खबरों के खिलाड़ी: कैसे साधे जा रहे यूपी में चुनावी समीकरण, महिलाओं के बाद युवा वोटरों पर कैसे सबकी निगाह?

खबरों के खिलाड़ी: कैसे साधे जा रहे यूपी में चुनावी समीकरण, महिलाओं के बाद युवा वोटरों पर कैसे सबकी निगाह? अनुराग वर्मा: राहुल गांधी के साथ परेशानी ये है कि वो क्षेत्रीय सहयोगी भी चाहते हैं, लेकिन अपनी शर्तों पर। पिछले चुनाव में प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन पर चुनाव लड़ीं थीं, लेकिन उनका पूरा कैंपेन विफल रहा था। वहीं, अखिलेश यादव की परेशानी ये है कि उन्हें नए वोट अपने साथ जोड़ने हैं। अखिलेश यादव के पास खोने के लिए बहुत कुछ है। बातें बहुत सी होती हैं, लेकिन आखिरी तक चीजें साफ नहीं होती हैं। हर चुनाव से पहले गठबंधन की बात होती है, लेकिन अंत तक तस्वीर साफ नहीं होती है। जैसे पिछले कुछ वक्त से महिला एक अलग वोटर वर्ग बना है वैसे ही अब जेन-जी के रूप में एक नया वोटर वर्ग तैयार होता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हैं। सपा और कांग्रेस के गठबंधन से पहले दोनों ओर से अपने-अपने दावे शुरू हो गए हैं। दोनों दलों की ओर से अपने साथ नए मतदाताओं को जोड़ने की कोशिश भी हो रही है। इस हफ्ते ‘खबरों के खिलाड़ी’ में चुनाव से पहले बन रहे इन्हीं समीकरणों पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी और अनुराग वर्मा मौजूद रहे। पूर्णिमा त्रिपाठी: हर दल पब्लिक पोश्चरिंग करता है। वही कांग्रेस अभी कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 6, 2026 · 2 min · National Desk

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के पीए को समन: सोमवार को पुलिस के सामने होंगे सुमित रॉय, क्या है पूरा मामला?

समन क्यों? जांच में सुमित रॉय का बयान दर्ज करना है। कब बुलाया? सोमवार दोपहर पुलिस अधिकारियों के सामने पेश होना है। समन कहां पहुंचा? शनिवार शाम न्यू अलीपुर स्थित आवास पर नोटिस दिया गया। पहले किससे पूछताछ हुई? अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ’ब्रायन और सुमित रॉय से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जांच के तहत सुमित रॉय का बयान जरूरी है। इसी वजह से उन्हें सोमवार को शेक्सपियर सारणी थाने के जांच अधिकारियों के सामने उपस्थित होने को कहा गया है। पुलिस इससे पहले अभिषेक बनर्जी, टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन से इस घटना को लेकर पूछताछ कर चुकी है।पुलिस के अनुसार, अभिषेक बनर्जी को दो एफआईआर में आरोपी बनाया गया है। डेरेक ओ’ब्रायन और पूर्व विधायक हुमायूं कबीर समेत कई अन्य लोगों के नाम भी मामलों में शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मामलों में सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी करने से रोकना, गैरकानूनी तरीके से भीड़ जुटाना, मारपीट और महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार जैसे आरोप शामिल हैं। मामले में अब तक दो एफआईआर में अभिषेक बनर्जी आरोपी हैं। डेरेक ओ’ब्रायन और हुमायूं कबीर के नाम भी हैं। कुल 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपों में सरकारी काम में बाधा और मारपीट शामिल है।मामला कैमक स्ट्रीट स्थित इमारत से जुड़े एक बिलबोर्ड का है। इमारत की ऊपरी मंजिल पर सड़क की ओर लोहे के ढांचे पर टीएमसी के साइन वाला बिलबोर्ड लगा था। पुलिस के जबरन अंदर जाने के बाद कोलकाता नगर निगम के कर्मचारियों ने इस ढांचे को हटा दिया। इसी दौरान पार्टी कार्यालय में झड़प की स्थिति बनी और मामला पुलिस तक पहुंच गया।डेरेक ओ’ब्रायन ने आरोप लगाया था कि पुलिस एक ‘गैरकानूनी’ नोटिस लेकर पार्टी क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 6, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु: डीवीएसी ने पूर्व डीएमके मंत्री केएन नेहरू के ठिकानों पर मारे छापे, स्टालिन ने किस पर साधा निशाना?

डीवीएसी की ओर से जारी बयान में कहा गया, “तलाशी के दौरान निविदाओं में की गई अनियमितताओं से संबंधित 241 आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए गए। मामले की जांच जारी है।” बयान के अनुसार, नगर प्रशासन और जल आपूर्ति विभाग में विभिन्न निविदाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।शाम को पत्रकारों से बातचीत में नेहरू ने कहा कि डीवीएसी अधिकारियों को कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई के कार्यालय से एक सामान्य फाइल और व्यक्तिगत हिसाब-किताब से जुड़े एक कागज की प्रतियां ली गईं। पूर्व मंत्री ने कहा, “मैं और मेरी टीम ने सुबह आठ बजे से सात घंटे तक चली तलाशी के दौरान अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया। यह तलाशी निविदाओं में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर की गई।“उन्होंने स्वीकार किया कि उनके और उनके भाई समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नेहरू ने एक सवाल के जवाब में दावा किया कि विधानसभा में सरकार से सवाल करने में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण उन्हें डराने या दबाव में लाने के लिए छापेमारी “राजनीति से प्रेरित” थी।उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और वह अदालत में अपनी बेगुनाही साबित करेंगे। नेहरू फिलहाल तिरुचिरापल्ली पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और तमिलनाडु विधानसभा में डीएमके के उपनेता हैं। वह मध्य तमिलनाडु के प्रमुख डीएमके नेताओं में शामिल हैं।डीएमके के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए टीवीके के मंत्री आर. निर्मल कुमार ने कहा कि नेहरू से जुड़े ठिकानों पर तलाशी साक्ष्यों और शिकायतों के आधार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 6, 2026 · 2 min · National Desk

खबरों के खिलाड़ी: कैसे साधे जा रहे यूपी में चुनावी समीकरण, महिलाओं के बाद युवा वोटरों पर कैसे सबकी निगाह?

खबरों के खिलाड़ी: कैसे साधे जा रहे यूपी में चुनावी समीकरण, महिलाओं के बाद युवा वोटरों पर कैसे सबकी निगाह? अनुराग वर्मा: राहुल गांधी के साथ परेशानी ये है कि वो क्षेत्रीय सहयोगी भी चाहते हैं, लेकिन अपनी शर्तों पर। पिछले चुनाव में प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन पर चुनाव लड़ीं थीं, लेकिन उनका पूरा कैंपेन विफल रहा था। वहीं, अखिलेश यादव की परेशानी ये है कि उन्हें नए वोट अपने साथ जोड़ने हैं। अखिलेश यादव के पास खोने के लिए बहुत कुछ है। बातें बहुत सी होती हैं, लेकिन आखिरी तक चीजें साफ नहीं होती हैं। हर चुनाव से पहले गठबंधन की बात होती है, लेकिन अंत तक तस्वीर साफ नहीं होती है। जैसे पिछले कुछ वक्त से महिला एक अलग वोटर वर्ग बना है वैसे ही अब जेन-जी के रूप में एक नया वोटर वर्ग तैयार होता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हैं। सपा और कांग्रेस के गठबंधन से पहले दोनों ओर से अपने-अपने दावे शुरू हो गए हैं। दोनों दलों की ओर से अपने साथ नए मतदाताओं को जोड़ने की कोशिश भी हो रही है। इस हफ्ते ‘खबरों के खिलाड़ी’ में चुनाव से पहले बन रहे इन्हीं समीकरणों पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी और अनुराग वर्मा मौजूद रहे। पूर्णिमा त्रिपाठी: हर दल पब्लिक पोश्चरिंग करता है। वही कांग्रेस अभी कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 5, 2026 · 2 min · National Desk

कीव पर तीन दिन के लिए रोके रूसी हमले: रूस-यूक्रेन युद्ध में नई पहल की क्या वजह, पुतिन ने क्यों दिया ये आदेश?

दोनों अमेरिकी दूतों का मॉस्को के सरकारी हवाई अड्डे पर रूसी राष्ट्रपति के दूत किरिल दिमित्रिएव ने स्वागत किया। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, विटकॉफ, कुशनर और दिमित्रिएव को लेकर एक काफिला हवाई अड्डे से मॉस्को शहर की ओर रवाना हुआ। दिमित्रिएव इससे पहले भी पुतिन और अमेरिकी वार्ताकारों के बीच हुई बैठकों में शामिल रहे हैं। वह दोनों पक्षों के बीच रूस की यात्राओं में आए विराम के दौरान भी अमेरिकी वार्ताकारों के संपर्क में रहे। इस साल उन्होंने रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंधों में छूट दिलाने के लिए बातचीत में भी भूमिका निभाई थी। दोनों दूत रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कूटनीतिक प्रयास के तहत यूक्रेन की राजधानी का दौरा करेंगे। विटकॉफ और कुशनर शनिवार को मॉस्को पहुंचे हैं। वे पुतिन के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत करेंगे। बातचीत के बाद दोनों के 6 सितंबर को कीव जाने की उम्मीद है।पुतिन शनिवार को विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करने वाले हैं। क्रेमलिन ने कहा है कि रूसी नेता और अमेरिकी विशेष प्रतिनिधियों की बातचीत के बाद मीडिया को जानकारी दी जाएगी। यह फैसला कीव पर रूसी हमलों में बढ़ोतरी के बीच आया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने रात में कीव और बोरिस्पिल के हवाई अड्डों को जानबूझकर निशाना बनाया।जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों का संबंध अमेरिकी दूतों के विमान से यूक्रेन पहुंचने की संभावना को लेकर चल रही चर्चाओं और तैयारियों से था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “स्पष्ट रूप से, हवाई अड्डों पर रूस के ये हमले अमेरिकी पक्ष के विमान से यूक्रेन आने की संभावना को लेक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 5, 2026 · 2 min · National Desk

पेपर लीक पर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना: कहा- झारखंड में पेपर लूट हुई थी, महिलाओं के मुद्दे पर कैसे घेरा?

सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष की चुप्पी पर क्यों उठाए सवाल? कांग्रेस में महिला मंत्रियों की संख्या पर क्या बोले त्रिवेदी? राहुल गांधी पर त्रिवेदी ने किस तरह का हमला किया? दोनों मुद्दों को लेकर भाजपा ने क्या राजनीतिक संदेश दिया? त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली में परीक्षाओं के मुद्दे को जोर-शोर से उठाने वाले राजनीतिक दल झारखंड की घटना पर चुप हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि वे इस मामले में ‘गांधी के तीन बंदरों’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि झारखंड के अभ्यर्थियों और देशभर के युवाओं के बीच इस मुद्दे पर विपक्ष की चुप्पी को लेकर नाराजगी है। त्रिवेदी ने कहा कि इस मामले पर उनकी चुप्पी अभ्यर्थियों के मन में चीख की तरह गूंज रही है।भाजपा सांसद ने कांग्रेस में महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिए जाने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चार राज्यों में सत्ता में है, लेकिन उसके पास केवल तीन महिला मंत्री हैं। त्रिवेदी ने इसे ‘बहुत नाइंसाफी’ बताया और कहा कि राहुल गांधी तथा खरगे इस मुद्दे पर चुप हैं। उन्होंने खरगे को संबोधित करते हुए कहा कि वह राहुल गांधी के पिता से भी उम्र में बड़े हैं और उन्हें राहुल का मार्गदर्शन करना चाहिए, न कि उनके प्रभाव में काम करना चाहिए।त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर बेहद तीखी और व्यक्तिगत राजनीतिक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आने पर उनका परिचय ‘मुल्लाओं और मौलवियों के संरक्षक, सनातन धर्म के विनाशक और घुसपैठियों के रक्षक’ के रूप में कराया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी एक तरफ ‘पितृसत्ता खत्म करो’ का नारा देते हैं, जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस में महिला मंत्रियों को एक-एक करके हटा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 5, 2026 · 2 min · National Desk

गोरखपुर: गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया प्राकट्योत्सव, पूजा-अर्चना के बाद लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया

भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, शिवावतार महायोगी गोरखनाथ की साधनास्थली गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक श्रद्धा, भव्यता एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। गोरक्षपीठ के इस पारंपरिक कार्यक्रम का नेतृत्व करने के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह से मध्य रात्रि तक, मथुरा से लेकर लखनऊ और गोरखपुर तक, समस्त योगियों के परमेश्वर माने जाने वाले योगेश्वर श्रीकृष्ण की साधना में रमे रहे। सुबह उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा स्थित जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। शाम को वह लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में सम्मिलित हुए और फिर रात में गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर उन्होंने पारंपरिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में प्रभु के प्राकट्य अनुष्ठान को पूर्ण कराया।गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेक पुष्पार्चन किया, उनका आशीर्वाद लिया। गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में भजन संध्या का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री यहां पहुंचे और सुमधुर भजनों का आनंद उठाते हुए राधा-कृष्ण बने बच्चों को दुलारकर उन्हें उपहार देते रहे।गोरक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 5, 2026 · 2 min · National Desk

नेपाल में बाढ़ से 32 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित: 1295 मौतें; सरकार के राहत अभियान पर क्या आरोप लगे?

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण यानी एनडीआरआरएमए ने यह रिपोर्ट तैयार की है। प्राधिकरण ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में रिपोर्ट पेश की। बाढ़ में मरने वालों की संख्या कितनी हुई? अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,295 हो गई। प्रभावित इलाकों से और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ी है। नेपाल में इतनी तबाही कैसे हुई? 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों का बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिरा था। इसके बाद अचानक बाढ़ आ गई। इस बाढ़ ने नेपाल के उत्तरी और मध्य हिस्सों के शहरों और गांवों में भारी तबाही मचाई। कई इलाकों में बाढ़ के बाद बड़ी तबाही का मंजर देखने को मिला। सरकार की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 32,933 लोग प्रभावित हुए हैं। शिक्षण संस्थानों को हुए नुकसान से 6,500 से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं। कितने अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों को नुकसान? बाढ़ प्रभावित इलाकों में चार स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। तीन अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। कितनी सड़कें और पुल टूटे? करीब 55 किलोमीटर सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही होती थी। इसके अलावा 37 ऐसे पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए, जिनसे वाहन गुजरते थे। 68 झूला पुलों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, नुकसान का विस्तृत आकलन अभी पूरा नहीं हुआ है। सरकार पर क्या आरोप लगा? इस बीच नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन नरसिंह केसी ने सरकार की आलोचना की। उन्होंने बचाव और राहत अभियान के तालमेल में कमी का आरोप लगाया। केसी प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि बचाव और र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 5, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट: मजबूत रोजगार आंकड़ों से ब्याज दर बढ़ने की आशंका; महंगाई पर क्या होगा असर?

नौकरियों में इस अचानक बढ़ोतरी से फेडरल रिजर्व को ब्याज दर बढ़ाने की गुंजाइश मिल सकती है। इसका मकसद महंगाई को काबू करना है। फेडरल रिजर्व के अधिकारी इस महीने के अंत में बैठक करने वाले हैं। यूएस बैंक एसेट मैनेजमेंट ग्रुप के मुख्य इक्विटी रणनीतिकार टेरी सैंडवेन ने कहा, आज की रोजगार रिपोर्ट से ब्याज दर बढ़ाने की ओर संकेत मिलता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ब्याज दर बढ़ना अभी तय नहीं है। शेयर बाजार में कितनी गिरावट दर्ज की गई? एसएंडपी 500 में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 245 अंक यानी 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। यह आंकड़ा दोपहर 12:48 बजे (पूर्वी समय) का है। नैस्डैक कंपोजिट में 0.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। तकनीकी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से बाजार की गिरावट कुछ कम हुई। एनवीडिया के शेयर में 1.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। एडवांस्ड मेक्रो डिवाइसेस के शेयर 4.2 फीसदी चढ़े। सेनडिस्क के शेयर में 10.4 फीसदी की तेजी आई। मेक्रोन टेक्नोलॉजी के शेयर 4.6 फीसदी बढ़े। किस कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट? लुलुलेमोन एथलेटिका के शेयर में 17.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने तिमाही नतीजे जारी किए। उसकी बिक्री विश्लेषकों के अनुमान से कम रही। कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के लिए अपना अनुमान एक बार फिर घटा दिया। यूरोप और एशिया के शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। सरकारी बॉन्ड के रिटर्न में क्या हुआ? अमेरिकी सरकारी बॉन्ड की यील्ड (मुनाफे की दर) पिछले दो दिनों में कम हुई थी। शुक्रवार को इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। 10 साल के ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड 4.76 फीसदी रही। गुरुवार देर रात यह 4.77 फीसदी थी। यह यील …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 5, 2026 · 2 min · National Desk

पीएम मोदी के संदेश से मेलोनी खुश: बोलीं- दोस्ती के लिए धन्यवाद; इटली की प्रधानमंत्री को क्यों मिल रही बधाइयां?

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि इटली की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दिखाती है। उन्होंने मेलोनी को अपनी मित्र बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। इसके बाद पीएम मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया और भारत-इटली के रिश्तों को और मजबूत करने की बात कही। पीएम मोदी ने मेलोनी को लेकर क्या कहा? प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि मेलोनी का लगातार लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहना इटली के लोगों के भरोसे का प्रतिबिंब है। उन्होंने मेलोनी को व्यक्तिगत रूप से अपनी मित्र बताया। पीएम मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व और दोस्ती ने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पीएम मोदी ने मेलोनी को आगे की सफलता के लिए भी शुभकामनाएं दीं। भारत-इटली रिश्तों पर पीएम मोदी ने क्या कहा? इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, प्रिय नरेंद्र मोदी, आपकी बातों और आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद। आज इटली और भारत के बीच संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। पिछली मुलाकात के दौरान शुरू की गई ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ दोनों देशों के रिश्तों की अहमियत को दर्शाती है और साथ ही दोनों देशों की विशेषज्ञता को मिलाकर विकास के नए अवसर पैदा करने की साझा प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है। इटली और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk