeraj Chopra Javelin Live: कौन-कौन पेश करेगा चुनौती? (फोटो क्रेडिट: https://lausanne.diamondleague.com/programme-results/) 11:26 PM, 21-Aug-2026 Neeraj Chopra Javelin Live: अरशद-वेबर लुसाने डायमंड लीग से हटे मौजूदा विश्व चैंपियन अरशद नदीम और जर्मनी के यूरोपीय चैंपियन जूलियन वेबर के हटने से लुसाने डायमंड लीग की चमक कुछ फीकी पड़ गई है। नदीम 2024 के ओलंपिक में 92.97 मीटर के रि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Reservation Hatao Andolan: आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने हटाया; हिरासत में कई प्रदर्शनकारी

आरक्षण के विरोध में शुक्रवार देर रात को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने वहां से हटा दिया। प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करने को कहा। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर मंतर से हटा दिया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस और आरएएफ ने हिरासत में ले लिया। वहीं, आयोजक हर्ष दूबे के सभी प्रदर्शनकारियों को राजघाट पहुंचने की अपील की है। #WATCH | Delhi: Delhi Police, along with the Rapid Action Force, detain protesters gathered at Jantar Mantar. A large number of people have gathered here to protest against caste-based reservation. Protestors say, “We were holding a peaceful protest over UGC and SC-ST…” pic.twitter.com/AQHDpNANEr — ANI (@ANI) August 21, 2026 प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस और आरएएफ ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के चलते जंतर-मंतर पर कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। वहीं, आयोजक हर्ष दूबे के सभी प्रदर्शनकारियों को राजघाट पहुंचने की अपील की है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस और आरएएफ ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के चलते जंतर-मंतर पर कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। बड़ी संख्या में जंतर मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और जातिगत आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर शुक्रवार को सैकड़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: '40 हजार नियम हटे, 1500 कानून खत्म', पीएम बोले- परमिशन राज से बाहर निकल रहा भारत, दुनिया को उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में नीति और शासन के स्तर पर अगली पीढ़ी के सुधार लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले व्यवस्था का नजरिया ‘प्रोहिबिटेड अनलेस परमिट’ यानी अनुमति मिलने तक प्रतिबंधित रहने का था, जबकि अब ‘परमिटेड अनलेस प्रोहिबिटेड’ यानी कानून में रोक न होने तक अनुमति की सोच की ओर बदलाव हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का जोर सुधारों के साथ लोगों के लिए जीवन आसान बनाने पर भी है। दुनिया की चिंताओं के बीच भारत को क्यों माना जा रहा ‘ब्राइट स्पॉट’? प्रधानमंत्री ने एक मीडिया संस्थान के निजी कार्यक्रम में कहा कि इस समय दुनिया में विकास को लेकर कई तरह की चिंताएं हैं। संसाधनों का इस्तेमाल भी कई जगह हथियार की तरह किया जा रहा है। ऐसे वैश्विक माहौल के बीच भारत को विकास के लिहाज से एक ‘ब्राइट स्पॉट’ के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए लगातार कई कदम उठा रहा है और सुधार सरकार की प्रतिबद्धता हैं। 99.9 फीसदी समय पर चलने वाली परियोजनाओं का क्यों दिया उदाहरण? प्रधानमंत्री के मुताबिक, भारत के नीति सुधारों से जियोस्पेशियल तकनीक, ड्रोन और सीमा क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे में तेजी आई है। डीरेगुलेशन से स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिला और ड्रोन के इस्तेमाल का दायरा भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों में सड़क, पुल और सुरंगों के निर्माण की गति भी तेज हुई है। पीएम मोदी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में सीमा सड़क संगठन (BRO) ने 250 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। पीएम मोदी ने कहा कि सुशासन का आकलन केवल नीतियों से नहीं, बल्कि समय पर परियोजनाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

आरक्षण के विरोध में प्रदर्शन: जंतर-मंतर पर जुटे लोग, पुलिस और आरएएफ ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

Reservation Hatao Andolan: आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज सुबह से ही जाति आधारित आरक्षण के विरोध में बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन के लिए जुटे। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का दावा किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने मौके पर पहुंचकर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। #WATCH | Delhi: Delhi Police, along with the Rapid Action Force, detain protesters gathered at Jantar Mantar. A large number of people have gathered here to protest against caste-based reservation. Protestors say, “We were holding a peaceful protest over UGC and SC-ST…” pic.twitter.com/AQHDpNANEr — ANI (@ANI) August 21, 2026 प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस और आरएएफ ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के चलते जंतर-मंतर पर कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस और आरएएफ ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के चलते जंतर-मंतर पर कुछ सम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

'शरीर में 200 छर्रे, गंवाई आंख की रोशनी': पीड़ित साहिल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज; FIR में क्या-क्या?

