Air India: एक हादसे ने सब खत्म कर दिया? ₹15,000 करोड़ का 'महासंकट' और एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला

टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक बार फिर गहरे वित्तीय संकट में घिरती नजर आ रही है। पिछले साल अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे और भू-राजनीतिक तनावों के चलते एयरलाइन 31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 1.6 अरब डॉलर (करीब 15,000 करोड़ रुपये) का घाटा दर्ज कर सकती है। मुनाफे की उम्मीदों पर फिरा पानी एअर इंडिया की इस हालत का सबसे बड़ा जिम्मेदार अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे को माना जा रहा है। जून में हुए उस दिल दहला देने वाले ड्रीमलाइनर क्रैश ने न सिर्फ 240 जिंदगियों को खत्म किया, बल्कि एयरलाइन की बरसों की साख को भी मटियामेट कर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस एक हादसे ने एयरलाइन के ‘टर्नअराउंड प्लान’ की कमर तोड़ दी है। यह अनुमानित घाटा एअर इंडिया के लिए एक बड़ा यू-टर्न है क्योंकि जून में हुए ड्रीमलाइनर हादसे से पहले एयरलाइन मुनाफे की ओर बढ़ रही थी। एयरलाइन ने इस वित्त वर्ष में परिचालन ब्रेक-इवन हासिल करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब मुनाफा हासिल करना दूर की कौड़ी नजर आ रही है। दोहरी मार: विमान हादसा और एयरस्पेस प्रतिबंध ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एअर इंडिया, जो टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड का एक संयुक्त उद्यम है, के लिए यह साल बेहद उथल-पुथल भरा रहा है। पिछले तीन वर्षों में एयरलाइन को कुल 32,210 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, और पिछले साल ही इसने 10,000 करोड़ रुपये की नई वित्तीय सहायता मांगी थी। एयरलाइन की बैलेंस शीट पर सबसे गहरी चोट जून में हुए ड्रीमलाइनर क्रैश ने पहुंचाई, जिसमें 240 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे ने एयरलाइन की उस प्रगति को मटियामेट कर दिया जो उसने वर्षों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

WEF 2026: ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस पर किए हस्ताक्षर, पुतिन ने सदस्यता के लिए पेश किया ये अनोखा प्रस्ताव

विश्व आर्थिक मंच 2026 के मंच से वैश्विक राजनीति में एक नई पहल सामने आई। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने दावोस में बोर्ड ऑफ पीस के चार्टर पर हस्ताक्षर कर इस संस्था की औपचारिक शुरुआत की। ट्रंप ने इसे दुनिया में चल रहे युद्धों और टकराव को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब दुनिया को शांति की जरूरत है और यह मंच उसी मकसद से बनाया गया है। दावोस में अपने संबोधन में ट्रंप ने इस दिन को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि एक साल पहले दुनिया आग में झुलस रही थी, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी सरकार आठ युद्धों को सुलझाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर काफी प्रगति हुई है। ट्रंप के मुताबिक बोर्ड ऑफ पीस दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित मंच बन सकता है और इसमें ताकतवर देशों की भूमिका अहम होगी।बोर्ड ऑफ पीस की शुरुआत ट्रंप की 20-सूत्रीय गाजा युद्धविराम योजना से हुई थी। इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का समर्थन मिला था। बाद में इस पहल का दायरा बढ़ा दिया गया। ट्रंप ने संकेत दिया कि भविष्य में यह बोर्ड संयुक्त राष्ट्र की कुछ भूमिकाएं भी निभा सकता है। प्रशासन के मुताबिक करीब 35 देशों ने इसमें शामिल होने की सहमति जताई है और 60 देशों को न्योता भेजा गया है। स्थायी सदस्यता के लिए एक अरब डॉलर का योगदान तय किया गया है। चार्टर में यह भी प्रावधान है कि ट्रंप पद छोड़ने के बाद भी इसके स्थायी अध्यक्ष रहेंगे।रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बोर्ड ऑफ पीस को लेकर चौंकाने वाला प्रस्ताव रखा है। पुतिन ने कहा कि रूस अमेरिका में जमी अपनी संपत्तियों से एक अरब डॉलर देने को तैयार है। उन्होंने साफ किया कि इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

खरगे ने पीएम मोदी से पूछा: क्या कभी चाय बनाकर लोगों के बीच बांटा? मनरेगा वाली मजदूरी करने की दी नसीहत

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मनरेगा योजना को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनरेगा को खत्म करना महात्मा गांधी का नाम और ग्राम स्वराज की सोच मिटाने की कोशिश है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के ‘चायवाले’ दावे पर भी जमकर निशाना साधा। जो कि खूब सुर्खियों में भी है। खरगे ने सरकार पर गरीब लोगों का हक छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चार दिन आप भी मजदूरी कीजिए। मनरेगा का काम कीजिए तब पता चलेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 1 min · National Desk

बीएमसी मेयर महिला ही होगी: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव पर बड़ा अपडेट, भाजपा-शिवसेना मिलकर तय करेंगे नाम

अ.क्र. महानगरपालिका का नाम आरक्षित श्रेणी (Reservation Category) 1 बृहन्मुंबई (BMC) ओपन (महिला) 2 ठाणे अनुसूचित जाति (एससी) 3 कल्याण-डोंबिवली अनुसूचित जनजाति (एसटी) 4 नवी मुंबई ओपन (महिला) 5 वसई-विरार ओपन 6 भिवंडी-निजामपुर सर्वसाधारण (महिला) 7 मीरा-भाईंदर ओपन (महिला) 8 उल्हासनगर ओबीसी 9 पुणे ओपन 10 पिंपरी-चिंचवड ओपन 11 नागपुर ओपन (महिला) 12 अहिल्यानगर ओबीसी (महिला) 13 नाशिक ओपन 14 छत्रपति संभाजीनगर ओपन 15 अकोला ओबीसी (महिला) 16 अमरावती ओपन 17 लातूर अनुसूचित जाति (एससी) 18 नांदेड़-वाघाला ओपन (महिला) 19 चंद्रपुर ओबीसी (महिला) 20 धुले ओपन (महिला) 21 जलगांव ओबीसी (महिला) 22 मालेगांव ओपन 23 कोल्हापुर ओबीसी 24 सांगली-मीरज-कुपवाड़ ओपन 25 सोलापुर ओपन 26 इचलकरंजी ओबीसी ओपन कैटेगरी में भाजपा के पास 31 पार्षद हैं, जबकि शिवसेना यूबीटी के 20 पार्षद ओपन कैटेगरी के हैं। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना में इनका आंकड़ा 11 है। महिलाओं की बात करें तो भाजपा की 25 महिला पार्षद हैं। शिवसेना यूबीटी में 18 और शिंदे शिवसेना की 9 महिला पार्षद हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग में भाजपा के पास 17 पार्षद हैं। शिवसेना यूबीटी में 11 और शिवसेना में तीन पार्षद अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। ओबीसी वर्ग में महिला पार्षदों की बात करें तो भाजपा में 13, शिवसेना यूबीटी में सात और शिंदे शिवसेना में 3 महिला ओबीसी पार्षद हैं। अनुसूचित जाति वर्ग की बात करें तो भाजपा के दो, शिंदे शिवसेना के एक और शिवसेना यूबीटी के तीन पार्षद अनुसूचित जाति के हैं। अनुसूचित जाति महिला वर्ग में शिवसेना यूबीटी की चार पार्षद, शिंदे शिवसेना की दो और भाजपा की एक पार्षद हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग में शिवसेना यूबीटी का ही एक पार्षद है, जबकि भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

