भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज: 'पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे उनके काम'; PM मोदी ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। वह एक असाधारण राजनेता थे और उनके पास शानदार दूरदृष्टि थी। उन्होंने अपना जीवन हमारे देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने आगे कहा, उनके शब्दों और काम ने पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मजबूत किया। अच्छे शासन और जनता की भलाई पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। Remembering Atal Ji on his Punya Tithi. An extraordinary statesman blessed with remarkable vision, he dedicated his life to the service of our nation. His words and efforts inspired generations and his leadership strengthened our nation. His focus on good governance and public… — Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा? वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उन्हें ऐसे देशभक्त और राजनेता के रूप में याद किया, जिन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में लगा दिया। शाह ने एक्स पर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के संस्थापक, भारत रत्न और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा, अटल जी ऐसे महान देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का हर पल देश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप ने साझा की किम संग तस्वीर: चेहरे पर नहीं दिखी मुस्कान; फिर क्यों बोले- हम बहुत अच्छे से मिलते हैं?

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, इस खास तस्वीर में भले ही हमारे चेहरे दोस्ताना नहीं दिख रहे हैं। लेकिन ऐसी कई तस्वीरें हैं, जिनमें हम मुस्कुरा रहे हैं। किम जोंग उन और मैं बहुत अच्छे से मिलते हैं। अमेरिका-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास की आलोचना कर रहा उत्तर कोरिया ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया, जब उत्तर कोरिया अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले आगामी सैन्य अभ्यासों की आलोचना कर रहा है। उत्तर कोरिया का कहना है कि इन सैन्य अभ्यासों से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव और बढ़ेगा। अमेरिका और दक्षिण कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘उलची फ्रीडम शील्ड’ 17 अगस्त से शुरू होने वाला है। यह अभ्यास 27 अगस्त तक चलेगा। ये भी पढ़ें: सैन्य अभ्यास में क्या शामिल है? इन सैन्य अभ्यासों में ड्रोन से निपटने, जीपीएस में रुकावट पैदा होने की स्थिति से निपटने और साइबर हमलों का सामना करने का प्रशिक्षण शामिल होगा। अमेरिका और उसके सहयोगी देश इन अभ्यासों के जरिये उत्तर कोरिया की बदलती सैन्य क्षमताओं के अनुसार अपनी तैयारी बेहतर करना चाहते हैं। उत्तर कोरिया लगातार अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यासों की आलोचना करता रहा है। वह इन अभ्यासों को उकसावे वाली कार्रवाई बताता है। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य सहयोग धीरे-धीरे एक ‘परमाणु गठबंधन’ में बदल रहा है। प्रवक्ता ने कहा, अमेरिका-जापान-दक्षिण कोरिया का सैन्य सहयोग एक परमाणु गठबंधन में बदल रहा है और उत्तर कोरिया खतरे के नए स्तर का जवाब रोकने की क्षमता के नए स्तर से देगा। प्रवक्त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: झारखंड में CM से इस्तीफे की मांग; पूर्वोत्तर भारत में भूस्खलन; US में बारिश-तूफान से टूटे रिकॉर्ड

देश-दुनिया में मौसम, हादसों और राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश से अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ में बाढ़ जैसे हालात बने हैं, जबकि सिक्किम में भूस्खलन ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में मलबा और पानी भरने के बाद राहत-बचाव अभियान जारी है और कई मजदूरों की तलाश चल रही है। वहीं, अमेरिका के इंडियाना में भारी बारिश से व्हाइट नदी का जलस्तर बढ़ गया और 113 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। हवाई में तूफान लाला से भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग उठी है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को रोजगार और कारोबार से जोड़ने के लिए यूथ ब्रिगेड स्कीम शुरू करने की घोषणा की है। कर्नाटक के हनूर में जंगल में हुई गोलीबारी में तीन संदिग्ध शिकारियों की मौत के बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कैग की रिपोर्ट में पानी की गुणवत्ता और दूसरी व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हैं। खेल जगत में पूर्व टेनिस खिलाड़ी रॉबर्टो बतिस्ता अगुट ने फुटबॉल डेब्यू में दो गोल दागकर सुर्खियां बटोरीं। मनोरंजन जगत में सामंथा रुथ प्रभु के सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल की मेजबानी करने की खबर चर्चा में है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

UP: रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए यूथ ब्रिगेड स्कीम की घोषणा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी का एलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य की युवा पीढ़ी को व्यापार और उद्यम में मजबूत समर्थन देने के लिए ‘यूथ ब्रिगेड स्कीम’ (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान) शुरू करने की घोषणा की। स्वतंत्रता दिवस के 80वें समारोह में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश सरकार हमारे युवाओं को रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में बड़ा समर्थन देने के लिए एक नई पहल, ‘यूथ ब्रिगेड स्कीम’ शुरू कर रही है। उन्होंने इतिहास की महान हस्तियों - मंगल पांडे और झांसी की रानी (लक्ष्मीबाई) से लेकर बहादुर अवंती बाई और झलकारी बाई कोरी तक - की वीरता को याद किया। उन्होंने कहा कि मंगल पांडे से लेकर झांसी की रानी (लक्ष्मीबाई), बहादुर अवंती बाई या झलकारी बाई कोरी तक, इन सभी लोगों के बलिदान की वजह से ही आज हम आजादी का आनंद ले रहे हैं।इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यूपी पुलिस टास्क फोर्स के दिवंगत इंस्पेक्टर सुनील कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने शामली में अपराधियों को मार गिराने के बाद आमने-सामने की मुठभेड़ में सर्वोच्च बलिदान दिया और उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।उन्होंने कहा कि ऐसे ही एक बहादुर बेटे थे यूपी पुलिस टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर सुनील कुमार; उन्होंने शामली में अपराधियों को मार गिराया लेकिन आमने-सामने की मुठभेड़ में सर्वोच्च बलिदान दिया। दिवंगत इंस्पेक्टर सुनील कुमार को इस बहादुरी के काम के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। आज, मैं बहादुर इंस्पेक्टर सुनील कुमार को श्रद्धांजलि देता हूं। आजादी के साथ-साथ हमें बंटवारे की त्रासदी भी देखनी पड़ी। उस त्रासदी के बाद, हमें गरीबी, छुआछूत और तुष्टीकर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

US में बारिश से हाहाकार: इंडियाना की व्हाइट नदी में बाढ़, 113 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड टूटा, कितनी जनहानि?

अमेरिका के इंडियाना में भारी बारिश ने बाढ़ का ऐसा संकट खड़ा कर दिया है, जिसने 113 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। व्हाइट नदी का जलस्तर 24.9 फीट से ऊपर पहुंच गया और कई इलाकों में घर, सड़कें और रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए। मंगलवार से इंडियानापोलिस के पूर्वी हिस्से में 11 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। हालात को देखते हुए इंडियाना के गवर्नर माइक ब्रॉन ने आपात स्थिति घोषित कर नेशनल गार्ड को राहत और बचाव कार्य में लगाया है। व्हाइट नदी ने 113 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? व्हाइट नदी का पानी रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है। नदी का जलस्तर 24.9 फीट से ज्यादा दर्ज किया गया, जो 1913 में दर्ज किए गए पुराने रिकॉर्ड से एक फीट से भी अधिक ऊपर है। इस बढ़ते जलस्तर ने नदी के आसपास के कई इलाकों को डुबो दिया। प्रशासन के अनुसार, नदी का पानी रविवार तक अपने किनारों से बाहर निकलता रह सकता है। इससे आने वाले समय में बाढ़ और गंभीर होने की आशंका बनी हुई है। कितनी बारिश हुई और कितने इलाके पानी में डूबे? इंडियानापोलिस के पूर्व में मंगलवार से अब तक 11 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। एंडरसन शहर में कई फीट पानी सड़कों पर भर गया और घर पानी से घिर गए। लोगों को इलाके से बाहर निकलने का आदेश दिया गया। फ्रैंकलिन काउंटी में भी पानी ने रेलवे पटरियों और सड़कों को ढक दिया। कैंब्रिज सिटी में लगातार दूसरे दिन कई घर कई फीट पानी से घिरे रहे। यॉर्कटाउन से सामने आए वीडियो में भी बाढ़ से बड़े पैमाने पर नुकसान दिखाई दिया। कितने लोगों को बचाया गया और कितनी जनहानि हुई? बाढ़ के बीच राहत और बचाव दल ने पूरे क्षेत्र में दर्जनों लोगों को सुरक्षित निकाला। इंडियानापोलिस में शनिवार दोपहर तक करीब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

आतंक पर प्रहार: सेना ने किया पुंछ में आतंकियों के बड़े ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में IED और हथियार बरामद

पड़ोसी जिले राजौरी में भी आतंकियों पर कड़ा प्रहार पुंछ के साथ-साथ राजौरी जिले में भी एंटी-टेरर ऑपरेशन और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां के गंभीर मुगलां और डोरीमाल जंगलों में हुए एक एनकाउंटर के बाद सेना, एसओजी और सीआरपीएफ ने बड़े पैमाने पर संयुक्त अभियान शुरू किया। प्राकृतिक गुफाओं में छिपे संदिग्ध विदेशी आतंकियों को बाहर निकालने के लिए ड्रोन, हेलीकॉप्टर और स्निफर डॉग्स का इस्तेमाल किया गया। राष्ट्रीय राइफल्स ने यहां एक और ठिकाने को नष्ट किया। मौके से इस्तेमाल के लिए तैयार एक आईईडी, कपड़े और जरूरी राशन बरामद हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 1 min · National Desk

'छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण': BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने मांगी माफी; क्या है पूरा मामला?

