यूक्रेन के दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार शाम को राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक दूसरे का स्वागत किया। मुलाकत की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए जेलेंस्की ने रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध को खत्म करने में भारत के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से मुलाकात की और पत्रकारों के सवालों का भी जवाब दिया। इस दौरान जब यूक्रेन के पत्रकार ने उनसे रूस से तेल खरीदने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने सीधा जवाब दिया और कहा कि ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष का समाधान इस बात से नहीं होगा कि कोई देश रूसी तेल, खनिज या अन्य वस्तुएं खरीदता है या नहीं। यह संघर्ष केवल संवाद, कूटनीति और बातचीत के जरिए ही सुलझ सकता है। कीव में जयशंकर ने कहा कि 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना भारत के लिए बड़ी चुनौती है। यूक्रेन के दृष्टिकोण का भारत सम्मान करता है और उम्मीद करता है कि भारत के पक्ष का भी दूसरे देश सम्मान करेंगे।अमेरिकी सीनेट ने पिछले महीने लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 को 86-11 मतों से पारित किया। प्रस्ताव के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल या प्राकृतिक गैस खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों के आयात पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल सकता है। भारत और चीन रूस के प्रमुख कच्चे तेल खरीदारों में शामिल हैं। विधेयक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत वरि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिले जयशंकर: रूस से तेल खरीदने पर दो टूक जवाब; बोले- भारत के फैसलों का सम्मान जरूरी
यूक्रेन के दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार शाम को राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक दूसरे का स्वागत किया। मुलाकत की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए जेलेंस्की ने रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध को खत्म करने में भारत के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से मुलाकात की और पत्रकारों के सवालों का भी जवाब दिया। इस दौरान जब यूक्रेन