JPSC-JSSC Protest: छात्रों के समर्थन में BJP का बड़ा एलान, 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान

छात्रों के आंदोलन के बीच भाजपा ने उनके समर्थन में 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान किया है। पार्टी का कहना है कि वह छात्रों की मांगों और उनके आंदोलन के समर्थन में खड़ी है। बंद के ऐलान के बाद राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां और छात्र आंदोलन दोनों के और तेज होने के आसार हैं।झारखंड भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है। सरकार याद रखे की लाठियों से आवाज दबाई जा सकती है, युवाओं का आक्रोश नहीं!‘पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में राज्यभर से पहुंचे परीक्षार्थियों ने पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा परिसर की ओर मार्च किया। हाथों में तिरंगा लिए छात्रों ने सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए नई विधानसभा के पास अंतिम बैरिकेडिंग तक पहुंचने की कोशिश की।छात्र JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग परीक्षा को रद्द करना और पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराना है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर छात्रों से अपील की। सोरेन ने छात्र आंदोलन के दौरान संयम और जिम्मेदारी के साथ स्थिति संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन का आभार जताया। सोरेन ने कहा कि छात्रों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है और उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ मंत्री लगातार छात्रों से संवाद कर रहे हैं। सोरेन ने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने का भरोसा दिलाया। साथ ही छात्रों से राजनीतिक बहकावे म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 2 min · National Desk

JPSC-JSSC Row: देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल; विधानसभा गेट पर फिर लाठीचार्ज

प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उनके समर्थक भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। महतो ने कहा कि वह पिछले 17 दिनों से सत्याग्रह और नौ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।उन्होंने कहा, ‘लाठी, गोली, बंदूकों से सरकार नहीं चलती है। सरकार जनता को संतुष्ट रखकर चलती है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें प्रताड़ित किया गया और जबरदस्ती एंबुलेंस में डाल दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई को जारी रखेंगे।जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा गेट नंबर-1 के पास बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने पहले छात्रों से गेट के पास से हटने का आग्रह किया। बार-बार अपील के बावजूद जब छात्र वहां से नहीं हटे तो पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए सख्ती शुरू कर दी। इसके बाद छात्रों को खदेड़ते हुए जगन्नाथ मंदिर की ओर ले जाया गया।इस दौरान हुए लाठीचार्ज और भगदड़ में कई छात्रों के घायल होने की बात सामने आई है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि दर्जनों छात्रों को चोटें आई हैं। कई छात्र भगदड़ में गिर गए, जबकि कुछ छात्राओं के भी घायल होने की सूचना है।लाठीचार्ज की घटना के बाद छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि अब सरकार के साथ किसी स्तर पर वार्ता नहीं होगी। छात्रों ने स्पष्ट किया कि यदि बातचीत होगी तो सीधे मुख्यमंत्री के साथ होगी, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आंदोलन को और व्यापक तथा तेज करने का ऐलान किया।गौरतलब है कि सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान दिन में भी कई बार पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच तनाव की स्थिति बनी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

JPSC-JSSC Protest: छात्रों के समर्थन में BJP का बड़ा एलान, 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान

छात्रों के आंदोलन के बीच भाजपा ने उनके समर्थन में 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान किया है। पार्टी का कहना है कि वह छात्रों की मांगों और उनके आंदोलन के समर्थन में खड़ी है। बंद के ऐलान के बाद राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां और छात्र आंदोलन दोनों के और तेज होने के आसार हैं।झारखंड भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है। सरकार याद रखे की लाठियों से आवाज दबाई जा सकती है, युवाओं का आक्रोश नहीं!‘पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में राज्यभर से पहुंचे परीक्षार्थियों ने पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा परिसर की ओर मार्च किया। हाथों में तिरंगा लिए छात्रों ने सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए नई विधानसभा के पास अंतिम बैरिकेडिंग तक पहुंचने की कोशिश की।छात्र JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग परीक्षा को रद्द करना और पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराना है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर छात्रों से अपील की। सोरेन ने छात्र आंदोलन के दौरान संयम और जिम्मेदारी के साथ स्थिति संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन का आभार जताया। सोरेन ने कहा कि छात्रों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है और उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ मंत्री लगातार छात्रों से संवाद कर रहे हैं। सोरेन ने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने का भरोसा दिलाया। साथ ही छात्रों से राजनीतिक बहकावे म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

Kanwar Yatra 2026: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कांवड़ यात्रा के चलते कल अवकाश, सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे

कांवड़ यात्रा को मद्देनजर रखते हुए गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल और कॉलेज के साथ अन्य संस्थान बंद रहेंगे। वहीं सोमवार को प्राइवेट स्कूल आनलाइन मोड पर संचालित हुए। अभिभावकों ने बताया कि स्कूलों की ओर से ग्रुप पर संदेश आया था, कांवड़ यात्रा को देखते हुए बच्चों की कक्षाएं आनलाइन मोड पर संचालित होंगी।वहीं सरकारी स्कूलों की रोजाना की तरह ही कक्षाएं संचालित की गईं।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि शासन के निर्देश पर मंगलवार को स्कूल और कालेज बंद रहेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk

Jharkhand: पुलिस ने घेरा मुख्य रास्ता, छात्रों ने खोज ली नई राह... विधानसभा पहुंचने के लिए अपनाया ये रूट मैप

रांची की सड़कें सोमवार को आम दिनों से अलग नजर आईं। झारखंड विधानसभा की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। जगह-जगह मजबूत बैरिकेडिंग के साथ कंटीले तार लगाए गए थे। इसके अलावा वॉटर कैनन की गाड़ियां और बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। प्रशासन की कोशिश थी कि प्रदर्शनकारी छात्रों को विधानसभा के करीब पहुंचने से रोका जाए।पुलिस ने जब विधानसभा की ओर जाने वाले मुख्य रास्तों को बंद कर दिया तो छात्रों ने भी अपनी रणनीति बदल दी। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क से जाने के बजाय खेतों और पगडंडियों का रास्ता पकड़ लिया। छात्रों ने अलग-अलग रास्तों से आगे बढ़ते हुए पुलिस की कई बंदिशों को पार किया और विधानसभा की ओर बढ़ने में कामयाब रहे। छात्रों की इस रणनीति ने सुरक्षा व्यवस्था के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी। पुलिस जहां मुख्य सड़कों पर बैरिकेडिंग के जरिए प्रदर्शनकारियों को रोकने की तैयारी में थी, वहीं छात्र वैकल्पिक ग्रामीण रास्तों से आगे बढ़ते नजर आए।JPSC और JSSC की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी JSSC CGL परीक्षा रद्द करने और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। इन्हीं मांगों को लेकर हजारों की संख्या में छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से विधानसभा घेराव के लिए निकले। छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने के लिए विधानसभा तक पहुंचना चाहते हैं।विधानसभा घेराव को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए थे। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी छात् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सियासत में सियासतदानों की संतानें ही चमक रहीं, वर्तमान में 6 विधायक; इन विधायकों के पिता भी रह चुके MP-MLA

UP: सियासत में सियासतदानों की संतानें ही चमक रहीं, वर्तमान में 6 विधायक; इन विधायकों के पिता भी रह चुके MP-MLA मुरादाबाद मंडल के अधिकांश नेताओं ने अपने बेटों को ही सियासत में उतारने का काम किया। आज इनमें से कुछ ने तो राजनीति में अपने पैर पूरी तरह से जमा लिए हैं। अपने क्षेत्र की जनता की सदन में नुमाइंदगी कर रहे हैं। जबकि कुछ सियासत में चमके तो जरूर लेकिन उनकी राजनीतिक पारी लंबी नहीं चल सकी। एक बार विधायक बन गए लेकिन सक्रिय राजनीति में अपने को पूरी तरह से स्थापित नहीं कर सके। वहीं कुछ पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मंडल में वर्तमान समय में भाजपा से सुशांत सिंह, आकाश सक्सेना और राजीव तरारा विधायक हैं। जबकि सपा से इकबाल महमूद, पिंकी यादव और मोहम्मद फहीम विधायक हैं। इन सभी विधायकों में एक बात कॉमन है, वह ये कि इन सभी के पिता भी सियासदार रहे हैं। अपने समय में विधायक और सांसद तक बने हैं। यह छह विधायक अपने पिता की सियासत को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र की नुमाइंदगी कर रहे हैं। मुरादाबाद मंडल के अधिकांश नेताओं ने अपने बेटों को ही सियासत में उतारने का काम किया। आज इनमें से कुछ ने तो राजनीति में अपने पैर पूरी तरह से जमा लिए हैं। अपने क्षेत्र की जनता की सदन में नुमाइंदगी कर रहे हैं। जबकि कुछ सियासत में चमके तो जरूर लेकिन उनकी राजनीतिक पारी लंबी नहीं चल सकी। एक बार विधायक बन गए लेकिन स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: आंखों के उपचार के लिए विदेश जा सकेंगे अभिषेक बनर्जी, सुप्रीम कोर्ट से मिली अनुमति; क्या कहा?

