Petrol-Diesel Prices:: सरकार ने बढ़ाया पेट्रोल-डीजल और ATF निर्यात पर विंडफॉल टैक्स, जानें नई दरें कब से लागू?

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात शुल्क को बढ़ाकर 3.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया है, जो पहले 2.5 रुपए प्रति लीटर था। सरकार के अनुसार, यह फैसला घरेलू बाजार में पेट्रोल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए लिया गया है। इसके साथ ही डीजल पर कुल निर्यात शुल्क में भी बड़ा इजाफा किया गया है। दो अलग-अलग करों को मिलाकर अब डीजल पर 25.5 रुपए प्रति लीटर शुल्क लगेगा, जबकि 15 दिन पहले तक यह 15.5 रुपए प्रति लीटर था। इसी तरह एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाला शुल्क भी बढ़ा दिया गया है। अब एटीएफ पर 22 रुपए प्रति लीटर का निर्यात शुल्क देना होगा, जबकि पहले यह 14.5 रुपए प्रति लीटर था। नई दरें सोमवार से प्रभावी हो गई हैं।यह फैसला पिछले महीने किए गए बदलावों के बाद आया है। तब केंद्र सरकार ने वैश्विक तेल कीमतों में तेजी और रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने के बीच डीजल और एटीएफ पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया था, जबकि पेट्रोल पर कर में कुछ राहत दी गई थी।16 जुलाई को जारी वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, डीजल पर निर्यात शुल्क 8.5 रुपए से बढ़ाकर 15.5 रुपए प्रति लीटर किया गया था। वहीं एटीएफ पर शुल्क 7.5 रुपए से बढ़ाकर 14.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया था। उसी समय सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क 4 रुपए से घटाकर 2.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया था, ताकि इस क्षेत्र में संतुलन बना रहे। इसके पहले जुलाई में ही एक अन्य संशोधन के तहत पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) 1.5 रुपए से बढ़ाकर 4 रुपए प्रति लीटर किया गया था। वहीं डीजल पर शुल्क 14 रुपए से घटाकर 8.5 रुपए प्रति लीटर और एटीएफ पर शुल्क 12.5 रुपए से घटाकर 7.5 रुपए प्रति लीटर किया गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

E-20 पर आर-पार के मूड में केजरीवाल: कल 100 लोगों के साथ PM आवास तक पैदल मार्च का एलान, करेंगे एक और काम

ई-20 से देश की जनता परेशान दिल्ली में कॉकरोच पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और राहुल गांधी के पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद अब आप ने दिल्ली में पीएम आवास पर पैदल यात्रा का बिगुल बजाया है। आप मुख्यालय में सोमवार को प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने दावा किया कि ई-20 को लेकर देश की जनता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की गाड़ियों की माइलेज कम हो रही है और गाड़ियां खराब हो रही हैं। आरोप है कि सरकार बिना तर्क दिए इसे जबरदस्ती थोप रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 1 min · National Desk

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर पर थप्पड़ किसने चलाया था? बांकीपुर की जीत से 236 की जमानत जब्त का हिसाब चुकता

प्रशांत किशोर बिहार के रहने वाले हैं। करगहर के वोटर हैं। बांकीपुर के नहीं। फिर भी बांकीपुर से इनका रिश्ता कुछ ऐसा बना कि अब विधायक बन गए। बहुत पीछे जाने की जरूरत नहीं। जनवरी 2025 की बात है, जब बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांधी मैदान में उन्हें नियंत्रित करने के लिए बिहार के किसी पुलिसकर्मी ने थप्पड़ चलाया था। उस समय प्रशांत किशोर बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा रद्द कराने को लेकर आंदोलन कर रहे थे। भूख हड़ताल से उठाने के लिए यह सब किया गया था। अब प्रशांत किशोर को उसी क्षेत्र के लोगों ने अपना विधायक चुना है। इस जीत के साथ प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपने निर्णय से उतारे गए 238 प्रत्याशियों में से जमानत गंवाने वाले 236 जनसुराजियों की करारी हार का बदला भी ले लिया। इस बार भी पुलिस से उलझे, उसी क्षेत्र के विधायक बने बांकीपुर उप चुनाव के पहले भी उनका पुलिस से ही झंझट हुआ था। इस बार जक्कनपुर थाने में उनका वीडियो खूब वायरल हुआ भी। प्रशांत किशोर ने पुलिस की हनक को लेकर सरकार को भी चेताया था कि जब वह जदयू में ताकतवर थे तो भाजपा पर जोर आजमा सकते थे। मतलब, वह कहना चाहते थे कि इस धरती पर कभी नाव पर ट्रैक्टर तो कभी ट्रैक्टर पर नाव को देखना अजूबा नहीं है। अब बांकीपुर से वह विधायक चुन लिए गए हैं। देखना होगा कि वह जक्कनपुर के ताजा कांड से लेकर गांधी मैदान में हुई रार को लेकर आगे लड़ते हैं या रोजगार-विकास को लेकर कुछ नया प्रयोग दिखाते हैं? दोनों लोकल पर भारी पड़े करगहर के मतदाता प्रशांत प्रशांत किशोर की जीत पर रोहतास-कैमूर आदि इलाकों में भी ज्यादा जश्न दिख रहा है। जीत बांकीपुर में, लेकिन उसका उत्साह उनके क्षेत्र रोहतास के करगहर में साफ दिख रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

Parliamentary Committee: PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब-तलब, माफी के बाद कार्रवाई की मांग क्यों उठी?

समिति ने मेटा से कौन-कौन से सवाल पूछे? वीडियो हटाने के बाद सरकार का क्या रुख रहा? मेटा से जुड़े अन्य मामलों में क्या कार्रवाई हुई? सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य विषय सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के नियमन पर चर्चा था। इसमें गूगल, मेटा, यूट्यूब, एक्स, स्नैपचैट, गृह मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो हटाए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। मेटा ने कहा कि वीडियो तकनीकी त्रुटि के कारण हटा था और बाद में उसे बहाल कर दिया गया।बैठक के दौरान समिति के कई सदस्यों ने मेटा के अधिकारियों से कड़े सवाल किए। सदस्यों ने कहा कि मामला केवल माफी मांगने तक सीमित नहीं रह सकता। उन्होंने पूछा कि वीडियो हटाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। कुछ सदस्यों ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की। इसके अलावा मेटा से यह भी पूछा गया कि उसके प्लेटफॉर्म पर मौजूद विवादित और आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ कंपनी ने अब तक क्या कदम उठाए हैं और ऐसे मामलों में उसकी जवाबदेही क्या है।यह बैठक उस घटनाक्रम के कुछ दिन बाद हुई, जब केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री के फेसबुक पोस्ट पर अस्थायी रोक लगाए जाने को लेकर मेटा की वैश्विक टीम को तलब किया था। उस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए पेपर लीक के मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। मेटा ने पहले भी इसे तकनीकी गलती बताया था, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

हर जमानत के बाद केस: क्यों नहीं हो रही चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई? वकील बोले- 'सरकार चाहे तो मिल सकती है आजादी'

बांग्लादेश के प्रमुख हिंदू संत और सनातनी समुदाय के प्रमुख प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की ओर से पैरवी कर रही कानूनी टीम ने उनकी रिहाई की प्रक्रिया में हो रही देरी पर गंभीर चिंता जताई है। वकीलों का कहना है कि जिस तरह से मामले को लगातार लंबा खींचा जा रहा है, उससे यह संकेत मिलता है कि सरकार की ओर से उनकी शीघ्र रिहाई को लेकर पर्याप्त राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 1 min · National Desk

Election Results : नितिन नवीन अपना उत्तराधिकारी भी नहीं दे सके; सालभर में कायस्थ प्रतिनिधि-मुक्त हुआ पटना

31 साल पहले दिवंगत नवीन किशोर सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी को पटना पश्चिम का मजबूत किला बनाकर दिया था। उसके बाद से जीवन के अंतिम क्षण तक वह रिकॉर्ड बनाते हुए पटना पश्चिम के विधायक बने रहे। 2005 के अंत में जब उनके उप मुख्यमंत्री बनने की चर्चा थी, दिल्ली में उनका संदेहास्पद निधन हो गया। इसके बाद 2006 में उप चुनाव हुआ और नितिन नवीन का राजनीति में पदार्पण। नितिन तब पटना पश्चिम के विधायक बने और जब बांकीपुर के रूप में इसका नामकरण हुआ तो भी लगातार वह कुर्सी पर कायम रहे। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी वह जीते। तब तक इसे कायस्थों का दुर्ग कहा जाता था। अब नहीं कहा जाएगा, क्योंकि अब यह सीट इस जाति के पास नहीं रही। पश्चिम बंगाल के कायस्थों को संदेश देने के लिए नितिन नवीन को भाजपा अध्यक्ष बनाने वाली भाजपा अब क्या करेगी, यह सवाल बांकीपुर उप चुनाव से पहले ही कौंधने लगा था। परिणाम के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है। पटना से कायस्थ प्रतिनिधियों का सफाया पटना में शहरी दोनों सीटें कायस्थों के पास थी। एक साल के अंदर दोनों ही सीटों से भाजपा ने कायस्थों को मुक्त कर दिया है। एक कुम्हार सीट थी, जिसे कायस्थों से छीनकर भाजपा ने वैश्य समाज को दे दिया। यहां से भाजपा को जिताने वाले कायस्थ वोटरों को अब जोर का झटका लगा होगा, क्योंकि उनके बगल की बांकीपुर सीट भाजपा ने कायस्थ के नाम पर दी तो लेकिन सारे मजबूत प्रत्याशी को छोड़ एक अनजान चेहरे को उतार दिया। बांकीपुर सीट पर पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बेटे ऋतुराज सिन्हा, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन, पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा के बेटे अजय आलोक जैसे नाम थे; लेकिन भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के भरोसेमंद के नाम पर पहले अभिषेक ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

'अभिषेक बनर्जी की याचिका पर जल्द करें फैसला': सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट से किया अनुरोध, क्या है मामला?

अभिषेक बनर्जी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि हाईकोर्ट में दाखिल आवेदन केवल अंतरिम संरक्षण आदेश में संशोधन की मांग से जुड़ा है, ताकि उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मिल सके। उन्होंने कहा, “यह एक साधारण आवेदन है, जिसमें केवल चिकित्सा उपचार के लिए विदेश यात्रा की अनुमति देने के उद्देश्य से हाईकोर्ट के संरक्षण आदेश में संशोधन का अनुरोध किया गया है। माननीय न्यायालय इससे कहीं अधिक गंभीर मामलों में भी मुझे यह राहत दे चुका है।“प्रतिवादियों की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि यह आवेदन पहले ही कलकत्ता हाईकोर्ट की समेकित मासिक सूची में शामिल किया जा चुका है। उन्होंने सुझाव दिया कि हाईकोर्ट से इसे किसी निश्चित तारीख पर सुनवाई के लिए लेने का अनुरोध किया जा सकता है।इस पर गौर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और हाईकोर्ट से लंबित आवेदन पर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया। पीठ ने कहा, “चिकित्सा उपचार के लिए विदेश यात्रा की अनुमति संबंधी आवेदन हाईकोर्ट में लंबित है। ऐसा प्रतीत होता है कि अब तक इसकी कोई तारीख तय नहीं हुई है। इसलिए हम हाईकोर्ट से अनुरोध करते हैं कि वह इस आवेदन पर विचार करे।“अभिषेक बनर्जी के विदेश यात्रा पर लगी रोक एक पुराने आदेश के कारण है, जो लंबित आपराधिक मामले में पारित किया गया था। उस आदेश में कलकत्ता हाईकोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण देते हुए यह शर्त लगाई थी कि वे अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाएंगे।यह शर्त हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण से जुड़े आपराधिक मामले में गिर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी विधानसभा: सीएम ने कहा चढ़ावा चोरी पर विपक्ष को दें मुंहतोड़ जवाब, अखिलेश बोले- तैयारी करके आएं सपा विधायक

योगी ने विधायकों से श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण पर भी विपक्ष को अक्रामकता के साथ जवाब देने को कहा। कहा, सभी को मालूम है कि इस मामले में साधु-संतो, भाजपा या आरएसएस की कोई भूमिका नहीं। फिर भी सनातन विरोधी विपक्ष चुनावी लाभ के लिए इस मामले में भ्रामक प्रचार कर रहा है। सभी जानते हैं कि चंदा चोरी में एक निजी संस्था के जो लोग शामिल थे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। फिर भी विपक्ष खास तौर से सपा के लोग इस मुद्दे को लेकर झूठे नैरेटिव गढ़ रहे हैं। सभी विधायकों को इसका जवाब देना चाहिए। पार्टी को असहज करने वाले बयान से बचें बैठक में सीएम पार्टी विधायकों को नसीहत दी कि ऐसा कोई अनर्गल बयानबाजी न करें, जिसे सरकार और संगठन को असहजता का सामना करना पड़े। सीएम ने कहा कि सांसद-विधायक एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी से बचें। सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के खिलाफ अमर्यादित बात न करें। फिरोज गांधी की कब्र की सफाई कराएगी भाजपा सीएम ने कहा कि विपक्ष के नेता दलित महापुरुषों का किस तरह अपमान करते हैं, यह भी जनता को बताना होगा। योगी ने प्रयागराज में फिरोज गांधी की कब्र की बदहाली पर चिंता जताते हुए कहा कि जो काम कांग्रेस को करना चाहिए वह भाजपा करेगी। उन्होंने फिरोज गांधी के कब्र की सफाई कराने की जिम्मदेरी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को देते हुए कहा कि अब भाजपा के लोग ही इस कब्र की साफ-सफाई कराएंगे। तिरंगा व कलश यात्रा से युवाओं को जोड़ें सीएम ने विधायकों से भाजपा की ओर से चलाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान और संत रविदास कलस यात्रा में को सफल बनाने में जुटने का आह्वान किया। साथ ही इन यात्राओं में युवाओं को भी जोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी नौ अगस्त को हर घर तिरंगा यात्र में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: CWG का ग्लास्गो में समापन; ईरान और अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव; पाकिस्तान में धमाके में कई मौतें

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें आज सोमवार, 03 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 का समापन भारत के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ, जहां देश के पदकों और समापन समारोह की खास झलकियां चर्चा में रहीं। वहीं पश्चिम एशिया में होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव फिर बढ़ गया है और ट्रंप के दावों पर ईरान ने पलटवार करते हुए ओमान के साथ बातचीत को अंतिम दौर में बताया है। दूसरी ओर पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान हुए आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए। देश में एनटीए को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है कि नौ साल बाद भी उसका एक भी स्थायी परीक्षा केंद्र नहीं बन पाया और व्यवस्था अब भी किराये के भरोसे चल रही है। उधर मध्य प्रदेश में दतिया उपचुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर बड़ा सियासी संदेश दिया। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में… 2 of 11 राष्ट्रमंडल खेल 2026 का समापन, अब 2030 में भारत करेगा मेजबानी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स - एजेंसी CWG 2026: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल समाप्त, समारोह में क्या रहा खास? ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 1 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

Kerala Flood: केरल में मूसलाधार बारिश का कहर, आठ की मौत और हजारों बेघर; राहुल गांधी सरकार-जनता से क्या बोले?

केरल में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भूस्खलन, जलभराव और मकानों को हुए नुकसान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार हरसंभव राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से भी राहत अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। Deeply saddened by the devastation caused by heavy rains across Kerala. My heartfelt condolences to the families of the eight people who have lost their lives. May those still missing be found safe, and the injured make a swift recovery. The state government is making every… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 2, 2026 राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि केरल में भारी बारिश से हुई तबाही से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने आठ लोगों की मौत पर शोक जताया और लापता लोगों के सुरक्षित मिलने तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों की मदद और राहत एवं पुनर्वास कार्यों के समन्वय के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उन्होंने लोगों से विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की। राहुल ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा केरल एकजुट है और वह हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।केरल सरकार के अनुसार, भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk