Carney: अमेरिकी वर्चस्व खत्म हो रहा, टैरिफ को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा, कनाडा के पीएम का बड़ा बयान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक धमाकेदार बयान दिया है। उन्होंने दावोस में कहा कि दुनिया की मौजूदा व्यवस्था संकट में है और अमेरिकी वर्चस्व खत्म हो रहा है। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच से दिए अपने बयान में कनाडा के प्रधानमंत्री ने अमेरिका के वर्चस्व को चुनौती देते हुए ग्रीनलैंड मुद्दे पर डेनमार्क का समर्थन किया। हालांकि कनाडा के पीएम ने डोनाल्ड ट्रंप के नाम का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने अपनी टिप्पणियों में अमेरिका पर जमकर निशाना साधा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 1 min · National Desk

Owaisi: क्या इस देश में सपने देखना भी गुनाह है? जानिए ओवैसी ने पाकिस्तान का जिक्र कर क्यों कही ये बात

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला देश की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने कहा कि ये मेरा सपना है और क्या सपने देखना भी इस देश में गुनाह है? ओवैसी ने कहा कि जो लोग उनकी इस बात का विरोध कर रहे हैं, वे पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: ट्रंप के बयान से दुनिया में फिर हलचल; पद संभालते ही चुनावी मोड में नवीन; कोहरे के बीच बारिश का अलर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के प्रति अपनी नीति में नरमी दिखाई और सकारात्मक सहयोग का संकेत दिया। उनके दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। उधर, उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम बदल रहा है, हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और बारिश का अलर्ट जारी है। भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालते ही संगठन को चुनावी मोड में डाल दिया और कई राज्यों के चुनाव प्रभारियों को नियुक्त किया। ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर की मौत की घटना में प्रशासनिक लापरवाही सामने आई। संभल में पुलिस कर्मियों पर एफआईआर के आदेश देने वाले न्यायाधीश का अचानक तबादला हुआ। वहीं, ईरान ने ट्रंप को चेतावनी दी कि यदि खामेनेई के खिलाफ कदम उठाया गया तो सख्त जवाब दिया जाएगा। मुंबई में महापौर पद को लेकर भाजपा और शिवसेना में विवाद जारी है और इसका समाधान दिल्ली में होने की संभावना है। महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 1 min · National Desk

Protest Against Trump: ट्रंप के 'फैसलों' के खिलाफ सड़क पर जनता, सरकार के एक साल पूरा होने पर देशभर में विरोध

#WATCH | Washington, D.C | As US President Donald Trump begins his second year in office, activists across the country are protesting. Visuals from Washington DC. Similar protests are planned across the country. pic.twitter.com/LVuqQ1Czl4 — ANI (@ANI) January 20, 2026 #WATCH | Washington, D.C | As US President Donald Trump begins his second year in office, activists across the country are protesting. Visuals from Washington DC. Similar protests are planned across the country. pic.twitter.com/wJHWlCGNFo — ANI (@ANI) January 20, 2026 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर घेरा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दूसरे कार्यकाल अपने अगले साल में प्रवेश कर चुका है। हालांकि ट्रंप के अपने एक साल के दौरान अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और घरेलू राजनीति के हर नियम को चुनौती दी है। उनके फैसलों ने पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा दी। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। ताजा तस्वीरें वाशिंगटन डीसी से सामने आई है। जहां लोगों ने ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी की।वाशिंगटन डीसी में एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि मौजूदा ट्रंप सरकार ने अमेरिका की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाया है और वर्षों में बनाई गई सद्भावना को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने खुद को एक अलग-थलग देश की स्थिति में ला खड़ा किया है। हमने जो सद्भावना बनाई थी, उसे खुद ही नष्ट कर दिया है।एक अन्य प्रदर्शनकारी ने ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीति और सहयोगी देशों से रिश्तों पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘टैरिफ एक बेहद खराब नीति है। इस सरकार ने पिछले लगभग आधी सदी से हम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

US: वेनेजुएला पर नरमी, ग्रीनलैंड-नाटो पर सख्ती; ट्रंप सरकार 2.0 के एक साल पूरा होने पर नए संकेत, बताया अद्भुत

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर अपनी नीति में बदलाव का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि अब उनका इस दक्षिण अमेरिकी देश के साथ सहयोग को लेकर सकारात्मक रुख है। ट्रंप ने बताया कि वेनेजुएला ने अमेरिका के लिए अपनी जेलें खोल दी थीं, यही कारण था कि पहले वह वेनेजुएला के प्रति सख्त थे। उन्होंने कहा, अब मैं वेनेजुएला को पसंद कर रहा हूं। वे हमारे साथ बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। कुछ दिन पहले एक महिला ने भी एक अविश्वसनीय काम किया, शायद हम उन्हें इसमें शामिल कर सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 1 min · National Desk

