PM मोदी से मिले रूबियो: व्यापार और सुरक्षा संबंधों पर हुई चर्चा, पीएम को व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता

चार दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा संबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का भी न्योता दिया। इससे पहले रूबियो शनिवार पहले कोलकाता पहुंचे फिर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्हाइट हाउस आने का औपचारिक आमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया कि यह निमंत्रण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से विदेश मंत्री मार्को रूबियो के माध्यम से भेजा गया है। सर्जियो गोर के अनुसार, पीएम मोदी और मार्को रुबियो के बीच हुई बातचीत काफी सकारात्मक और रचनात्मक रही। इस दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।राजधानी दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह अमेरिकी दूतावास सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर द्वारा आयोजित रूजवेल्ट हाउस रिसेप्शन में भी शामिल होंगे।मार्को रुबियो रविवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश, महत्वपूर्ण तकनीक और जन-जन के संबंधों को मजबूत करने पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति जैसे अहम अंतरराष्ट्रीय मुद्दे भी बातचीत का हिस्सा रहेंग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

दो पैन कार्ड केस: आजम खां की सजा तीन साल बढ़ी, अब 10 साल की जेल, अब्दुल्ला की सात वर्ष की सजा बरकरार

हेट स्पीच में हो चुकी है दो साल की कैद इससे पहले शनिवार यानि 16 मई को साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर के डीएम को तनखैया बोलते हुए उनसे जूते साफ कराने का बयान देने पर दर्ज केस में अदालत ने सपा नेता आजम खां को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। आजम पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। बेटे के दो पैन कार्ड मामले में सुनाई गई सजा के बाद आजम खां और अब्दुल्ला आजम नवंबर 2025 से जेल में हैं। तत्कालीन डीएम पर बयान के मामले में सजा सुनाए जाने के दौरान पर आजम जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट की कार्यवाही से जुड़े रहे। सपा नेता आजम खां के खिलाफ यह मामला भोट थाना क्षेत्र में दर्ज कराया गया था। आरोप था कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट इलाके में उन्होंने जनता के बीच रोड शो में यह बयान दिया था। उस समय का चुनाव सपा-बसपा गठबंधन का था और रामपुर लोकसभा सीट से आजम खां प्रत्याशी थे। बयान देते समय का आजम खां का वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग से रिपोर्ट तलब की थी। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के एआरओ एवं टांडा के एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने 11 मई 2019 को मुकदमा दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट शोभित बंसल की अदालत ने इस मामले में सपा नेता आजम खां को दोषी करार दिया। इसके बाद कोर्ट ने आजम खां को दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

Marco Rubio India Visit LIVE: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को से मिले पीएम मोदी; कई अहम मुद्दों पर हुई बातचीत

04:37 PM, 23-May-2026 पीएम को व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का भी न्योता दिया। इससे पहले नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा संबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का भी न्योता दिया। इससे पहले नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा संबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 04:22 PM, 23-May-2026 कल जयशंकर के साथ रूबियो की द्विपक्षीय वार्ता अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश, महत्वपूर्ण तकनीक और जन-जन के संबंधों को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। साथ ही पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति जैसे विषय भी बातचीत का हिस्सा रहेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश, महत्वपूर्ण तकनीक और जन-जन के संबंधों को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। साथ ही पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति जैसे विषय भी बातचीत का हिस्सा रहेंगे। 04: …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

Fuel: 'जनता की कमाई को किश्तों में लूटा जा रहा है', ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर खरगे का केंद्र पर हमला

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। लगातार आठ दिनों में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जनता की कमाई किस्तों में लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कम होने के बावजूद सरकार ने लोगों को राहत नहीं दी, बल्कि टैक्स बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला। खरगे ने क्या किया पोस्ट? खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदी में पोस्ट करते हुए कहा कि देश में नेतृत्व का संकट है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति बनी और दुनिया के कई देशों ने अपने नागरिकों को राहत दी, तब भारत में भाजपा सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम लोगों की जेब पर चोट कर रही है। खरगे ने क्या दावा किया? उन्होंने कहा कि पेट्रोल अब कई जगहों पर 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है और सरकार किस्तों में जनता की कमाई लूट रही है। खरगे ने दावा किया कि पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार रोजाना लगभग 1,000 करोड़ रुपये का टैक्स वसूल रही है। उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब सरकार ने उसका फायदा जनता तक नहीं पहुंचाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संकट के समय भाजपा नेतृत्व चुनावों में व्यस्त रहा और चुनाव खत्म होते ही लोगों को “त्याग” का संदेश दिया जाने लगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ आठ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तीन बार बढ़ा दी गईं। किन देशों का दिया उदाहरण? खरगे ने कई देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि इटली ने ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर लोगों को राहत दी। ऑस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia: ट्रंप की धमकी के बीच अराघची-मुनीर की बैठक, क्यों पश्चिम एशिया के लिए मानी जा रही आखिरी कोशिश?

बैठक में किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई? अराघची ने गुटेरेस से की बात अराघची ने क्या स्पष्ट किया? अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या धमकी दी? ईरानी विदेश मंत्री ने मतभेदों का किया जिक्र नाटो को लेकर रुबियो ने क्या कहा? ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में क्षेत्र में तनाव बढ़ने से रोकने के लिए जारी कूटनीतिक प्रयासों और नई पहलों पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। हालांकि इस पाकिस्तान पहले भी ऐसी चर्चा के साथ सुलह की कोशिशे कर चुका है लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला है।इसी बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी फोन पर बातचीत की। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने कहा कि अमेरिका की अत्यधिक मांगें शांति वार्ता में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वॉशिंगटन ने बार-बार अपने वादे तोड़े, विरोधाभासी रुख अपनाया और सैन्य आक्रामकता दिखाई, जिससे कूटनीतिक प्रक्रिया कमजोर हुई।हालांकि, अराघची ने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान युद्धविराम और शांति वार्ता में शामिल बना हुआ है। वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने किसी भी देश की संप्रभुता के खिलाफ बल प्रयोग का विरोध करते हुए क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने के लिए कूटनीति पर जोर दिया।दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की तैयारी में जुटा हुआ है। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर रणनीति तैयार कर रहा है, हालांकि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।ईरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

UP: पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी का मामला, अजय राय और 30 समर्थकों पर एफआईआर, अधिवक्ता ने सौंपी ‘पेन ड्राइव’

महोबा जिले में अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नीट की तैयारी कर रही छात्रा से मिलने आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य और अधिवक्ता नीरज रावत की तहरीर पर अजय राय, निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजराज सिंह समेत 30 समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। और पढ़ें मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती महोबा में किराये का कमरा लेकर नीट की तैयारी कर रही थी। 30 अप्रैल को वह लाइब्रेरी से घर लौटते समय लापता हो गई थी। 16 दिन बाद युवती को पुलिस ने बरामद किया था। युवती ने आरोपियों पर अपहरण, दुष्कर्म व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में युवती का शादी करते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 1 min · National Desk

'कल को रुबियो तय करेंगे PM मोदी का मंत्रिमंडल': सांसद ब्रिटास ने केंद्र को घेरा, कहा- अब US तय कर रहा शर्तें

राज्यसभा सांसद ब्रिटास ने कहा कि मुझे इसमें कोई हैरानी नहीं हुई है। कल को मार्को रुबियो या डोनाल्ड ट्रंप यह तय करेंगे और घोषणा करेंगे कि इस सरकार में कैबिनेट मंत्री कौन होगा। कल को अगर कैबिनेट का विस्तार या फेरबदल होना होगा, तो आपको आश्चर्य नहीं होना चाहिए अगर मार्को रुबियो पहले ही इसकी लिस्ट जारी कर दें। यह इस देश की दुखद स्थिति है।ब्रिटास ने देश की कूटनीतिक आजादी पर सवाल उठाते हुए आगे कहा, ‘हमें किससे मिलना चाहिए? किस देश के राष्ट्रप्रमुख का स्वागत करना चाहिए? अब अमेरिका हमारे लिए ये शर्तें तय कर रहा है। 140 करोड़ लोगों के इस संप्रभु और लोकतांत्रिक देश ने इतिहास में किसी भी सरकार के दौरान ऐसा खराब बर्ताव कभी नहीं देखा था।‘यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने भारत दौरे से पहले मियामी में पत्रकारों से बात करते हुए एक बयान दिया। उन्होंने घोषणा की कि वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज तेल और ऊर्जा संबंधों पर चर्चा के लिए भारत का दौरा करने वाली हैं।विपक्ष का मुख्य ऐतराज इस बात पर है कि भारत और वेनेजुएला के बीच होने वाले द्विपक्षीय दौरे की आधिकारिक घोषणा भारत सरकार या वेनेजुएला की तरफ से होने के बजाय किसी तीसरे देश के विदेश मंत्री की ओर से क्यों की गई?कूटनीति के मुताबिक, किसी भी विदेशी नेता के दौरे की घोषणा मेजबान देश या खुद वह देश करता है। विपक्ष का आरोप है कि अमेरिका ने इस प्रोटोकॉल को बाईपास किया है।विपक्षी नेताओं ने इसकी तुलना मई 2025 की एक पुरानी घटना से की है, जब अमेरिकूी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सरकार से पहले ऑपरेशन सिंदूर के रुकने की सार्वजनिक घोषणा कर दी थी।वेनेजुएला मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

UP: बृजभूषण, राजा भैया, धनंजय-अब्बास को कैसे मिली सुरक्षा और शस्त्र लाइसेंस? बाहुबलियों की आपराधिक कुंडली तलब

UP: बृजभूषण, राजा भैया, धनंजय-अब्बास को कैसे मिली सुरक्षा और शस्त्र लाइसेंस? बाहुबलियों की आपराधिक कुंडली तलब या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें और पढ़ें यह आदेश न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकल पीठ ने संतकबीर नगर निवासी जय शंकर की याचिका पर दिया है। इससे पहले गन कल्चर से चिंतित कोर्ट ने प्रदेश में शस्त्र लाइसेंस के आवंटन, नवीनीकरण और नियमों की अनदेखी को लेकर मंडलवार जारी शस्त्र लाइसेंस की जानकारी मांगी थी। प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को बताया कि सूबे में 10 लाख से ज्यादा शस्त्र लाइसेंसधारी हैं, जिसमें 6062 लोग दागी हैं। इससे हैरान कोर्ट ने उन बाहुबलियों की आपराधिक कुंडली और उन्हें मिली सरकारी सुरक्षा का ब्योरा तलब किया है, जिनका नाम सरकारी हलफनामे में गुम है। इनमें अब्बास अंसारी, बृजभूषण सिंह, राजा भैया समेत कई लोग हैं। कोर्ट ने लखनऊ जोन और लखनऊ कमिश्नरेट के इन लोगों की मांगी कुंडली खान मुबारक, अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही, संजय सिंह सिंघाला, अतुल वर्मा, मोहम्मद साहिब, सुधाकर सिंह, गुड्डू सिंह, अनूप सिंह, लल्लू यादव, बच्चू यादव, जुगनू वालिया उर्फ हरविंदर। इन प्रभावशाली व्यक्तियों के लाइसेंसों की जांच के आदेश रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया), धनंजय सिंह, सुशील सिंह, बृजभूषण शरण सिंह, विनीत सिंह, अजय म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 1 min · National Desk

Rajya Sabha Elections: तमिलनाडु के बाद अब राज्यसभा की सीटों पर TVK की नजर, सत्ताधारी गठबंधन में शुरू हुआ मंथन

टीवीके गठबंधन के अंदर उम्मीदवार को लेकर चर्चा तेज कब होगा नामांकन? इस चुनाव को लेकर अब सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर उम्मीदवार चयन और सहयोगी दलों को साधने की रणनीति पर चर्चाएं तेज होने की उम्मीद है। राजनीतिक हलकों में खास तौर पर इस बात पर नजर है कि टीवीके इस सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी या गठबंधन प्रबंधन के तहत किसी सहयोगी दल को मौका देगी। कांग्रेस पर भी सबकी नजरें टिकी हैं, जिसने टीवीके सरकार को समर्थन देने में अहम भूमिका निभाई थी।चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को अधिसूचना जारी होगी और उसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून तय की गई है, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। जरूरत पड़ने पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी।तमिलनाडु विधानसभा की वर्तमान प्रभावी संख्या 233 है और किसी उम्मीदवार को जीत के लिए 117 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। चूंकि किसी भी पार्टी के पास अपने दम पर स्पष्ट बहुमत नहीं है, इसलिए चुनाव का परिणाम काफी हद तक गठबंधन की गणित पर निर्भर करेगा।मौजूदा आंकड़ों के आधार पर TVK नीत गठबंधन को बढ़त में माना जा रहा है और उसे इस सीट का प्रबल दावेदार समझा जा रहा है। हालांकि नामांकन प्रक्रिया नजदीक आने के साथ सहयोगी दलों को साधने और उम्मीदवार चयन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

शांति वार्ता बेपटरी: अराघची बोले-अमेरिका की अत्यधिक मांगें बनीं रोड़ा, ईरान पर हमले को तैयार ट्रंप सेना?

विदेशी मीडिया रिपोर्ट अल जजीरा के हवाले से सामने आई इस खबर के मुताबिक, विदेश मंत्री अराघची ने बातचीत के दौरान अमेरिका की नीयत पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका ने लगातार अपने वादों को तोड़कर, विरोधाभासी रुख अपनाकर और सैन्य आक्रामकता दिखाकर कूटनीतिक प्रयासों को हमेशा कमजोर किया है। अराघची ने कहा कि इन तमाम विपरीत परिस्थितियों और अमेरिकी दबाव की राजनीति के बावजूद तेहरान लगातार युद्धविराम वार्ताओं में सकारात्मक रूप से शामिल है और बातचीत के जरिए समाधान का रास्ता तलाश रहा है। अराघची ने यह भी कहा कि एक तरफ सैन्य हमलों की धमकियां और दूसरी तरफ शांति का ढोंग, अमेरिका की यह विरोधाभासी और दबाव की राजनीति अब नहीं चलेगी। ईरान अपनी संप्रभुता की कीमत पर अमेरिका के आगे कभी घुटने नहीं टेकेगा।इस बीच सुरक्षा के मोर्चे पर एक बेहद सनसनीखेज और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन ईरान के खिलाफ नए सिरे से सैन्य हमले करने की गंभीर योजना बना रहा है। अमेरिकी खुफिया सूत्रों के हवाले से ‘सीबीएस न्यूज’ ने दावा किया है कि शुक्रवार को अमेरिकी प्रशासन ईरान पर हमलों के एक नए दौर की रणनीतिक तैयारियों में जुटा था। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इन हमलों को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।इस संभावित सैन्य कार्रवाई की खबर मिलते ही अमेरिकी सेना और खुफिया समुदाय के कई बड़े अधिकारियों ने अपने ‘मेमोरियल डे वीकेंड’ की छुट्टियां और प्लान तक रद्द कर दिए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी न्यू जर्सी में अपने गोल्फ रिसॉर्ट पर वीकेंड बिताने और अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल होने का कार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk