अमर उजाला संवाद 2026: लखनऊ में सजेगा राजनीति, खेल और सिनेमा के दिग्गजों का मंच; यूपी के भविष्य पर होगा महामंथन और पढ़ें होटल द सेंट्रम में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीति, अध्यात्म, उद्योग, सिनेमा, खेल और समाज के बड़े चेहरे जनता से सीधे संवाद करेंगे। वक्ता केवल अपने क्षेत्र के चर्चित नाम नहीं हैं, बल्कि अपने विचारों, कार्यों और हालिया गतिविधियों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर बहस और चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। मुख्यमंत्री से लेकर फिल्म कलाकार, उद्योगपति से लेकर आध्यात्मिक गुरु तक हर वक्ता अपने साथ अनुभव, संघर्ष और बदलते भारत की कहानी लेकर आ रहा है। 2 दिवसीय इस आयोजन में 20 से अधिक सत्रों के दौरान 3 दर्जन से अतिथि प्रदेश के विकास, मनोरंजन, अध्यात्म, खेल, राजनीति, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस समेत दर्जनों विषयों पर पर बात करेंगे। इस महा मंथन से जो विचार और समाधान निकलेंगे उनसे निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक नया दृष्टिकोण मिलेगा। ये आयोजन राजधानी के द सेंट्रम होटल में 18 व 19 मई को सुबह 9 बजे से होगा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके मुख्य अतिथि होंगे। होटल द सेंट्रम में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीति, अध्यात्म, उद्योग, सिनेमा, खेल और समाज के बड़े चेहरे जनता से सीधे संवाद करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें