Iran Violence: सरकार ने कबूला हिंसा में मारे गए 3000 से ज्यादा लोग, जानें क्या है मानवाधिकार संगठनों का आंकड़ा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ईरान में हाल ही में हुए बड़े विरोध-प्रदर्शनों को लेकर अब पहली बार सरकार ने मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया है। ईरानी सरकारी टीवी ने बताया है कि इन प्रदर्शनों में कुल 3117 लोगों की मौत हुई है। ये प्रदर्शन 28 दिसंबर से शुरू हुए थे। सरकारी टीवी पर शहीद फाउंडेशन का बयान दिखाया गया, जिसमें कहा गया कि मरने वालों में से 2427 लोग आम नागरिक और सुरक्षा बलों के सदस्य थे। बाकी लोग कौन थे, इस बारे में सरकार ने कोई साफ जानकारी नहीं दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 1 min · National Desk

World Economic Forum: 'भारत के साथ अच्छी डील होगी...', दावोस में ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे

संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मेरे मन में बहुत सम्मान है। वह बेहतरीन शख्स है और मेरे दोस्त हैं। हमारे बीच बेहतरीन व्यापार समझौता होने जा रहा है।वहीं ट्रंप ने अपने इस दावे को फिर दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के बीच युद्ध को रोका, जैसा कि उन्होंने कई अन्य युद्धों के साथ किया था। इससे पहले, पिछले साल 10 मई से लेकर अब तक कम से कम 80 से अधिक बार भारत और पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का श्रेय खुद को दिया है। सबसे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद दोनों पड़ोसी देशों ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है। हालांकि, भारत ने लगातार किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से इनकार किया है।डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, मेरे राष्ट्रपति शी और राष्ट्रपति पुतिन के साथ हमेशा बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। चीन के राष्ट्रपति शी एक शानदार इंसान हैं। उन्होंने जो किया है, वह कमाल का है। हर कोई उनका बहुत सम्मान करता है। कोविड की वजह से इसमें बहुत अधिक रुकावट आई। मैं इसे चीन वायरस कहता था, लेकिन उन्होंने कहा, क्या आपको लगता है कि आप कोई दूसरा नाम इस्तेमाल कर सकते हैं और मैंने ऐसा करने का फैसला किया क्योंकि इस बात पर हमें कोई दिक्कत क्यों होनी चाहिए?डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं अब एक साल से इस युद्ध (रूस-यूक्रेन) पर काम कर रहा हूं, इस दौरान मैंने आठ और युद्ध सुलझाए, जिसमें भारत-पाकिस्तान भी शामिल है। व्लादिमीर पुतिन ने मुझे फोन किया..उन्होंने कहा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि आपने आर्मेनिया-अजरबैजान के संघर्ष को सुलझा दिया। वे 35 वर्षों से भिड़ रहे थे। मैंने एक दिन में सुलझा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

'भारत के साथ अच्छी डील होगी..': ट्रंप ने दावोस में PM मोदी को बताया शानदार नेता, व्यापार समझौते पर कही यह बात

संबोधन के बात बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मेरे मन में बहुत सम्मान है। वह बेहतरीन शख्स है और मेरे दोस्त हैं। हमारे बीच बेहतरीन ट्रेड डील होने जा रही है। वहीं ट्रंप ने अपने इस दावे को फिर दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के बीच युद्ध को रोका, जैसा कि उन्होंने कई अन्य युद्धों के साथ किया था। इससे पहले, पिछले साल 10 मई से लेकर अब तक कम से कम 80 से अधिक बार भारत और पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का श्रेय खुद को दिया है। सबसे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद दोनों पड़ोसी देशों ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है। हालांकि, भारत ने लगातार किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से इन्कार किया है।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मेरे राष्ट्रपति शी और राष्ट्रपति पुतिन के साथ हमेशा बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। चीन के राष्ट्रपति शी एक शानदार इंसान हैं। उन्होंने जो किया है, वह कमाल का है। हर कोई उनका बहुत सम्मान करता है। कोविड की वजह से इसमें बहुत अधिक रुकावट आई। मैं इसे चीन वायरस कहता था, लेकिन उन्होंने कहा, क्या आपको लगता है कि आप कोई दूसरा नाम इस्तेमाल कर सकते हैं और मैंने ऐसा करने का फैसला किया क्योंकि इस बात पर हमें कोई दिक्कत क्यों होनी चाहिए?डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं अब एक साल से इस युद्ध (रूस-यूक्रेन) पर काम कर रहा हूं, इस दौरान मैंने आठ और युद्ध सुलझाए, जिसमें भारत-पाकिस्तान भी शामिल है। व्लादिमीर पुतिन ने मुझे फोन किया..उन्होंने कहा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि आपने आर्मेनिया-अजरबैजान के संघर्ष को सुलझा दिया। वे 35 वर्षों से भिड़ रहे थे। मैंने एक दिन में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

EU Vs US: दावोस में ट्रंप के भाषण के बाद यूरोपीय संसद का बड़ा फैसला, ईयू-अमेरिका व्यापार समझौते पर लगाई रोक

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बार-बार की गई टिप्पणियों ने यूरोप और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा दिया है। दावोस में भी ट्रंप ग्रीनलैंड के मुद्दे पर मुखर रहे। इसीलिए यूरोपीय संसद ने एक बड़ा फैसला लेते हुए यूरोपीय संघ और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर काम फिलहाल रोक दिया है। दरअसल, दावोस में ट्रंप का संबोधन भाषण कम और धमकी देना ज्यादा लग रहा था। उनके लहजे और भाषण से साफ लग रहा था कि वो ग्रीनलैंड के विवाद पर किसी की भी नहीं सुनेंगे। ऐसे में यूरोपीय संसद ने ये कार्रावई की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 1 min · National Desk

Haridwar: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आया मातृसदन, स्वामी शिवानंद सरस्वती ने बनाई आंदोलन की रणनीति

प्रयाग में मौनी अमावस्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राेके जाने के मामले में अब मातृसदन सामने आया है। मातृसदन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन किया। आज मातृसदन आश्रम में बैठक हुई। बैठक में सामाजिक, किसान संगठनों और राजनीति लोगों ने भाग लिया। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 21, 2026 · 1 min · National Desk

आखिर क्यों सर्राफा बाजार बेकाबू?: ₹1.60 लाख के करीब सोना और ₹3.34 लाख पार चांदी; जानें तेजी की असली वजह

भारतीय सर्राफा बाजार में आज एक ऐसा ऐतिहासिक मोड़ आया जिसने निवेशकों और आम आदमी, दोनों को हैरत में डाल दिया है। अंतरराष्ट्रीय दबाव और भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच, सोने की कीमतें ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को छूने के लिए बेताब हैं, वहीं चांदी ने ₹3.34 लाख प्रति किलो का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भू-राजनीतिक तनाव और रुपये की कमजोरी के चलते निवेशकों का रुझान तेजी से बुलियन की ओर बढ़ा है, जिससे कीमतों में यह अभूतपूर्व उछाल आया है। कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल: क्या कहते हैं आंकड़े? ‘ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन’ के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को बाजार में भारी खरीदारी देखी गई। सोना: 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 6,500 रुपये (4.24%) की छलांग लगाकर 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गौरतलब है कि मंगलवार को ही इसने पहली बार 1.5 लाख का स्तर पार किया था। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 6,500 रुपये (4.24%) की छलांग लगाकर 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गौरतलब है कि मंगलवार को ही इसने पहली बार 1.5 लाख का स्तर पार किया था। चांदी: चांदी की चमक और तेज हो गई है। लगातार नौवें दिन तेजी दिखाते हुए यह 11,300 रुपये महंगी होकर 3,34,300 रुपये प्रति किलोग्राम (कर सहित) के स्तर पर पहुंच गई। क्या है सर्राफा बाजार में लगातार तेजी का करण? कीमतों में इस विस्फोट के पीछे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कारण जिम्मेदार हैं। आइए इस बारे में जानें। 1. रुपये की कमजोरी और सप्लाई का संकट एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के अनुसार, घरेलू बाजार में टाइट सप्लाई और मजबूत निवेश मांग के कारण कीमतें अंतरराष्ट्रीय दरों की तुलना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

Engineer Death Case: इंजीनियर युवराज की मौत मामले में एक्शन, पुलिस ने आरोपी बिल्डर अभय को कोर्ट में किया पेश

सेक्टर-150 में पानी से भरे गड्ढे में कार सहित डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दुखद मृत्यु के मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपना काम शुरू कर दिया है। एसआईटी ने नोएडा प्राधिकरण का दौरा कर जांच शुरू की और अब घटनास्थल का मुआयना करने के लिए रवाना हो गई है। इस मामले में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने एमजेड विजटाउन के मालिक बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार किया। इस गंभीर मामले की जांच का नेतृत्व एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर करेंगे। उनके साथ मंडलायुक्त मेरठ और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के चीफ इंजीनियर को भी एसआईटी में शामिल किया गया है। जांच टीम को हादसे के कारणों, संबंधित विभागों की भूमिका, लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के उपायों पर विस्तृत पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं। एसआईटी से पांच दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल सेक्टर-150 में भारी जलभराव के दौरान सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कार एक पानी से भरे गड्ढे या अंडरपास में फंस गई थी, जिसके परिणामस्वरूप कार सहित उनकी डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन, विकास प्राधिकरण और संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जल निकासी व्यवस्था, सड़क निर्माण की गुणवत्ता, चेतावनी संकेतों की कमी और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली जैसी व्यवस्थाओं की कार्यक्षमता भी जांच के दायरे में होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

'अवैध खनन से ऐसा नुकसान जिसकी भरपाई असंभव': अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, पुराना आदेश बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पर्वतमाला में अवैध खनन को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि इससे पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुंच सकती है। इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए अदालत ने अरावली क्षेत्र में खनन और उससे जुड़े सभी पहलुओं की व्यापक जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का फैसला किया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने कहा कि अरावली जैसे संवेदनशील क्षेत्र में अवैध खनन केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी गंभीर खतरा है। अदालत ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी और एमिकस क्यूरी के. परमेश्वर को निर्देश दिए हैं कि वे चार सप्ताह के भीतर खनन से संबंधित मामलों में विशेषज्ञता रखने वाले पर्यावरणविदों और वैज्ञानिकों के नाम सुझाएं, ताकि एक उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया जा सके। यह समिति सुप्रीम कोर्ट की निगरानी और मार्गदर्शन में कार्य करेगी।सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि अरावली क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अवैध खनन की गतिविधियां सामने आ रही हैं। इस पर राजस्थान सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के.एम. नटराज ने अदालत को आश्वस्त किया कि राज्य में किसी भी तरह का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पहाड़ियों और श्रेणियों की एक समान परिभाषा को लेकर 20 नवंबर को दिए गए अपने आदेश को फिलहाल स्थगित रखने का निर्णय भी बरकरार रखा है। अदालत ने इससे पहले कहा था कि नई परिभाषा में कुछ गंभीर अस्पष्टताएं हैं, जिनका समाधान किया जाना आवश्यक है।उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में फैली अरावली पर्वतमा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

Cabinet: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक बढ़ी, MSME सेक्टर में जान फूंकने के लिए SIDBI को 5000 करोड़ रुपये मिले

आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार ने बुधवार को दो बड़े और दूरगामी फैसले लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में जहां एक ओर आम आदमी की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ‘अटल पेंशन योजना’ (एपीवाई) को 2030-31 तक विस्तार दिया गया है, वहीं दूसरी ओर रोजगार सृजन और लघु उद्योगों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) में 5,000 करोड़ रुपये की पूंजी डालने को मंजूरी दी गई है। ये फैसले असंगठित क्षेत्र के कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करने और छोटे उद्योगों को सस्ती दरों पर ऋण मुहैया कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। सिडबी में 5,000 करोड़ की पूंजी: MSMEs के लिए बूस्टर डोज कैबिनेट ने सरकार की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना को वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। इस विस्तार के साथ ही योजना के प्रचार, विकासात्मक गतिविधियों और ‘गैप फंडिंग’ के लिए वित्तीय सहायता को भी स्वीकृति मिली है।9 मई 2015 को शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बुढ़ापे में आय की सुरक्षा प्रदान करना है।19 जनवरी 2026 तक इस योजना के तहत 8.66 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं।इस योजना के तहत, अंशदान के आधार पर 60 वर्ष की आयु के बाद 1,000 रुपये से 5,000 रुपये प्रति माह की गारंटीड न्यूनतम पेंशन मिलती है।सरकार विकासात्मक गतिविधियों के जरिए असंगठित श्रमिकों के बीच जागरूकता और क्षमता निर्माण का विस्तार करेगी। लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को राहत देते हुए सरकार ने सिडबी को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने का फैसला किया है। यह पूंजी वित्तीय सेवा विभाग यानी डीएफएस की ओर से अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

धार भोजशाला: बसंत पंचमी पर नमाज का समय तय करने की दिग्विजय सिंह की मांग, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

इस वर्ष बसंत पंचमी का त्योहार शुक्रवार को आ रहा है। पूर्व में भी आया है और केंद्र सरकार के निर्णय अनुसार धार जिला प्रशासन ने उसे शांति से दोनों पक्षों से मिल कर मनाने की व्यवस्था की थी। मैं प्रशासन व सरकार से ये कहना चाहूँगा कि ASI द्वारा 2003, 2013 व 2016 में पहले ही अपने दिए… — Digvijaya Singh (@digvijaya_28) January 21, 2026 इस वर्ष बसंत पंचमी का त्योहार शुक्रवार को आ रहा है। पूर्व में भी आया है और केंद्र सरकार के निर्णय अनुसार धार जिला प्रशासन ने उसे शांति से दोनों पक्षों से मिल कर मनाने की व्यवस्था की थी। मैं प्रशासन व सरकार से ये कहना चाहूँगा कि ASI द्वारा 2003, 2013 व 2016 में पहले ही अपने दिए गए आदेश में यह सपष्ट कर चुका है कि जब भी कभी बसंत पंचमी का त्योहार और शुक्रवार की नमाज़ साथ में होती है तो बसंत पंचमी की पूजा सूर्योदय से लेकर 1 तक और उसके बाद 3:30 बजे से सूर्यास्त तक की जाएगी और दोपहर 1 - 3 का समय शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए छोड़ा जाएगा।इस स्थिति में सरकार व प्रशासन की ये ज़िम्मेदारी है ASI द्वारा पारित किए गए आदेश की पूर्ण पालन किया जाए और धार में अमन शांति का पैग़ाम दिए जाने की पूरी कोशिश करते हुए सांप्रदायिक उन्माद व अफ़वाह फैलाने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाए। मैं सभी हिन्दू मुसलमान भाइयों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील करता हूँ। हमारा प्रदेश अमन का प्रतीक है और सरकार व प्रशासन की ये नैतिक ज़िम्मेदारी है कि इस अमन को क़ानूनी रूप से स्थापित किया जाए। जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से लगातार संवाद किया जा रहा है। रविवार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk