Team India U19 Champion: संसद में गूंजी भारतीय अंडर-19 टीम की जीत, लोकसभा-राज्यसभा में चैंपियंस को दी गई बधाई और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने छठी बार विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया, और इस शानदार उपलब्धि की गूंज संसद तक पहुंची। लोकसभा और राज्यसभा में युवा खिलाड़ियों की जमकर सराहना की गई। यह जीत सिर्फ क्रिकेट का आंकड़ा नहीं, बल्कि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल बन गई है। दुनिया को फिर दिखाया दम छह फरवरी 2026 को जिम्बाब्वे के हरारे में खेले गए फाइनल में भारत ने ट्रॉफी अपने नाम की। यह रिकॉर्ड छठा मौका है जब भारतीय जूनियर टीम ने अंडर-19 विश्व कप जीता। इस सफलता ने भारत की मजबूत क्रिकेट प्रणाली और युवा प्रतिभा की गहराई को एक बार फिर साबित कर दिया। ओम बिरला ने दी बधाई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में टीम की उपलब्धि का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘माननीय सदस्यों, मुझे यह बताते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 6 फरवरी 2026 को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीता है। हमने छठी बार ट्रॉफी जीतकर अद्भुत उपलब्धि हासिल की है। हमारे युवा खिलाड़ियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा, कौशल, दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और समर्पण से हर चुनौती को पार कर सफलता पाई है।’ युवाओं के लिए बनेगी प्रेरणा ओम बिरला ने आगे कहा, ‘यह जीत निश्चित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें