'22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर': राहुल बोले- प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे; NEET मामले पर सरकार को घेरा

नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित नहीं बनाया जाता। जब लाखों युवा सड़क पर हों, 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर हो और PM चुप हो - तो सरकार जवाब देने नहीं, बचने में लगी है। जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता और NEET जैसे पेपर लीक रोकने के लिए foolproof सिस्टम नहीं बनता - हम रुकेंगे नहीं।pic.twitter.com/6KrhfUqDkL — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 24, 2026 राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैदराबाद में छात्रों के प्रदर्शन का एक वीडियो साझा किया। प्रदर्शनकारी छात्र नीट पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए गए। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि जब लाखों युवा सड़कों पर हों, 22 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हो और प्रधानमंत्री चुप रहें, तो यह साफ दिखाता है कि सरकार जवाब देने के बजाय बचने में लगी है।उन्होंने कहा “जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और नीट जैसे पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत और फुलप्रूफ व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।” गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार नीट-यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार परीक्षा प्रणाली …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

Tamil Nadu: 'कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा, अब उन पर विश्वास नहीं करेंगे', डीएमके की बैठक में भड़के स्टालिन

उदयनिधि ने शनिवार को द्रमुक युवा इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘20 वर्षों से अधिक समय तक कांग्रेस हमारी पीठ पर सवार रही। आज उसने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। इसे कोई नहीं भूलेगा। भविष्य में किसी भी परिस्थिति में कांग्रेस पर भरोसा नहीं करना है और न ही उन्हें दोबारा हमारे करीब आने देना है।‘उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए भाजपा की लगातार चुनावी सफलताओं के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की लगातार जीत के मुख्य कारण हैं, लेकिन अब उनकी राय बदल गई है। उन्होंने कहा, ‘लेकिन ऐसा नहीं है। भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस पार्टी है। अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है।‘उदयनिधि ने कहा कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में द्रमुक ने गठबंधन धर्म पूरी निष्ठा से निभाया। उन्होंने कहा कि द्रमुक कार्यकर्ताओं ने धर्मनिरपेक्षता की रक्षा और तमिलनाडु में भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए खून-पसीना एक कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘इस चुनाव में भी लगभग अस्तित्वहीन हो चुकी कांग्रेस केवल द्रमुक कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के कारण पांच सीटें जीत सकी। लेकिन जीतते ही वे सत्ता के लिए भाग गए और शिष्टाचार के तहत इसकी सूचना देना भी जरूरी नहीं समझा।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस में न तो कृतज्ञता बची है और न ही राजनीतिक शालीनता। उदयनिधि ने विश्वास जताया कि यदि द्रमुक उन्हें सबक नहीं भी सिखाएगी, तो तमिलनाडु की जनता जल्द ही ऐसा करेगी।उदयनिधि स्टालिन ने युवा इकाई के स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

India US Relation: वीजा नियमों से भारतीयों पर नस्लभेदी टिप्पणी तक, रूबियो-जयशंकर की प्रेस वार्ता की बड़ी बातें

इस दौरान मार्को रूबियो और एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया संघर्ष, अमेरिकी वीजा नियमों में बदलाव, भारतीयों पर नस्लभेदी टिप्पणियों, होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने और भारत के साथ रणनीतिक संबंधों पर खुलकर अपनी बात रखी। आइए जानते हैं संयुक्त प्रेस वार्ता की बड़ी बातें…अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने जे1, एफ1 और एच1बी वीजा नियमों में हालिया बदलावों पर भारत के योगदान की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है और अमेरिका इस निवेश को और बढ़ने की उम्मीद करता है।रूबियो ने साफ किया, ‘‘अमेरिका में आव्रजन प्रणाली में हो रहे बदलाव या आधुनिकीकरण किसी एक देश, विशेषकर भारत पर केंद्रित नहीं हैं। यह एक वैश्विक प्रक्रिया है जिसे दुनिया भर में लागू किया जा रहा है। अमेरिका इस समय अपनी आव्रजन प्रणाली के आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रहा है।‘‘उन्होंने दोहराया कि यह प्रणाली भारत को लक्षित नहीं कर रही है, बल्कि इसे विश्व स्तर पर लागू किया जा रहा है। यह एक संक्रमण काल है और इसमें कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। हालांकि, उनका मानना है कि अमेरिका एक बेहतर, अधिक कुशल और टिकाऊ आव्रजन प्रणाली की ओर बढ़ेगा, जो पिछली प्रणालियों से कहीं अधिक प्रभावी होगी।अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा, “ईरान के मामले में मुझे लगता है कि आज कुछ घंटों में और अच्छी खबरें आएंगी। इस मामले में आगे के एलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे। इतना कहना काफी है कि कुछ महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। हालांकि, यह अंतिम प्रगति नहीं है। अमेरिका का अंतिम लक्ष्य यह है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार न बना सके।‘‘उन्होंने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

आजम खां को बड़ा झटका: अब इस मामले में दस साल की सजा, पांच लाख जुर्माना; केस के कागजात जुटाने में लगे थे दो साल

आजम खां को बड़ा झटका: अब इस मामले में दस साल की सजा, पांच लाख जुर्माना; केस के कागजात जुटाने में लगे थे दो साल और पढ़ें मामला राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चित रहा था और विपक्ष ने इसे लेकर सवाल उठाए थे। बताया जाता है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान तत्कालीन मंत्री आजम खां ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अब्दुल्ला आजम के नामांकन पत्र को सील करा दिया था। साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सपा नेता अब्दुल्ला आजम के नामांकन पत्र को लेकर उठा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। उस समय यह मामला सामने आया था कि अब्दुल्ला आजम के पास दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट हैं। आरोप है कि उस समय किसी को भी नामांकन पत्र की प्रति उपलब्ध नहीं हो सकी, जिससे पूरे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया था। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना का कहना है कि जब शहर में इस मामले की चर्चा शुरू हुई तो उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और चुनाव आयोग से शिकायत की, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी जुटाने का प्रयास किया। आकाश सक्सेना के अनुसार, पूरे मामले से संबंधित दस्तावेज और सूचनाएं एकत्र करने में करीब दो साल लगे थे। सात माह छह दिन से रामपुर जेल में बंद हैं आजम दो पैन कार्ड मामले में सजा सुनाए जाने के बाद 17 नवंबर 2025 से सपा नेता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

US-India Relations: मार्को रूबियो ने की जयशंकर से मुलाकात, भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी पर कही बड़ी बात

अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रूबियो और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बीच रविवार को हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। एस. जयशंकर और मार्को रूबियो के बीच हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस वार्ता में भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा की। संयुक्त प्रेस वार्ता में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, “जाहिर है, हमारे संबंध हैं और हम दुनिया भर के देशों के साथ काम करते हैं। हमें ऐसा करने की आवश्यकता भी है, ठीक वैसे ही जैसे भारत करता है। एक रणनीतिक साझेदारी बहुत अलग होती है। यह उससे कहीं अधिक व्यापक है। एक रणनीतिक साझेदारी तब होती है जब दो देशों के हित एक समान होते हैं और आप उन समस्याओं को हल करने के लिए रणनीतिक रूप से मिलकर काम करते हैं।” रणनीतिक साझोदारी राष्ट्रीय हितों पर आधारित : जयशंकर संयुक्त प्रेस वार्ता में जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच राजनीतिक समझ एक रणनीतिक साझेदारी से उपजी है, जो कई क्षेत्रों में राष्ट्रीय हितों पर आधारित है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी विदेश सचिव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि दूतावास में हुई बैठक में पश्चिम एशिया, भारतीय उपमहाद्वीप और पूर्वी एशिया से संबंधित घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। विदेश मंत्री ने कैरेबियन की अपनी हालिया यात्रा के कुछ अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि बातचीत में खाड़ी क्षेत्र में नए घटनाक्रमों और यूक्रेन संघर्ष पर ध्यान केंद्रित किया गया। अमेर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US War Live: ईरान ने ट्रंप के दावे को खारिज किया, कहा- होर्मुज का नियंत्रण तेहरान के पास ही रहेगा

09:38 AM, 24-May-2026 लेबनान का दावा- इस्राइली हमले में तबाह हुआ नबातीह स्थित कारखाना लेबनान की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने रविवार की सुबह कहा कि दक्षिणी शहर नबातीह में स्थित उसकी क्षेत्रीय सुविधा इस्राइली हमले में नष्ट हो गई है। नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय ने कहा कि इमारत ढह गई और बड़ी संख्या में वाहन और उपकरण शत्रुतापूर्ण इस्राइली हमले के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक उसके कर्मियों में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, जिन्हें घटना से पहले दूसरे स्थान पर ले जाया गया था। लेबनान की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने रविवार की सुबह कहा कि दक्षिणी शहर नबातीह में स्थित उसकी क्षेत्रीय सुविधा इस्राइली हमले में नष्ट हो गई है। नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय ने कहा कि इमारत ढह गई और बड़ी संख्या में वाहन और उपकरण शत्रुतापूर्ण इस्राइली हमले के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक उसके कर्मियों में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, जिन्हें घटना से पहले दूसरे स्थान पर ले जाया गया था। 09:31 AM, 24-May-2026 शहबाज शरीफ बोले- उम्मीद है, जल्द करेंगे वार्ता के अगले दौर की मेजबानी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान जल्द ही ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता के अगले दौर की मेजबानी कर सकेगा। शरीफ ने एक्स पर पोस्ट किया, “पाकिस्तान पूरी ईमानदारी के साथ अपने शांति प्रयासों को जारी रखेगा और हमें उम्मीद है कि हम बहुत जल्द वार्ता के अगले दौर की मेजबानी करेंगे।” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान जल्द ही ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता के अगले दौर की मेजबानी कर सकेगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का मुस्लिम नेताओं को सीधा संदेश, बोले- मुस्लिम शब्द बोलने से न हिचके कांग्रेस

बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मुस्लिम शब्द इस्तेमाल करने से बचना नहीं चाहिए। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि आजकल लोग सीधे ‘मुस्लिम’ कहने के बजाय माइनॉरिटी यानी अल्पसंख्यक शब्द का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जबकि समुदाय की असली पहचान को सामने रखना जरूरी है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अगर दलित, ओबीसी या सामान्य वर्ग के लोगों पर हमला होता है तो उनकी पहचान के साथ मुद्दा उठाया जाना चाहिए। उनका मानना था कि हर समुदाय की समस्याओं को सीधे उसी नाम से सामने लाने पर ही उसकी आवाज मजबूत होगी। कांग्रेस नेताओं के बीच इस बयान को पार्टी की नई राजनीतिक रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग से कहा कि पार्टी के भीतर ऐसा मंच तैयार किया जाए जिससे मुस्लिम समुदाय की भागीदारी और प्रतिनिधित्व बढ़ सके। उन्होंने कहा कि केवल चुनावी राजनीति नहीं बल्कि संगठन में भी समुदाय की मजबूत मौजूदगी जरूरी है। राहुल गांधी ने इस दौरान यह संकेत देने की कोशिश की कि कांग्रेस को अपने पारंपरिक वोट बैंक के साथ सीधे संवाद बढ़ाना होगा। बैठक में मौजूद नेताओं के अनुसार राहुल गांधी चाहते हैं कि पार्टी के नेता जमीन पर जाकर समुदाय से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएं और लोगों के बीच भरोसा पैदा करें।बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी के मुद्दे का भी जिक्र किया। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि पहले ममता बनर्जी इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ नहीं थीं, लेकिन अब वह भी इसके खिलाफ आंदोलन की बात कर रही हैं। राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि ये चुनाव पूरी तरह स्वतंत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान पर शांति समझौते की तैयारी, नेतन्याहू से की बात; होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर भी चर्चा

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अहमद शाह और तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन समेत कई नेताओं से बातचीत की। इसके अलावा मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय और बहरीन के शाह हमद बिन ईसा अल खलीफा भी इस चर्चा में शामिल रहे। ट्रंप ने कहा कि सभी नेताओं के साथ बातचीत सकारात्मक रही और क्षेत्र में शांति बहाल करने को लेकर सहमति बनी है।ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को अंतिम रूप देने पर काम चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अलग से फोन पर बात की। ट्रंप के अनुसार नेतन्याहू के साथ बातचीत भी काफी अच्छी रही। उन्होंने कहा कि समझौते के अंतिम बिंदुओं और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा चल रही है और जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। ट्रंप ने इस पूरे समझौते को पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता की दिशा में बड़ा कदम बताया।होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। यहां से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और गैस की सप्लाई होती है। ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित समझौते के तहत इस मार्ग को खोलने पर सहमति बन रही है। लंबे समय से क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण इस मार्ग को लेकर दुनिया भर की नजर बनी रहती है। ट्रंप का कहना है कि अगर समझौता अंतिम रूप लेता है तो इससे वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को राहत मिल सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

Roosevelt House Reception: रुबियो के सम्मान में स्वागत समारोह, जयशंकर-मिसरी समेत कई अतिथि शामिल; देखें तस्वीर

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के पहले भारत दौरे के दौरान शनिवार को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में खास स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रूजवेल्ट हाउस में आयोजित किया, जिसमें भारत और कई देशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मार्को रुबियो की यह यात्रा दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय से चल रहे कूटनीतिक मुद्दों को सुलझाने और सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 1 min · National Desk

VISA नीति पर US का बड़ा फैसला: रूबियो ने फर्स्ट वीजा फ्रेमवर्क का किया एलान, जानें भारतीयों को क्या होगा फायदा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद अमेरिका फर्स्ट वीजा का एलान किया है। इसके तहत द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने वाले व्यावसायिक पेशेवरों को वीजा प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अमेरिकी दूतावास की सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि अमेरिका एक नई अमेरिका फर्स्ट वीजा व्यवस्था शुरू कर रहा है, जिसके तहत उन पेशेवरों को प्राथमिकता दी जाएगी जो देशों के बीच व्यापारिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह नया ढांचा केवल वीजा आवेदकों के लिए ही नहीं है, बल्कि उन अमेरिकी कर्मचारियों के लिए भी उपयोगी होगा जो विदेशों में मिशन का हिस्सा बनकर देश के हितों और राष्ट्रीय सुरक्षा को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।मार्को रूबियो ने कहा कि यह नई सुविधा अमेरिकी सरकार के खर्च को कम करने में मदद करेगी, क्योंकि इससे कामकाज अधिक तेज, सटीक और प्रभावी तरीके से हो सकेगा। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में बेहतर दक्षता आएगी और कार्यों का निष्पादन और अधिक सुगमता से किया जा सकेगा।बैठक में पश्चिम एशिया के हालात पर गहन चर्चा हुई। अमेरिकी बयान के मुताबिक रूबियो ने स्पष्ट किया कि अमेरिका ईरान को वैश्विक ऊर्जा बाजार को बंधक नहीं बनाने देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिकी ऊर्जा उत्पाद भारत की ऊर्जा आपूर्ति में विविधता लाने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। वहीं पीएम मोदी ने शांति प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया और संवाद व कूटनीति संघर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk