विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की सोमवार को संविधान क्लब में हुई अहम बैठक में केंद्र सरकार को आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति के मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे। बैठक में खरगे ने इन मुद्दों पर की चर्चा बैठक को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि देश महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों और आर्थिक सुस्ती जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर लाखों लोगों के मतदान अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है और संविधान पर लगातार हमला हो रहा है। Opening Remarks of @INCIndia President Shri Mallikarjun @kharge ji at the meeting of INDIA janbandhan on June 8, 2026 दोस्तों: मैं INDIA समूह के नेताओं की इस बैठक में आप सभी का स्वागत करता हूं। यह समूह लगभग ठीक तीन साल पहले अस्तित्व में आया था। मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता,… — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 8, 2026 विपक्ष की एकजुटता का दिया उदाहरण खरगे ने कहा कि विपक्ष ने संसद में एकजुटता दिखाते हुए परिसीमन विधेयक समेत कई विवादित विधेयकों को पराजित किया था और अब इसी एकता को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने और परेशान करने के लिए किया जा रहा है, जबकि गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
'विपक्ष की एकजुटता ही सरकार को चुनौती देगी': INDIA ब्लॉक की बैठक में बोले खरगे, कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा
विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की सोमवार को संविधान क्लब में हुई अहम बैठक में केंद्र सरकार को आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति के मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे। बैठक में खरगे ने इन मुद्दों पर की चर्चा बैठक को संबोधित करते हुए