मनन कुमार मिश्रा ने पत्र में कहा कि अगर मौजूदा विवाद से जुड़ी उनकी किसी बात या पत्र से कानून छात्रों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो वह इसके लिए ईमानदारी से खेद जताते हैं और माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कहने में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए। मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि खेद जताना प्रतिष्ठा या अहंकार का सवाल नहीं है। यह सिर्फ इस बात को स्वीकार करना है कि छात्रों की भावनाएं और उनकी चिंताएं महत्वपूर्ण हैं। पत्र में उन्होंने किसी विश्वविद्यालय का नाम नहीं लिया और न ही सीधे तौर पर मौजूदा विवाद का जिक्र किया।यह पत्र एनएएलएसएआर और नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू), बंगलूरू के छात्रों की आलोचना के बाद आया है। विवाद तब बढ़ा था, जब बीसीआई ने एनएएलएसएआर के 2026 बैच के पूरे बैच का नामांकन रोकने का निर्देश दिया था। दरअसल, कुछ छात्रों ने दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की भागीदारी पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद बीसीआई चेयरपर्सन की कार्रवाई पर सवाल उठे।सार्वजनिक विरोध के बाद बीसीआई चेयरपर्सन ने एनएएलएसएआर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई वापस ले ली थी। हालांकि, बीसीआई की शक्तियों से आगे जाकर फैसला लेने के आरोपों को लेकर उनकी आलोचना जारी रही। मिश्रा की चिट्ठी की भाषा पर भी सवाल उठे थे। उन्होंने छात्रों के अभियान को ‘घटिया राजनीति’ बताया था। एनएएलएसएआर और एनएलएसआईयू के छात्रों तथा पूर्व छात्रों ने मिश्रा से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की थी। एनएलएसआईयू के छात्रों ने अपने दीक्षांत समारोह में मिश्रा की भागीदारी पर भी आपत्ति जताई थी।अपने तीन पन्नों के पत्र में मिश्रा ने दीक्षांत समारोहों को छात्रों के लिए बेहद खास अवसर बताया। उन्होंने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

राष्ट्रपति भवन में एट होम समारोह: पीएम मोदी समेत कई हस्तियां पहुंचीं; वंदे मातरम और राष्ट्रगान से हुई शुरुआत

1 of 6 एट होम समारोह - फोटो : @PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied राष्ट्रपति भवन में कौन-कौन पहुंचे? इस समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ समारोह में पहुंचे। वहीं, राजनाथ सिंह, एस जयशंकर के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। पैरा-क्रिकेटर आमिर हुसैन भी इस भव्य समारोह में शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी भी खास रही। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ समारोह की मेजबानी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख हस्तियां इसमें शामिल हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी समारोह में पहुंचीं। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुई। 2 of 6 रामनाथ कोविंद, पूर्व राष्ट्रपति - फोटो : @PTI राष्ट्रपति भवन का ‘एट होम’ समारोह क्या है? स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम देश का मुख्य समारोह होता है। इसके बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति का ‘एट होम’ समारोह भी स्वतंत्रता दिवस की अहम परंपरा है। इस बार 15 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी मेजबानी की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पैरा-क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन समेत कई खास मेहमा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

आतंक पर प्रहार: सेना ने किया पुंछ में आतंकियों के बड़े ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में IED और हथियार बरामद

पड़ोसी जिले राजौरी में भी आतंकियों पर कड़ा प्रहार पुंछ के साथ-साथ राजौरी जिले में भी एंटी-टेरर ऑपरेशन और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां के गंभीर मुगलां और डोरीमाल जंगलों में हुए एक एनकाउंटर के बाद सेना, एसओजी और सीआरपीएफ ने बड़े पैमाने पर संयुक्त अभियान शुरू किया। प्राकृतिक गुफाओं में छिपे संदिग्ध विदेशी आतंकियों को बाहर निकालने के लिए ड्रोन, हेलीकॉप्टर और स्निफर डॉग्स का इस्तेमाल किया गया। राष्ट्रीय राइफल्स ने यहां एक और ठिकाने को नष्ट किया। मौके से इस्तेमाल के लिए तैयार एक आईईडी, कपड़े और जरूरी राशन बरामद हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 1 min · National Desk