Explainer: भाजपा के पास 10 वोट कम, कांग्रेस के पास 5 ज्यादा, ऐसे में किसे मिलेगी MP की तीसरी राज्यसभा सीट?

राज्यसभा के चुनाव कब होने हैं? बीती 22 मई को चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव तारीखों का एलान किया। आयोग के एलान के बाद चुनाव की प्रक्रिया एक जून से शुरू हुई। आठ जून तक नामांकन किए जा सकते हैं। 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, नाम वापसी 11 जून तक हो सकती है। अगर जरूरत पड़ी तो 18 जून को मतदान होगा। इसी दिन देर शाम तक नतीजे आ सकते हैं। ये भी पढ़ें- बीती 22 मई को चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव तारीखों का एलान किया। आयोग के एलान के बाद चुनाव की प्रक्रिया एक जून से शुरू हुई। आठ जून तक नामांकन किए जा सकते हैं। 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, नाम वापसी 11 जून तक हो सकती है। अगर जरूरत पड़ी तो 18 जून को मतदान होगा। इसी दिन देर शाम तक नतीजे आ सकते हैं।ये भी पढ़ें- तीसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा ने खेला नया दांव, महेश केवट होंगे उम्मीदवार मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है। विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर भाजपा की दो सीटों पर जीत तय थी, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही थी। हालांकि भाजपा ने तीसरा उम्मीदवार उतारकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। तीसरी सीट किसे मिलेगी, मीनाक्षी नटराजन या महेश केवट? इस पर सियासी गलियारो में चर्चा शुरू हो गई है। इसे लेकर आंकड़े क्या कहते हैं, वो हम आपको बताते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु सरकार ने थिएटर से जुड़े नियमों में किए बदलाव, राज्य भर के सभी सिनेमाघरों में दिन में होंगे पांच शोज

क्या है नया नियम? पहले सिनेमाघरों में रोज सिर्फ 4 शो दिखाने की अनुमति थी। अब नई तमिल फिल्म रिलीज होने के पहले 7 दिनों तक थिएटर मालिक हर दिन 5 शो चला सकेंगे। शनिवार, रविवार, सरकारी छुट्टियों और स्थानीय त्योहारों के दिनों में भी प्रतिदिन 5 शो दिखाए जा सकेंगे। अब थिएटर मालिकों को 5 शो चलाने के लिए सरकार या जिला अधिकारियों से बार-बार अलग से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी। The Tamil Nadu Government has amended the theatre regulation rules to permit five shows a day in all cinemas across the state for newly released Tamil films on the first seven days. pic.twitter.com/HlvSLE7FWa — ANI (@ANI) June 8, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 1 min · National Desk

'विपक्ष की एकजुटता ही सरकार को चुनौती देगी': INDIA ब्लॉक की बैठक में बोले खरगे, कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा

विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की सोमवार को संविधान क्लब में हुई अहम बैठक में केंद्र सरकार को आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति के मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे। बैठक में खरगे ने इन मुद्दों पर की चर्चा बैठक को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि देश महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों और आर्थिक सुस्ती जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर लाखों लोगों के मतदान अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है और संविधान पर लगातार हमला हो रहा है। Opening Remarks of @INCIndia President Shri Mallikarjun @kharge ji at the meeting of INDIA janbandhan on June 8, 2026 दोस्तों: मैं INDIA समूह के नेताओं की इस बैठक में आप सभी का स्वागत करता हूं। यह समूह लगभग ठीक तीन साल पहले अस्तित्व में आया था। मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता,… — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 8, 2026 विपक्ष की एकजुटता का दिया उदाहरण खरगे ने कहा कि विपक्ष ने संसद में एकजुटता दिखाते हुए परिसीमन विधेयक समेत कई विवादित विधेयकों को पराजित किया था और अब इसी एकता को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने और परेशान करने के लिए किया जा रहा है, जबकि गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk

पोस्टर से राहुल की योग्यता पर सवाल!: INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले कांग्रेस क्या बोली, शिवसेना यूबीटी किसके साथ?

क्या कांग्रेस ने पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देने से बचने की कोशिश की? क्या शिवसेना यूबीटी राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर उतर आई? क्या विपक्ष 2029 की रणनीति पर चर्चा करने जा रहा है? दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली इस बैठक को जनबंधन नाम दिया गया है। लोकसभा चुनाव के बाद INDIA ब्लॉक की यह पहली बड़ी औपचारिक बैठक मानी जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक में करीब 23 विपक्षी दल शामिल होंगे। राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रणनीति तय होगी। गठबंधन के भीतर तालमेल बढ़ाने और अंदरूनी मतभेद कम करने पर चर्चा हो सकती है। क्या बड़े विपक्षी नेता इस बैठक में शामिल होंगे? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इन पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे पोस्टर देखे ही नहीं हैं। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इन पोस्टरों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। पोस्टरों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के पुराने बयान दिखाए गए थे। इन बयानों के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि विपक्षी दलों के भीतर भी राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल उठते रहे हैं।शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी का जोरदार बचाव किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाले लोग मूर्ख हैं। राउत ने कहा कि राहुल गांधी देश के सबसे महत्वपूर्ण, लोकप्रिय और संघर्षशील नेताओं में से एक हैं और सरकार उनसे डरी हुई है। उन्होंने यह भी साफ किया कि शिवसेना यूबीटी INDIA ब्लॉक की बैठक में वर्चुअली शामिल होगी। राउत ने कहा कि बैठक का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk

INDIA गठबंधन की आज बैठक: कौन से दल-नेता पहुंचेंगे, कौन दे सकता है एकता को झटका, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

INDIA गठबंधन की आज बैठक: कौन से दल-नेता पहुंचेंगे, कौन दे सकता है एकता को झटका, किन मुद्दों पर होगी चर्चा? आइये जानते हैं कि आज होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक कहां आयोजित होगी? इनमें कौन से दलों की उपस्थिति की संभावना है? इनके कौन से नेता बैठक में पहुंच सकते हैं? इसके अलावा इस बार कौन से दलों ने इस विपक्षी गठबंधन से दूरी बनाने का पहले ही एलान किया है? इस बार बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है? इंडिया गठबंधन की पिछली बैठकें कब-कहां हुई थीं और इनमें किन मुद्दों पर चर्चा हुई थी? आइये जानते हैं… देशभर में एनडीए शासन के खिलाफ तैयार हुए विपक्षी दलों के गठबंधन- ‘इंडिया’ की बहुप्रतीक्षित बैठक आज (8 जून) को होनी है। इस बैठक में केंद्र की राजनीति में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ अलग-अलग राज्यों के कई दलों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, पिछली सभी बैठकों के मुकाबले इस बार बैठक का स्वरूप कुछ अलग दिखना तय माना जा रहा है। दरअसल, एक के बाद एक लगातार चुनाव नतीजों और सत्ता परिवर्तन की वजह से कई विपक्षी दल एक-दूसरे के ही खिलाफ नजर आने लगे हैं। ऐसे में बीते वर्षों में हुई इंडिया गठबंधन की पार्टियों की मुलाकात और चर्चा दोनों में ही परिवर्तन संभव है। कहां आयोजित होने वाली है 8 जून की बैठक? 8 जून 2026 (सोमवार) को होने वाली विपक्षी गठबंधन की बैठक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk

BJP Candidate List: एमपी और कर्नाटक के लिए भाजपा ने घोषित किए राज्यसभा उम्मीदवार, MLC चुनाव के नाम भी तय

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 और कर्नाटक विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के चयन पर अपनी अंतिम मुहर लगाते हुए आधिकारिक सूची जारी की है। भाजपा ने मध्य प्रदेश और कर्नाटक से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए भी दो नामों को मंजूरी दी गई है। भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, मध्य प्रदेश से महेश केवट को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कर्नाटक से प्रो. (डॉ.) एम. नागराज को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।राज्यसभा चुनाव के साथ-साथ भाजपा ने कर्नाटक विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने लिंगराज पाटील और रघु कौटिल्य को विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेताओं को लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने महेश केवट को उम्मीदवार बनाकर मुकाबला रोचक बना दिया है। बुंदेलखंड के निवाड़ी से आने वाले महेश केवट अन्य पिछड़ा वर्ग की केवट समाज से हैं और लंबे समय से क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं। सोमवार को वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। महेश केवट संघ की पृष्टभूमि से भी आते हैं। कुछ समय पहले ही 24 अप्रैल को राज्य सरकार ने उन्हें मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया था। वहीं भाजपा ने पहले दो सीटों के लिए रजनीश अग्रवाल और तरुण चुग को प्रत्याशी घोषित किया था। जबकि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War LIVE: क्या टूट गया युद्धविराम? ईरान ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें, क्षेत्र में फिर बढ़ा तनाव

01:51 AM, 08-Jun-2026 इस्राइली सेना का दावा- ईरान के हमले को नाकाम किया इस्राइली सेना ने दावा किया है कि ईरान की ओर से दागी गई सभी मिसाइलों को उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। वहीं, ईरानी सेना ने इस्राइल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने लेबनान पर अपने हमले नहीं रोके तो उसे और भी विनाशकारी प्रहारों का सामना करना पड़ेगा। ईरान ने आरोप लगाया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों को निशाना बनाकर और दक्षिणी लेबनान में हमले तेज करके इस्राइल ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं।इस बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि उसने अमेरिका के साथ युद्धविराम को इस शर्त पर स्वीकार किया था कि यह सभी मोर्चों पर लागू होने वाला युद्धविराम होगा। आईआरजीसी ने संकेत दिया कि लेबनान में जारी इस्राइली सैन्य कार्रवाई इस समझ के विपरीत है। दूसरी ओर, इस्राइल के दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गविर ने ईरान के हमले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘तेहरान को जलना होगा।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 1 min · National Desk

TMC में सब ठीक नहीं?: 'जनता से कोई जुड़ाव नहीं', ऋतब्रत बनर्जी का अभिषेक पर हमला, फिजूलखर्ची को लेकर उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मतभेदों की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी से निष्कासित नेता और पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें जनता से कटा हुआ नेता बताया है। साथ ही उन्होंने पार्टी फंड के कथित दुरुपयोग को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया कि अभिषेक बनर्जी आम लोगों की समस्याओं से दूर हो चुके हैं और पार्टी के कठिन दौर में भी जमीनी कार्यकर्ताओं की चिंता करने के बजाय चार्टर्ड फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं। ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि उन्हें एयरपोर्ट सूत्रों से जानकारी मिली है कि अभिषेक बनर्जी हाल ही में चार्टर्ड विमान से यात्रा कर दिल्ली पहुंचे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक समय था जब अभिषेक बनर्जी लंबे-लंबे काफिलों के साथ चलते थे, लेकिन अब भी उनकी जीवनशैली में कोई खास बदलाव नहीं आया है।उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद होने के नाते अभिषेक बनर्जी को यात्रा के लिए उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग करना चाहिए था, जिससे पार्टी के संसाधनों की बचत होती और वह धन जमीनी स्तर पर संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं की मदद में लगाया जा सकता था।ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि कई पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न कानूनी मामलों और राजनीतिक संघर्षों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में पार्टी नेतृत्व को फिजूलखर्ची से बचते हुए कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि अतिरिक्त खर्चों को कम किया जाए तो पार्टी के पास मौजूद संसाधनों का बेहतर उपयोग उन कार्यकर्ताओं के लिए किया जा सकता है जो जमीनी स्तर पर संगठन के लिए काम कर रहे हैं।अभिषेक बनर्जी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk

UP: राम मंदिर ट्रस्ट में कथित घोटाले को लेकर अखिलेश ने चंपत राय के स्पष्टीकरण पर उठाए सवाल, कहा- देरी संदिग्ध

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर से करोड़ों रुपये गायब होने के कथित मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के स्पष्टीकरण पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि लगता है ये इनके लिए हर हफ्ते की साधारण बात है। इतनी अधिक साधारण है कि यह इसे अब उल्लेखनीय भी नहीं मानते हैं। चेहरे के भाव और देह की भाषा हताशा और निराशा से भरी है। ट्रस्ट के सभी सदस्यों को एक साथ बैठाकर स्पष्टीकरण दिया जाए और आंकड़ों के मिलान के लिए सीसीटीवी के साक्ष्य का सहारा लिया जाए। जैसे ही सारे ट्रस्टी एक साथ बैठेंगे तो सच तत्काल बाहर आ जाएगा क्योंकि उनमें हर कोई एक जैसा नहीं है। इस हेराफेरी की शंका के केंद्र में जब कोई एक व्यक्ति विशेष है ही नहीं तो फिर किसी एक के स्पष्टीकरण का क्या महत्व है।ये भी स्पष्ट किया जाए कि 40 सेकंड का स्पष्टीकरण आने में इतने घंटे क्यों लगे और स्पष्टीकरण के नाम पर एक मिनट बोलना भी भारी क्यों पड़ रहा है। प्रदेश सरकार की चुप्पी की तरह ये सफाई भी संदिग्ध है। ऐसा लग रहा है जैसे स्पष्टीकरण के नाम पर शाब्दिक औपचारिकता निभाई जा रही है। अखिलेश लिखते हैं कि संपूर्ण विश्व का सनातन समाज इस बेहद कमजोर स्पष्टीकरण से और भी अधिक संशकित और आहत हुआ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk

MP Rajya Sabha Election: तीसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा ने खेला नया दांव, महेश केवट होंगे उम्मीदवार

सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। इससे पहले राजधानी भोपाल में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की बैठकों और रणनीतिक चर्चाओं ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रविवार को भोपाल में डटे रहे और केंद्रीय नेतृत्व के साथ लगातार संपर्क में बने रहे। बताया जा रहा है कि भाजपा ने एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग में अति पिछड़ी जाति के नेताओं के नाम पर मंथन किया है। इसके बाद महेश केवट के नाम पर सहमति बनी। केवट मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष है। वह मीनाक्षी नटराजन के सामने सोमवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं।भाजपा के द्वारा तीसरा उम्मीदवार की घोषणा के बाद कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया है कि पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं और राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी तरह की टूट या क्रॉस वोटिंग की संभावना नहीं है और पार्टी अपने उम्मीदवार को मजबूती के साथ विजयी बनाएगी। वहीं, यह भी चर्चा है कि कांग्रेस अपने विधायकों की बाड़ाबंदी पर विचार कर रही है और सभी विधायकों को तेलंगाना भेज सकती है। मीनाक्षी नटराजन तेलंगाना की प्रदेश प्रभारी है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार विधायकों के संपर्क में हैं। प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से भी चर्चा का दौर जारी है। कांग्रेस की कोशिश है कि चुनाव तक संगठनात्मक एकजुटता का स्पष्ट संदेश जाए और किसी भी तरह की राजनीतिक अटकलों को हवा न मिले।ये भी पढ़ें-विधानसभा में वर्तमान में 228 सदस्य मतदान के पात्र हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk