11:17 AM, 13-Feb-2026 “विकसित भारत जी राम जी योजना से आएगी खुशहाली” यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कहा कि कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान खोखला है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के जीवन में कोई बदलाव नहीं आया है जबकि विकसित भारत जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली आएगी। कांग्रेस आज मनरेगा बचाओ अभियान प्रारंभ कर रही है। 09:31 AM, 13-Feb-2026 कानून व्यवस्था और शंकराचार्य के मुद्दे पर जवाब अपने भाषण में सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सदन में उठे कानून व्यवस्था और प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुए कथित तौर पर हुए अपमान का भी जवाब दे सकते हैं। अपने भाषण में सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सदन में उठे कानून व्यवस्था और प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुए कथित तौर पर हुए अपमान का भी जवाब दे सकते हैं। 09:28 AM, 13-Feb-2026 शंकराचार्य पर सदन बना अखाड़ा विधान परिषद बृहस्पतिवार को शंकराचार्य के मुद्दे पर अखाड़ा बन गई। विपक्ष ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को प्रयागराज माघ मेले में स्नान से रोके जाने और उनसे प्रमाणपत्र मांगे जाने को अपमानजनक बताया। इस पर सत्ता पक्ष ने सपा शासनकाल में उन पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए पलटवार किया। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सपा सदस्य मुकुल यादव ने कहा कि शंकराचार्य पूरे देश में सम्मानित हैं, फिर भी माघ मेले में उनके साथ अभद्रता हुई। आरोप लगाया कि तहसीलदार स्तर के अधिकारी ने उनसे शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगा। नौ दिन धरने पर रहने के बावजूद कोई अधिकारी उनसे मिलने तक नहीं पहुंचा। इसके बाद वे बिना स्नान लौट गए। भाजपा सदस्य ऋषिपाल सिंह ने इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें