बंगाल: 'गोहत्या से बचें मुसलमान, गाय को घोषित करें राष्ट्रीय पशु', कोलकाता की नखोदा मस्जिद के इमाम की अपील

और पढ़ें मौलाना मोहम्मद शफीक कासमी ने पीटीआई से कहा, अगर सरकार जरूरी सुविधाएं नहीं दे सकती, तो उसे गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए और गाय की हत्या और गोमांस निर्यात पर पूरी तरह रोक लगानी चाहिए। सरकार ने जारी किए नए नियम पश्चिम बंगाल सरकार ने पिछले हफ्ते नए नियम जारी किए हैं, जिनमें कहा गया है कि बिना ‘फिटनेस सर्टिफिकेट’ के किसी भी जानवर की हत्या नहीं की जा सकती। इस सर्टिफिकेट को अधिकारी देंगे। इसमें बैल, सांड, गाय, बछड़े और भैंस की उम्र और उनकी शारीरिक स्थिति की जांच की जाएगी। नियम के अनुसार, केवल वही जानवर काटे जा सकते हैं, जिनकी उम्र 14 साल से अधिक हो या जो चोट, बीमारी, उम्र या किसी गंभीर और असाध्य रोग के कारण स्थायी रूप से अक्षम हों। मौलाना कासमी ने कहा कि सरकार को इसके लिए पहले पूरी व्यवस्था करनी चाहिए। हर जगह बूचड़खाने बनाने चाहिए और हर बाजार में पशु चिकित्सक उपलब्ध कराने चाहिए। उन्होंने कहा, अगर सरकार यह व्यवस्था नहीं कर सकती, तो उसे गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए और पूरे देश में गोहत्या और बूचड़खानों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा देना चाहिए। ‘हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली चीजों से बचें मुसलमान’ धार्मिक स्थलों में पशु बलि और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के मुद्दे पर कासमी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को उन चीजों से बचना चाहिए, जो दूसरे धर्मों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती हैं। उन्होंने कहा, हम अपने मुस्लिम भाइयों से अपील करते हैं, कृपया गाय की कुर्बानी न करें क्योंकि इससे हमारे हिंदू भाइयों की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जगह बकरी की कुर्बानी दी जा सकती है। पश्चिम बंगाल पशु वध नियंत्रण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

केरल में सतीशन कैबिनेट फाइनल: IUML के पांच मंत्री, कांग्रेस के कितने; जानें UDF सरकार में किसे मिल रहा मौका

और पढ़ें इन मंत्रियों में रमेश चेन्निथला, केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) प्रमुख सनी जोसेफ और के मुरलीधरन शामिल हैं। सतीशन ने कहा कि तिरुवंचूर राधाकृष्णन विधानसभा अध्यक्ष होंगे और शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष होंगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) केरल कांग्रेस के पीजे जोसेफ होंगे। यूडीएफ की सरकार सोमवार को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ लेगी। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने हाल के विधानसभा चुनावों में यूडीएफ गठबंधन को 10 साल बाद सत्ता में वापसी दिलाई। उन्होंने कहा, 60 साल बाद यूडीएफ का पूरा मंत्रिमंडल कल सुबह 10 बजे शपथ लेगा। आज हमने 20 मंत्रियों की सूची राज्यपाल को सौंपी है। मेरे साथ 21 मंत्री शपथ लेंगे। उन्होंने आगे कहा, हमने गठबंधन सहयोगियों से चर्चा की। पार्टी के भीतर सभी कांग्रेस नेताओं से बातचीत की और हमें यह कहने में खुशी हो रही है कि 24 घंटे के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। केरल के इतिहास में सबसे तेज प्रक्रिया है। चुनाव के बाद भी टीम यूडीएफ, टीम यूडीएफ ही है। नेता एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। कांग्रेस से 11 विधायक बनेंगे मंत्री सतीशन ने कहा कि कांग्रेस के 11 मंत्री होंगे। उन्होंने कहा, हमारे पास 63 विधायक हैं। कुछ अन्य से अधिक योग्य हैं। लेकिन दुर्भाग्य से हमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन तथा महिलाओं और दलित प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखना पड़ा। हम सभी योग्य व्यक्तियों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं कर सके। हमने अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के दो सदस्य, दो महिलाएं और एक महिला (विधानसभा उपाध्यक्ष) को शामिल किया है। शपथ समारोह में कौन-कौन शामिल होंगे? उन्होंने यह भी कहा कि कांग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

NEET, CBSE और 3-लैंग्वेज फॉर्मूला: राहुल गांधी का सरकार पर प्रहार, पूछा- PM मोदी कब मांगेंगे छात्रों से माफी?

First the NEET paper leak affecting 22 lakh students. Then CBSE Class 12 students receiving unexpectedly low marks from a broken OSM system - many losing their college eligibility. Now lakhs of CBSE Class 9 students suddenly asked to learn a new language from July 1, with no… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 17, 2026 राहुल गांधी ने तीन अलग-अलग आयु वर्ग के छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि इन गलतियों के लिए जिम्मेदार लोगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।राहुल गांधी के अनुसार, नीट-यूजी परीक्षा में हुए पेपर लीक ने देश के 22 लाख से अधिक छात्रों को प्रभावित किया है। इस बड़ी गड़बड़ी के बाद परीक्षा रद्द होने से छात्रों के सामने भविष्य का संकट खड़ा हो गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीएसई कक्षा 12वीं की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पूरी तरह से दोषपूर्ण रही है। इसके कारण कई होनहार छात्रों को उम्मीद से बहुत कम अंक मिले हैं और वे कॉलेज में दाखिले की पात्रता खो चुके हैं।राहुल गांधी ने कक्षा 9वीं के लाखों छात्रों पर अचानक लागू किए गए तीन-भाषा फॉर्मूले की भी आलोचना की है। उन्होंने दावा किया कि बिना शिक्षकों और बिना नई किताबों के एक जुलाई से यह नियम थोप दिया गया है। 14 साल के बच्चों को विकल्प के तौर पर कक्षा छह की किताबें दी जा रही हैं, जिसे उन्होंने एक बेहद खराब प्रशासनिक व्यवस्था बताया।राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हर एक आयु वर्ग के छात्रों को संभालने में पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर #SackPradhan अभियान का समर्थन करते हुए सरकार की जवाबदेही तय करने की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Sweden Visit LIVE: गूंजे मोदी-मोदी के नारे, पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों का हाथ हिलाकर किया अभिवादन

06:33 PM, 17-May-2026 गुटेनबर्ग की सड़कों पर गूंजे मोदी-मोदी के नारे, भारतीय प्रवासियों का हाथ हिलाकर किया अभिवादन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीडन यात्रा के दौरान गुटेनबर्ग की सड़कों पर भारी उत्साह देखने को मिला, जहां उनके स्वागत में उमड़ी भारी भीड़ और भारतीय प्रवासियों के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। अपने इस पांच देशों के विदेश दौरे के दूसरे पड़ाव पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने सड़कों पर जमा उत्साही भीड़ का हाथ हिलाकर आत्मीयता से अभिवादन किया। #WATCH | Prime Minister Narendra Modi greets the members of the Indian diaspora and people gathered to welcome him at the hotel he is staying at in Sweden’s Gothenburg. (Source: ANI/DD) pic.twitter.com/tRCj2vbhg9 — ANI (@ANI) May 17, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीडन यात्रा के दौरान गुटेनबर्ग की सड़कों पर भारी उत्साह देखने को मिला, जहां उनके स्वागत में उमड़ी भारी भीड़ और भारतीय प्रवासियों के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। अपने इस पांच देशों के विदेश दौरे के दूसरे पड़ाव पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने सड़कों पर जमा उत्साही भीड़ का हाथ हिलाकर आत्मीयता से अभिवादन किया। 06:30 PM, 17-May-2026 स्वीडिश फाइटर जेट्स ने दी पीएम मोदी के विमान को सलामी, दिखा खास नजारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीडन यात्रा के दौरान एक बेहद खास नजारा देखने को मिला, जब स्वीडिश वायुसेना के अत्याधुनिक ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने भारतीय प्रधानमंत्री के विमान एयरफोर्स वन को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया और गुटेनबर्ग में लैंडिंग तक उसे एस्कॉर्ट किया। प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन के विशेष निमंत्रण पर 17-18 मई को गोटेबर्ग के दो दिवसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

अमर उजाला संवाद 2026: लखनऊ में सजेगा राजनीति, खेल और सिनेमा के दिग्गजों का मंच; यूपी के भविष्य पर होगा महामंथन

अमर उजाला संवाद 2026: लखनऊ में सजेगा राजनीति, खेल और सिनेमा के दिग्गजों का मंच; यूपी के भविष्य पर होगा महामंथन और पढ़ें होटल द सेंट्रम में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीति, अध्यात्म, उद्योग, सिनेमा, खेल और समाज के बड़े चेहरे जनता से सीधे संवाद करेंगे। वक्ता केवल अपने क्षेत्र के चर्चित नाम नहीं हैं, बल्कि अपने विचारों, कार्यों और हालिया गतिविधियों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर बहस और चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। मुख्यमंत्री से लेकर फिल्म कलाकार, उद्योगपति से लेकर आध्यात्मिक गुरु तक हर वक्ता अपने साथ अनुभव, संघर्ष और बदलते भारत की कहानी लेकर आ रहा है। 2 दिवसीय इस आयोजन में 20 से अधिक सत्रों के दौरान 3 दर्जन से अतिथि प्रदेश के विकास, मनोरंजन, अध्यात्म, खेल, राजनीति, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस समेत दर्जनों विषयों पर पर बात करेंगे। इस महा मंथन से जो विचार और समाधान निकलेंगे उनसे निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक नया दृष्टिकोण मिलेगा। ये आयोजन राजधानी के द सेंट्रम होटल में 18 व 19 मई को सुबह 9 बजे से होगा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके मुख्य अतिथि होंगे। होटल द सेंट्रम में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीति, अध्यात्म, उद्योग, सिनेमा, खेल और समाज के बड़े चेहरे जनता से सीधे संवाद करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

LPG Crisis: अमेरिकी नाकेबंदी के बीच 20 हजार टन गैस लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज से सुरक्षित निकलने की कहानी?

#WATCH | Kachchh, Gujarat: The Marshall Islands-flagged tanker Symi carrying approx 20,000 tonnes of LPG arrives at the Kandla Port. Symi crossed the Strait of Hormuz on May 13. pic.twitter.com/s6GboC1T4V — ANI (@ANI) May 17, 2026 इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने कतर के रास लफ्फान टर्मिनल से लगभग 20,000 टन रसोई गैस खरीदी थी, जिसे लेकर यह जहाज भारत आया है। जहाज पर सवार सभी 21 विदेशी चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। ओमान की खाड़ी में ईरानी नौसेना के कड़े पहरे और अमेरिकी नाकेबंदी के बीच इस जहाज को सुरक्षित निकालना एक बड़ी चुनौती थी।दुश्मन के रडार और निगरानी तंत्र को चकमा देने के लिए जहाज ने बुधवार को युद्ध क्षेत्र से गुजरते समय अपने ‘ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम’ (AIS) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। इस तकनीक की मदद से जहाज रडार की नजरों में आए बिना ईरान के लारक द्वीप के पूर्व में सुरक्षित पहुंचने में कामयाब रहा।इस पूरे ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए भारत सरकार के चार मंत्रालयों ने मिलकर काम किया। बंदरगाह और जहाजरानी मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय के बीच दिन-रात चले बेहतरीन तालमेल की वजह से ही जहाज को किसी भी गोलाबारी से बचाकर सुरक्षित मार्ग दिया जा सका। मार्च की शुरुआत से अब तक इस रास्ते को पार कर भारत पहुंचने वाला यह 13वां जहाज है। इसके पीछे वियतनाम के ध्वज वाला एक और टैंकर ‘एनवी सनशाइन’ भी आ रहा है, जो न्यू मैंगलोर बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है।रसोई गैस की यह खेप भारत के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि युद्ध के कारण देश के ईंधन भंडार में 15 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है। भारत का कच्चा तेल भंडार 10.7 करोड़ बैरल से घटकर अब 9.1 करोड़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal: हावड़ा स्टेशन के बाहर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने के लिए टूटीं दुकानें; कार्रवाई से भड़के दुकानदार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल हावड़ा स्टेशन के बाहर रविवार देर रात बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। रेलवे प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गंगा घाट से लेकर स्टेशन परिसर तक फैले अवैध कब्जों और अस्थायी दुकानों को बुलडोजर से हटाया गया। इस अभियान के दौरान पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP), रेलवे अधिकारी और हावड़ा सिटी पुलिस शामिल रहे।अधिकारियों के अनुसार, बस स्टैंड और गंगा घाट के आसपास फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय से अस्थायी दुकानें और ढांचे बने हुए थे। इससे यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। रेलवे भूमि को खाली कराने के लिए बुलडोजर और अर्थमूवर मशीनों की मदद से कई दुकानों और अवैध निर्माणों को हटाया गया। मौके से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में पुलिस बैरिकेडिंग के बीच सड़क किनारे बनी दुकानों को तोड़ते हुए देखा गया।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्टेशन परिसर में बेहतर आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए की गई। हालांकि रेलवे की ओर से इस अभियान पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन अधिकारियों ने इसे नियमित सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान का हिस्सा बताया।कार्रवाई के बाद कई फुटपाथ दुकानदारों और छोटे व्यापारियों ने नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि प्रशासन ने पर्याप्त पूर्व सूचना दिए बिना अचानक बुलडोजर कार्रवाई कर दी, जिससे उनका रोजगार प्रभावित हो गया। कुछ दुकानदारों ने दावा किया क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Metro: पीएम मोदी की अपील के बाद DMRC का फैसला, हर सोमवार को चलेंगी छह अतिरिक्त ट्रेनें, बढ़ेंगे 24 फेरे

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागरिकों से ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने 18 मई से प्रत्येक सोमवार को छह अतिरिक्त ट्रेनों के जरिए 24 अतिरिक्त ट्रेन फेरे चलाने की घोषणा की है। जरूरत पड़ने पर अन्य दिनों में भी अतिरिक्त सेवाएं संचालित की जाएंगी। डीएमआरसी के अनुसार, मौजूदा परिस्थितियों में सड़क परिवहन से मेट्रो की ओर यात्रियों का रुझान बढ़ सकता है। इसे देखते हुए स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाने, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और बैगेज स्कैनर सक्रिय करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने की तैयारी की गई है।डीएमआरसी ने कहा कि उसका विस्तृत नेटवर्क रेलवे स्टेशनों, आईएसबीटी, एयरपोर्ट, नमो भारत कॉरिडोर और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इससे निजी वाहनों और पेट्रोलियम आधारित परिवहन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल रही है।यात्रियों की सुविधा के लिए 160 मेट्रो स्टेशनों पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी नेटवर्क विकसित किया गया है, जिसमें ई-रिक्शा, ई-ऑटो, बाइक टैक्सी और साइकिल सेवाएं शामिल हैं। डीएमआरसी का दावा है कि इससे रोज करीब एक लाख यात्री लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अलावा 126 मेट्रो स्टेशनों पर पार्क एंड राइड सुविधा भी उपलब्ध है।डीएमआरसी ने डिजिटल टिकटिंग को भी बढ़ावा दिया है। यात्री अब क्यूआर टिकट, एनसीएमसी कार्ड, व्हाट्सऐप टिकटिंग और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

तकनीक, शिक्षा, सेहत और खनिज: नीदरलैंड दौरे पर PM मोदी की मौजूदगी में 17 बड़े फैसले; सेमीकंडक्टर पर भी साझेदारी

भारत और नीदरलैंड के रिश्तों में नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नीदरलैंड दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच 17 बड़े समझौते और साझेदारियां हुईं। इन समझौतों का असर सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तकनीक, शिक्षा, ऊर्जा, खेती, सेहत, डेयरी, जल प्रबंधन और सांस्कृतिक विरासत जैसे क्षेत्रों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दोनों देशों ने साफ कहा कि ये फैसले आने वाले समय में विकास, रोजगार, निवेश और वैश्विक सहयोग को नई दिशा देंगे। These are substantive and important outcomes that will add unparalleled momentum to the friendship between India and the Netherlands. These outcomes cover many sectors and will enhance growth and prosperity for our nations. https://t.co/k5LwK2qOYs — Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026 चोल विरासत से लेकर वीजा तक, लोगों को क्या मिलेगा फायदा? भारत और नीदरलैंड ने 2026-2030 रणनीतिक साझेदारी रोडमैप तैयार किया है। इसका मकसद दोनों देशों के बीच निवेश, व्यापार, तकनीक और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना है। इससे भारत को नई तकनीक, रोजगार और वैश्विक बाजार तक पहुंच मिलेगी। रक्षा, साइबर सुरक्षा और सप्लाई चेन पर भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे। चोल तांबे की पट्टिकाओं की वापसी… नीदरलैंड ने चोल काल की ऐतिहासिक तांबे की पट्टिकाएं भारत लौटाने पर सहमति दी। इससे भारतीय इतिहास और संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। रिसर्च और संग्रहालयों को भी फायदा होगा। सेमीकंडक्टर, ऊर्जा और खनिज क्षेत्र में भारत को क्या बढ़त मिलेगी? भारत और नीदरलैंड के बीच वीजा प्रक्रिया आसान बनाने पर सहमति बनी। इससे भारतीय छात्रों, प्रोफेशनल्स और कामगारों को पढ़ाई और न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi: 128 करोड़ के जीएसटी घोटाले में छह गिरफ्तार, 50 फर्जी कंपनियों का सिंडिकेट बेनकाब; 51 लाख रुपये जब्त

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फर्जी कंपनियां बनाकर बड़े पैमाने पर जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच के अनुसार, महज एक कंपनी के जरिये 128 करोड़ रुपये का फर्जी कारोबार दिखाकर सरकारी खजाने को करोड़ों की चपत लगाई गई। इस फर्जीवाड़े से आरोपियों ने करीब 10 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) भी हासिल किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली निवासी मास्टरमाइंड राजकुमार दीक्षित (43), गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी विभाष मित्रा (34), मथुरा निवासी अमर (35), दिल्ली निवासी नितिन वर्मा (43), मो. वसीम (30) व आबिद (35) को भी दबोचा गया है। एक अन्य मुख्य आरोपी दिलीप कुमार फरार है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 51.12 लाख रुपये नकद, 15 मोबाइल फोन, दो कारें, कई लैपटॉप, फर्जी मुहरें, नकली जीएसटी बिल और बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच के दौरान अब तक 50 शेल कंपनियों का पता चला है। आशंका जताई जा रही है कि इन कंपनियों के जरिए हजारों करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन कर सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया गया।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे फर्जी कंपनियां बनाकर बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के नकली बिल तैयार करते थे। फिर बैंकिंग चैनलों के जरिए लेनदेन को वैध दिखाया जाता था। इन फर्जी बिलों के आधार पर करोड़ों रुपये का कारोबार दर्शाकर जीएसटी रिटर्न दाखिल किए जाते और आईटीसी के नाम पर सरकारी खजाने से रकम हासिल कर ली जाती थी।जीएसटी बिलों में हेराफेरी कर सरकारी खजाने को चूना लगाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड नौवीं कक्षा तक पढ़ा राजकुमार दीक्षित अब तक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 17, 2026 · 2 min · National Desk