पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल हावड़ा स्टेशन के बाहर रविवार देर रात बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। रेलवे प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गंगा घाट से लेकर स्टेशन परिसर तक फैले अवैध कब्जों और अस्थायी दुकानों को बुलडोजर से हटाया गया। इस अभियान के दौरान पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP), रेलवे अधिकारी और हावड़ा सिटी पुलिस शामिल रहे।अधिकारियों के अनुसार, बस स्टैंड और गंगा घाट के आसपास फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय से अस्थायी दुकानें और ढांचे बने हुए थे। इससे यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। रेलवे भूमि को खाली कराने के लिए बुलडोजर और अर्थमूवर मशीनों की मदद से कई दुकानों और अवैध निर्माणों को हटाया गया। मौके से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में पुलिस बैरिकेडिंग के बीच सड़क किनारे बनी दुकानों को तोड़ते हुए देखा गया।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्टेशन परिसर में बेहतर आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए की गई। हालांकि रेलवे की ओर से इस अभियान पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन अधिकारियों ने इसे नियमित सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान का हिस्सा बताया।कार्रवाई के बाद कई फुटपाथ दुकानदारों और छोटे व्यापारियों ने नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि प्रशासन ने पर्याप्त पूर्व सूचना दिए बिना अचानक बुलडोजर कार्रवाई कर दी, जिससे उनका रोजगार प्रभावित हो गया। कुछ दुकानदारों ने दावा किया क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Bengal: हावड़ा स्टेशन के बाहर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने के लिए टूटीं दुकानें; कार्रवाई से भड़के दुकानदार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल हावड़ा स्टेशन के बाहर रविवार देर रात बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। रेलवे प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गंगा घाट से लेकर स्टेशन परिसर तक फैले अवैध कब्जों और अस्थायी दुकानों को बुलडोजर से हटाया गया। इस अभियान के दौरान पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP), रेलवे अधिकार