पश्चिम एशिया में शांति कब और कैसे बहाल होगी, ये यक्ष प्रश्न बनता जा रहा है। अमेरिका शांति बहाली के प्रयासों के तहत मध्यस्थता कर रहे पक्षों के साथ बातचीत कर रहा है। इसी बीच इस्राइल की सेना ने गाजा पट्टी के खान यूनिस और नुसेरात में हमले किए हैं। अनिश्चितता के माहौल के बावजूद मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूतों ने मिस्र, कतर और तुर्किये के मध्यस्थों से मुलाकात की। योजना के मुताबिक अमेरिकी शिष्टमंडल इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मुलाकात और बातचीत करेगा। ट्रंप के दूत जेरेड कुशनर ने काहिरा में मिस्र, कतर और तुर्किये के मध्यस्थों के साथ बातचीत की और इससे पहले मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात की। गाजा में युद्धविराम और शांति की कोशिशों के बीच रविवार को काहिरा में अहम बातचीत हुई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक राजनयिक सूत्र ने बताया, ट्रंप के दामाद और दूत जेरेड कुशनर के अलावा गाजा के लिए ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस के दूत निकोलाय म्लादेनोव ने इस बातचीत में हिस्सा लिया। बैठकों के कुछ हिस्सों में हमास के अधिकारी भी मौजूद रहे। क्या वार्त में हमास की भी भागीदारी? बातचीत के दौरान हमास के अधिकारी भी कुछ बैठकों में शामिल हुए। हमास नेता खलील अल-हय्या ने मिस्र की खुफिया एजेंसी के प्रमुख हसन रशाद से मुलाकात कर कथित युद्धविराम उल्लंघनों पर अपनी बात रखी। नेतन्याहू से कब होगी मुलाकात? एक वरिष्ठ इस्राइली अधिकारी के अनुसार, कुशनर और म्लादेनोव सोमवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। नेतन्याहू ने 9 अगस्त को ट्रंप की नई शांति रूपरेखा को ‘अस्वीकार्य’ बताया था। गाजा में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें