सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि आजादी की लड़ाई में वीरांगना अवंती बाई लोधी ने वीरता और शौर्य के साथ अंग्रेजों का मुकाबला किया। स्वतंत्रता आंदोलन में महारानी लक्ष्मी बाई के साथ ही हम वीरांगना अवंती बाई लोधी को भी याद करते है। समाजवादी सरकार में वीरांगना अवंती बाई लोधी के जन्म दिन पर 16 अगस्त को छुट्टी घोषित की जाएगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ ही 16 अगस्त को वीरांगना अवंती बाई लोधी को याद करने के लिए सरकारी छुट्टी होगी। गोमती रिवरफ्रंट पर वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा सोने की तलवार के साथ लगाकर सम्मान दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की 196वीं जयंती पर आयोजित विशाल सम्मेलन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। समाजवादी पार्टी को एक-एक वोट जोड़ना है। पीडीए में सभी लोगों को शामिल कर गुलदस्ता बनाया जाएगा। भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में 10 वर्षों से देख रहे हैं। दिल्ली में भी कई वर्षों से भाजपा सरकार हैं।उन्होंने कहा कि जो लोग बहुत ताकतवर दिखाई दे रहे थे, उन्हें कम उम्र के नौजवानों और छात्रों ने झुका दिया। जो लोग रामराज लाने की बात करते थे. उन्होंने अयोध्या में राम धन लूट लिया। प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी कर लिया। आलू व मक्का पैदा करने वाले किसानों को कीमत नहीं मिली। कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी और आसपास के जिलों में किसानों को भारी नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री ने अपने जिले गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिया।पूर्व सीएम ने कहा कि देश आजादी का जश्न मना रहा था और मुख्यमंत्री विभाजन का उत्सव म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
अखिलेश यादव का एलान: सपा की सरकार बनी तो 16 अगस्त को होगी यूपी में छुट्टी, वंदेमातरम विवाद पर तोड़ी चुप्पी
सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि आजादी की लड़ाई में वीरांगना अवंती बाई लोधी ने वीरता और शौर्य के साथ अंग्रेजों का मुकाबला किया। स्वतंत्रता आंदोलन में महारानी लक्ष्मी बाई के साथ ही हम वीरांगना अवंती बाई लोधी को भी याद करते है। समाजवादी सरकार में वीरांगना अवंती बाई लोधी के जन्म दिन पर 16 अगस्त को छुट्टी घोषित की जाएगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ ही 16 अगस्त को वीरांगना अवंती बाई लोधी को याद करने के लिए सरकारी छुट्टी होगी। गोमती रिवरफ्रंट पर वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रति