कांग्रेस ने भाजपा के इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा अपनी घटती लोकप्रियता से ध्यान भटकाने के लिए यह बनावटी विवाद खड़ा कर रही है। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान सोनिया गांधी ने तो केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की तारीफ की थी, क्योंकि वह वंदे मातरम पूरी निष्ठा से गा रहे थे। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि सोनिया गांधी गीत रोकने की कोशिश नहीं कर रही थीं। उन्होंने बस मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मंगवाने का इशारा किया था, क्योंकि खड़गे काफी देर से खड़े थे।तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कितने सांसद वंदे मातरम के पूरे छह छंद गा सकते हैं? उन्होंने कहा कि किसी को राष्ट्रगीत न आने से वह देशविरोधी नहीं हो जाता। डीएमके प्रवक्ता टीके एस एलंगोवन ने भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा हर छोटी बात में कमियां ढूंढने की आदी है। सोनिया गांधी के इशारे का गलत मतलब निकाला गया है।इस बीच, सीपीआई-एम के वरिष्ठ नेता एमए बेबी ने इस विवाद पर अलग रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में ही वंदे मातरम को लेकर एक जैसा नियम नहीं दिख रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि केरल में केवल राष्ट्रगान बजाया गया, जबकि तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में पूरा वंदे मातरम गाया गया। इसलिए, कांग्रेस नेतृत्व को देश के सामने अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट करना चाहिए।15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया जा रहा था। इसी दौरान सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के बचाव में उतरीं TMC और डीएमके; माकपा ने पूछा- कांग्रेस का रुख क्या?
कांग्रेस ने भाजपा के इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा अपनी घटती लोकप्रियता से ध्यान भटकाने के लिए यह बनावटी विवाद खड़ा कर रही है। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान सोनिया गांधी ने तो केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की तारीफ की थी, क्योंकि वह वंदे मातरम पूरी निष्ठा से गा रहे थे। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि सोनिया गांधी गीत रोकने की कोशिश नहीं कर रही थीं। उन्होंने बस मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मंगवाने का इशारा किया