एफआईआर में साहिल लोचब ने आरोप लगाया है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक निकाले जा रहे छात्र मार्च के दौरान उन पर धातु के पैलेट दागे गए, जिससे उनकी दाहिनी आंख की रोशनी चली गई और शरीर के कई हिस्सों में सैकड़ों छर्रे लगे।शिकायत के अनुसार, 20 वर्षीय साहिल लोचब दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलोनी के निवासी हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के छात्र हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि उनके पिता दिव्यांग हैं और वह परिवार के सबसे बड़े बेटे हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि उनके खिलाफ कभी कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ।एफआईआर के मुताबिक, 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 तथा नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान संसद की ओर मार्च निकाला जा रहा था। साहिल का कहना है कि लाठीचार्ज और भगदड़ के बीच वह पालिका, कनॉट प्लेस क्षेत्र तक पहुंच गए थे और उनके हाथ में तिरंगा झंडा था।शिकायत में कहा गया है कि उसी दौरान आंसू गैस और लाठीचार्ज हुआ। इसी बीच उनका चेहरा दूसरी दिशा में था, तभी उन्हें दाहिनी छाती, बाजू और आंख पर तेज धमाके जैसा महसूस हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्होंने नीली वर्दी पहने एक व्यक्ति को बड़ी बंदूक के साथ देखा, जिसने उन पर धातु के पैलेट चलाए। साहिल के अनुसार, उन पर पांच से छह बार पैलेट दागे गए, जिसके बाद उनकी आंख, चेहरा, हाथ और छाती से खून बहने लगा और दाहिनी आंख से दिखाई देना बंद हो गया।एफआईआर में कहा गया है कि घायल होने के बाद उन्हें पहले लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी पहली एमएलसी बनाई गई। इसके बाद उन्हें सफ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

Video: बेटे की एक छलांग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, बचाने दौड़े पिता भी गिरे; कुछ देर बाद मां ने भी दे दी जान

छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पारिवारिक विवाद के बाद 18 वर्षीय युवक खव्यदा डोंगर के ऊपरी हिस्से में पहुंच गया और खतरनाक चट्टान के किनारे खड़ा हो गया। करीब तीन घंटे तक पुलिस, दमकलकर्मियों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित जगह लौटने के लिए समझाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शी और पूर्व तिसगांव सरपंच संजय जाधव के मुताबिक, युवक करीब सुबह 10 बजे डोंगर पर पहुंचा था। युवक को बचाने के लिए क्या कोशिशें की गईं? युवक के चट्टान के किनारे पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद उसके माता-पिता और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी भी वहां पहुंचे। युवक बार-बार नीचे छलांग लगाने की बात कह रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने लगातार उसे समझाने और सुरक्षित स्थान पर वापस लाने का प्रयास किया। इसके बावजूद वह खतरनाक किनारे के आसपास ही घूमता रहा। दमकलकर्मियों ने नीचे सुरक्षा जाल भी तैयार रखा था, जबकि माता-पिता लगातार बेटे को वापस लाने की कोशिश में जुटे थे। An 18-year-old man stood on the edge of a hill in Maharashtra on Friday, prompting his parents and others to spend nearly three hours trying to persuade him to move to safety. “I am going to jump,” he kept threatening the parents. The situation ended in tragedy when the man fell… https://t.co/rYdJ3KdWkE pic.twitter.com/tCyoe65VaH — Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) August 21, 2026 बेटे को बचाने की कोशिश में पिता कैसे गिरे? करीब दोपहर एक बजे युवक अचानक गहरी पत्थर की खदान में गिर गया। बेटे को गिरते देखकर उसके पिता ने तुरंत उसे बचाने के लिए हाथ बढ़ाया, लेक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी में हादसा: मोहाना नदी में पलटी नाव, चारा लेने गए थे चार ग्रामीण; रेस्क्यू के लिए बुलाई गई NDRF की टीम

1 of 4 मोहाना नदी में पलटी नाव - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित मोहाना नदी में नाव पलटने से घास लेने गए तिकुनिया के गांव बाबापुरवा निवासी रंजीत (50) पुत्र कल्लू और बलराम (28) पुत्र रामासरे नदी की धारा में लापता हो गए। इन्हीं के साथी गांव क्योटली निवासी अशोक पुत्र करवारी और बाबूपुरवा निवासी रामकुमार पुत्र रंजीत ने किसी तरह तैर का जान बचाने में सफल रहे। ग्रामीणों ने नदी किनारे पहुंचकर दोनों लापता लोगों की तलाश शुरू की, लेकिन देर तक उनका पता नहीं चल सका। सूचना पर एसडीएम यदुवीर सिंह, तहसीलदार हर्ष निशांत सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। 2 of 4 घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला नदी पार कर चारा लेने गए थे चारों परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को करीब 1:00 बजे बाबापुरवा निवासी रंजीत, बलराम और रामकुमार और क्योटली निवासी अशोक नाव से मोहाना नदी के पार चारा लेने गए थे। करीब 2:00 बजे वापस आते समय मोहाना नदी की बीच धारा में नाव पलट गई। इसमें रंजीत और बलराम तेज धारा में लापता हो गए, जबकि रामकुमार पुत्र रंजीत और अशोक तैरकर सुरक्षित निकलने में सफल रहे। 3 of 4 घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला सूचना पर नदी किनारे पहुंचे गांव वाले घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मोहाना नदी के किनारे पहुंच गए और डूबे युवकों की तलाश में जुट गए। ग्राम पंचायत मोहम्मद मियां ने घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए कौन से सवाल, केंद्र को क्यों करना पड़ा पुनर्विचार?

इसमें एससी-एसटी, ओबीसी छात्रों और अध्यापकों के लिए क्या है? इन नियमों को लागू करने के लिए हर विश्वविद्यालय में एक समान अवसर केंद्र, एक समता समिति और समता समूह बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कई और नियम भी हैं, इन्हें एक-एक करके समझते हैं… आरक्षित छात्रों और अध्यापकों की सुरक्षा के लिए नियम: समान अवसर केंद्र- प्रत्येक संस्थान को वंचित समूहों के लिए नीतियों के प्रभावी कार्यान्वयन की निगरानी के लिए समान अवसर केंद्र स्थापित करने होंगे। इसमें संस्थान के पांच फैकल्टी सदस्य होंगे। इन पांच सदस्यों के लिए किसी भी कैटेगरी के लिए कोई आरक्षण नहीं है। समता समिति- समान अवसर केंद्र को एक समता समिति बनानी होगी। इसके अध्यक्षता संस्थान के प्रमुख होंगे। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी, विकलांगों और महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी अनिवार्य होगा। इस समिति में कुल दस सदस्य होंगे। समता समूह- प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान निगरानी रखने तथा परिसर में किसी भी भेदभाव को रोकने के लिए एक छोटी इकाई भी गठित करेगा, जिसे ‘समता समूह (इक्विटी स्क्वॉड)’ कहा जाएगा। उच्च शिक्षण संस्थान आवश्यक संख्या में समता समूह गठित कर सकता है, और ऐसे समूह गतिशील रहेंगे तथा संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे। विश्वविद्यालय में दाखिले के समय सभी छात्रों को किसी भी तरह के भेदभाव नहीं करने के लिए एक घोषणा-पत्र देना होगा। संस्थानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्रावास आवंटन, कक्षाओं या मेंटरशिप समूहों के चयन में किसी भी तरह का भेदभाव न हो और पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता के साथ हो। छात्रों के लिए 24/7 समता हेल्पलाइन और भेदभाव की रिपोर्ट करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाना होगा। प्रत्येक विभाग में ‘समता द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: गोंडा में बृजभूषण सिंह बोले- इस बार मर्द की तरह आंदोलन करें बाबा रामदेव, सलवार पहनकर न भागें

कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव के आंदोलन को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा, इस बार उन्हें आर-पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। रामदेव स्वदेशी के नाम से शुरू हुए थे, लेकिन अब नकली उत्पादों तक पहुंच गए हैं। देश में नकली घी के चलन को लेकर रामदेव ही जिम्मेदार हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 21, 2026 · 1 min · National Desk