Live:बेरोजगारी-आरक्षण पर तकरार, सपा विधायक बोलीं- परीक्षा से नियुक्ति तक युवाओं के तीन-चार साल बर्बाद होते हैं

12:55 PM, 13-Feb-2026 विधायक मनोज पांडेय बोले, कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्रीराम के नाम से चिढ़ है विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्रीराम के नाम से चिढ़ है तभी वो विकसित भरत जी राम जी योजना का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का पेश किया गया बजट प्रदेश के हर वर्ग की आकांक्षाओं की पूर्ति करता है। विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्रीराम के नाम से चिढ़ है तभी वो विकसित भरत जी राम जी योजना का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का पेश किया गया बजट प्रदेश के हर वर्ग की आकांक्षाओं की पूर्ति करता है। 12:44 PM, 13-Feb-2026 सपा विधायक शिवपाल बोले, भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देगा ये बजट सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने यूपी सरकार के पेश किए गए बजट पर कहा कि ये बजट भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देगा। इससे विकास का कोई काम नहीं होना है। सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने यूपी सरकार के पेश किए गए बजट पर कहा कि ये बजट भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देगा। इससे विकास का कोई काम नहीं होना है। 11:53 AM, 13-Feb-2026 हंगामा होने के बाद उठकर चले गए विधानसभा अध्यक्ष सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर के सवालों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यूपीपीएससी व एसएससी की जितनी भी नियुक्तियां होती हैं। इसका पूरा कैलेंडर जारी किया जाता है जिसे 2026 के लिए अभी जारी किया जा चुका है। 2017 के बाद से अब तक 47,000 पदों पर नियुक्ति हो चुकी हैं जिसमें आरक्षण के नियमों का पालन किया जा रहा है। इसके बाद सदन में हंगामा हो गया जिस पर विधानसभा अध्यक्ष कुछ देर के लिए उठकर चले गए। 11:33 AM, 13-Feb-2026 सपा विधायक ने उठाया बेरोजगारी का मुद्दा, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

UP Assembly Live: डिप्टी सीएम बोले- कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान खोखला, विकसित भारत जी राम जी से आएगी खुशहाल

11:17 AM, 13-Feb-2026 “विकसित भारत जी राम जी योजना से आएगी खुशहाली” यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कहा कि कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान खोखला है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के जीवन में कोई बदलाव नहीं आया है जबकि विकसित भारत जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली आएगी। कांग्रेस आज मनरेगा बचाओ अभियान प्रारंभ कर रही है। 09:31 AM, 13-Feb-2026 कानून व्यवस्था और शंकराचार्य के मुद्दे पर जवाब अपने भाषण में सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सदन में उठे कानून व्यवस्था और प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुए कथित तौर पर हुए अपमान का भी जवाब दे सकते हैं। अपने भाषण में सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सदन में उठे कानून व्यवस्था और प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुए कथित तौर पर हुए अपमान का भी जवाब दे सकते हैं। 09:28 AM, 13-Feb-2026 शंकराचार्य पर सदन बना अखाड़ा विधान परिषद बृहस्पतिवार को शंकराचार्य के मुद्दे पर अखाड़ा बन गई। विपक्ष ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को प्रयागराज माघ मेले में स्नान से रोके जाने और उनसे प्रमाणपत्र मांगे जाने को अपमानजनक बताया। इस पर सत्ता पक्ष ने सपा शासनकाल में उन पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए पलटवार किया। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सपा सदस्य मुकुल यादव ने कहा कि शंकराचार्य पूरे देश में सम्मानित हैं, फिर भी माघ मेले में उनके साथ अभद्रता हुई। आरोप लगाया कि तहसीलदार स्तर के अधिकारी ने उनसे शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगा। नौ दिन धरने पर रहने के बावजूद कोई अधिकारी उनसे मिलने तक नहीं पहुंचा। इसके बाद वे बिना स्नान लौट गए। भाजपा सदस्य ऋषिपाल सिंह ने इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

Seva Teerth: अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगा शासन, जानिए क्या है नए प्रधानमंत्री कार्यालय की खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘सेवा तीर्थ’ नाम से बने नए प्रधानमंत्री कार्यालय भवन के साथ कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 का उद्घाटन करेंगे। यह तारीख ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन 1931 में नई दिल्ली को औपचारिक रूप से आधुनिक भारत की राजधानी के रूप में उद्घाटित किया गया था। आज ही बनी थी दिल्ली आधुनिक भारत की राजधानी उद्घाटन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे ‘सेवा तीर्थ’ नामकरण का अनावरण करेंगे, इसके बाद नए परिसर और कर्तव्य भवनों का औपचारिक उद्घाटन करेंगे तथा शाम लगभग 6 बजे यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। करीब 95 वर्षों में देश ने आजादी, गणतंत्र बनने और वैश्विक मंच पर अपनी स्वतंत्र पहचान स्थापित करने जैसे अनेक ऐतिहासिक पड़ाव तय किए हैं। इन सभी बदलावों का साक्षी रहा राजधानी का प्रतिष्ठित रायसीना हिल परिसर, जो एक बार फिर एक बड़े प्रशासनिक परिवर्तन का गवाह बनने जा रहा है। प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय को एक ही स्थान पर समेकित किया गया है। पहले ये संस्थान सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में अलग-अलग भवनों में स्थित थे। वहीं, नए कर्तव्य भवन 1 और 2 में कानून, रक्षा, वित्त, स्वास्थ्य, कृषि सहित कई प्रमुख मंत्रालयों के दफ्तर स्थापित किए जाएंगे। स्थापित किए जाएंगे। सरकार के अनुसार, यह कदम प्रशासनिक समन्वय, दक्षता और नागरिक-केंद्रित शासन प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएमओ के बयान के मुताबिक, यह उद्घाटन भारत की प्रशासनिक संरचना में एक परिवर्तन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh Election Results 2026 LIVE: बांग्लादेश में BNP को दो तिहाई बहुमत; US ने भी तारिक रहमान को दी बधाई

10:24 AM, 13-Feb-2026 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लाकर्जुन खरगे ने तारिक रहमान को दी बधाई बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की जीत पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तारिक रहमान को उनकी पार्टी की ऐतिहासिक चुनावी सफलता पर बधाई दी है। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस की तरफ से, मैं मिस्टर तारिक रहमान और बीएनपी को बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनाव जीतने पर बधाई देता हूं। 10:11 AM, 13-Feb-2026 पाकिस्तानी पीएम ने भी तारिक रहमान को दी बधाई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी तारिक रहमान को BNP की शानदार जीत के लिए बधाई दी है। शरीफ ने कहा कि वह रिश्तों को और मजबूत करने और दक्षिण एशिया और उससे आगे शांति, स्थिरता और विकास के अपने साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए नई बांग्लादेशी लीडरशिप के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। 10:09 AM, 13-Feb-2026 तारिक रहमान को ऐतिहासिक जीत पर अमेरिका ने दी बधाई बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की जीत पर अमेरिका ने भी तारिक रहमान को बधाई दी है। बांग्लादेश में अमेरिका के राजदूत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बांग्लादेश के लोगों को सफल चुनाव के लिए और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और तारिक रहमान को आपकी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स आपके साथ मिलकर दोनों देशों की खुशहाली और सुरक्षा के साझा लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काम करने का इंतजार कर रहा है। 09:05 AM, 13-Feb-2026 पीएम मोदी ने बांग्लादेश में बीएनपी की जीत पर तारिक रहमान को दी बधाई बांग्लादेश चुनाव के ताजा आंकड़े बताते है कि तारिक रहमान के नेतृत्व में बीएनपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। ऐसे में अब पीएम नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान और ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

बांग्लादेश में BNP की शानदार जीत: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई, भारत के साथ संबंधों पर दिया बड़ा संकेत

बांग्लादेश आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने शानदार बहुमत हासिल किया है। ऐसे में अब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के प्रमुख तारिक रहमान को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत बांग्लादेश के लोगों के उनके नेतृत्व में भरोसे को दिखाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा। I convey my warm congratulations to Mr. Tarique Rahman on leading BNP to a decisive victory in the Parliamentary elections in Bangladesh. This victory shows the trust of the people of Bangladesh in your leadership. India will continue to stand in support of a democratic,…— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026 इसके साथ पीएम मोदी ने भारत और बांग्लादेश के रिश्ते को लेकर भी अपनी बड़ा संकेत दिया। पीएम मोदी ने कहा कि वह तारिक रहमान के साथ मिलकर भारत-बांग्लादेश के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने और दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने के लिए उत्सुक हैं।बता दें कि बांग्लादेश में जारी सत्ता के लिए संघर्ष और घमासान के 18 महीनें के बाद हुए चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बड़ा जनादेश मिला। मतगणना के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीएनपी को दो तिहाई बहुमत मिले है। वहीं जबकि जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को अभी तक केवल 73 सीटें मिली हैं।बांग्लादेश की संसद, जिसे जातीय संसद कहा जाता है, में कुल 300 सीटें हैं। इनमें से 299 सीटों पर मतदान हुआ। शेरपुर-3 सीट पर एक उम्मीदवार की मृ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को बहुमत, पीएम मोदी आज सेवा तीर्थ का करेंगे उद्घाटन; पढ़ें सुर्खियां

