मौत भी अलग नहीं कर पाई: बरगी डैम से नौ मृतकों के शव बरामद, छह की तलाश जारी; मां के सीने से लिपटा मिला मासूम

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज बोट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। शुक्रवार को बचाव दल ने तीन और शव बरामद किए हैंं। राज्य के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि अभी भी कुछ पर्यटक लापता हैं और उन्हें तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से जारी है। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य पूरा होने के बाद हादसे की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 1 min · National Desk

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस: फिर घूमा उद्योगों का पहिया, काम पर लौट आए कामगार, श्रमिकों के हक का सवाल अभी अधूरा

श्रमिक आंदोलन के बाद सरकार ने 21 फीसदी बढ़ाया वेतन जिले में लंबे समय से श्रमिकों के वेतन में वृद्धि नहीं हुई। अन्य राज्यों में वेतन वृद्धि के बाद नोएडा के फेज-2 औद्योगिक इलाके से श्रमिकों ने अप्रैल को वेतन वृद्धि की मांग जोरों-शोरों से उठाई। 10 अप्रैल तक बड़ी संख्या में श्रमिक इकट्ठा हुए और काम ठप करते हुए आंदोलनरत हो गए। 13 अप्रैल सोमवार की सुबह इसी प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। जिससे पूरे नोएडा ही नहीं पूरे गौतमबुद्ध नगर के औद्योगिक क्षेत्रों में हिंसा, अशांति पैदा हो गई और काम ठप पड़ गया था। इस प्रदर्शन को हिंसक बनाने वाले अराजक तत्वों के चलते श्रमिकों की मांगें पीछे रह गई। हालांकि सरकार ने इस बात को गंभीरता से लिया। प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन दर में 21 फीसदी की वृद्धि कर दी, जिससे ब्रमिकों में काफी हद तक संतोष रहा। कौशल विकास केंद्र से निखारेंगे श्रमिकों के हुनर सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि श्रमिकों के जीवन में बदलाव और प्रगत्ति के लिए शहर में कौशल विकास केंद्र व अनुसंधान व विकास केंद्र भी बनेंगे। इनके लिए भी दो प्लॉट प्राधिकरण चिह्नित कर रहा है। सीईओ ने बताया कि नोएडा में श्रमिकों के हुनर को और निखारा जाना व मांग के अनरुप दक्षता का प्रशिक्षण दिलवाया जाना भी बुनियादी जरूरत है। इसे देखते हुए कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होंगे। वहीं अनुसंधान व विकास केंद्र में भी श्रमिकों का हुनर निखारने और दक्षता को विकसित करने से जुड़े कार्यक्रम का संचालन होगा। इन दोनों केंद्र के लिए विस्तृत रूपरेखा अभी तैयार होनी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 2 min · National Desk

बुद्ध पूर्णिमा की बधाई: राष्ट्रपति, PM ने दिए करुणा का संदेश; जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प दोहराने की अपील

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपने संदेश में भगवान बुद्ध के जीवन और उनके शाश्वत विचारों को याद करते हुए कहा कि यह दिन मानवता के लिए गहरे आत्मचिंतन और प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा हमें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों की स्मृति कराती है, जो पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शन का स्रोत हैं। सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की असीम शुभकामनाएं। शांति, करुणा और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले इस पावन अवसर पर आइए, भगवान बुद्ध के जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प दोहराएं। नान्तर्बहिश्च लोकेषु त्वात्मानं दृष्टवान् क्वचित्। आष्टाङ्गिकेन मार्गेण परमां… pic.twitter.com/DrTeabrw93 — Narendra Modi (@narendramodi) May 1, 2026 राष्ट्रपति ने अपने संदेश में आगे कहा कि करुणा, अहिंसा और ज्ञान पर आधारित भगवान बुद्ध के उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब विश्व अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे समय में बुद्ध के विचार हमें शांति, सहिष्णुता और आपसी सौहार्द के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं, जो एक बेहतर और संतुलित समाज के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के आदर्शों को साकार करने के प्रति देश की प्रतिबद्धता अटूट है। उन्होंने अपने संदेश में आशा जताई कि बुद्ध के विचार समाज में आनंद, एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करेंगे। प्रधानमंत्री ने हिंदी में भी संदेश साझा करते हुए कहा कि बुद्ध पूर्णिमा हमें शां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 2 min · National Desk

Commercial Cylinder: कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, दिल्ली में अब 3071.50 रुपये पहुंचा दाम

वहीं, पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक देश की सरकारी तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बावजूद घरेलू विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह निर्णय एयरलाइनों और उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय मूल्य अस्थिरता से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। इसके साथ ही, पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की खुदरा कीमतों को भी स्थिर रखा गया है।इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आम जनता को प्रभावित करने वाले प्रमुख ईंधनों की दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया है। एटीएफ की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को इनपुट लागत के आधार पर संशोधन किया जाता है। हालांकि, घरेलू एयरलाइनों के लिए दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहीं अंतरराष्ट्रीय वाहकों के लिए कीमतों में वृद्धि हुई है।आईओसी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें उन उपभोक्ताओं के लिए अपरिवर्तित रहीं, जो कुल खपत का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा हैं। इसी तरह, लगभग 33 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी (14.2-किलोग्राम सिलिंडर) की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित केरोसिन की कीमतों में भी कोई वृद्धि नहीं हुई है।कुल मिलाकर, पेट्रोलियम उत्पादों का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा ऐसा है जिसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है, जिससे अधिकांश उपभोक्ताओं के लिए स्थिरता सुनिश्चित हुई है। तेल कंपनियों ने बताया कि मूल्य संशोधन केवल चुनिंदा औद्योगिक क्षेत्रों तक सीमित हैं, जिनकी खपत में अपेक्षाकृत छोटा हिस्सा है और जो वैश्विक बेंचमार्क के आधार पर नियमित मासिक समायोजन के अधीन हैं।बयान में यह भी कहा गया है कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 2 min · National Desk

BrahMos Missile: इंडोनेशिया के बाद अब वियतनाम को ब्रह्मोस देगा भारत, 5800 करोड़ के सौदे की संभावना

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति तो लाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर 5 से 7 मई तक भारत यात्रा पर आएंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी। राष्ट्रपति लाम के साथ वियतनाम के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है, जो मुंबई में आर्थिक समझौतों पर चर्चा करेगा। अपनी यात्रा के दौरान वियतनाम का प्रतिनिधिमंडल बोधगया भी जाएगा। यह दौरा भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी का एक दशक पूरा होने के उपलक्ष्य में हो रहा है, जिसकी आधारशिला साल 2016 में पीएम मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान रखी गई थी।तो लाम वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और राष्ट्रपति, दोनों पदों पर आसीन हैं। वह दशकों में वियतनाम के सबसे प्रभावशाली नेता बन गए हैं। इसी महीने राष्ट्रपति बनने के बाद तो लाम का इतनी जल्दी भारत आना यह दर्शाता है कि हनोई अपनी सुरक्षा जरूरतों के लिए नई दिल्ली को कितना महत्वपूर्ण मानता है।प्रस्तावित सौदे में ब्रह्मोस मिसाइल का तट-आधारित जहाज-रोधी संस्करण शामिल है। यह दक्षिण चीन सागर में वियतनाम की रक्षा क्षमताओं को जरूरी मजबूती देगा। भारत और वियतनाम के बीच तमाम रक्षा समझौतों के बाद ब्रह्मोस का सौदा दोनों देशों के सैन्य सहयोग को एक नई ऊंचाई देगा। ब्रह्मोस मिसाइल के इस निर्यात को रूस ने अपनी मंजूरी दे दी है। ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसका विकास भारत और रूस ने साझा तौर पर किया है।फिलीपीन भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला दुनिया का पहला देश है। हाल ही में ब्रह्मोस का ऐसा ही समझौता इंडोनेशिया से भी हुआ है। इन मिसाइलों को इंडोनेशियाई युद्ध पोतों पर तैनात किया जाएगा, जिससे दक्षिण चीन सागर में इंडोनेशिया की स्थिति मजबूत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 2 min · National Desk

Donald Trump: ट्रंप का दावा- ईरान समझौता करने को बेताब; भारत-PAK संघर्ष और नोबेल पुरस्कार पर कही ये बात

अमेरिका राष्ट्रपति ने दावा करते हुए कहा, ‘‘ईरान के ड्रोन कारखाने लगभग 82% ठप हो चुके हैं। वे समझौता करना चाहते हैं। हमने उनकी परमाणु क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। इसलिए उन्हें परमाणु बम नहीं मिला।‘‘डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए मोजतबा खामेनेई के शासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ईरानी शासन ने 42,000 लोगों को मार डाला। मैं किसी न किसी तरह से उस देश को बचाने की कोशिश कर रहा हूं। यह एक क्रूर समूह है, लेकिन हमने उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। उनकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है, इसलिए हम देखेंगे कि वे कब तक टिक पाते हैं।“अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने के अपने दावे को दोहराया। उन्होंने कहा, “मैंने आठ युद्धों का निपटारा किया। लगभग हर मामले में उन्होंने मुझे धन्यवाद पत्र भेजे और नोबेल समिति को भी पत्र लिखे। भारत के मामले में, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा- मैंने तीन से पांच करोड़ लोगों की जान बचाई। लेकिन यह संख्या इससे भी अधिक हो सकती थी।“उन्होंने कहा, “दो परमाणु शक्ति संपन्न देश आपस में लड़ रहे थे। 11 विमानों को मार गिराया गया। मैंने इसे टैरिफ लगाकर सुलझाया। मैंने कहा, अगर आप लड़ते रहे तो मैं आप पर टैरिफ लगाऊंगा।” गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदल दिया है। उन्होंने इसका नाम बदलकर अपने नाम पर करते हुए इसे ट्रंप जलडमरूमध्य बताया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 2 min · National Desk

Strong Room Row: 'किसी को EVM लूटने और मतगणना में हेरफेर नहीं करने देंगे' भवानीपुर से ममता बनर्जी की चेतावनी

#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Chief Minister Mamata Banerjee says, “There is a strong room here for EVMs… We found that in many places, manipulation is taking place… When I saw the CCTV on TV, I thought I should also go and see it. Initially, the Central Forces… https://t.co/uESOjFgr6w pic.twitter.com/hP5tCzorcI — ANI (@ANI) April 30, 2026 तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं यहां इसलिए आई हूं, क्योंकि यहां ईवीएम के लिए एक स्ट्रांग रूम है। हमें कई जगहों पर गड़बड़ी मिली है, इसलिए जब मैंने इसे टीवी पर देखा, तो मैंने सोचा कि मुझे यहां आना चाहिए। मैं आई, लेकिन केंद्रीय बलों ने मुझे रोक दिया। मैंने कहा कि मुझे जाने का अधिकार है, चुनाव नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों को सीलबंद कमरे के बाहर तक जाने की अनुमति है। तब मुझे जाने दिया गया।‘‘ममता बनर्जी ने भवानीपुर स्ट्रांग रूम के बाहर मीडिया से बातचीत में कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे एजेंट्स का उत्पीड़न किया गया। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई और उनके साथ खराब व्यवहार किया गया।’’ उन्होंने चुनाव आयोग की धमकी देते हुए कहा कि मतगणना करने के लिए ये लोग गुजरात से आए हैं, ये हमारा इलाका है। हम एक इशारे पर 10 हजार लोग यहां खड़ा कर सकते हैं।पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले ईवीएम और मतपत्रों को लेकर उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग के अधिकारियों ने टीएमसी की ओर से लगाए गए “बिना किसी संबंधित पार्टी एजेंट्स की मौजूदगी के मतपेटियां खोलने” के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्य स्ट्रांग रूम पूरी तरह से सुरक्षित और बंद हैं, जबकि मतपत्रों का विभाजन स्ट्रांग रूम के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: 'किसी को ईवीएम लूटने नहीं देंगे' भवानीपुर स्ट्रांग रूम से निकल कर बोलीं ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं यहां इसलिए आई हूं, क्योंकि यहां ईवीएम के लिए एक स्ट्रांग रूम है। हमें कई जगहों पर गड़बड़ी मिली है, इसलिए जब मैंने इसे टीवी पर देखा, तो मैंने सोचा कि मुझे यहां आना चाहिए। मैं आई, लेकिन केंद्रीय बलों ने मुझे रोक दिया। मैंने कहा कि मुझे जाने का अधिकार है, चुनाव नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों को सीलबंद कमरे के बाहर तक जाने की अनुमति है। तब मुझे जाने दिया गया।‘‘ममता बनर्जी ने भवानीपुर स्ट्रांग रूम के बाहर मीडिया से बातचीत में कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे एजेंट्स का उत्पीड़न किया गया। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई और उनके साथ खराब व्यवहार किया गया।’’ उन्होंने चुनाव आयोग की धमकी देते हुए कहा कि मतगणना करने के लिए ये लोग गुजरात से आए हैं, ये हमारा इलाका है। हम एक इशारे पर 10 हजार लोग यहां खड़ा कर सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 1 min · National Desk

All Exit Polls: बंगाल से केरल तक क्या कह रहे हैं चुनावी राज्यों के एग्जिट पोल्स, एक क्लिक पर देखें सभी अनुमान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण पूरा होते ही कई सर्वे एजेंसियों की ओर से बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के लिए अनुमान पेश किए गए हैं। हालांकि असल नतीजों का एलान 4 मई को होगा। अभी तक बंगाल के लिए आए अधिकतर पोल्स में राज्य में सत्ता परिवर्तन होता दिख रहा है। कई पोल्स के अनुमान में राज्य के अंदर भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। वहीं, असम को लेकर अभी तक आए सभी पोल में भाजपा राज्य में हैट्रिक लगा सकती है। केरल में कांग्रेस 10 साल के लंबे इंतजार के बाद वापसी करती दिख रही है। हालांकि कुछ पोल में त्रिशंकु विधानसभा के भी अनुमान आए हैं। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 30, 2026 · 1 min · National Desk

मनमाने हवाई किराये पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: सरकार से कहा- तीन बार समय दिया, फिर हलफनामा क्यों नहीं आया?

और पढ़ें जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ सुनवाई कर रही थी। पीठ ने केंद्र से कहा कि वह एक आवेदन के साथ हलफनामा दाखिल करे और बताए कि अब तक हलफनामा क्यों नहीं दिया गया और और समय क्यों मांगा जा रहा है। पिछले साल 17 नवंबर को कोर्ट ने केंद्र सरकार और अन्य पक्षों से एक याचिका पर जवाब मांगा था। यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता एस. लक्ष्मीनारायणन ने दायर की थी, जिसमें मांग की गई थी कि एक मजबूत और स्वतंत्र नियामक संस्था बनाई जाए जो विमानन क्षेत्र में पारदर्शिता और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। आज मामले की सुनवाई में क्या हुआ? गुरुवार की सुनवाई शुरू होते ही याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि केंद्र ने अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया है। केंद्र के वकील ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति का हवाला दिया। इस पर कोर्ट ने पूछा कि आखिर ऐसा क्या है जो आपको हलफनामा दाखिल करने से रोक रहा है? केंद्र के वकील ने कहा कि नियम बनाने पर विचार चल रहा है। इस पर कोर्ट ने कहा कि आप हलफनामा दाखिल करें और सब कुछ रिकॉर्ड में रखें। तीन बार समय दिया जा चुका है, फिर भी हलफनामा क्यों नहीं आया? केंद्र ने तीन हफ्ते का समय मांगा, लेकिन कोर्ट ने यह मांग स्वीकार नहीं की और कहा कि हलफनामा अगले सप्ताह तक देना होगा। ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? ■ शीर्ष कोर्ट ने कहा कि आपका हलफनामा अगले शुक्रवार (8 मई) तक आ जाना चाहिए। ■ अपने आदेश में कोर्ट ने कहा कि 17 नवंबर को नोटिस जारी होने के बावजूद अब तक कोई हलफनामा दाखिल नहीं किया गया है। ■ आज भी केंद्र ने और समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया। ■ कोर्ट ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर उचित आवेदन औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 30, 2026 · 2 min · National Desk