Bankipur Election Result: 'जनता के बीच यह बदबू है...', अनंत सिंह ने बांकीपुर पर क्यों कही यह बात?

जनता को यह खेल पसंद नहीं अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के हटने से जनता दुखी है। वह इनसब के लिए भाजपा को दोषी मानती है। यह खेल जनता को पसंद नहीं है। जनता में इस बात की बदबू है कि नीतीश कुमार के साथ भाजपा ने गलत किया। इस बात से जनता दुखी है। हालांकि, अनंत सिंह ने यह भी कहा कि इस बात में सच्चाई नहीं है। नीतीश कुमार ने अपने मन से मुख्यमंत्री पद का त्याग किया है। लेकिन, जनता यह सच नहीं समझ रही। अनंत सिंह ने राजद पर भी निशाना साधा है। कहा कि वह पार्टी ही नहीं है। एक आदमी उनके साथ चलने के लिए तैयार नहीं है। इस बार उनके वोट बैंक ने अपना मत बर्बाद नहीं किया। सारा वोट दूसरी ओर शिफ्ट हो गया। प्रशांत किशोर की जीत पर जनता दल यूनाईटेड के विधायक और बाहुबली अनंत सिंह ने कहा कि जनता मालिक है। उन्होंने जिन्हें वोट दिया, वहीं जीते। जनता जो चाहेगी वही होता है। वह जिसको चाहती है, उसे कुर्सी पर बैठा सकती है। जैसे जनता में हवा उड़ा दिया गया है कि भाजपा ने मनमानी कर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा दिया। हालांकि, ऐसी बात नहीं है मैंने इस बात का पता लगाया। अब इस बात को लेकर जनता में यह मैसेज गया कि हमलोगों ने 2025 के विधानसभा नीतीश कुमार को वोट दिया और भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा कर अपना मुख्यमंत्री बना दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 2 min · National Desk

कर्नाटक कांग्रेस में बगावत: 'पार्टी सब कुछ है, इस्तीफा तुरंत होगा मंजूर', नाराज विधायकों को सीएम ने दी चेतावनी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी महत्वपूर्ण है। अगर वे इस्तीफा देते हैं, तो इसे कुछ ही मिनटों में स्वीकार कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने क्या कहा? मुख्यमंत्री ने असंतुष्ट विधायकों से धैर्य रखने और अपने अवसर की प्रतीक्षा करने का आग्रह करते हुए कहा कि राज्य द्वारा संचालित बोर्डों और निगमों में पद जल्द ही भरे जाएंगे। विधायकों द्वारा इस्तीफे की धमकी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में शिवकुमार ने कहा, ‘मुझे जो कहना था कह दिया है। राजनीति में इस्तीफे होते रहते हैं। कोई भी उन्हें इस्तीफा देने से नहीं रोक सकता। अगर उन्हें पार्टी और अपना भविष्य चाहिए, तो पार्टी महत्वपूर्ण है। अगर पार्टी है तो सब कुछ है। ‘धैर्य रखना जरूरी है’ यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा,’ धर्म सिंह और सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान मुझे मंत्री नहीं बनाया गया था, इसलिए मैं भी इस्तीफा दे सकता था। क्या परमेश्वर (उपमुख्यमंत्री) और मैंने धैर्य नहीं रखा? वीरेंद्र पाटिल के मुख्यमंत्री रहते हुए बंगारप्पा, खरगे (एआईसीसी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे) और धर्म सिंह को मंत्री नहीं बनाया गया था। क्या बंगारप्पा और सिंह बाद में मुख्यमंत्री नहीं बने? धैर्य रखना जरूरी है।’ सीएम ने सदस्यों और विधायकों से क्या कहा? उन्होंने कहा, ‘पार्टी के जिन सदस्यों और विधायकों को पहले बोर्ड और निगमों के सदस्य और प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें बताया गया था कि उनका कार्यकाल ढाई साल का होगा। इसमें पहले ही देरी हो चुकी है। मैं पहले अपने कार्यकर्ताओं से पदों से इस्तीफा देने और उन पदों को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 2 min · National Desk

ई20 के विरोध में 'आप': पुलिस ने मार्च को रोका, 2 लाख से ज्यादा पिटीशन लेकर पीएम आवास जा रहे थे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार दोपहर पीएम आवास तक अपने समर्थकों के साथ मार्च करने का एलान किा है। केजरीवाल और उनके साथी ई-20 पेट्रोल के विरोध में पार्टी मुख्यालय से दोपहर 12 बजे 100 लोगों के साथ निकल चुके हैं और केजरीवाल पीएम को 2.33 लाख लोगों द्वारा हस्ताक्षरित याचिका सौंपने निकले। हालांकि, दिल्ली पुलिस से मार्च की इजाजत नहीं मिली। जिसके चलते फिरोजशाह रोड पर पुलिस ने मार्च को रोक दिया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता धरने पर बैठ गए। एक घंटे में पार्टी का धरना समाप्त हो गया। पुलिस ने एक गाड़ी में पिटीशन रखवाई और कहां कि प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायतें भेजी जाएंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 1 min · National Desk

Rajasthan: जोधपुर जेल में बंद आसाराम को 13 साल बाद बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने 20 दिन की पैरोल को दी मंजूरी

आसाराम की ओर से अधिवक्ता कालूराम भाटी और यशपाल सिंह राजपुरोहित ने पैरवी की। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पैरोल आवेदन को अस्वीकार करने की अनुशंसा की गई थी। पुलिस ने आशंका जताई थी कि पैरोल मिलने पर वह फरार हो सकता है। सरकार ने यह भी कहा कि उसके खिलाफ राजस्थान के बाहर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और गुजरात की एक अदालत भी उसे दोषी ठहरा चुकी है। सरकार ने अदालत के समक्ष यह तर्क भी रखा कि आसाराम उपचाराधीन है तथा मेडिकल अधिकारी ने पैरोल पर रिहाई के लिए फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं दिया है। इसके अलावा शिकायतकर्ता के परिवार की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर आशंका जताई गई।ये भी पढ़ें-हालांकि, हाईकोर्ट ने इन दलीलों पर विचार करने के बाद कहा कि आसाराम लगभग 13 वर्ष, एक माह और 24 दिन से जेल में है। इस दौरान उसे पहले अंतरिम जमानत भी मिली थी, लेकिन जमानत का दुरुपयोग करने, फरार होने, समाज या गवाहों को प्रभावित करने अथवा किसी को नुकसान पहुंचाने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। ऐसे में केवल आशंकाओं के आधार पर पैरोल से वंचित नहीं किया जा सकता। खंडपीठ ने सरकार की ओर से जताई गई सभी आशंकाओं को निराधार मानते हुए आसाराम को 20 दिन की पहली पैरोल मंजूर कर ली। अदालत ने आदेश दिया कि उसे 50 हजार रुपये के निजी मुचलके तथा 25-25 हजार रुपये के दो सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहा किया जाएगा। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद उसे नियमानुसार वापस जेल में उपस्थित होना होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 2 min · National Desk

'जनता तंग आ चुकी है': बिहार-एमपी के उपचुनाव में भाजपा की हार पर प्रियंका गांधी वाड्रा का तंज; क्या कहा?

बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की खाली पर कब्जा कर लिया। वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। प्रियंका गांधी ने क्या कहा? जब संसद परिसर में पत्रकारों ने उपचुनाव के नतीजों पर प्रियंका गांधी से सवाल किया, तो उन्होंने कहा, यह साफ है कि जनता भाजपा से थक चुकी है और तंग आ चुकी है। अब लोग समझ रहे हैं कि देश में क्या हो रहा है। उन्होंने आगे कहा, यह तो सिर्फ शुरुआत है। ये भी पढ़ें: गुजरात में अपनी सीट बचाने में कामयाब रही भाजपा वहीं, गुजरात के वडोदरा जिले की मंजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपनी सीट बरकरार रखी। भाजपा उम्मीदवार सतीश गोविंदभाई पटेल ने कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी को 30,630 वोटों से हराया। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पहले नितिन नवीन के पास थी। उनके विधायक पद से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी संभालने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। बांकीपुर में कितने वोटों से जीते प्रशांत किशोर? बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 64,151 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। भाजपा के नीरज कुमार को 44,827 और राजद की रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले। लेकिन इस जीत के बीच सबसे ज्यादा चर्चा दो और उम्मीदवारों की हार की हो रही है। वजह यह है कि निर्दलीय उम्मीदवार नितीश कुमार और लालू प्रसाद यादव (ये बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि समान नाम वाले प्रत्याशी हैं) चुनाव मैदान में उतरे थे। दोनों को क्रमशः 149 और 81 वोट ही मिले, जिससे उनकी जमानत भी जब्त हो गई। नाम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament LIVE: लोकसभा में पेश होगा कौन सा बिल? विपक्ष ने की दल-बदल रोकने के लिए नए कानून पर चर्चा की मांग

