छात्रों के आंदोलन के बीच भाजपा ने उनके समर्थन में 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान किया है। पार्टी का कहना है कि वह छात्रों की मांगों और उनके आंदोलन के समर्थन में खड़ी है। बंद के ऐलान के बाद राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां और छात्र आंदोलन दोनों के और तेज होने के आसार हैं।झारखंड भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है। सरकार याद रखे की लाठियों से आवाज दबाई जा सकती है, युवाओं का आक्रोश नहीं!‘पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में राज्यभर से पहुंचे परीक्षार्थियों ने पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा परिसर की ओर मार्च किया। हाथों में तिरंगा लिए छात्रों ने सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए नई विधानसभा के पास अंतिम बैरिकेडिंग तक पहुंचने की कोशिश की।छात्र JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग परीक्षा को रद्द करना और पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराना है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर छात्रों से अपील की। सोरेन ने छात्र आंदोलन के दौरान संयम और जिम्मेदारी के साथ स्थिति संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन का आभार जताया। सोरेन ने कहा कि छात्रों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है और उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ मंत्री लगातार छात्रों से संवाद कर रहे हैं। सोरेन ने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने का भरोसा दिलाया। साथ ही छात्रों से राजनीतिक बहकावे म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
JPSC-JSSC Protest: छात्रों के समर्थन में BJP का बड़ा एलान, 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान
छात्रों के आंदोलन के बीच भाजपा ने उनके समर्थन में 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान किया है। पार्टी का कहना है कि वह छात्रों की मांगों और उनके आंदोलन के समर्थन में खड़ी है। बंद के ऐलान के बाद राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां और छात्र आंदोलन दोनों के और तेज होने के आसार हैं।झारखंड भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है। सरकार याद रखे की लाठियों से आवाज दबाई जा सकती है, युवाओं का आक्रोश नहीं!'पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारों की