भारतीय सर्राफा बाजार में आज एक ऐसा ऐतिहासिक मोड़ आया जिसने निवेशकों और आम आदमी, दोनों को हैरत में डाल दिया है। अंतरराष्ट्रीय दबाव और भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच, सोने की कीमतें ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को छूने के लिए बेताब हैं, वहीं चांदी ने ₹3.34 लाख प्रति किलो का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भू-राजनीतिक तनाव और रुपये की कमजोरी के चलते निवेशकों का रुझान तेजी से बुलियन की ओर बढ़ा है, जिससे कीमतों में यह अभूतपूर्व उछाल आया है। कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल: क्या कहते हैं आंकड़े? ‘ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन’ के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को बाजार में भारी खरीदारी देखी गई। सोना: 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 6,500 रुपये (4.24%) की छलांग लगाकर 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गौरतलब है कि मंगलवार को ही इसने पहली बार 1.5 लाख का स्तर पार किया था। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 6,500 रुपये (4.24%) की छलांग लगाकर 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गौरतलब है कि मंगलवार को ही इसने पहली बार 1.5 लाख का स्तर पार किया था। चांदी: चांदी की चमक और तेज हो गई है। लगातार नौवें दिन तेजी दिखाते हुए यह 11,300 रुपये महंगी होकर 3,34,300 रुपये प्रति किलोग्राम (कर सहित) के स्तर पर पहुंच गई। क्या है सर्राफा बाजार में लगातार तेजी का करण? कीमतों में इस विस्फोट के पीछे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कारण जिम्मेदार हैं। आइए इस बारे में जानें। 1. रुपये की कमजोरी और सप्लाई का संकट एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के अनुसार, घरेलू बाजार में टाइट सप्लाई और मजबूत निवेश मांग के कारण कीमतें अंतरराष्ट्रीय दरों की तुलना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें