यूपी: मायावती ने आकाश आनंद पर गिराई गाज, राष्ट्रीय संयोजक का पद छीना, कहा- अभी अपरिपक्व

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में पार्टी की ऑल-इंडिया स्तर की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन को मजबूत करने और ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी का रुख साफ करने संबंधी निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान उन्होंने पिछले कार्यों की समीक्षा की और सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों को कमियों को दूर कर पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। कांशीराम जी के संघर्षों का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि शोषित वर्ग को शासक वर्ग बनाना ही बहुजन मूवमेंट का मुख्य लक्ष्य है और इसके लिए सत्ता हासिल करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे में दिए गए बयानों का संज्ञान लेते हुए मायावती ने संघ की कथनी और करनी में भारी अंतर का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समानता के लिए आजीवन संघर्ष किया, जबकि आरक्षण, मुस्लिम व अन्य अल्पसंख्यक वर्गों की सुरक्षा और महिला अधिकारों के मामलों में आरएसएस के दावों में सच्चाई की कमी दिखती है। उन्होंने संघ को सलाह दी कि वह खुद भी बाबा साहेब के मानवतावादी व समतामूलक संविधान का ईमानदारी से पालन करे और अपने लोगों से भी इसका पालन करवाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 3, 2026 · 2 min · National Desk

फर्रुखाबाद में बोले योगी: हर संभव मदद पहुंचाएगी सरकार, 1000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट; बेघर 31 लोगों को पट्टा

गंगा नदी की बाढ़ से उत्पन्न गंभीर हालातों का जायजा लेने और पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फर्रुखाबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और इसके बाद पुलिस लाइन मैदान में आयोजित विशाल जनसभा के माध्यम से राहत सामग्रियों का वितरण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों का दर्द और जमीनी हकीकत खुद देखने के लिए आसमान से इलाकों का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस लाइन मैदान में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस आपदा के समय में डबल इंजन की सरकार पूरी मजबूती से जनता-जनार्दन के साथ खड़ी है। राहत और बचाव कार्यों को और तेज करने के साथ ही इनकी लगातार समीक्षा की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 3, 2026 · 1 min · National Desk

मांझी दिल्ली रवाना : व्हीलचेयर पर पटना से निकले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी; क्या हुआ, जानें पूरा सच

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद गया जिले में उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। गुरुवार को जब मांझी पटना से व्हील चेयर पर दिल्ली के लिए रवाना हुए तो उन्हें देखकर लोगों को उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की चिंता सताने लगी। हालांकि, उनके निजी सहायक ने साफ किया कि केंद्रीय मंत्री की हालत गंभीर नहीं है। वायरल फीवर के बाद उनके शरीर में कमजोरी है, जिसकी वजह से उन्हें चलने में परेशानी हो रही है। वायरल फीवर के बाद आई कमजोरी निजी सहायक के मुताबिक, जीतन राम मांझी की तबीयत करीब तीन दिन पहले अचानक खराब हुई थी। उन्हें वायरल फीवर हो गया था और पटना में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के बाद अब उनकी स्थिति में काफी सुधार है और वह स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि बुखार के बाद मांझी के शरीर में कमजोरी रह गई है। इसी वजह से उन्हें चलने में परेशानी हो रही है। यात्रा के दौरान परेशानी न हो, इसलिए उनके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी। व्हील चेयर देखकर लोगों को हुई चिंता गुरुवार को जीतन राम मांझी को व्हील चेयर पर देखकर सोशल मीडिया और गया जिले में उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोगों को लगा कि उनकी तबीयत गंभीर हो गई है और वह इलाज के लिए दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, निजी सहायक ने इन चर्चाओं को गलत बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री की हालत गंभीर नहीं है। मांझी दिल्ली किसी इलाज के लिए नहीं, बल्कि एक जरूरी बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। परिवार के साथ दिल्ली रवाना हुए मांझी जीतन राम मांझी गुरुवार को अपने पूरे परिवार के साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। निजी सहायक ने बताया कि दिल्ली में उनकी एक महत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 3, 2026 · 2 min · National Desk

बेल्जियम के पीएम का भारत दौरा: जानिए क्या रहेगा पूरा कार्यक्रम? द्विपक्षीय व्यापार के साथ रक्षा पर भी फोकस

बेल्जियम पीएम के कार्यक्रम के तहत वे 3 सितंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस वार्ता में भारत-बेल्जियम के द्विपक्षीय संबंधों और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बेल्जियम के पीएम भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक व्यापारिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। नई दिल्ली के बाद वेवर 4 सितंबर को मुंबई का दौरा करेंगे, जहां वे हीरे, बंदरगाहों और लॉजिस्टिक सहित विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बेल्जियम पीएम का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘भारत में आपका स्वागत है। आधिकारिक दौरे पर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर का नई दिल्ली में हार्दिक स्वागत है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनका स्वागत किया। यह दौरा भारत-बेल्जियम की घनिष्ठ और बहुआयामी साझेदारी को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।’ बेल्जियम पीएम बार्ट डी वेवर ने साल 2025 में ही पदभार संभाला है और यह उनका पहला भारत दौरा है। साथ ही दो दशकों में यह बेल्जियम के किसी भी प्रधानमंत्री का पहला भारत दौरा है।भारत और बेल्जियम के विदेश मंत्रियों के बीच 15 जुलाई 2026 को रणनीतिक सहयोग पर बातचीत हुई थी। अब बार्ट डी वेवर के भारत दौरे पर रणनीतिक संवाद और द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर बातचीत होने की उम्मीद है। यूरोप में बेल्जियम, भारत का प्रमुख आर्थिक साझेदार है। अप्रैल 2000 से दिसंबर 2025 के बीच बेल्जियम ने भारत में 4.2 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश रहा है। दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, प्रोद्यो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 3, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी के तीन लोगों की मौत: केएमपी पर मजदूरों से भरी ईको गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन ने तोड़ा दम; नौ लोग घायल

यूपी के तीन लोगों की मौत: केएमपी पर मजदूरों से भरी ईको गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन ने तोड़ा दम; नौ लोग घायल जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा निवासी करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे उनकी ईको गाड़ी गोपालपुर गांव की सीमा के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंची। सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर वीरवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। हादसा गोपालपुर गांव की सीमा के पास हुआ, जहां मजदूरों से भरी ईको गाड़ी की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ईको गाड़ी सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में रामनरेश पुत्र रामचंद्र निवासी गांव बड़ेपुरा शामिल है। दो अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। दो शवों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया है, जबकि एक शव क्षतिग्रस्त ईको कार में फंसा हुआ था उसे बाहर मशक्कत से बाहर निकाला गया है। नौ घायल, सभी की हालत गंभीर हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान विवेक पुत्र प्रभुदयाल, छोटू पुत्र खुशहाली, हरिशंकर पुत्र नेतराम, ख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 3, 2026 · 2 min · National Desk

पीएम मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात पर क्यों अमेरिका की नजर?: रूबियो बोले- भारत-ईरान के बीच व्यापार समझौता नहीं

