PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के सांसद: कांग्रेस बोली- 'इंडिया' की बात मजबूती से रखें; कहां होगी मुलाकात?

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान आज एनसीपी (शरद गुट) के आठ सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाला है। इस मुलाकात को देखते हुए कांग्रेस ने महा विकास अघाड़ी में अपने सहयोगी दल एनसीपी (शरद गुट) से कहा है कि वह प्रधानमंत्री के सामने इंडिया गठबंधन का स्पष्ट रुख रखे। कांग्रेस चाहती है कि प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को महिला आरक्षण के मुद्दे से नहीं जोड़ा जाए और 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को परिसीमन की प्रक्रिया से अलग रखते हुए तुरंत लागू किया जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk

तस्वीरों में छात्रों का प्रदर्शन: विस कूच से पहले घेराबंदी, फिर भी नहीं रुके; BJP विधायक भी समर्थन में उतरे

प्रदर्शन के बीच भाजपा विधायक भी छात्रों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें वहां से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के मुताबिक, देर रात से ही 5,000 से अधिक छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटने लगे थे। सुबह होते ही बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा की ओर मार्च करने निकल पड़े। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk

UP: जेन जी से समझेगा संघ कहां क्या खटक रहा? किन मुद्दों पर असहमति, 2027 से पहले रणनीति; प्रांत स्तर पर संवाद

UP: जेन जी से समझेगा संघ कहां क्या खटक रहा? किन मुद्दों पर असहमति, 2027 से पहले रणनीति; प्रांत स्तर पर संवाद स्वतंत्रता दिवस के बाद संघ के प्रचारक जेन जी से संवाद करेंगे। वह समझेंगे कि केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों और शासन व्यवस्था को लेकर उनके मन में क्या सवाल और शिकायतें हैं। संवाद से मिले फीडबैक के आधार पर संघ अपनी सामाजिक और युवा रणनीति को नए सिरे से आकार देगा। खास बात यह है कि इस बार कोशिश युवाओं को अपनी बात समझाने से पहले उनकी बात सुनने की है। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। स्वतंत्रता दिवस के बाद संघ के प्रचारक जेन जी से संवाद करेंगे। वह समझेंगे कि केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों और शासन व्यवस्था को लेकर उनके मन में क्या सवाल और शिकायतें हैं। संवाद से मिले फीडबैक के आधार पर संघ अपनी सामाजिक और युवा रणनीति को नए सिरे से आकार देगा।खास बात यह है कि इस बार कोशिश युवाओं को अपनी बात समझाने से पहले उनकी बात सुनने की है। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। सोशल मीडिया के दौर में जेन जी के सवाल अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे में हैं। पुरानी व्यवस्थाओं को तर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Subhashitas: पहले परोपकार, अब सत्य और शुभ विचार; प्रधानमंत्री मोदी के सुभाषितों में क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सोमवार को सुभाषित साझा किया। इसमें उन्होंने सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनने, कल्याणकारी विचारों को अपनाने और जीवन को लोकहित में समर्पित करने का संदेश दिया। पीएम मोदी ने लोगों से सत्य, प्रामाणिक और जनहितकारी सूचनाओं का प्रसार कर राष्ट्र और समाज को जागरूक, सशक्त और समरस बनाने का भी आह्वान किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk

'आपकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा': CWG पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, शानदार प्रदर्शन के लिए दी बधाई

‘आपकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा’: CWG पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, शानदार प्रदर्शन के लिए दी बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय पदक विजेताओं की मेजबानी की। उन्होंने खिलाड़ियों से ग्लासगो खेलों के अनुभवों के बारे में जाना और उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता देश के कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रमंडल खेल 2026 के हमारे शानदार पदक विजेताओं की 7, लोक कल्याण मार्ग पर मेजबानी कर खुशी हुई। खेलों के उनके अनुभवों के बारे में जाना। उनमें से हर एक ने अपने असाधारण प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी।’ Delighted to host our outstanding medal winners from the Commonwealth Games 2026 at 7, Lok Kalyan Marg. Heard about their experiences from the Games. Each one of them has made our nation proud through their exceptional performances. Their success will motivate many youngsters. pic.twitter.com/1zkYCKiV8r — Narendra Modi (@narendramodi) August 9, 2026 सीमित स्पर्धाओं के बावजूद भारत चौथे स्थान पर ग्लासगो में भारत ने कुल 39 पदक जीते, जिसमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदक शामिल रहे। भारत पदक तालिका में च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: आज झारखंड में विधानसभा घेराव करेंगे JPSC-JSSC छात्र; ED प्रमुख राहुल नवीन को एक वर्ष का सेवा विस्तार

उत्तर प्रदेश में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद एक बार फिर 10 जगह सड़क धंसने से निर्माण और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। वहीं, कांवड़ रूट पर बिजनौर और आसपास के इलाकों में तेंदुओं की बढ़ती संख्या वन विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इस्राइल संघर्ष 163वें दिन भी जारी है। गाजा में इस्राइल ने ट्रंप की योजना ठुकरा दी है, जबकि होर्मुज को खोलने को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत चल रही है। संसद में सरकार सोमवार को एनसीडीसी का दायरा बढ़ाने वाला संशोधन विधेयक पेश करेगी। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार ने इमरजेंसी के दौरान जेल गए 325 लोगों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने का एलान किया है। मनोरंजन जगत में गोविंदा ने डेविड धवन और कादर खान से जुड़े पुराने किस्से साझा किए हैं। खेल में कुलदीप यादव के ब्रेक को लेकर फिटनेस चिंता दूर की गई है। वहीं, 12-13 अगस्त की रात पर्सीड उल्का पात के चरम पर पहुंचने से आसमान में अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे। आइए, विस्तार से देश-दुनिया की खबरों पर एक नजर डालते हैं… उत्तर प्रदेश में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद एक बार फिर 10 जगह सड़क धंसने से निर्माण और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। वहीं, कांवड़ रूट पर बिजनौर और आसपास के इलाकों में तेंदुओं की बढ़ती संख्या वन विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इस्राइल संघर्ष 163वें दिन भी जारी है। गाजा में इस्राइल ने ट्रंप की योजना ठुकरा दी है, जबकि होर्मुज को खोलने को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत चल रही है। संसद में सरकार सोमवार को एनसीडीसी का दायरा बढ़ाने वाला संशोधन विधेयक पेश करेगी। पश्चिम बंगाल में शु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

Jharkhand Protests: विधानसभा घेराव से पहले पुलिस अलर्ट, छात्रों को रोकने के लिए कंटीले तारों की बैरिकेडिंग

झारखंड में छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। आज विधानसभा घेराव की योजना है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन रविवार को 16वें दिन भी जारी रहा। राजधानी के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। इसी बीच रविवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच गेस्ट हाउस में कई दौर की वार्ता भी हुई। बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनने के बावजूद कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग पर सहमति नहीं बन सकी। वार्ता बेनतीजा रही और छात्रों ने आज का विधानसभा घेराव का कार्यक्रम जारी रखने का एलान किया। छात्र नेताओं ने स्पष्ट किया कि विधानसभा घेराव शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। छात्रों के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विधानसभा की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर करीब 12 स्थानों पर कंटीले तारों से बैरिकेडिंग की गई है। इन बैरिकेडिंग में नुकीले स्टील के तार लगाए गए हैं, जिन्हें पार करना मुश्किल है। ऐसे में इन्हें पार करने की कोशिश करने पर प्रदर्शनकारियों के घायल होने की आशंका भी बनी हुई है।इसके अलावा शहर में बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने छात्रों से अपील की है कि वे विधानसभा घेराव के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं। उन्होंने स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

Lok Sabha: NCDC का दायरा बढ़ाने वाला बिल लोकसभा में पेश करेगी सरकार, सहकारी समितियों को क्या फायदा होगा?

केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेगी। इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य एनसीडीसी के काम का दायरा बढ़ाना है। अभी एनसीडीसी मुख्य रूप से सहकारी समितियों के माध्यम से योजनाओं की योजना बनाने, उन्हें बढ़ावा देने और वित्तीय मदद देने का काम करता है। नए विधेयक के बाद एनसीडीसी सहकारी क्षेत्र के विकास से जुड़े ऐसे संस्थानों को भी सीधे कर्ज और अनुदान दे सकेगा, जो खुद सहकारी समिति के रूप में पंजीकृत नहीं हैं। सरकार का कहना है कि इससे सहकारी क्षेत्र तक वित्तीय मदद पहुंचाने का रास्ता आसान होगा। नए कानून से सहकारी समितियों को क्या फायदा होगा? प्रस्तावित संशोधन के तहत सहकारी समितियां आगे भी एनसीडीसी की प्राथमिक लाभार्थी बनी रहेंगी। हालांकि, उन्हें मजबूत करने वाले दूसरे संस्थानों को भी एनसीडीसी से सीधे वित्तीय सहायता मिल सकेगी। इसमें बुनियादी ढांचा, तकनीक, प्रसंस्करण, मार्केटिंग और दूसरी जरूरी सेवाएं देने वाली संस्थाएं शामिल हो सकती हैं। सरकार के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में सहकारी क्षेत्र का काम काफी बढ़ा और अलग-अलग क्षेत्रों में फैला है। कई सरकारी एजेंसियां, वैधानिक संस्थाएं और विशेषज्ञ संस्थान अब सहकारी क्षेत्र के विकास में भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उन्हें सीधे मदद देने की जरूरत महसूस की गई है। NCDC को कर्ज और अनुदान देने के कौन से नए अधिकार मिलेंगे? विधेयक एनसीडीसी को सहकारी समितियों या सहकारी क्षेत्र के विकास में काम करने वाली किसी भी संस्था को सीधे कर्ज और अनुदान देने का अधिकार देने का प्रस्ताव करता है। यह पैसा केवल सहकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा एनसीडीसी को केंद्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: पायलट नशे में या नहीं, एयरलाइन-DGCA कब-कैसे करती हैं पहचान; क्या है नियम तोड़ने पर सजा का प्रावधान?

Explainer: पायलट नशे में या नहीं, एयरलाइन-DGCA कब-कैसे करती हैं पहचान; क्या है नियम तोड़ने पर सजा का प्रावधान? इस घटना को लेकर एअर इंडिया की तरफ से आधिकारिक तौर पर बयान जारी नहीं किया गया। हालांकि, एयरलाइन के प्रवक्ता के हवाले से पायलट के डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने की न तो पुष्टि की गई है और न ही इसे खारिज किया गया है। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि तय नियमों के तहत फ्लाइट की लैंडिंग के बाद पायलटों का पोस्ट-फ्लाइट स्क्रीनिंग टेस्ट कराया गया था। हालांकि, टेस्ट के नतीजे अभी तक एयरलाइन के साथ साझा नहीं किए गए हैं। ऐसे में एअर इंडिया फिलहाल किसी निष्कर्ष पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं है। बीते हफ्ते एअर इंडिया की थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में भीषण टर्बुलेंस की वजह से कई यात्री घायल हो गए थे। इस घटना की तब डीजीसीए ने जांच शुरू कर दी थी। कुछ रिपोर्ट्स में फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट को लेकर भी कई दावे किए गए। हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया कि पायलट की टेस्ट रिपोर्ट की पुष्टि होना जरूरी है, क्योंकि पहली रिपोर्ट में इसकी आगे की जांच के संकेत मिले हैं। यह टेस्ट दिल्ली में फ्लाइट की लैंडिंग के बाद किया गया था। आइये जानते हैं… पहले जानें- कब-कैसे हुई एअर इंडिया विमान की घटना, हुआ क्या? कब और किस विमान के साथ हुई घटना? यह घटना 4 अगस्त (मंगलवार) की सु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

CJP: केजरीवाल पर भाजपा हमलावर, कहा- सीजेपी प्रदर्शन था AAP की सियासी साजिश, PM को निशाना बनाने की थी योजना

“जो लोग आए थे वो सिर्फ इस्तीफा मांगने नहीं आए थे, वो मोदी जी को ठोकने आए थे।” Arvind Kejriwal admits that the protest at Jantar Mantar, ostensibly held in the name of students, was a sponsored political project aimed at targeting the Prime Minister and had nothing to do with… pic.twitter.com/qnv59CamAq — Amit Malviya (@amitmalviya) August 9, 2026 भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर दावा किया कि प्रदर्शन का शिक्षा सुधार या नीट पेपर लीक मामले से कोई लेना-देना नहीं था। मालवीय ने वह वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें अरविंद केजरीवाल हिंदी में कहते सुनाई दे रहे हैं, “इस बार जितने लोग आए थे सड़कों पर, वो किस लिए आए थे? वो केवल मुझे नहीं लगता कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने आए थे। मतलब अगर मैं अशिष्ट भाषा में बोलूं, तो मोदी जी को ठोकने आए थे।“अमित मालवीय द्वारा शेयर किए गए वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। भाजपा के आरोपों पर आप या केजरीवाल की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। भाजपा के कई नेताओं ने भी पीएम मोदी पर केजरीवाल की कथित टिप्पणी की निंदा की। इनमें पार्टी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी शामिल हैं।भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “केजरीवाल ने आखिरकार अपने प्रिय प्रोजेक्ट- कॉकरोच जनता पार्टी को उजागर कर दिया है। एजेंडा कभी जवाबदेही या शिक्षा सुधार नहीं था। पहले दिन से इसका एक ही मकसद था: प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाना।“वहीं, मालवीय ने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है कि छात्रों के नाम पर जंतर-मंतर पर किया गया प्रदर्शन प्रधानमं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk