Rahul Gandhi: 'पीएम सदन में आने से डर रहे... सच्चाई का सामना नहीं कर सकते'; राहुल ने किस पर की FIR की मांग?

संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। सुबह 11 बजे सदन शुरू होने के साथ ही हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जनरल नरवणे की किताब पर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने कहा कि बजट पर बोलना चाहते हैं तो बोल सकते हैं, लेकिन किसी और विषय पर बोलने के लिए कोई नोटिस नहीं मिला है। जिस पर फिर से हंगामा हुआ। इस पूरे घटनाक्रम पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, कहानी कुछ दिन पहले शुरू हुई जब नरवणे की किताब का मुद्दा आया और सरकार नहीं चाहती थी कि मैं इस पर बिल्कुल भी बात करूं, इसलिए उन्होंने सदन को रोक दिया। उन्होंने मुझे बोलने नहीं दिया। ऐसा तीन या चार बार हुआ। पहले उन्होंने कहा कि मैं किसी किताब का हवाला नहीं दे सकता। मैंने कहा कि मैं किताब का हवाला नहीं दे रहा हूं, मैं एक मैगजीन का हवाला दे रहा हूं। फिर उन्होंने कहा कि आप मैगजीन का हवाला नहीं दे सकते। फिर मैंने कहा कि मैं इस बारे में बात करूंगा। फिर वे नहीं चाहते थे कि मैं इस बारे में बात करूं। रक्षा मंत्री ने झूठ कहा कि किताब पब्लिश नहीं हुई है। असल में किताब पब्लिश हो चुकी है और हमारे पास उसकी एक कॉपी भी है।राहुल गांधी ने कहा कि यह एक बड़ा मुद्दा है, राष्ट्रपति के भाषण में विपक्ष के नेता और पूरे विपक्ष को बोलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। दूसरा मुद्दा यह है कि उनके एक सदस्य ने किताबें, कई किताबें कोट करते हुए बात की, बहुत घटिया बातें कहीं और कुछ नहीं कहा गया। हमें यह बात पसंद नहीं है कि वे जब चाहें, जो चाहें कह सकते हैं, और विपक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal SIR: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा- दोनों पक्षों की शंका का समाधान हो; 8500+ अफसर DEO को रिपोर्ट करें

पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करा रहा है। मतदाता सूची से जुड़ा यह विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट ने आज इस मामले में अहम दिशानिर्देश दिए। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) को रिपोर्ट करेंगे। कोर्ट ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली इस पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और एनवी अंजरिया भी शामिल हैं। दरअसल, ममता बनर्जी की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने कहा, बीते चार फरवरी को अदालत ने नोटिस जारी किया, जिसमें कई टिप्पणियां थीं। बीते हफ्ते में कई बदलाव हुए हैं। इसी बीच सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी के हस्तक्षेप पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि ये कोई बाजार नहीं है। कोर्ट में अनुशासन और गरिमा बनाए रखें। मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि मंदिरों की देखरेख करने वाले एक संगठन ने एक याचिका दायर की है। उनका इस मामले में क्या हित हो सकता है? उनकी इस दलील पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, बारी-बारी से सुनते हैं। अगर अनुशासन बनाए नहीं रखा गया तो आपको चीफ जस्टिस के का स्वभाव पता होना चाहिए। तल्ख लहजे में जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा- आप किसी बाजार में बैठे हैं या अदालत में हैं? बंगाल के डीजीपी को हलफनामा दायर करने का निर्देश सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने कहा कि कुछ बदमाशों / असामाजिक तत्वों ने अपने नोटिस जला डाले। इस आरोप पर कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) हलफनामा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 2 min · National Desk

'पाकिस्तान से सीधे संबंधों के मिले सबूत': गोगोई मामले में SIT रिपोर्ट पर CM सरमा का दावा, अब MHA करेगा जांच