Trump on NATO: यूरोप पर फिर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, नाटो का नाम लेकर बोले- मैं नहीं आता, तो आज नहीं होता यह गठबंधन

दुनियाभर में ग्रीनलैंड, वेनेजुएला समेत कई मुद्दों पर आक्रमकता के साथ बयान देने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब नाटो को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि नाटो को बचाने में उनकी भूमिका सबसे बड़ी रही है। ट्रंप ने लिखा कि नाटो के लिए जितना मैंने किया है उससे ज्यादा किसी एक व्यक्ति या राष्ट्रपति ने नहीं किया। अगर मैं नहीं आता, तो आज नाटो होता ही नहीं। यह इतिहास की राख में मिल चुका होता। यह दुखद है, लेकिन सच है। बता दें कि ट्रंप का इशारा उस दौर की ओर है जब उन्होंने नाटो देशों पर दबाव बनाया था कि वे अपनी सुरक्षा पर ज्यादा खर्च करें। इससे पहले ट्रंप लगातार कहते रहे हैं कि अमेरिका अकेले नाटो का बोझ उठा रहा था और बाकी देश अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे थे। उनका दावा है कि उनकी सख्ती की वजह से कई देशों ने रक्षा बजट बढ़ाया और नाटो दोबारा मजबूत हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर नाटो को लेकर बड़ा दावा किया। ट्रंप का कहना है कि नाटो के लिए किसी भी व्यक्ति या राष्ट्रपति ने जितना किया, उसने नहीं किया। उन्होंने लिखा कि अगर वह नहीं आते, तो आज नाटो मौजूद ही नहीं होता। ट्रंप ने कहा कि नाटो तब इतिहास की राख में मिल चुका होता, दुखद लेकिन यही सच है। उनका इशारा उस दौर की तरफ है जब उन्होंने नाटो देशों पर रक्षा खर्च बढ़ाने का दबाव डाला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को अपने अधीन करने के प्रयास को लेकर रूस ने बड़ा बयान दिया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि यह कदम नाटो के लिए गहरी संकट की घंटी है और यह सवाल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

BJP: भाजपा अध्यक्ष बनते ही चुनावी मोड में आए नितिन नवीन; कई राज्यों के चुनाव प्रभारियों को किया नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालते ही संगठन को सीधे चुनावी मोड में डाल दिया है। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने अलग-अलग राज्यों और निकाय चुनावों के लिए जिम्मेदारियां तय कर दीं। इन फैसलों से साफ है कि भाजपा आने वाले चुनावों को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती और शीर्ष स्तर से ही रणनीति तय की जा रही है। केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने संगठनात्मक अनुभव को तरजीह दी है। राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया है। नितिन नवीन ने अपने पहले ही दिन चार अहम चुनावी नियुक्तियां कीं। इनमें केरल विधानसभा चुनाव, ग्रेटर बंगलूरू नगर निगम चुनाव, तेलंगाना नगर निकाय चुनाव और चंडीगढ़ मेयर चुनाव शामिल हैं। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी बनाकर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकेत दिया है। ग्रेटर बंगलूरू और तेलंगाना पर क्या रणनीति? ग्रेटर बंगलूरू नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया और महाराष्ट्र के विधायक संजय उपाध्याय को सह-प्रभारी बनाया। तेलंगाना के नगर निकाय और निगम चुनावों के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी बनाया। राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में क्या भूमिका? चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया है। इससे साफ है कि पार्टी इस च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

Trump: फिर भारत-PAK तनाव खत्म करने का राग अलापने लगे ट्रंप; नॉर्वे को भी घेरा, कहा- नोबेल मुझे मिलना चाहिए था