11:12 AM, 04-Aug-2026 हंगामे के चलते लोकसभा दो बजे तक के लिए स्थगित विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 10:39 AM, 04-Aug-2026 सांसद जॉन ब्रिटास ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के संसद न आने पर खड़े किए सवाल सीपीआई-एम सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास कहते हैं, “हमें समझ नहीं आता कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री संसद क्यों नहीं आते? विपक्ष गृह मंत्री से सिर्फ एक बयान की मांग कर रहा है। राजधानी में कई घटनाएं हुईं, पुलिस पर छात्रों को कुचलने में जघन्य तरीकों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा। हम सिर्फ गृह मंत्री से यह जानना चाहते थे कि वास्तव में क्या हुआ है और उन्होंने क्या कदम उठाए हैं? अब बांकीपुर में हुए उपचुनाव ने सरकार को एक निर्णायक संदेश दे दिया है। आप जनता को हल्के में नहीं ले सकते। जो बदलाव आया है, भाजपा को एक संदेश दिया गया है। हमें उम्मीद है कि वे इस संदेश को समझेंगे।” सीपीआई-एम सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास कहते हैं, “हमें समझ नहीं आता कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री संसद क्यों नहीं आते? विपक्ष गृह मंत्री से सिर्फ एक बयान की मांग कर रहा है। राजधानी में कई घटनाएं हुईं, पुलिस पर छात्रों को कुचलने में जघन्य तरीकों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा। हम सिर्फ गृह मंत्री से यह जानना चाहते थे कि वास्तव में क्या हुआ है और उन्होंने क्या कदम उठाए हैं? अब बांकीपुर में हुए उपचुनाव ने सरकार को एक निर्णायक संदेश दे दिया है। आप जनता को हल्के में नहीं ले सकते। जो बदलाव आया है, भाजपा को एक संदेश दिया गया है। हमें उम्मीद है कि वे इस संदेश को समझेंगे।” 10:26 AM, 04-Aug-2026 भाजपा बोली- झारखंड में छ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 2 min · National Desk

Mangal Milan Meet: एनडीए संसदीय दल की बैठक मंगल मिलन शुरू, संसद सत्र के लिए बनाएंगे रणनीति

संसद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय की ओर से लोकसभा और राज्यसभा के सभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सदस्यों को भेजे गए एक नोट में कहा गया था, लोकसभा और राज्यसभा के सभी माननीय एनडीए सदस्यों से अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होने का समय निकालें और तय समय पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहें। इस बैठक में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सांसद सुनील तटकरे के साथ-साथ एनडीए के अन्य सांसद भी मौजूद रहे। 21 जुलाई को पहली मंगल मिलन बैठक आयोजित की गई थी। परंपरागत रूप से संसद के प्रत्येक सत्र के दौरान एनडीए संसदीय दल की बैठक हर मंगलवार को आयोजित होती रही है। हालांकि, इस बार इसे मंगलवार नाम दिया गया है। गठबंधन का कहना है कि इस नए नाम के जरिये नियमित संसदीय बैठकों को सांस्कृतिक और संगठनातमक पहचान देने का प्रयास किया गया है। पिछली बैठक में नए चेहरे शामिल 28 जुलाई को भी ‘मंगल मिलन’ बैठक हुई थी। इस बैठक में पहली बार तृणमूल कांग्रेस के पूर्व बागी नेता और अब एनसीपीआई सांसद शामिल हुए थे। एनसीपीआई सांसद काकोली घोष, शताब्दी रॉय और सायोनी घोष भी इस बैठक में शामिल हुईं। ये सभी पहले तृणमूल कांग्रेस में थीं। ये भी पढ़ें: सांसदों की प्रतिक्रिया एनसीपीआई सांसद काकोली घोष ने बताया था कि 2014 से पहले उन्होंने इस तरह की बैठकें नहीं देखी थीं और एनडीए में शामिल होकर उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि एनसीपीआई के सभी सांसद मिलकर काम कर रहे हैं। एनसीपीआई सांसद शताब्दी रॉय ने बैठक की सराहना करते हुए कहा था …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 2 min · National Desk

TMC में एक और टूट के कयास: पूर्व मंत्री और काकोली घोष के बीच कई मुलाकातें, क्या सियासी पाला बदलेंगी शशि पांजा?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शशि पांजा की लगातार दूसरे दिन एनसीपीआई सांसद काकली घोष दस्तीदार के क्लिनिक पहुंचने से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि दोनों नेताओं ने इन मुलाकातों को पूरी तरह पेशेवर बताया है। कोलकाता स्थित काकली घोष दस्तीदार के क्लिनिक से बाहर निकलते समय पत्रकारों ने शशि पांजा से पूछा कि क्या वह ममता बनर्जी गुट की टीएमसी छोड़ने की तैयारी कर रही हैं। इस पर उन्होंने केवल मुस्कुराते हुए कहा ‘मुझे जाना है’ और बिना कोई जवाब दिए वहां से चली गईं।एनसीपीआई सांसद काकली घोष दस्तीदार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि शशि पांजा से उनका रिश्ता तीन दशक से भी पुराना है और इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन से प्रशिक्षण लेकर लौटने के बाद शशि पांजा उनकी शुरुआती छात्राओं में थीं और पिछले 30-35 वर्षों से उनके संस्थान से जुड़ी हैं। दोनों नियमित रूप से मरीजों के इलाज और चिकित्सा कार्यों के सिलसिले में मिलती हैं।काकली घोष ने कहा कि शशि पांजा की हाल की राजनीतिक सक्रियता या टीएमसी की स्थिति को लेकर उनके बीच कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने अपने बेटे की सोशल मीडिया पोस्ट पर भी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि किसी और के अकाउंट पर की गई पोस्ट पर वह कुछ नहीं कह सकतीं।यह मामला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद पार्टी में बड़ा विभाजन हुआ था। पार्टी के 20 लोकसभा सांसद अलग होकर एनसीपीआई में शामिल हो गए, जो अब केंद्र में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए का सहयोगी दल है। विधानसभा में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 2 min · National Desk

Pakistan: क्या बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर भारी पड़ रहा BLF? 48 अभियानों में 97 सैनिकों को मारने का दावा

बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने दावा किया है कि उसने पिछले महीने बलूचिस्तान में 48 अभियानों के दौरान 97 पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों और पांच कथित मुखबिरों को मार गिराया, जबकि 15 अन्य सैनिक घायल हुए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, संगठन की मासिक ऑपरेशनल रिपोर्ट में बीएलएफ के प्रवक्ता मेजर ग्वहराम बलूच ने कहा कि अभियानों के दौरान पाकिस्तानी सेना, अन्य सरकारी सुरक्षा बलों, सैन्य और आर्थिक ठिकानों, संचार नेटवर्क तथा निगरानी ढांचे को निशाना बनाया गया।बीएलएफ के अनुसार, ये अभियान काहान, चागई, खारन, कलात, मस्तुंग, खुजदार, बासिमा, मांड, टुम्प, गोमाजी, झाओ, क्वेटा, जमुरान, सुराब, मशकेल, बुलेदा, कराची, पासनी, राखनी, नाल, खुदान, बालनेगवार और मशके में चलाए गए। संगठन का कहना है कि इन कार्रवाइयों का उद्देश्य बलूचिस्तान में पाकिस्तानी राज्य की उस व्यवस्था को कमजोर करना है, जिसे वह औपनिवेशिक ढांचा बताता है। साथ ही उसने दावा किया कि उसका मकसद संसाधनों के दोहन को रोकना और क्षेत्र पर सेना के नियंत्रण को कमजोर करना है।ग्वहराम बलूच ने 22 जुलाई को मस्तुंग के खादकोचा इलाके में मैक्रो स्टॉप के पास पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हुए हमले को महीने की सबसे बड़ी और सबसे घातक कार्रवाई बताया।संगठन ने दावा किया कि इस हमले में 17 सैनिक मारे गए, 10 अन्य घायल हुए और सैन्य काफिले को भी भारी नुकसान पहुंचा।बीएलएफ का कहना है कि उसके लड़ाकों ने जुलाई के दौरान प्रमुख राजमार्गों पर नौ स्थानों पर नाकेबंदी कर नियंत्रण स्थापित किया, ताकि सेना की सप्लाई लाइनों को बाधित किया जा सके और इलाके में अपनी पकड़ मजबूत की जा सके। संगठन के ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 2 min · National Desk

E-20 पर आर-पार के मूड में केजरीवाल: कल 100 लोगों के साथ PM आवास तक पैदल मार्च का एलान, करेंगे एक और काम

ई-20 से देश की जनता परेशान दिल्ली में कॉकरोच पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और राहुल गांधी के पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद अब आप ने दिल्ली में पीएम आवास पर पैदल यात्रा का बिगुल बजाया है। आप मुख्यालय में सोमवार को प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने दावा किया कि ई-20 को लेकर देश की जनता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की गाड़ियों की माइलेज कम हो रही है और गाड़ियां खराब हो रही हैं। आरोप है कि सरकार बिना तर्क दिए इसे जबरदस्ती थोप रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 1 min · National Desk