नोएडा इंजीनियर मौत मामला: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान...एसआईटी कर रही जांच, नजीर बनेगी सरकार की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नोएडा में हुई इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में एसआईटी की टीम जांच कर रही है। इस मामले में दोषी अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। मामले में कुछ अधिकारियों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई भी की है। इस मामले में सरकार की कार्रवाई एक बड़ी नजीर बनेगी। प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में इंजीनियर की मौत मामले में पूछे गए सवाल के मामले में उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार पूरी तरह से गंभीर है और एसआईटी का गठन कर दिया गया है। घटना के जिम्मेदार लोगाें के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी जारी है।वहीं एसआईआर पर मंत्री ने कहा कि नियम खिलाफ बनी कोई वोट मतदाता सूची में नहीं रहनी चाहिए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर अधिक से अधिक नई वोट बनवाएं। पार्टी के प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर बुधवार की देर शाम उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि एसआईआर का कार्य अभी चल रहा है, इसमें फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाने का कार्य चल रहा है, इसमें जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है या फिर फर्जी कागजात दर्शाकर मतदाता बन गए हैं, ऐसे सभी मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हटाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में जनपद अव्वल दर्जे के डवलपमेंट के रूप में जाना जाए, इसलिए हमारी सरकार लगातार बड़े कार्य करा रही है। जनपद से अब कई हाईवे गुजर रहे हैं। गंगा एक्सप्रेसवे भी जिले से गुजर रहा है। यह भी जल्द शुरू होगा। कार्यकर्ताओं को सिर्फ केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें लाभ देना है। उन्होंने सरकार के जी-राम-जी कार्यक्रम पर बोलते हुए कहा कि इस योजना के नाम पर विपक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi: MGNREGA को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- गरीबों से काम का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है। मनरेगा बचाओ मोर्चा अभियान में उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत गरीब लोगों को काम करने का अधिकार मिला था, लेकिन अब भाजपा इस योजना को खत्म करना चाहती है। राहुल गांधी ने मनरेगा के मुद्दे पर सरकार की तुलना कृषि कानूनों से की। दिल्ली की केंद्र सरकार निर्णय लेगी कि किस राज्य को कितना पैसा भेजा जाएगा। भाजपा शासित राज्य में ज्यादा पैसा जाएगा और विपक्ष शासित राज्य में कम पैसा जाएगा। केंद्र सरकार ही तय करेगी कि कब कहां काम होगा, किसको कितनी मजदूरी मिलेगी। जो अधिकार मजदूरों को मिलते थे, अब वह ठेकेदारों को मिलेंगे। भाजपा की विचारधारा है कि देश का धन, संपत्ति चुने हुए हाथों में हो और वही लोग इस देश को चलाएं। भाजपा चाहती है कि देश का पूरा धन अमीरों के हाथ में चला जाए, ताकि गरीब, दलित और आदिवासी लोग उनपर निर्भर हो जाएं और उनकी बात मानें। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों के साथ वही करना चाहती है, जो उसने ‘तीन काले कृषि कानूनों’ के जरिए किसानों के साथ किया था। उन्होंने कहा कुछ साल पहले भाजपा ने किसानों पर आक्रमण किया था, लेकिन किसानों और हम सबने नरेंद्र मोदी पर दबाव डाल कर उसे रोक दिया। अब उसी तरह का हमला मजदूरों पर करने की कोशिश हो रही है। राहुल ने कहा भाजपा एक ऐसा भारत बनाना चाहती है, जहां सिर्फ एक राजा ही सब कुछ तय करे। राहुल बोले भाजपा डरपोक कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि भाजपा चाहती है कि देश से लोकतंत्र, संविधान और एक व्यक्ति-एक वोट का अवधारणा खत्म हो जाए। ये लोग आजादी से पहले वाला हिंदुस्तान फिर से लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा भाजपा वाले डरपोक लोग हैं, इन्हें रोकने के लिए हम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

Amit Shah Haridwar Visit: अखंड ज्योति की शताब्दी पर बोले अमित शाह, आज हिंदुत्व का नारा है गूंज रहा

हरिद्वार दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह यहां बैरागी कैंप में चल रहे शान्तिकुंज के शताब्दी समारोह का दीपप्रज्जवित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग पहले हिंदूत्व की बात करने से डरते थे और आज हिंदुत्व का नारा गूंज रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय परंपरा में विश्व की सभी समस्याओं का समाधान है। कहा कि पंडित राम शर्मा ने हर जाति हर समाज और लिंग भेद के बगैर गायत्री मंत्र के माध्यम से हर आत्मा को कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने का रास्ता दिखाया। ये भी पढ़ें…Uttarakhand: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध हैं यूसीसी सेवाएं, बनी तकनीकी उत्कृटता का मॉडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज करोड़ों लोगों को गायत्री मंत्र के साथ, गायत्री उपासना के साथ, गायत्री साधना के साथ पंडित राम शर्मा ने जोड़ा उन करोड़ों लोगों की जिम्मेदारी है कि चिनमय भाई के नेतृव में सौ साल में नई ऊर्जा और जोश के साथ हम आगे बढ़ें।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पंडित राम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी ने अपने जीवनकाल में कई युगों का काम किया। उनके आंदोलन के तहत 15 करोड़ से ज़्यादा फॉलोअर्स आध्यात्मिकता के रास्ते पर चल रहे हैं और आज अखंड ज्योति की शताब्दी मनाई जा रही है। 1925-26 राष्ट्रीय पुनर्जागरण का वर्ष था और उसी वर्ष, संघ परिवार की स्थापना हुई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