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टॉप न्यूज में आज कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम सामने आए हैं। बांग्लादेश के आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी ने बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी का रास्ता साफ कर लिया है, जबकि जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका लगा है। उधर भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक करेंगे, इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय नए परिसर ‘सेवा तीर्थ’ से संचालित होगा, जिसका उद्घाटन भी आज ही होना है। मौसम को लेकर देशभर में दोहरी स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ रहा है और तटीय इलाकों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। केरल से आए जनप्रतिनिधियों से मुलाकात में पीएम मोदी ने कहा कि जनता अब भाजपा से उम्मीद कर रही है और जमीनी स्तर पर सेवा की राजनीति को आगे बढ़ाने की जरूरत है।भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सियासी घमासान तेज है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के आरोपों को भ्रामक बताया है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है और चीन दौरे का संकेत दिया है, साथ ही इस्राइल नेतृत्व से सकारात्मक बातचीत की बात कही है। मनोरंजन जगत में ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर आगे है, जबकि ‘मर्दानी 3’ और ‘वध 2’ की कमाई कमजोर रही। वहीं चिनाब नदी पर सावलकोट परियोजना को लेकर पाकिस्तान ने भारत से फिर जानकारी मांगी है। केरल चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने नई समितियों का गठन भी कर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh Election Results 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी का दोहरा शतक, तारिक रहमान बनेंगे पीएम

06:35 AM, 13-Feb-2026 बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी का दोहरा शतक बांग्लादेश के आम चुनाव में बीएनपी ने बड़ी बढ़त बनाते हुए दोहरा शतक पार कर लिया है। जमुना टीवी के अनुसार बीएनपी को अब तक 211 सीटें मिली हैं, जबकि जमात-ए-इस्लामी गठबंधन करीब 70 सीटों पर है। यह बीएनपी की निर्णायक जीत मानी जा रही है। बांग्लादेश के आम चुनाव में बीएनपी ने बड़ी बढ़त बनाते हुए दोहरा शतक पार कर लिया है। जमुना टीवी के अनुसार बीएनपी को अब तक 211 सीटें मिली हैं, जबकि जमात-ए-इस्लामी गठबंधन करीब 70 सीटों पर है। यह बीएनपी की निर्णायक जीत मानी जा रही है। 06:10 AM, 13-Feb-2026 बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को पूर्ण बहुमत बांग्लादेशी मीडिया ढाका ट्रिब्यून के अनुसार मतगणना में बीएनपी ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है और अब तक 151 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। शुरुआती रुझान बताते हैं कि जमात-ए-इस्लामी 43 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर रही है। जबकि इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश को एक सीट और अन्य दलों को अबतक चार सीटें मिली हैं। इन रुझानों से संकेत मिल रहा है कि बीएनपी गठबंधन मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। ऐसे में तारिक रहमान की ताजपोशी पक्की मानी जा रही है। बांग्लादेशी मीडिया ढाका ट्रिब्यून के अनुसार मतगणना में बीएनपी ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है और अब तक 151 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। शुरुआती रुझान बताते हैं कि जमात-ए-इस्लामी 43 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर रही है। जबकि इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश को एक सीट और अन्य दलों को अबतक चार सीटें मिली हैं। इन रुझानों से संकेत मिल रहा है कि बीएनपी गठबंधन मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। ऐसे में तारिक रहमान की ताजपोशी पक्की मानी जा रही है। 05:45 AM, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

India-US Trade Deal: राहुल गांधी ने भारत-यूएस ट्रेड डील पर ऐसा क्या कहा, भड़के पीयूष गोयल? कहा- वो आदतन झूठे

पीयूष गोयल ने कहा, ‘राहुल गांधी आदतन झूठे हैं। आज जारी एक वीडियो में उन्होंने झूठ बोलने और निराधार आरोप लगाने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वे अपने झूठे बयानों से हमारे किसानों को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।‘सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा है और अमेरिका के साथ हुए हालिया व्यापार समझौते में भी कृषि क्षेत्र के हित सुरक्षित रखे गए हैं। गोयल के अनुसार, इस समझौते से कृषि निर्यात बढ़ेगा, मांग में वृद्धि होगी और किसानों को बेहतर मूल्य मिलेंगे।उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समझौते के तहत भारतीय निर्यात पर अमेरिकी शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है, जबकि डेयरी और अन्य संवेदनशील कृषि क्षेत्रों को इससे बाहर रखा गया है। इससे पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि यह समझौता खाद्य सुरक्षा और किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अमेरिकी दबाव में कृषि बाजार खोल दिया है।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल गांधी के आरोपों की आलोचना करते हुए कहा कि समझौते में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी झूठे हैं और किसानों के हितों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे लगातार राष्ट्र के हितों के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वे राष्ट्र को गुमराह करना चाहते हैं।‘भारत और अमेरिका के संयुक्त बयान के अनुसार, फरवरी 2025 से चली वार्ताओं के बाद यह समझौता हुआ, जिसके तहत भारत को वस्त्र, चमड़ा, रसायन, प्लास्टिक, हस्तशिल्प और कुछ मशीनरी उत्पादों पर कम अमेरिकी शुल्क का लाभ मिलेगा, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