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान लिंक को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दूसरी ओर अब इस मामले में सियासत और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी तेज हो गई है। ऐसे में अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान सामने आया है। रविवार को उन्होंने मामले की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए दावा किया है कि एसआईटी रिपोर्ट में अली तौकीर शेख एलिजाबेथ गोगोई और गौरव गोगोई तीनों के पाकिस्तान से सीधे संबंध होने के सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट देखकर कैबिनेट मंत्री भी हैरान रह गए। सीएम सरमा ने कहा कि असम पुलिस की एसआईटी (विशेष जांच टीम) ने इस मामले की जांच की और रिपोर्ट सरकार को सौंपी। रिपोर्ट देखने के बाद राज्य कैबिनेट ने फैसला किया कि यह मामला बहुत गंभीर है। इसमें एक मौजूदा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसलिए अब इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाएगी। इसके लिए मामला गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। गोगोई की पत्नी क पाकिस्तान से संबंध- सरमा इस दौरान सीएम सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को लेकर गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री का कहना है कि गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान से संबंध रहे हैं और यह मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि एलिजाबेथ गोगोई मार्च 2011 से मार्च 2012 तक पाकिस्तान में काम कर चुकी हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उनके परिवार के संबंध एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के साथ बहुत घनिष्ठ, जो कथित तौर पर पाकिस्तान के हितों के लिए काम करता रहा है। इस दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने एक पुरानी तस्वीर का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 2 min · National Desk

UP: '800 लोधी इकट्ठे कर लें तो नाक रगड़ते आऊंगा'; भाजपा विधायक अज्ञातवास पर, पूर्व सांसद ने शुरू की साधना

UP: ‘800 लोधी इकट्ठे कर लें तो नाक रगड़ते आऊंगा’; भाजपा विधायक अज्ञातवास पर, पूर्व सांसद ने शुरू की साधना और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रविवार को उन्होंने बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है। यह पूरा मामला 30 जनवरी को तब शुरू हुआ जब जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जिले के दौरे पर थे। एक कार्यक्रम से दूसरे कार्यक्रम में जाते समय छतरपुर रोड पर चरखारी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने ग्राम प्रधानों और समर्थकों के साथ मिलकर उनका काफिला रोक लिया था। विधायक ने जलजीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाया था। रविवार को उन्होंने बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है। यह पूरा मामला 30 जनवरी को तब शुरू हुआ जब जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जिले के दौरे पर थे।एक कार्यक्रम से दूसरे कार्यक्रम में जाते समय छतरपुर रोड पर चरखारी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने ग्राम प्रधानों और समर्थकों के साथ मिलकर उनका काफिला रोक लिया था। विधायक ने जलजीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाया था। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के बीच हुए विवाद का मामला लग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar : 'पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर कार्रवाई करें'- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद् में क्यों कहा ऐसा?

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं खबर अपडेट हो रही है… तेजस्वी यादव विधानसभा के सदस्य हैं। तीन दिन पहले विधानसभा की कार्यवाही के दौरान वह सरकार के खिलाफ बीच में ही बोलने लगे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बच्चा हो, चुप रहो… जैसी बातें कहकर चुप करा दिया। पिता लालू प्रसाद का भी जिक्र किया। लेकिन, सोमवार को विधान परिषद में सामना भाभी, यानी राबड़ी देवी से हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के शोर मचाने पर सीएम नीतीश कुमार इस हद तक नाराज हो गए कि हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की बात कह दी। इसके बाद तो राजद के विधान पार्षदों ने और हंगामा मचाना शुरू कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar Vidhan Sabha LIVE: पप्पू यादव मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP विधायक ने डिप्टी CM से क्या सवाल पूछा?