Dhar Bhojshala: 'सूर्योदय से सूर्यास्त तक प्रार्थना कर सकेंगे'; धार भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं जिला प्रशासन को पास जारी करने की सलाह मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने कहा कि कल दोपहर 1 से 3 बजे के बीच नमाज के लिए आने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों की संख्या जिला प्रशासन को बता दी जाए, पीठ ने कहा कि ये संख्या जिला प्रशासन को आज ही बता दी जाए। प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भोजशाला आने वालों के लिए पास जारी कर सकता है या कोई और सही तरीका अपना सकता है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंचा विवाद? हिंदू पक्ष ने 20 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें मांग की गई है कि बसंत पंचमी के पूरे दिन धार भोजशाला में अखंड सरस्वती पूजा की अनुमति दी जाए। बसंत पंचमी इस साल शुक्रवार के दिन पड़ रही है और शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोग धार भोजशाला में जुमे की नमाज पढ़ते हैं। यही वजह है कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ सुनवाई की। हिंदू फॉर जस्टिस की तरफ से वरिष्ठ वकील विष्णु शंकर जैन और हरिशंकर जैन दलील पेश की। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने बाबा कमाल मौलाना वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पक्ष रखा। क्या है विवाद? मध्य प्रदेश के धार में एक एएसआई संरक्षित स्मारक है। हिंदू पक्ष के लोग इसे देवी सरस्वती का मंदिर मानते हैं। साथ ही यहां मौलाना कमालुद्दीन की मस्जिद है, जिसके चलते मुस्लिम पक्ष भी इस स्मारक पर अपना दावा करता है। 18वीं सदी में यहां अंग्रेज सरकार ने खुदाई कराई थी, जिसमें देवी सरस्वती की प्रतिमा भी निकली थी। इस प्रतिमा को अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

Gambhir-Shashi Tharoor: ये क्या बोल गए कोच गंभीर! थरूर के ट्वीट के जवाब में उनके पोस्ट ने क्यों बढ़ाया विवाद?

पहला ट्वीट कांग्रेस सांसद शशि थरूर का था, जिन्होंने मैच से एक दिन पहले नागपुर में गंभीर से मुलाकात की थी और उनकी तारीफ की थी। थरूर ने गंभीर के काम की सराहना करते हुए अंग्रेजी में लंबा ट्वीट किया। उसमें लिखा था, ‘नागपुर में अपने पुराने दोस्त गौतम गंभीर से अच्छी और खुलकर बातचीत हुई। मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री के बाद भारत में सबसे मुश्किल काम भारतीय टीम का कोच होना है। करोड़ों लोग रोज उन्हें जज करते हैं, लेकिन वह शांत रहते हैं और बिना डरे अपना काम करते हैं। उनके शांत संगठन और नेतृत्व की तारीफ होनी चाहिए। उन्हें शुभकामनाएं।‘इस पर गंभीर ने बुधवार देर रात को जवाब देते हुए कहा, ‘जब हलचल शांत होगी, तब इस बात की सच्चाई और लॉजिक सामने आएगा कि कोच की अनलिमिटेड अथॉरिटी वाली बात कितनी सही है। तब तक मैं इस बात पर थोड़ा हैरान हूं कि मुझे अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है, जबकि वे सबसे बेहतरीन हैं!’ गंभीर के इस बयान में कहीं भी किसी का नाम नहीं था, लेकिन बात बहुत कुछ कह गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: ट्रंप नहीं लगाएंगे यूरोपीय देशों पर टैरिफ; नोएडा मौत मामले में अब चरित्र हनन की साजिश; सुर्खियां

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी वापस ले ली है। ट्रंप ने साफ कहा कि अब वे डेनमार्क समेत किसी भी यूरोपीय देश पर ग्रीनलैंड के मुद्दे को लेकर कोई टैरिफ नहीं लगाएंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (अठावले) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने केरल के मुख्यमंत्री को एनडीए के साथ आने न्योता दिया है। उधर, ईरान में पहली बार प्रदर्शन के दौरान होने वाली मौतों को लेकर आधिकारिक आंकड़ा जारी किया गया है, जो काफी चौंकाने वाला भी है। इधर, उत्तर प्रदेश के नोएडा में गड्ढे में कार गिरने और डूबने से मरने वाले इंजीनियर युवराज मेहता के चरित्र हनन की साजिश शुरू हो गई है। बता दें कि इस पूरे मामले में सरकारी और स्थानीय व्यवस्था की घोर लापरवाही उजागर हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी संजीव खिरवार को एमसीडी का नया आयुक्त नियुक्त किया है। ये वही संजीव खिरवार हैं जो मई 2022 में उस समय चर्चा में आए थे जब उन पर सार्वजनिक स्टेडियम को खाली करा करके कुत्ते के साथ घूमने का आरोप लगे थे। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 1 min · National Desk