ट्रंप ने कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार पर नॉर्वे का नियंत्रण है। उन्होंने दावा किया कि पुरस्कार समिति स्वतंत्र नहीं है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए था। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को 2009 में मिले नोबेल पर भी सवाल उठाए। ट्रंप के अनुसार, जीवन बचाना पुरस्कार से ज्यादा अहम है। न्यूयॉर्क में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान समेत कई बड़े संघर्षों को रोककर दसियों लाख जानें बचाईं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह नोबेल पुरस्कार की परवाह नहीं करते, लेकिन शांति स्थापना के लिए किए गए उनके प्रयासों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने आठ युद्ध रुकवाए हैं और नौवां भी जल्द रोका जा सकता है।ट्रंप यह दावा पहले भी कर चुके हैं कि मई पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच “पूर्ण और तत्काल” युद्धविराम वॉशिंगटन की मध्यस्थता से हुआ। हालांकि भारत सरकार लगातार किसी भी तीसरे पक्ष की भूमिका से इनकार करती रही है। नई दिल्ली का रुख साफ है कि भारत-पाक मुद्दे द्विपक्षीय हैं और बाहरी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाता।ट्रंप जल्द ही वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में विशेष संबोधन देने वाले हैं। यहां वह बोर्ड ऑफ पीस नाम की नई पहल का ऐलान करेंगे, जिसका उद्देश्य गाजा में स्थायी शांति और पुनर्विकास बताया जा रहा है। इस मंच पर ट्रंप ने कई वैश्विक नेताओं को आमंत्रित किया है, जिनमें भारत के प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हैं।फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के इस पहल से दूरी बनाने पर ट्रंप ने तीखा तंज कसते हुए फ्रांसीसी वाइन और शैंपेन पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी। उन्होंने यह भी कहा कि जो नेता सहयोग नहीं करेंगे, उनके खिलाफ आर्थ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk

BJP: भाजपा अध्यक्ष बनते ही चुनावी मोड में आए नितिन नवीन; कई राज्यों के चुनाव प्रभारियों को किया नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालते ही संगठन को सीधे चुनावी मोड में डाल दिया है। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने अलग-अलग राज्यों और निकाय चुनावों के लिए जिम्मेदारियां तय कर दीं। इन फैसलों से साफ है कि भाजपा आने वाले चुनावों को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती और शीर्ष स्तर से ही रणनीति तय की जा रही है। केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने संगठनात्मक अनुभव को तरजीह दी है। राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया है। नितिन नवीन ने अपने पहले ही दिन चार अहम चुनावी नियुक्तियां कीं। इनमें केरल विधानसभा चुनाव, ग्रेटर बंगलूरू नगर निगम चुनाव, तेलंगाना नगर निकाय चुनाव और चंडीगढ़ मेयर चुनाव शामिल हैं। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी बनाकर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकेत दिया है। ग्रेटर बंगलूरू और तेलंगाना पर क्या रणनीति? ग्रेटर बंगलूरू नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया और महाराष्ट्र के विधायक संजय उपाध्याय को सह-प्रभारी बनाया। तेलंगाना के नगर निकाय और निगम चुनावों के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी बनाया। राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में क्या भूमिका? चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया है। इससे साफ है कि पार्टी इस च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk

India-EU FTA: 'मदर ऑफ ऑल डील्स' की दहलीज पर भारत; 27 जनवरी को ऐतिहासिक समझौते के आसार, जानिए क्या फायदा होगा?

वैश्विक व्यापार में अनिश्चितताओं के बीच भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) एक ‘ऐतिहासिक व्यापार समझौते’ के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान संकेत दिया कि दोनों पक्ष इस बहुप्रतीक्षित समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तैयार हैं। इसे कुछ हलकों में मदर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है, जो दुनिया के सबसे बड़े मुक्त व्यापार क्षेत्रों में से एक का निर्माण करेगा। उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने अपने संबोधन में साफ किया कि यह समझौता महज एक कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा।इस समझौते से दो अरब लोगों का एक साझा बाजार तैयार होगा।यह संयुक्त बाजार वैश्विक जीडीपी के लगभग एक चौथाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करेगा।वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोप आज के ‘ग्रोथ सेंटर्स’ और इस सदी के आर्थिक पावरहाउस यानी भारत के साथ कारोबार करना चाहता है। उन्होंने इसे दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते और गतिशील महाद्वीपों में से एक के साथ जुड़ने के लिए यूरोप का ‘फर्स्ट-मूवर एडवांटेज’ बताया।माना जा रहा है कि सरकार एफटीए पर गणतंत्र दिवस के दौरान बड़ी घोषणा की तैयारी कर रही है। इस पर आधिकारिक मुहर 27 जनवरी को लगने की उम्मीद है।यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन 25 से 27 जनवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे। वे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली शिखर वार्ता में इस एफटीए (FTA) के संपन्न होने की घोषणा की जा सकती है।व्यापार के अलावा, इस समिट में रक्षा और सुरक्षा पर भी बड़ा फोकस रहेगा। भारत और ईयू एक ‘सुरक्षा और रक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk