दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ उनके परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। राज्यसभा सांसद ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस एवं स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। सांसद ने घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। ये भी पढ़ें- ‘RSS को पंजीकरण की जरूरत नहीं’: बीएल संतोष ने प्रियांक खरगे को दिया जवाब, अखंड भारत पर भी कही बड़ी बात हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार ट्रेलर के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पूरी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से घायल को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने व मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें