कांवड़ यात्रा को मद्देनजर रखते हुए गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल और कॉलेज के साथ अन्य संस्थान बंद रहेंगे। वहीं सोमवार को प्राइवेट स्कूल आनलाइन मोड पर संचालित हुए। अभिभावकों ने बताया कि स्कूलों की ओर से ग्रुप पर संदेश आया था, कांवड़ यात्रा को देखते हुए बच्चों की कक्षाएं आनलाइन मोड पर संचालित होंगी।वहीं सरकारी स्कूलों की रोजाना की तरह ही कक्षाएं संचालित की गईं।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि शासन के निर्देश पर मंगलवार को स्कूल और कालेज बंद रहेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें