01:51 AM, 08-Jun-2026 इस्राइली सेना का दावा- ईरान के हमले को नाकाम किया इस्राइली सेना ने दावा किया है कि ईरान की ओर से दागी गई सभी मिसाइलों को उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। वहीं, ईरानी सेना ने इस्राइल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने लेबनान पर अपने हमले नहीं रोके तो उसे और भी विनाशकारी प्रहारों का सामना करना पड़ेगा। ईरान ने आरोप लगाया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों को निशाना बनाकर और दक्षिणी लेबनान में हमले तेज करके इस्राइल ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं।इस बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि उसने अमेरिका के साथ युद्धविराम को इस शर्त पर स्वीकार किया था कि यह सभी मोर्चों पर लागू होने वाला युद्धविराम होगा। आईआरजीसी ने संकेत दिया कि लेबनान में जारी इस्राइली सैन्य कार्रवाई इस समझ के विपरीत है। दूसरी ओर, इस्राइल के दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गविर ने ईरान के हमले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘तेहरान को जलना होगा।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें