रांची की सड़कें सोमवार को आम दिनों से अलग नजर आईं। झारखंड विधानसभा की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। जगह-जगह मजबूत बैरिकेडिंग के साथ कंटीले तार लगाए गए थे। इसके अलावा वॉटर कैनन की गाड़ियां और बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। प्रशासन की कोशिश थी कि प्रदर्शनकारी छात्रों को विधानसभा के करीब पहुंचने से रोका जाए।पुलिस ने जब विधानसभा की ओर जाने वाले मुख्य रास्तों को बंद कर दिया तो छात्रों ने भी अपनी रणनीति बदल दी। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क से जाने के बजाय खेतों और पगडंडियों का रास्ता पकड़ लिया। छात्रों ने अलग-अलग रास्तों से आगे बढ़ते हुए पुलिस की कई बंदिशों को पार किया और विधानसभा की ओर बढ़ने में कामयाब रहे। छात्रों की इस रणनीति ने सुरक्षा व्यवस्था के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी। पुलिस जहां मुख्य सड़कों पर बैरिकेडिंग के जरिए प्रदर्शनकारियों को रोकने की तैयारी में थी, वहीं छात्र वैकल्पिक ग्रामीण रास्तों से आगे बढ़ते नजर आए।JPSC और JSSC की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी JSSC CGL परीक्षा रद्द करने और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। इन्हीं मांगों को लेकर हजारों की संख्या में छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से विधानसभा घेराव के लिए निकले। छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने के लिए विधानसभा तक पहुंचना चाहते हैं।विधानसभा घेराव को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए थे। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी छात् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Jharkhand: पुलिस ने घेरा मुख्य रास्ता, छात्रों ने खोज ली नई राह... विधानसभा पहुंचने के लिए अपनाया ये रूट मैप
रांची की सड़कें सोमवार को आम दिनों से अलग नजर आईं। झारखंड विधानसभा की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। जगह-जगह मजबूत बैरिकेडिंग के साथ कंटीले तार लगाए गए थे। इसके अलावा वॉटर कैनन की गाड़ियां और बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। प्रशासन की कोशिश थी कि प्रदर्शनकारी छात्रों को विधानसभा के करीब पहुंचने से रोका जाए।पुलिस ने जब विधानसभा की ओर जाने वाले मुख्य रास्तों को बंद कर दिया तो छात्रों ने भी अपनी रणनीति बदल दी। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क से जाने के बजाय खे