11:37 AM, 09-Feb-2026 Bihar Vidhan Sabha News: विदेशी नागरिक के मुद्दे भाजपा विधायक ने पूछा डिप्टी सीएम से सवाल भाजपा के विधायक मिथिलेश तिवारी ने सदन में विदेशी नागरिकों का मुद्दा उठाया। पूछा कि गोपालगंज में पिछले कुछ वर्षों में 173 विदेशी नागरिक आए हैं। इन लोगों की जानकारी दी जाए। क्योंकि यह लोग एसआईआर में भी पकड़े नहीं गए। यह गंभीर मुद्दा है। वह विदेशी मुद्रा लेकर आए थे। किसने उन्हें टूरिस्ट वीजा के लिए आमंत्रित किया। गोपालगंज में ऐसे कई लोग हैं जो कि विदेश से आकर यहां बस गए हैं। कुछ तो फर्जी नागरिकता भी ले चुके हैं। जवाब देते हुए गृह विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 173 विदेशी नागरिकों की जांच करवाई जा रही है। सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। जांच का आदेश दिया गया है। भाजपा के विधायक मिथिलेश तिवारी ने सदन में विदेशी नागरिकों का मुद्दा उठाया। पूछा कि गोपालगंज में पिछले कुछ वर्षों में 173 विदेशी नागरिक आए हैं। इन लोगों की जानकारी दी जाए। क्योंकि यह लोग एसआईआर में भी पकड़े नहीं गए। यह गंभीर मुद्दा है। वह विदेशी मुद्रा लेकर आए थे। किसने उन्हें टूरिस्ट वीजा के लिए आमंत्रित किया। गोपालगंज में ऐसे कई लोग हैं जो कि विदेश से आकर यहां बस गए हैं। कुछ तो फर्जी नागरिकता भी ले चुके हैं। जवाब देते हुए गृह विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 173 विदेशी नागरिकों की जांच करवाई जा रही है। सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। जांच का आदेश दिया गया है। 11:28 AM, 09-Feb-2026 Bihar Vidhan Sabha Live: राजद विधायक ने भाजपा के मंत्रियों पर कसा तंज राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सदन में सत्ता पक्ष के मंत्रियों पर तंज कसते हुए कहा कि मैं कई बार विधायक रहा हूं। काफी लंबे सम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 2 min · National Desk

Team India U19 Champion: संसद में गूंजी भारतीय अंडर-19 टीम की जीत, लोकसभा-राज्यसभा में चैंपियंस को दी गई बधाई

Team India U19 Champion: संसद में गूंजी भारतीय अंडर-19 टीम की जीत, लोकसभा-राज्यसभा में चैंपियंस को दी गई बधाई और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने छठी बार विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया, और इस शानदार उपलब्धि की गूंज संसद तक पहुंची। लोकसभा और राज्यसभा में युवा खिलाड़ियों की जमकर सराहना की गई। यह जीत सिर्फ क्रिकेट का आंकड़ा नहीं, बल्कि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल बन गई है। दुनिया को फिर दिखाया दम छह फरवरी 2026 को जिम्बाब्वे के हरारे में खेले गए फाइनल में भारत ने ट्रॉफी अपने नाम की। यह रिकॉर्ड छठा मौका है जब भारतीय जूनियर टीम ने अंडर-19 विश्व कप जीता। इस सफलता ने भारत की मजबूत क्रिकेट प्रणाली और युवा प्रतिभा की गहराई को एक बार फिर साबित कर दिया। ओम बिरला ने दी बधाई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में टीम की उपलब्धि का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘माननीय सदस्यों, मुझे यह बताते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 6 फरवरी 2026 को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीता है। हमने छठी बार ट्रॉफी जीतकर अद्भुत उपलब्धि हासिल की है। हमारे युवा खिलाड़ियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा, कौशल, दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और समर्पण से हर चुनौती को पार कर सफलता पाई है।’ युवाओं के लिए बनेगी प्रेरणा ओम बिरला ने आगे कहा, ‘यह जीत निश्चित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी की कीमतों में ₹14800 का उछाल, सोना करीब ₹3000 महंगा

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: बीते सप्ताह की भारी उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। बुलियन की वेबसाइट के अनुसार चांदी 14800 रुपये उछलकर 2.65 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना 3050 रुपये चढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी का भाव शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी 5,185 रुपये महंगी होकर 2.49 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 3,428 रुपये चढ़कर 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड करीब 1.18% चढ़कर $5,040 प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट सिल्वर में 3.39% की तेज बढ़त दर्ज की गई और यह $79.89 प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। क्या है ये तेजी का कारण? हालांकि, मौजूदा उछाल के बावजूद दोनों कीमती धातुएं अपने रिकॉर्ड स्तर से अभी भी नीचे हैं। सोना अपने सर्वकालिक उच्च $5,608.35 से करीब 11.27% नीचे बना हुआ है, वहीं चांदी 29 जनवरी को बने $121.67 के ऑल-टाइम हाई से लगभग 52.29% फिसल चुकी है। बाजार में तेजी का प्रमुख कारण जापान में सत्तारूढ़ प्रधानमंत्री साने ताकाइची की निर्णायक चुनावी जीत रहा। नतीजों के बाद अधिक उदार राजकोषीय नीति की उम्मीदें मजबूत हुई हैं और येन पर दबाव बना हुआ है, दोनों ही कारक सोने के लिए सकारात्मक माने जाते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यही उम्मीदें कीमती धातुओं की मांग को सहारा दे रही हैं। अमेरिकी आंकड़ों पर फोकस निवेशक अब अमेरिका से आने वाले अहम आर्थिक संकेतकों का इंतजार कर रहे हैं, जिनसे फेडरल रिजर्व की आगे की नीति पर संकेत मिल सकते हैं। जनवरी का रोजगार आंकड़ा बुधवार को आने की स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal SIR: ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, सीएम ने चुनाव आयोग पर लगाए हैं गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं, लेकिन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे चुनौती दी है और सुप्रीम कोर्ट सोमवार को उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा। यह मामला राज्य में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और नागरिक अधिकारों के बीच संतुलन का टेस्ट बनता दिख रहा है। पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले एक तरफ जहां राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। इसी सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दायर उस याचिका की सुनवाई करेगी, जिसमें वे राज्य में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन (एसआईआर) को चुनौती दे रही हैं।बता दें कि मुख्य न्यायाधीश सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच, जिसमें जस्टिस जॉयमलया बागची और एनवी अंजरिया शामिल हैं, आज यानी सोमवार को ममता बनर्जी की याचिका के साथ टीएमसी के सांसद डोला सेन और डेरेक ओ ब्रायन की समान याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। ये भी पढ़ें:- RSS: ‘जरूरत रहने तक जारी रहना चाहिए जाति आधारित आरक्षण’, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- राजनेता वोटवादी हैं सीएम की याचिका में क्या-क्या? ममता बनर्जी ने अपनी याचिका में विशेष गहन मतदाता संशोधन प्रक्रिया की वैधता पर सवाल उठाया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि इस प्रक्रिया में समाज के कमजोर वर्गों के लाखों मतदाताओं के नाम हटाए ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 2 min · National Desk

NCP Merger: शरद और सुप्रिया की आतुरता के बीच सुनेत्रा ने साधी चुप्पी, अधर में लटका एनसीपी विलय का मामला

गौरतलब है कि निधन से पहले अजित ने एनसीपी विलय का रोडमैप करीब-करीब तैयार कर लिया था। इस रोडमैप के मुताबिक एनसीपी (शरद) के मुखिया को राज्यसभा का एक और कार्यकाल दिया जाना था, जबकि सुप्रिया सुले को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना था। संयुक्त पार्टी की कमान दिवंगत अजित पवार को संभालनी थी, जबकि शरद पार्टी में मुख्य सलाहकार की भूमिका में आने वाले थे।विलय के संदर्भ में बिग फोर में शामिल एक वरिष्ठ नेता ने सवाल किया कि इसकी जरूरत क्या है? इससे एनसीपी को क्या मिलने वाला है? उनका कहना था कि अजित के रहते परिस्थिति दूसरी थी। उन्हें ही विलय के बाद संयुक्त पार्टी की कमान संभालनी थी। अब चूंकि अजित नहीं हैं, ऐसे में इस विलय का एनसीपी को कोई लाभ नहीं मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि बिना देरी किए डिप्टी सीएम का पद संभालने के बाद सुनेत्रा की योजना अब जल्द ही एनसीपी के संगठन की कमान भी हासिल करने की है।पहले विलय हो जाने की स्थिति में भले ही सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बन जाती, मगर शरद के सलाहकार की भूमिका में आने से संगठन की कमान दिवंगत अजीत के पास होती। अब नई परिस्थिति में भले ही दिवंगत अजीत की पत्नी सुनेत्रा डिप्टी सीएम बन गई हैं, मगर संगठन का झुकाव शरद और सुप्रिया की ओर हो जाने का खतरा था। फिर अजीतेे के न रहने से विलय के बाद सबसे अधिक समस्या बिग फोर के लिए होती। इनके लिए नई परिस्थितियों से तालमेल बैठाना आसान नहीं होता।नई परिस्थिति में भाजपा विलय के मामले में इंतजार करना चाहती है। दरअसल केंद्र में नायडू-नीतीश ने अब तक मोदी सरकार के लिए कोई अड़चन पैदा नहीं की है। यह ठीक है कि विलय के बाद केंद्र में समर्थन के लिए भाजपा को अतिरिक्त 8 सांसद मिल जाएंगे, मगर आशंका इस बात की भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 9, 2026 · 2 min · National Desk