PMO Shift: साउथ ब्लॉक में PM की आज आखिरी कैबिनेट बैठक, अब सेवा तीर्थ से चलेगा पीएमओ; पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साउथ ब्लॉक में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आखिरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह ब्रिटिश काल की उस ऐतिहासिक इमारत में अंतिम कैबिनेट बैठक होगी जहां से आजादी के बाद से देश के बड़े फैसले लिए जाते रहे हैं। बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) नए परिसर ‘सेवा तीर्थ’ में स्थानांतरित हो जाएगा। यह बदलाव भारत की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा कदम है। पीएमओ ने बताया कि यह आधुनिक और जन-केंद्रित शासन की दिशा में महत्वपूर्ण है। आखिरी बैठक और स्थानांतरण की पूरी जानकारी शुक्रवार शाम चार बजे साउथ ब्लॉक में यह विशेष कैबिनेट बैठक होगी। 1900 के शुरुआती वर्षों में ब्रिटिश वास्तुकार हर्बर्ट बेकर द्वारा डिजाइन की गई इस इमारत में पीएमओ लंबे समय से काम कर रहा था। बैठक खत्म होने के तुरंत बाद पीएमओ ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट हो जाएगा। यह एक युग का अंत माना जा रहा है क्योंकि नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को अब पूरी तरह खाली कर दिया जाएगा। इन इमारतों को भारत राष्ट्रीय संग्रहालय में बदलने की योजना है। नए परिसर ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब 1:30 बजे ‘सेवा तीर्थ’ परिसर का नाम अनावरण करेंगे। इसके बाद वे ‘सेवा तीर्थ’ और कर्तव्य भवन-1 व 2 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। शाम को यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम भी होगा जहां पीएम मोदी संबोधन देंगे। यह परिसर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसमें पीएमओ के अलावा कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का कार्यालय भी होगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस नया पीएमओ ‘सेवा तीर्थ’ में डिजिटल रूप से जुड़े कार्यालय, जन-संपर्क क्षेत्र और केंद्रीकृत रिसेप्शन जैसी सुविधाएं हैं। यह इमारत पर्यावरण-अनुकूल है और कर्म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh Election Results 2026 LIVE: चुनावी रुझानों में बीएनपी ने बनाई बड़ी बढ़त, 171 सीटों पर चल रही आगे

02:16 AM, 13-Feb-2026 बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी ने बनाई बड़ी बढ़त, 171 सीटों पर आगे बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी ने ऐतिहासिक बढ़त दर्ज करते हुए 300 सदस्यीय जातीय संसद में 171 सीटें हासिल कर साधारण बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। रॉयटर्स के अनुसार स्थानीय टीवी रिपोर्ट के हवाले से उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को 45 सीटें मिलीं और पार्टी प्रमुख शफीकुर रहमान ने शुरुआती तौर पर हार स्वीकार करने के संकेत दिए। बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी ने ऐतिहासिक बढ़त दर्ज करते हुए 300 सदस्यीय जातीय संसद में 171 सीटें हासिल कर साधारण बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। रॉयटर्स के अनुसार स्थानीय टीवी रिपोर्ट के हवाले से उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को 45 सीटें मिलीं और पार्टी प्रमुख शफीकुर रहमान ने शुरुआती तौर पर हार स्वीकार करने के संकेत दिए। 01:11 AM, 13-Feb-2026 रुझानों में बीएनपी बहुमत के करीब, 131 सीटों पर बढ़त बांग्लादेश के संसदीय चुनाव के ताजा रुझानों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी 131 सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचती दिख रही है। साधारण बहुमत के लिए 151 सीटें जरूरी हैं। पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि वे बहुमत पार कर चुके हैं, हालांकि आधिकारिक नतीजों में अभी पुष्टि नहीं हुई है। बांग्लादेश के संसदीय चुनाव के ताजा रुझानों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी 131 सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचती दिख रही है। साधारण बहुमत के लिए 151 सीटें जरूरी हैं। पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि वे बहुमत पार कर चुके हैं, हालांकि आधिकारिक नतीजों में अभी पुष्टि नहीं हुई है। 12:23 AM, 13-Feb-2026 बीएनपी को 131 सीटों पर बढ़त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk