एसएनएपी घोटाला: अमेरिका का मोस्ट वांटेड भगोड़ा मंजीत जालंधर में गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी कर आया था भारत

मंजीत सिंह बेदी ताकोमा में ‘एशियन ग्रॉसरी स्टोर’ नाम से किराना दुकान चलाता था और अमेरिकी सरकार की ‘सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम’ यानी एसएनएपी योजना से जुड़े लाभार्थियों को राशन उपलब्ध करवाता था। आरोप है कि उसने जरूरतमंद लोगों के ईबीटी कार्ड से सामान की खरीदारी करने के बजाय कार्ड स्वाइप कर उन्हें नकद रकम देना शुरू कर दिया और बदले में उस रकम का 50 प्रतिशत अपने पास रखता था। अमेरिकी जांच एजेंसियों के मुताबिक मार्च 2024 से जून 2025 के बीच की गई इस कथित धोखाधड़ी से अमेरिकी सरकार को कम से कम 6 लाख डॉलर यानी करीब 5.3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 1 min · National Desk

तुकाराम की राह पर चला बंगलूरू खाद्य सुरक्षा विभाग: मशहूर क्लब पर की कार्रवाई, खाने में क्या-क्या गड़बड़ी मिली?

40 किलो एक्सपायर्ड मिर्ची कहां मिली? रसोई में साफ-सफाई और रंगों को लेकर क्या गड़बड़ी? अब क्लब पर क्या कार्रवाई होगी? विभाग ने तीन सितंबर को सहकारनगर स्थित चेयरमैन क्लब की रसोई का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री यूटी खादर के निर्देश पर हुई इस जांच में रसोई और खाद्य सामग्री से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आईं। अधिकारियों के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और इससे जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद क्लब की रसोई को बंद कर दिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।जांच के दौरान खाने में इस्तेमाल के लिए रखी गई करीब 40 किलो एक्सपायर्ड मिर्ची मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। इसके अलावा पांच किलो ब्रेडक्रम्ब्स और दो किलो सजीरा खाद्य उत्पादों पर सही तरीके से लेबल नहीं लगाया गया था। अधिकारियों ने इसे भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन बताया। खाद्य सामग्री के भंडारण और इस्तेमाल से जुड़े जरूरी सुरक्षा उपाय भी ठीक से नहीं अपनाए गए थे।अधिकारियों के अनुसार, खाना बनाने और सामान रखने वाली जगहों पर बेहद खराब स्वच्छता व्यवस्था मिली। खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल या भंडारण के लिए ऐसे कृत्रिम रंग भी पाए गए, जिनके इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी। इसके अलावा शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को एक साथ रखा गया था। विभाग ने कहा कि इस तरह का भंडारण खाद्य सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही है और इससे खाने की गुणवत्ता तथा सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त श्रीनिवास के अनुसार, गंभीर खामियों और अस्वच्छ परिस्थितियों को देखते हुए रसोई बंद करने का फैसला लिया गया। विभाग ने खाद्य सुरक्षा एवं मान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk

पक्का मोर्चा: किसान आंदोलन पूरे देश में फैलाने की तैयारी, पंजाबी गायक आए साथ; महिलाएं भी कदमताल के लिए तैयार

संयुक्त किसान मोर्चा का चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सात दिवसीय पक्का मोर्चा जारी है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के विभिन्न गांवों से किसान और महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मोर्चा स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने पानी संकट, कृषि मांगों, गन्ना मूल्य और लैंड पूलिंग नीति को लेकर सरकारों पर हमला बोला। मोर्चे में पंजाबी गायक भी समर्थन देने आए। बृहस्पतिवार को किसानों ने बैठक कर मोर्चे को आगे बढ़ाने की रणनीति तय की और नारेबाजी भी की। मोर्चे की अध्यक्षता कर रहे मनजीत सिंह धनेर और बलबीर सिंह राजेवाल ने पंजाब में गहराते जल संकट को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि भूजल और नदियों के प्रदूषण से खेती, पशुधन व आम लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। किसान नेता हरिंदर सिंह लख्खोवाल ने कहा, यदि सरकारें बातचीत के लिए आगे नहीं बढ़ीं, तो किसान देशभर में आंदोलन करेंगे।रात के करीब तीन बज रहे हैं। हल्की बारिश के बाद मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर ठंडी हवा चल रही है। सड़क किनारे कतार में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अधिकांश किसान नींद ले रहे हैं जबकि कुछ जागकर साथियों और सामान की पहरेदारी कर रहे हैं। कहीं धीमी आवाज में आगे की रणनीति पर चर्चा चल रही है तो कुछ लोग सुबह शुरू होने वाले लंगर की तैयारी में जुटे हैं। पक्के मोर्चे के बीच आधी रात के बाद का यह दृश्य बता रहा है कि किसान केवल सात दिन के प्रदर्शन के लिए नहीं, जरूरत पड़ी तो लंबी लड़ाई के लिए भी तैयारी करके आए हैं।माछीवाड़ा से आए किसान हरवंत सिंह ने अमर उजाला से कहा कि हम राजेवाल की सुनेंगे। वह कहेंगे कि सात सितंबर को वापस घर चलो तो चले जाएंगे। अगर कहेंगे कि छह महीने या एक साल यहीं रुकना है तो हम यहीं डेरा डाल देंगे। हरवंत सिंह जथेदार राजा ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk

अमित शाह के कार्यक्रम पर महुआ की पोस्ट: अब बंगाल पुलिस ने भेजा समन; आखिर क्या लिखा था ऐसा?

महुआ मोइत्रा ने अपनी पोस्ट में कुछ अधिकारियों के नाम भी लिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के साथ भेदभाव किया गया। हालांकि, ये आरोप महुआ मोइत्रा की ओर से लगाए गए थे। पुलिस अब इसी पोस्ट और उसमें किए गए दावों की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता ने भी इन्हीं टिप्पणियों को सांप्रदायिक उकसावे से जोड़ते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, डायमंड हार्बर के एक निवासी ने महुआ मोइत्रा की पोस्ट को लेकर शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पोस्ट में ऐसी बातें कही गईं, जिनसे सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। अब साइबर अपराध विभाग महुआ मोइत्रा से उनके पोस्ट और उसमें लगाए गए आरोपों के बारे में पूछताछ करेगा।विवाद की शुरुआत एक सितंबर को की गई महुआ मोइत्रा की सोशल मीडिया पोस्ट से हुई। उन्होंने पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक कार्यक्रम का जिक्र किया था। महुआ ने आरोप लगाया था कि राज्य प्रशासन में काम करने वाले मुस्लिम अधिकारियों को जानबूझकर इस कार्यक्रम से दूर रखा गया। उन्होंने दावा किया कि कुछ मुस्लिम आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को कार्यक्रम में बुलाया ही नहीं गया या उन्हें वहां जाने से रोक दिया गया। उन्होंने यह सवाल भी उठाया था कि क्या इन अधिकारियों को उनके धर्म की वजह से कार्यक्रम से अलग रखा गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, महुआ मोइत्रा के खिलाफ दर्ज मामले में कुछ गैर-जमानती धाराएं भी लगाई गई हैं। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में इन धाराओं की संख्या या उनके नाम विस्तार से नहीं बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk

पीएम के 7.8% जीडीपी विकास दर के दावे पर कांग्रेस का हमला: कहा- देश की वास्तविक स्थिति अलग; सरकार से क्या पूछा?

उन्होंने कहा, वह अब दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। लोग सरकार से जवाब चाहते हैं, जो वह बिल्कुल नहीं दे रही है। 7.8 फीसदी की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर को लेकर केंद्रीय मंत्रियों की ओर से कांग्रेस पर तंज को लेकर वेणुगोपाल ने कहा, आपकी पूरी दुनिया एक गढ़ी हुई दुनिया है। नरेंद्र मोदी का मतलब है हेरफेर की दुनिया बनाने वाला। असली पूरी तरह अलग है। यही वजह है कि देश की हालत ऐसी दिखाई दे रही है। नड्डा को खरगे के पत्र पर क्या कहा? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर लिखी चिट्ठी को लेकर केसी वेणुगोपाल ने कहा, उनका डीएनए बिल्कुल साफ है। मुझे लगता है कि नड्डा जी को अब माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने देश से जो कहा था, वह उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरा नहीं किया है। या तो वह इसके लिए पर्याप्त सक्षम नहीं हैं। या फिर वह भी संघ परिवार के साथ उसी रास्ते पर जा रहे हैं। ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर क्या कहा? हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर केसी वेणुगोपाल ने कहा, खुद विपक्ष के नेता ने कहा है कि यह उनके लिए एक मेडल है। राहुल गांधी के खिलाफ कितनी एफआईआर हैं? हर दिन कोर्ट उन पर दर्ज एफआईआर को रद्द कर रहा है। वेणुगोपाल ने कहा, ये लोग एक अलग दुनिया में हैं। वे सोच रहे हैं कि एफआईआर दर्ज करना राहुल गांधी के लिए कोई समस्या है। उन्हें मोदी की तरह डर लगेगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा, वह अब दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। लोग सरकार से जवाब चाहते हैं, जो वह बिल्कुल नहीं दे रही है। 7.8 फीसदी क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk

वृंदावन: जन्माष्टमी से पहले सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दिया 1051 करोड़ की योजनाओं का तोहफा, कही सनातन की बात

जन्माष्टमी से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रजवासियों को 1051 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं की सौगात देकर खुशियों की ‘मटकी’ भर दी। स्वामी श्रीहरिदास प्रेक्षागृह के लोकार्पण के साथ मुख्यमंत्री ने संतों को सम्मानित किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि, स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, चेक और चाबियां प्रदान कीं। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7240 लाभार्थियों को सहायता राशि का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी परिसर में 42.15 करोड़ रुपये की लागत से बने स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह का बटन दबाकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति पत्र, प्रमाणपत्र और चाबियां साैंपने के साथ ही संतों का सम्मान किया। वहींं, तीन बच्चों का अन्नप्राशन और दो महिलाओं की गोदभराई कराकर ब्रजवासियों के सीधे दिल में उतरने का काम किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी परिसर में पारिजात का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में संतों को शॉल, माला, फलों की टोकरी और प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया।महंत विजय कौशल दास, फूलडोल दास, सुतीक्ष्णदास महाराज, बलरामदास, रामदेवानंद, गोविंद नंद तीर्थ, अनंतवीर महाराज, सनत जी महाराज, स्वामी महेशानंद गिरी, किशोर दास देवजू, सुंदर दास, राम स्वरूप ब्रह्मचारी, लाडली शरण महाराज और हरिशंकर नागा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हनुमान प्रसाद धानुका स्कूल की 15 छात्राओं ने ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इसके बाद ‘कलर्स ऑफ कृष्णा’ के कलाका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk

टाटा को इस देश ने दिखाया बाहर का रास्ता: राष्ट्रपति बोले- सामान समेटकर निकलो, 100 साल में कुछ काम नहीं किया

केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने टाटा केमिकल्स मगाडी को देश छोड़ने का आदेश देने की बात कही है। उनका आरोप है कि कंपनी ने लेक मगाडी में एक सदी से अधिक समय तक कारोबार करने के बावजूद पर्याप्त निवेश नहीं किया। यह घटनाक्रम 28 जुलाई को टाटा केमिकल्स मगाडी के खनन संचालन को कथित तौर पर खनन कानूनों का पालन न करने के आरोप में निलंबित किए जाने के बाद सामने आया है। केन्या सरकार अब इस क्षेत्र में दो नई कंपनियां लाने, निवेश बढ़ाने, स्थानीय प्रसंस्करण को बढ़ावा देने और रोजगार पैदा करने की तैयारी कर रही है। वहीं, टाटा केमिकल्स का कहना है कि उसने अधिकारियों की ओर से मांगे गए सभी दस्तावेज जमा किए हैं और नियमों का पालन किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 3, 2026 · 1 min · National Desk

यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिले जयशंकर: रूस से तेल खरीदने पर दो टूक जवाब; बोले- भारत के फैसलों का सम्मान जरूरी

यूक्रेन के दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार शाम को राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक दूसरे का स्वागत किया। मुलाकत की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए जेलेंस्की ने रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध को खत्म करने में भारत के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से मुलाकात की और पत्रकारों के सवालों का भी जवाब दिया। इस दौरान जब यूक्रेन के पत्रकार ने उनसे रूस से तेल खरीदने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने सीधा जवाब दिया और कहा कि ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष का समाधान इस बात से नहीं होगा कि कोई देश रूसी तेल, खनिज या अन्य वस्तुएं खरीदता है या नहीं। यह संघर्ष केवल संवाद, कूटनीति और बातचीत के जरिए ही सुलझ सकता है। कीव में जयशंकर ने कहा कि 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना भारत के लिए बड़ी चुनौती है। यूक्रेन के दृष्टिकोण का भारत सम्मान करता है और उम्मीद करता है कि भारत के पक्ष का भी दूसरे देश सम्मान करेंगे।अमेरिकी सीनेट ने पिछले महीने लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 को 86-11 मतों से पारित किया। प्रस्ताव के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल या प्राकृतिक गैस खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों के आयात पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल सकता है। भारत और चीन रूस के प्रमुख कच्चे तेल खरीदारों में शामिल हैं। विधेयक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत वरि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 3, 2026 · 2 min · National Desk

भारत-पाकिस्तान के बीच प्रतिद्वंद्विता पर बोले वसीम अकरम: फैंस को क्यों सुनाई खरी-खरी? कहा- बदले की भावना भूलिए

भारत-पाकिस्तान के बीच प्रतिद्वंद्विता पर बोले वसीम अकरम: फैंस को क्यों सुनाई खरी-खरी? कहा- बदले की भावना भूलिए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने क्रिकेट फैंस से कहा है कि भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों को सिर्फ एक खेल की तरह देखें। उन्होंने कहा कि लोगों को इस प्रतिद्वंद्विता में पुरानी बातें, राजनीतिक मुद्दे या अधिक भावनाएं नहीं जोड़नी चाहिए। अकरम का मानना है कि भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा रोमांचक होते हैं, लेकिन खिलाड़ियों और फैंस को इसे खेल की भावना के साथ देखना चाहिए। क्या क्रिकेट को सिर्फ क्रिकेट की तरह देखा जा सकता है? अकरम ने ‘1 मिनट’ पॉडकास्ट पर बात करते हुए दोनों पड़ोसी देशों के बीच होने वाले मैचों को लेकर लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह और जुनून पर बात की। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट मैच के नतीजे को समर्थकों के बीच लंबे समय तक दुश्मनी की वजह नहीं बनना चाहिए। लोगों के पास बहुत समय है। वे क्यों नहीं समझते? यह बस एक खेल है। आखिरकार, यह सिर्फ एक मैच है। किसी को जीतना है, किसी को हारना है। फिर अगले मैच की ओर बढ़ना है। मगर नहीं, जो बहुत पहले हुआ था, वह अभी भी लोगों के मन में है। बदला लेने जैसी बातें 1970 के दशक की हैं। यह वही पुरानी कहावत है कि ‘खाली दिमाग शैतान का घर होता है’।’ इरफान पठान के साथ कैसा है अकरम का रिश्ता? क्रिकेट इतिहास के सबसे मशहूर तेज गेंदबाजों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 3, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका से व्यापार समझौता: क्या भारत को टैरिफ में मिलेगी तरजीही दर? वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया यह दावा

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट कर दिया है कि इस समझौते की घोषणा तभी की जाएगी, जब अमेरिका हमारे प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले भारत को तरजीही दरें (Preferential Rates) प्रदान करेगा। नई दिल्ली में आयोजित ‘मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) का लाभ उठाने’ पर राष्ट्रीय कार्यशाला में बोलते हुए गोयल ने वैश्विक स्तर पर व्यापार के लिए भारत के विजन को साझा किया। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अंतिम मुहर कब लगेगी? वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, जैसे ही अमेरिका हमारे प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में भारत को तरजीही दरों की पेशकश करेगा, इस समझौते को अंतिम रूप देकर इसके विवरणों की घोषणा कर दी जाएगी। भारत और अमेरिका ने इस साल फरवरी में ही सौदे के पहले चरण की रूपरेखा तय कर ली थी, लेकिन बाद में अमेरिकी टैरिफ परिदृश्य में आए बदलावों के कारण दोनों पक्षों को दोबारा बातचीत की मेज पर लौटना पड़ा। अमेरिका ने इस साल 24 जुलाई से भारत सहित कई देशों पर 10% का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। अब इस मुद्दे को सुलझाने के लिए गोयल सितंबर के अंत में अमेरिका के मिल्वौकी शहर जाएंगे, जहां वे 30 सितंबर से शुरू होने वाली 2-दिवसीय जी-20 व्यापार मंत्री स्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जेमिसन ग्रीर के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इस समझौते से भारतीय निर्यातकों को क्या फायदा होगा? अमेरिका भारतीय उत्पादों के लिए एक बहुत बड़ा बाजार है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत ने अमेरिका को 87 बिलियन डॉलर ( करीब 8,21,715 करोड़ रुपये) मूल्य की वस्तुओं का निर्यात किया था। अमे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 3, 2026 · 2 min · National Desk