Bengal: कूचबिहार में कथित आईएसआई जासूसी नेटवर्क का खुलासा, तीन संदिग्ध गिरफ्तार; नकली नोट से भी जुड़ा मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जांचकर्ताओं के अनुसार, तीनों भारत में आईएसआई एजेंट के तौर पर कथित रूप से गुप्त तरीके से काम कर रहे हो सकते हैं। उन पर बांग्लादेश के रास्ते भारतीय मोबाइल सिम कार्ड पाकिस्तान भेजने का भी आरोप है।राज्य पुलिस एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि यह समूह कथित तौर पर नकली नोट बनाने में भी शामिल था। इन गिरफ्तारियों के बीच पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से पिछले एक महीने में आतंकवादी संबंधों के संदिग्ध लोगों को पकड़ने के कई मामले सामने आए हैं।31 जुलाई को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और शहजाद भट्टी गिरोह से कथित रूप से जुड़े संदिग्ध आरोपी हामिम मंडल को बर्धमान से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मंडल की प्रेमिका और सहयोगी अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार किया गया था। तीसरे सहयोगी आदित्य सिंह उर्फ राजू को हावड़ा से पकड़ा गया था।इसके बाद करीब डेढ़ सप्ताह के भीतर राज्य में संदिग्ध आतंकी संबंधों के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पाकिस्तानी नागरिक राणा रऊफ उर्फ वहाब आलम भी शामिल था। उसे उत्तर 24 परगना जिले में बांग्लादेश सीमा के पास हाबरा से “जासूस” होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।पुलिस के अनुसार, रऊफ 2012 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था। उसने पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में रेकी करने के लिए भारतीय मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड समेत फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। वह कोलकाता के संवेदनशील स्थानों पर नजर रखता था, जिसमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण फोर्ट विलि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

झारखंड: लातेहार में भीषण हादसे से मचा कोहराम, कंटेनर के नीचे दबे टेंपो-बाइक; छह लोगों की मौत व एक घायल

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ उनके परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। राज्यसभा सांसद ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस एवं स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। सांसद ने घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। ये भी पढ़ें- ‘RSS को पंजीकरण की जरूरत नहीं’: बीएल संतोष ने प्रियांक खरगे को दिया जवाब, अखंड भारत पर भी कही बड़ी बात हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार ट्रेलर के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पूरी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से घायल को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने व मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: क्या है शक्ति की सप्तधारा? लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने एलान किया; देश की तरक्की में होगी अहम

क्या है सप्तधारा का विजन प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सप्तधारा की पहली शक्ति है उत्पादन की शक्ति। हमें मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना होगा। प्रोडक्शन के साथ हमें छोटे-छोटे पुर्जे बनाने हैं और बड़े उत्पाद भी बनाने हैं। पूरी वैल्यू चेन पर हमारा अधिकार होना चाहिए। डिजाइन से उत्पादन तक भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन का केंद्र बनना होगा। उत्पादन के क्षेत्र में जो लोग हैं, यह उनके लिए अवसर है। इसलिए हमें क्वालिटी और स्केल में वैश्विक मानदंडों पर खरा उतरना होगा। हमारे प्रोडक्ट यूजर फ्रेंडली हों, हमारे प्रोडक्ट लोगों को लुभाने वाले हों। जीरो डिफेक्ट उत्पाद हमारी पहचान हों, यह तय करना होगा। वैश्विक मार्केट में हमारी पहचान गुणवत्ता के आधार पर होगा। क्वालिटी में नो कॉम्प्रोमाइज। हमारा लक्ष्य क्वालिटी, क्वालिटी और क्वालिटी होना चाहिए।’ ‘सप्तधारा की दूसरी शक्ति है- कृषि और फूड प्रोसेसिंग। हमारे किसानों के लिए दुनिया के बाजार खुल चुके हैं। एफटीए के जरिए हमें दुनिया के बाजार में पहुंचना है। हमारे उत्पाद ग्लोबल ब्रांड बनने चाहिए। हमारे किसान केमिकल फ्री खेती को बढ़ावा देंगे और दुनिया में इसकी मांग बढ़ने वाली है।हमारे खान-पान, मिलेट्स, हमारे मसाले दुनियाभर में इनकी मांग होनी चाहिए। ’ हमारे किसानों के लिए दुनिया के बाजार खुल चुके हैं। एफटीए के जरिए हमें दुनिया के बाजार में पहुंचना है। हमारे उत्पाद ग्लोबल ब्रांड बनने चाहिए। हमारे किसान केमिकल फ्री खेती को बढ़ावा देंगे और दुनिया में इसकी मांग बढ़ने वाली है।हमारे खान-पान, मिलेट्स, हमारे मसाले दुनियाभर में इनकी मांग होनी चाहिए। ’ पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरी सप्तधारा की तीसरी शक्ति है तकनीक और इनोवेशन। ‘आज जमाना एआई, क्वा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

Earthquake: इंडोनेशिया में 12 घंटे के अंदर दूसरी बार आया भूकंप, सुमात्रा में महसूस किए गए 6.8 तीव्रता के झटके

इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा क्षेत्र में शनिवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। 12 घंटे के अंदर दूसरी बार इंडोनेशिया में दूसरी बार तेज भूकंप आया है। यह झटका देश के पूर्वी हिस्से में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कुछ घंटे बाद महसूस किया गया। शुरुआती रिपोर्टों में उत्तरी सुमात्रा के भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई गई है। इससे पहले शनिवार सुबह इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में समुद्र के जलस्तर में खतरनाक बदलाव नहीं मिलने के बाद हटा लिया गया। कम से कम 38 लोगों की मौत शनिवार तड़के आए भूकंप में कई इमारतें और मकान ढह गए तथा कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से 12 से अधिक लोग घायल हो गये।यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 5:58 बजे इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसका केंद्र पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे शहर से 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था। शुरुआती भूकंप के बाद कई झटके (आफ्टरशॉक्स) भी महसूस किए गए। बीकेएमजी ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की थी, हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए, जिससे घबराए हुए कई लोग सुरक्षित जगह के लिए सड़कों पर भागे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

'RSS को पंजीकरण की जरूरत नहीं': बीएल संतोष ने प्रियांक खरगे को दिया जवाब, अखंड भारत पर भी कही बड़ी बात

बीएल संतोष ने आगे कहा कि आरएसएस विभाजन के समय भी पंजीकृत नहीं था। आज भी उसका औपचारिक पंजीकरण नहीं है। इसके बावजूद संगठन काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण से किसी संगठन का अस्तित्व तय नहीं होता। आरएसएस लाखों लोगों के भरोसे पर काम करता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि विभाजन के समय आरएसएस हिंदुओं के साथ खड़ा था।संतोष ने यह भी कहा कि भारत को आजादी केवल नमक सत्याग्रह या चरखा चलाने से नहीं मिली। इसके पीछे हजारों क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान था। उन्होंने कहा कि लाखों देशभक्त युवाओं और सैनिकों ने अपनी जान दांव पर लगाई थी। मदन लाल ढींगरा, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 80वें स्वतंत्रता वर्ष में उनके बलिदान को याद करना जरूरी है। संतोष ने कहा, ‘आजादी हमें किसी ने तोहफे में नहीं दी थी। अंग्रेजों ने बस यूं ही हमें आजादी नहीं दी।‘बीएल संतोष ने दावा किया कि किसी क्षेत्र में हिंदू आबादी घटने से भारत से जुड़ाव की भावना कमजोर होती है। उन्होंने कहा कि जहां हिंदू आबादी घटती है, वहां ‘राष्ट्रविरोधी भावना’ पैदा होने लगती है। बंगलूरू की शिवाजीनगर और चामराजपेट सीटों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दो दशक से किसी भी राजनीतिक दल का हिंदू उम्मीदवार वहां नहीं जीता है।संतोष ने कहा, ‘हिंदुओं को बहुमत में इसलिए रहना चाहिए क्योंकि भारत को भारत ही रहना है।’ संतोष ने पाकिस्तान की मांग को जनसंख्या में बदलाव से जोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम लीग की राजनीतिक लामबंदी आखिरकार देश के विभाजन तक पहुंची।संतोष ने ‘अखंड भारत’ के लिए काम करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अविभाजित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

India vs Wales Live Score: पुरुष हॉकी विश्वकप का हुआ आगाज, भारत और वेल्स के बीच मुकाबला जारी

मुकाबले के लिए भारत की शुरुआती एकादश सूरज करकेरा, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, संजय, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, सुमित, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और अभिषेक। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी: मोहित एचएस, नीलकांत शर्मा, आदित्य अर्जुन लालागे, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, यशदीप सिवाच और अमित रोहिदास। THE STARTING XI FOR INDIAN MEN’S TEAM’S WORLD CUP OPENER IS HERE! 🇮🇳🏑 India begin their FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 campaign against Wales in Pool D at Amstelveen. 🔥 📺 Star Sports Select 2 (SD+HD) + Khel & JioHotstar + DD Sports (DD Free Dish) ⏰ 4:30 pm… pic.twitter.com/Z833fHtW5C — Hockey India (@TheHockeyIndia) August 15, 2026 सूरज करकेरा, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, संजय, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, सुमित, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और अभिषेक।मोहित एचएस, नीलकांत शर्मा, आदित्य अर्जुन लालागे, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, यशदीप सिवाच और अमित रोहिदास। लगातार दो ओलंपिक पदक जीत चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज वेल्स के खिलाफ विश्व कप अभियान की शुरुआत कर रही है हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम की नजरें 51 साल से चले आ रहे विश्व कप पदक के सूखे को खत्म करने पर हैं। भारत की कोशिश है कि टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा दिया जाए। फिलहाल मुकाबला शुरू हो चुका है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

दीदी से कुणाल घोष का मोह भंग: स्वतंत्रता दिवस पर ऋतब्रत के साथ आए नजर, TMC के भीतर फिर क्यों तेज हुई अटकलें?

कुणाल घोष पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल गुट से जुड़े हैं। उन्होंने सबसे पहले पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर कोलकाता के टॉपसिया स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद वह मेट्रोपॉलिटन बाइपास के पास ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बहुमत गुट के कार्यालय पहुंच गए। वहां पहले ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा चुका था। घोष ने ध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की। उनका बिना किसी पूर्व सूचना के वहां पहुंचना कार्यक्रम में मौजूद बागी गुट के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भी हैरान करने वाला था।कुणाल घोष ने अपने बागी खेमे के कार्यक्रम में पहुंचने को लेकर उठ रही अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वह मेट्रोपॉलिटन बिल्डिंग से लगी सड़क से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि उनकी पार्टी के नाम पर झंडे फहराए जा रहे हैं और वहां कई परिचित लोग मौजूद हैं। घोष के मुताबिक, उन्होंने कार रोकी और कार्यक्रम में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय उनके बेलेघाटा विधानसभा क्षेत्र में आने वाला तृणमूल कांग्रेस का कार्यालय है। इसलिए उनके वहां पहुंचने को लेकर किसी तरह की अटकल लगाने की जरूरत नहीं है।बागी गुट की प्रमुख नेता और पश्चिम बंगाल की पूर्व वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने घोष के कार्यक्रम में शामिल होने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनका गुट लोकतंत्र में विश्वास करता है। उनके मुताबिक, अगर कोई राहगीर भी कार्यक्रम में शामिल होना चाहे तो उसका स्वागत किया जाएगा। भट्टाचार्य ने कहा कि कुणाल घोष वहां से गुजर रहे थे। वह आए और उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की। इसमें कुछ असामान्य नहीं है।तृणमूल कांग्रेस में इस सम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

लाल किले से एलान: पीएम नरेंद्र मोदी ने अब तक 15 अगस्त के भाषण में की कौन सी बड़ी घोषणाएं, इनका कितना हुआ असर?

लाल किले से एलान: पीएम नरेंद्र मोदी ने अब तक 15 अगस्त के भाषण में की कौन सी बड़ी घोषणाएं, इनका कितना हुआ असर? आइए जानते हैं पीएम के सभी संबोधनों में की गईं अहम घोषणाओं के बारे में… देश की आजादी को 79 साल हो गए। शुक्रवार को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगातार 13वीं बार लाल किले की प्राचीर पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद उनका संबोधन होगा, जिसमें पिछले 12 संबोधनों की तरह कुछ बड़े एलान होने की संभावना है। 2014: स्वच्छ भारत, मेक इन इंडिया 2014 के लोकसभा चुनावों में जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 15 अगस्त, 2014 को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया था। पहले संबोधन में पीएम ने सफाई के लिए स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख किया और निवेश आकर्षित करने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ पहल की शुरुआत की। 2 अक्तूबर, 2014 को शुरू स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों और अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना और कूड़ा-कचरा साफ रखना है। वहीं सितम्बर 2014 में शुरू मेक इन इंडिया अभियान से सम्पूर्ण विश्व की लगभग 300 प्रमुख कम्पनियों को जोड़ने की योजना है। इसके लिए मुख्य 27 क्षेत्रों की पहचान की गई है, जिनमें भारत अग्रणी स्थान बना सकता है। स्वच्छता अभियान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

जश्न-ए-आजादी: अब जेन-जी का जमाना, भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी, बड़े अवसरों के साथ चुनौतियां भी

जेन-जी के जन्म के करीब 50 साल पहले देश को आजादी मिली। इसके बाद से देश लगातार विकास की राह पर है। विकास के साथ लोगों की जीवनशैली व सोच बदल रही है। जेन-जी इन्हीं बदलावों का प्रतिनिधित्व करती है। उसके संवाद और सूचनाओं के प्लेटफॉर्म भी अलग हैं। पहनावा से लेकर बोलचाल की भाषा तक अलग है। हालिया आंदोलनों ने यह साबित किया है कि जेन-जी संगठित है और स्थापित व्यवस्थाओं को बदलने में सक्षम भी। 2.5 लाख स्टार्टअप में 80 प्रतिशत से अधिक के नेतृत्वकर्ता युवा 2014 से पहले स्टार्टअप्स की संख्या 350 थी, जो अगस्त 2026 तक बढ़कर 2.47 लाख से अधिक हो गई। इसके 80% संस्थापक युवा हैं। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। 132 यूनिकॉर्न स्टार्टअप भारत में हैं। फिनटेक, सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस, ई-कॉमर्स और जेनरेटिव एआई उभरते क्षेत्र हैं। स्नातक के बाद 31% छात्र एंटरप्रेन्योर बनना चाहते हैं। भारत की स्टार्टअप अर्थव्यवस्था का मूल्यांकन 2014 में एक अरब डॉलर था जो 2026 में 350 अरब डॉलर (33.75 लाख करोड़ रुपये) हो गया है। कुल खपत में 43 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रदेश का नाम जेन-जी वर्ग की आबादी उत्तर प्रदेश 33.9% झारखंड 33.8% राजस्थान 32.3% मध्य प्रदेश 31.4% केरल 22.2% तमिलनाडु 22.6% आंध्र प्रदेश 24.3% हिमाचल 24.6% पंजाब 25.1% ताकत अवसर नए भारत की राह में चुनौतियां भी कम नहीं भारत में दुनिया की सबसे बड़ी जेन-जी आबादी रहती है। यहां मौजूदा साल में 14-29 वर्ष के आयु के लोगों की संख्या 40.7 करोड़ है। चीन में 26.4 करोड़ व पाकिस्तान में 7.9 करोड़ जेन-जी हैं। 2029 तक भारत में अल्फा भी 41.7 करोड़ होंगे।भारत जनसंख्या अनुमान (2026) के विश्लेषण से पता चलता है कि वयस्क आबादी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

अरुणाचल में आसमान से आफत: लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, चार की मौत; सेना के पांच जवान लापता

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण दो अलग-अलग हादसों में बड़ा नुकसान हुआ है। अपर सुबनसिरी में सड़क निर्माण स्थल पर लैंडस्लाइड से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दिबांग वैली में अचानक आई बाढ़ से सेना के दो शेल्टर बह गए और पांच जवान लापता हो गए। दोनों घटनाओं में बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। राज्य के इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के अनुसार, दोनों घटनाएं शुक्रवार शाम को हुईं। अपर सुबनसिरी जिले में केओजारिंग-ब्याचिंग सड़क निर्माण स्थल पर भारी लैंडस्लाइड हुआ। अचानक बड़ी मात्रा में मलबा गिरने से कई लोग उसके नीचे दब गए। मलबे में दबे लोगों में से चार टाडू बाकी, ताजी राय, मार्कोश बसुमतारी और बाबुल अली की मौत की खबर है। अपर सुबनसिरी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि बाबुल अली का शव बरामद कर लिया गया है। अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।लैंडस्लाइड के बाद खोज और बचाव अभियान के लिए नाचो पुलिस स्टेशन के जवानों को मौके पर तैनात किया गया है। डपोरिजो से फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के जवानों को भी घटनास्थल पर भेजा जा रहा है। इसके अलावा स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की एक टीम भी राहत और बचाव अभियान में मदद करेगी।दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने पाशु पानी आर्मी कैंप में तबाही मचा दी। बाढ़ के तेज बहाव में 5वीं ग्रेनेडियर के दो शेल्टर बह गए। अधिकारियों के मुताबिक, अचानक आई बाढ़ सेना के सात जवानों को अपने साथ बहा ले गई। इनमें से दो जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि पांच जवान अब भी लापता हैं।लापता जवानों की पहचान हवलदार उपेंद्र और सेना के जवान कुंदन, विनोद, आदित्य और समुंडा के रूप में हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk