10:24 AM, 13-Feb-2026 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लाकर्जुन खरगे ने तारिक रहमान को दी बधाई बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की जीत पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तारिक रहमान को उनकी पार्टी की ऐतिहासिक चुनावी सफलता पर बधाई दी है। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस की तरफ से, मैं मिस्टर तारिक रहमान और बीएनपी को बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनाव जीतने पर बधाई देता हूं। 10:11 AM, 13-Feb-2026 पाकिस्तानी पीएम ने भी तारिक रहमान को दी बधाई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी तारिक रहमान को BNP की शानदार जीत के लिए बधाई दी है। शरीफ ने कहा कि वह रिश्तों को और मजबूत करने और दक्षिण एशिया और उससे आगे शांति, स्थिरता और विकास के अपने साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए नई बांग्लादेशी लीडरशिप के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। 10:09 AM, 13-Feb-2026 तारिक रहमान को ऐतिहासिक जीत पर अमेरिका ने दी बधाई बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की जीत पर अमेरिका ने भी तारिक रहमान को बधाई दी है। बांग्लादेश में अमेरिका के राजदूत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बांग्लादेश के लोगों को सफल चुनाव के लिए और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और तारिक रहमान को आपकी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स आपके साथ मिलकर दोनों देशों की खुशहाली और सुरक्षा के साझा लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काम करने का इंतजार कर रहा है। 09:05 AM, 13-Feb-2026 पीएम मोदी ने बांग्लादेश में बीएनपी की जीत पर तारिक रहमान को दी बधाई बांग्लादेश चुनाव के ताजा आंकड़े बताते है कि तारिक रहमान के नेतृत्व में बीएनपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। ऐसे में अब पीएम नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान और ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें