1 of 7 प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज ब्लास्ट केस - फोटो : अमर उजाला Link Copied यूपी के प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में हुआ कोल्ड स्टोरेज हादसा कई सवाल खड़े कर गया है- आखिर इतनी बड़ी लापरवाही किसकी थी, जिसने चार मजदूरों की जान ले ली और कई को जिंदगी-मौत के बीच झूलने पर मजबूर कर दिया? यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 अमोनिया गैस की पाइप फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी। - फोटो : अमर उजाला। कैसे हुआ धमाका? प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में अचानक जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अमोनिया गैस टैंक फटने से पूरी इमारत पल भर में धराशायी हो गई। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। 3 of 7 कोल्ड स्टोरेज धराशायी होने के बाद बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला। मलबे में दबे मजदूर, दर्दनाक मंजर हादसे के वक्त कोल्ड स्टोरेज में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मजदूर मौजूद थे। धमाके के बाद सभी मलबे में दब गए। रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला। अब तक चार मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि छह की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मृतक सभी मजदूर बिहार के सहरसा जिले के बताए जा रहे हैं, जिनमें एक की पहचान ज्योतिष के रूप में हुई है। 4 of 7 जेसीबी से हटाया जा रहा है मलबा। - फोटो : अमर उजाला। किसका है कोल्ड स्टोरेज? यह कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का बताया जा रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने उनके परिवार के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब जांच का फोकस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
प्रयागराज में मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन?: कैसे हुआ धमाका, किसका है कोल्ड स्टोरेज; दिल दहला रहीं तस्वीरें
1 of 7 प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज ब्लास्ट केस - फोटो : अमर उजाला Link Copied यूपी के प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में हुआ कोल्ड स्टोरेज हादसा कई सवाल खड़े कर गया है- आखिर इतनी बड़ी लापरवाही किसकी थी, जिसने चार मजदूरों की जान ले ली और कई को जिंदगी-मौत के बीच झूलने पर मजबूर कर दिया? यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 अमोनिया गैस की पाइप फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी। - फोटो : अमर उजाला। कैसे हुआ धमाका? प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में अचानक जोरदार