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तोता ब्रायन किल्मीड ने कहा कि पीएम मोदी और पेजेशकियन की मुलाकात में ऐसा लगा कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की तैयारी हो रही है। इसके जवाब में रूबियो ने कहा, ‘‘खैर, मुझे नहीं लगता कि भारत और ईरान के बीच कोई व्यापार समझौता है। जाहिर तौर पर, सभी देश अपनी-अपनी विदेश नीति तय करते हैं और दुनिया के कई देश ईरान की सरकार से बातचीत करते हैं।‘‘अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘मेरा मतलब है कि हम भी ईरान की सरकार के कुछ लोगों के साथ मिले हैं। कुछ चर्चाओं के संदर्भ में हमारी उनसे बातचीत और संपर्क हुआ है।’’ रूबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी देश को ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में मदद नहीं करनी चाहिए।उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी देश को ऐसे तंत्र बनाने में उनकी मदद नहीं करनी चाहिए, जिनके जरिए वे राजस्व जुटा सकें और फिर उसका इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने के साथ परमाणु हथियार बनाने की कोशिश में कर सकें। और अगर देश ऐसा करने का फैसला करते हैं, तो हमें उन पर भी प्रतिबंध लगाना पड़ेगा।‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अगस्त को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ बैठक की थी। ईरान की अर्द्ध सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी रिश्तों की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और दोनों देशों के लिए अहम क्षेत्रों में ईरान और भारत के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया गया।पश्चिम एशिया संकट के बीच दोनों शीर्ष नेताओं में संवाद कायम रहा है। जून में, पीएम मोदी और पेजेशकिय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 3, 2026 · 2 min · National Desk

'जल उत्सव को बनाएं जन-आंदोलन': पीएम मोदी बोले- हर बूंद बचाने के लिए अपनाएं आधुनिक टेक्नोलॉजी; और क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने देश में पानी बचाने वाली आधुनिक तकनीकों को बड़े पैमाने पर अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि भारतीय निर्माताओं और हितधारकों को वैश्विक स्तर के बेहतरीन तरीकों से रूबरू कराने के लिए विशेष प्रदर्शनियां और कार्यशालाएं आयोजित की जानी चाहिए। इससे स्थानीय स्तर पर पानी बचाने के कुशल और सस्ते समाधान विकसित करने और उन्हें पूरे देश में लागू करने में मदद मिलेगी।पीएम मोदी ने जन-भागीदारी पर जोर देते हुए लोगों के बीच जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ‘जल उत्सव’ जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की बात कही। इसके साथ ही, जलाशयों और नदियों से गाद निकालने के काम को एक नियमित कार्यक्रम बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डी-सिल्टिंग के लिए एक स्पष्ट मानदंड और मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जानी चाहिए ताकि जल भंडारण क्षमता को बरकरार रखा जा सके।बांधों की सुरक्षा पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने हर मानसून से पहले कड़े एहतियाती कदम उठाने और पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को शुरुआत से ही जल संरक्षण का महत्व समझाने के लिए इसे स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। इसके अलावा, विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में जल प्रबंधन और शासन पर शोध व ज्ञान को मजबूत करने का भी सुझाव दिया।प्रधानमंत्री मोदी ने जल क्षेत्र के डेटा को एक समान प्रारूप में एकत्र, प्रबंधित और विश्लेषण करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि उपचारित पानी का उपयोग कृषि और उद्योगों में करने के लिए अग्रिम और एकीकृत योजना बनाई जानी चाहिए। अपने गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल का उदाहरण देते हुए पीएम मो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 2, 2026 · 2 min · National Desk

अयोध्या: जीतेंद्र मिश्रा बने मंदिर के पहले CEO, गोविंद देव गिरि महासचिव; जानिए ट्रस्ट की बैठक में क्या कुछ हुआ

इसी के साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट का 15 सदस्यीय स्वरूप फाइनल हो गया है। बैठक में पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। अब तक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे स्वामी गोविंददेव गिरि अब महामंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। महेश भागचंदका नए कोषाध्यक्ष होंगे। बैठक मणिराम दास की छावनी में दो सत्रों में संपन्न हुई। पहले सत्र में तीन नए न्यासियों की नियुक्ति पर चर्चा हुई जबकि दूसरे सत्र में सीईओ के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने की। बैठक में नवनियुक्त महामंत्री गोविंद देव गिरि, जगतगुरु वासुदेवानंद सरस्वती, युगपुरुष परमानंद, महंत दिनेंद्र दास, डॉक्टर कृष्ण मोहन, पदेन सदस्य जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, आमंत्रित सदस्य के रूप में महंत कमल नयन दास, बजरंग लाल बांगड़ा, विहिप के दिनेश चंद्र, ट्रस्ट के सचिव जगदीश आफले, राज गोपाल मिनियार, समीर पांडा शामिल रहे। इसके अलावा जगद्गुरु विश्व प्रसन्न तीर्थ, के परासरण के अलावा निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, केंद्र सरकार व राज्य सरकार के प्रतिनिधि ऑनलाइन बैठक से जुड़े। इसी के साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट का 15 सदस्यीय स्वरूप फाइनल हो गया है। बैठक में पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। अब तक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे स्वामी गोविंददेव गिरि अब महामंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। महेश भागचंदका नए कोषाध्यक्ष होंगे। बैठक मणिराम दास की छावनी में दो सत्रों में संपन्न हुई। पहले सत्र में तीन नए न्यासियों की नियुक्ति पर चर्चा हुई जबकि दूसरे सत्र में सीईओ के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई।अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने की। बैठक में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 2, 2026 · 2 min · National Desk

नेपाली सांसद का बड़ा आरोप: चीन ने समय पर दी होती चेतावनी तो बच जातीं सैकड़ों जानें; भारत ने भेजी राहत सामग्री

नेपाली सांसद का बड़ा आरोप: चीन ने समय पर दी होती चेतावनी तो बच जातीं सैकड़ों जानें; भारत ने भेजी राहत सामग्री नेपाल की राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी से प्रतिनिधि सभा के सदस्य ताहीर अली भाट कहते हैं कि यदि चीन समय रहते सूचना दे देता तो देश में मची तबाही कम हो सकती थी, लोगों की जानें बचाई जा सकती थीं। अमर उजाला से विशेष बातचीत में मंगलवार को उन्होंने कहा कि चीन की ओर से सूचना और चेतावनी तंत्र में हुई संभावित चूक का मुद्दा संसद में उठेगा। उन्होंने कहा कि यह समय पक्ष और विपक्ष में बंटने का नहीं, बल्कि एकजुट होकर आपदा का सामना करने का है। सांसद ने बताया कि संसद में करीब तीन घंटे तक जलप्रलय और उसके कारणों पर चर्चा हुई। सभी की नजर जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव पर है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी त्रासदियों से बचने के लिए नेपाल को इस घटना से सीख लेकर ठोस तैयारी करनी होगी। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है सांसद ने कहा कि अब तक करीब एक हजार से अधिक लोगों की मौत की सूचना है, जबकि करीब पांच हजार लोग लापता बताए जा रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले दिनों में मृतकों और लापता लोगों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। बड़ी संख्या में लोगों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। राहत सामग्री जरूरतमंदों तक ईमानदारी से पहुंचे सांसद ने कहा कि सरकार बचाव और राह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 2, 2026 · 2 min · National Desk

निकाय चुनाव: 66 हजार से ज्यादा नामांकन ने बढ़ाई BJP-कांग्रेस की धड़कन, अब बागियों को साधने की अग्निपरीक्षा

राजस्थान के 309 नगर निकायों के 10,245 वार्डों में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। प्रदेशभर में 66 हजार से ज्यादा नामांकन दाखिल होने ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों की चिंता बढ़ा दी है। अब अगले तीन दिन दोनों दलों के लिए सबसे अहम हैं, क्योंकि इस दौरान पार्टी नेतृत्व की असली परीक्षा टिकट से नाराज दावेदारों और बागियों को मनाने की होगी। मंगलवार एक सितंबर से नामांकन वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई जो 3 सितंबर तक चलेगी। जानकारी के अनुसार पहले ही दिन करीब 500 से ज्यादा लोगों ने नाम वापस लिए हैं। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नामांकन वापसी के अधिकृत आंकड़े अभी तक जारी नहीं किए हैं। लेकिन बड़ी संख्या में नाम वापसी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 2, 2026 · 1 min · National Desk