छात्रू क्षेत्र में पांचवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि छात्रा का कई बार यौन शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भपात के लिए उसे एक दाई के पास ले जाया गया, जहां गर्भपात की दवा देने के बाद शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में छात्रा को जम्मू ले जाया जा रहा था, लेकिन बटोत के पास उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी हेडमास्टर खालिद हुसैन और उसके भाई तारिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार परिवार ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का कई बार यौन शोषण किया गया। मामले को दबाने के प्रयास किए गए और इसके लिए पैसे देने की पेशकश की गई। इसके बाद नाबालिग का गर्भपात कराने के लिए उसे एक दाई के पास ले जाया गया। वहां उसे गर्भपात की दवा दी गई। दवा देने के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई। नवजात मृत पैदा हुआ।हालत गंभीर होने पर छात्रा को एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने केस हाथ में लेने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसे जीएमसी जम्मू ले जा रहे थे। इसी दौरान बटोत के पास छात्रा ने दम तोड़ दिया।पुलिस शव को जिला अस्पताल किश्तवाड़ ले गई। यहां नमूनों सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने खालिद हुसैन और उसके भाई तारिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। खालिद हुसैन क्षेत्र के एक सरकारी मिडिल स्कूल में हेडमास्टर है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी हेडमास्टर खालिद हुसैन को निलंबित कर दिया है।मुख्य शिक्षा अधिकारी किश्तवाड़ संजय डोगरा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा नियमों और दर्ज एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Jammu: किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म, गर्भपात के समय हालत बिगड़ने से मौत; आरोपी हेडमास्टर गिरफ्तार-निलंबित
छात्रू क्षेत्र में पांचवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि छात्रा का कई बार यौन शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भपात के लिए उसे एक दाई के पास ले जाया गया, जहां गर्भपात की दवा देने के बाद शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में छात्रा को जम्मू ले जाया जा रहा था, लेकिन बटोत के पास उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी हेडमास्टर खालिद हुसैन और उसके भाई तारिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुल