Bangladesh Election Results 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी ने बनाई बड़ी बढ़त, 171 सीटों पर चल रही आगे
02:16 AM, 13-Feb-2026 बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी ने बनाई बड़ी बढ़त, 171 सीटों पर आगे बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी ने ऐतिहासिक बढ़त दर्ज करते हुए 300 सदस्यीय जातीय संसद में 171 सीटें हासिल कर साधारण बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। रॉयटर्स के अनुसार स्थानीय टीवी रिपोर्ट के हवाले से उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को 45 सीटें मिलीं और पार्टी प्रमुख शफीकुर रहमान ने शुरुआती तौर पर हार स्वीकार करने के संकेत दिए। बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी ने ऐतिहासिक बढ़त दर्ज करते हुए 300 सदस्यीय जातीय संसद में 171 सीटें हासिल कर साधारण बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। रॉयटर्स के अनुसार स्थानीय टीवी रिपोर्ट के हवाले से उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को 45 सीटें मिलीं और पार्टी प्रमुख शफीकुर रहमान ने शुरुआती तौर पर हार स्वीकार करने के संकेत दिए। 01:11 AM, 13-Feb-2026 रुझानों में बीएनपी बहुमत के करीब, 131 सीटों पर बढ़त बांग्लादेश के संसदीय चुनाव के ताजा रुझानों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी 131 सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचती दिख रही है। साधारण बहुमत के लिए 151 सीटें जरूरी हैं। पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि वे बहुमत पार कर चुके हैं, हालांकि आधिकारिक नतीजों में अभी पुष्टि नहीं हुई है। बांग्लादेश के संसदीय चुनाव के ताजा रुझानों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी 131 सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचती दिख रही है। साधारण बहुमत के लिए 151 सीटें जरूरी हैं। पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि वे बहुमत पार कर चुके हैं, हालांकि आधिकारिक नतीजों में अभी पुष्टि नहीं हुई है। 12:23 AM, 13-Feb-2026 बीएनपी को 131 सीटों पर बढ़त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...