हाईकोर्ट ने क्या कहा था? कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी की यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी थी कि वह एसएसकेएम अस्पताल के मेडिकल बोर्ड के सामने अपनी मेडिकल जांच कराने के लिए तैयार नहीं थे। कोर्ट का कहना था कि मेडिकल बोर्ड की विशेषज्ञ राय के आधार पर ही विदेश जाकर इलाज कराने की जरूरत का आकलन किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने कहा था कि डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी अपनी मेडिकल स्थिति की जांच के लिए अगले दिन कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में गठित मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होने को तैयार नहीं थे। ये भी पढ़ें: याचिका खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने कहा, ‘आवेदक (बनर्जी) की ओर से दी गई दलील को देखते हुए कि वे कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में मेडिकल बोर्ड के सामने पेश नहीं होंगे, यह कोर्ट मानती है कि इस याचिका के जरिए उठाया गया मुद्दा अब और लंबित नहीं रखा जाना चाहिए।’ हाईकोर्ट ने कहा कि अगर अभिषेक बनर्जी मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होते, तो मेडिकल विशेषज्ञों की राय के आधार पर अदालत यह जांच कर सकती थी कि उन्हें आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की वास्तव में जरूरत है या नहीं। विदेश में इलाज की मांग पर कोर्ट का रुख क्या था? हाईकोर्ट ने पहले कहा था कि जांच जारी रहने के दौरान वह याचिकाकर्ता को विदेश यात्रा की अनुमति देने के पक्ष में नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा था कि कोलकाता में आंखों के इलाज के लिए कई नामी और प्रतिष्ठित क्लिनिक मौजूद हैं। मामला आखिर किस प्राथमिकी से जुड़ा है? अभिषेक बनर्जी ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की भी मांग की थी। यह प्राथमिकी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले 27 अप्रैल को आयोजित एक जनसभा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के सांसद: कांग्रेस बोली- 'इंडिया' की बात मजबूती से रखें; कहां होगी मुलाकात?

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान आज एनसीपी (शरद गुट) के आठ सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाला है। इस मुलाकात को देखते हुए कांग्रेस ने महा विकास अघाड़ी में अपने सहयोगी दल एनसीपी (शरद गुट) से कहा है कि वह प्रधानमंत्री के सामने इंडिया गठबंधन का स्पष्ट रुख रखे। कांग्रेस चाहती है कि प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को महिला आरक्षण के मुद्दे से नहीं जोड़ा जाए और 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को परिसीमन की प्रक्रिया से अलग रखते हुए तुरंत लागू किया जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk

तस्वीरों में छात्रों का प्रदर्शन: विस कूच से पहले घेराबंदी, फिर भी नहीं रुके; BJP विधायक भी समर्थन में उतरे

प्रदर्शन के बीच भाजपा विधायक भी छात्रों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें वहां से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के मुताबिक, देर रात से ही 5,000 से अधिक छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटने लगे थे। सुबह होते ही बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा की ओर मार्च करने निकल पड़े। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk

UP: जेन जी से समझेगा संघ कहां क्या खटक रहा? किन मुद्दों पर असहमति, 2027 से पहले रणनीति; प्रांत स्तर पर संवाद

UP: जेन जी से समझेगा संघ कहां क्या खटक रहा? किन मुद्दों पर असहमति, 2027 से पहले रणनीति; प्रांत स्तर पर संवाद स्वतंत्रता दिवस के बाद संघ के प्रचारक जेन जी से संवाद करेंगे। वह समझेंगे कि केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों और शासन व्यवस्था को लेकर उनके मन में क्या सवाल और शिकायतें हैं। संवाद से मिले फीडबैक के आधार पर संघ अपनी सामाजिक और युवा रणनीति को नए सिरे से आकार देगा। खास बात यह है कि इस बार कोशिश युवाओं को अपनी बात समझाने से पहले उनकी बात सुनने की है। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। स्वतंत्रता दिवस के बाद संघ के प्रचारक जेन जी से संवाद करेंगे। वह समझेंगे कि केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों और शासन व्यवस्था को लेकर उनके मन में क्या सवाल और शिकायतें हैं। संवाद से मिले फीडबैक के आधार पर संघ अपनी सामाजिक और युवा रणनीति को नए सिरे से आकार देगा।खास बात यह है कि इस बार कोशिश युवाओं को अपनी बात समझाने से पहले उनकी बात सुनने की है। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। सोशल मीडिया के दौर में जेन जी के सवाल अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे में हैं। पुरानी व्यवस्थाओं को तर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk