UGC-NET: अंग्रेजी-कॉमर्स और समाजशास्त्र की दोबारा होगी परीक्षा, प्रश्रपत्र में मिलीं कई खामियां; देखें शेड्यूल

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है। इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में कई तरह की गंभीर खामियां सामने आई थीं। दोबारा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 22 से 30 जून 2026 के बीच 87 विषयों के लिए आयोजित की थी। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। 📢 UGC-NET June 2026 | Important Notice NTA had received several complaints about multiple errors in the papers of English, Commerce and Sociology. NTA formed a committee to enquire into and look into these errors and as per the recommendation of the committee, NTA will… pic.twitter.com/oejnlRSe0c — National Testing Agency (@NTA_Exams) August 16, 2026 एनटीए की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों में गलतियों को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद एनटीए ने एक समिति बनाकर इन प्रश्नपत्रों की जांच कराई। जांच में तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद संबंधी गलतियां मिलीं। मशहूर विद्वानों के नाम गलत लिखे गए थे। किताबों के शीर्षक भी गलत थे। सवालों की भाषा में कमियां मिलीं। व्याकरण, लिंग और वचन से जुड़ी गलतियां भी सामने आईं। इसके अलावा स्थापित अवधारणाओं के लिए गैर-मानक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। पहले पूछे जा चुके कई सवालों को दोबारा शामिल किए जाने की बात भी सामने आई।एनटीए ने कहा कि इतनी बड़ी गलतियों को केवल चैलेंज प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

अखिलेश यादव का एलान: सपा की सरकार बनी तो 16 अगस्त को होगी यूपी में छुट्टी, वंदेमातरम विवाद पर तोड़ी चुप्पी

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि आजादी की लड़ाई में वीरांगना अवंती बाई लोधी ने वीरता और शौर्य के साथ अंग्रेजों का मुकाबला किया। स्वतंत्रता आंदोलन में महारानी लक्ष्मी बाई के साथ ही हम वीरांगना अवंती बाई लोधी को भी याद करते है। समाजवादी सरकार में वीरांगना अवंती बाई लोधी के जन्म दिन पर 16 अगस्त को छुट्टी घोषित की जाएगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ ही 16 अगस्त को वीरांगना अवंती बाई लोधी को याद करने के लिए सरकारी छुट्टी होगी। गोमती रिवरफ्रंट पर वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा सोने की तलवार के साथ लगाकर सम्मान दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की 196वीं जयंती पर आयोजित विशाल सम्मेलन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। समाजवादी पार्टी को एक-एक वोट जोड़ना है। पीडीए में सभी लोगों को शामिल कर गुलदस्ता बनाया जाएगा। भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में 10 वर्षों से देख रहे हैं। दिल्ली में भी कई वर्षों से भाजपा सरकार हैं।उन्होंने कहा कि जो लोग बहुत ताकतवर दिखाई दे रहे थे, उन्हें कम उम्र के नौजवानों और छात्रों ने झुका दिया। जो लोग रामराज लाने की बात करते थे. उन्होंने अयोध्या में राम धन लूट लिया। प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी कर लिया। आलू व मक्का पैदा करने वाले किसानों को कीमत नहीं मिली। कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी और आसपास के जिलों में किसानों को भारी नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री ने अपने जिले गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिया।पूर्व सीएम ने कहा कि देश आजादी का जश्न मना रहा था और मुख्यमंत्री विभाजन का उत्सव म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के बचाव में उतरीं TMC और डीएमके; माकपा ने पूछा- कांग्रेस का रुख क्या?

कांग्रेस ने भाजपा के इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा अपनी घटती लोकप्रियता से ध्यान भटकाने के लिए यह बनावटी विवाद खड़ा कर रही है। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान सोनिया गांधी ने तो केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की तारीफ की थी, क्योंकि वह वंदे मातरम पूरी निष्ठा से गा रहे थे। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि सोनिया गांधी गीत रोकने की कोशिश नहीं कर रही थीं। उन्होंने बस मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मंगवाने का इशारा किया था, क्योंकि खड़गे काफी देर से खड़े थे।तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कितने सांसद वंदे मातरम के पूरे छह छंद गा सकते हैं? उन्होंने कहा कि किसी को राष्ट्रगीत न आने से वह देशविरोधी नहीं हो जाता। डीएमके प्रवक्ता टीके एस एलंगोवन ने भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा हर छोटी बात में कमियां ढूंढने की आदी है। सोनिया गांधी के इशारे का गलत मतलब निकाला गया है।इस बीच, सीपीआई-एम के वरिष्ठ नेता एमए बेबी ने इस विवाद पर अलग रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में ही वंदे मातरम को लेकर एक जैसा नियम नहीं दिख रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि केरल में केवल राष्ट्रगान बजाया गया, जबकि तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में पूरा वंदे मातरम गाया गया। इसलिए, कांग्रेस नेतृत्व को देश के सामने अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट करना चाहिए।15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया जा रहा था। इसी दौरान सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs SL Day 2: बारिश से प्रभावित दिन में भारत के सात विकेट गिरे, पडिक्कल दोहरे शतक से चूके; जुरेल का पचासा

देवदत्त पडिक्कल के शानदार 167 रन और ध्रुव जुरेल के महत्वपूर्ण अर्धशतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 460 रन बना लिए। बारिश से प्रभावित दिन में भारत ने सात विकेट गंवाए, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। स्टंप्स के समय कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। खराब मौसम और गीले मैदान के कारण दूसरे दिन का खेल करीब दो घंटे 35 मिनट की देरी से शुरू हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs SL Live Score: भारत को नौवां झटका, सिराज के बाद सुथार भी आउट; स्कोर 450 के पार

05:50 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: सिराज और सुथार आउट सिराज 11 और सुथार 24 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों को क्रमश: फर्नांडो और जयसूर्या ने अपना शिकार बनाया। अब क्रीज पर कुलदीप और प्रसिद्ध कृष्णा मौजूद हैं। सिराज 11 और सुथार 24 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों को क्रमश: फर्नांडो और जयसूर्या ने अपना शिकार बनाया। अब क्रीज पर कुलदीप और प्रसिद्ध कृष्णा मौजूद हैं। 05:34 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: जुरेल अर्धशतकीय पारी खेलकर लौटे भारत को सातवां झटका जयसूर्या ने दिया। उन्होंने जुरेल को डी सिल्वा के हाथों कैच कराया। वह 68 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। अब मानव सुथार का साथ देने मोहम्मद सिराज आए हैं। भारत को सातवां झटका जयसूर्या ने दिया। उन्होंने जुरेल को डी सिल्वा के हाथों कैच कराया। वह 68 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। अब मानव सुथार का साथ देने मोहम्मद सिराज आए हैं। 05:25 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: ध्रुव जुरेल का अर्धशतक पूरा ध्रुव जुरेल ने 66 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और मानव सुथार के साथ क्रीज पर डटे हुए हैं। ध्रुव जुरेल ने 66 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और मानव सुथार के साथ क्रीज पर डटे हुए हैं। 04:36 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: जडेजा आउट हुए भारत को छठा झटका नुवांथा ने दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ध्रुव जुरेल का साथ देने मानव सुथार आए हैं। भारत को छठा झटका नुवांथा ने दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ध्रुव जुरेल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

'तिरंगा न फहराने देना देशद्रोह': ट्रैक्टर से बैरिकेड तोड़े, पुलिस पर पथराव; हांसी बवाल पर SP का बयान आया सामने

सीएम के कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश थी एसपी विनोद कुमार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों का उद्देश्य नेहरू कॉलेज ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम को बाधित करना और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करना था। इसी वजह से पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। बैरिकेडिंग को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस ने कई जगह मजबूत बैरिकेड लगाए थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टरों से उन्हें तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस पर पथराव भी किया गया। उन्होंने कहा कि मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कानून के तहत कार्रवाई की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 1 min · National Desk

Rahul Gandhi: छात्र आंदोलन पर राहुल बोले- मोदी के हिंसक शासन के सामने खड़े होकर जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ

भारत के युवाओं ने मोदी जी के हिंसक शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मज़ाक के साथ अपनी आवाज़ बुलंद की। मुझे हर एक युवा पर गर्व है - खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें BJP के गुंडों की बदसलूकी,… pic.twitter.com/JOVCj4WCkd — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 16, 2026 राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत के युवाओं ने मोदी जी के हिंसक शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मजाक के साथ अपनी आवाज बुलंद की।“नेता प्रतिपक्ष ने लिखा, “मुझे हर एक युवा पर गर्व है, खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें भाजपा के गुंडों की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन अब उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकेगी।“राहुल ने पोस्ट में कहा, “22 अगस्त को ‘छात्रों की गूंज’ पुणे पहुंच रही है और इस बार का कार्यक्रम सिर्फ लड़कियों के लिए होगा। अब लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा।” इसके साथ ही, उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए एक लिंक शेयर किया है।साथ ही, राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रहे 5 युवक-युवतियों से संवाद का एक वीडियो भी शेयर किया। राहुल से बात करते हुए लड़कियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की। एक लड़की ने कहा, “पुलिसवाले हमसे से कह रहे थे कि आप देशद्रोही हो।“लड़कियों ने आरोप लगाए कि उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां और गालियां मिल रही थीं। इसी संवाद के दौरान एक य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

क्या आशीष बनर्जी को मिली थी धमकी?: CM शुभेंदु ने TMC नेता की मौत पर जताई क्या आशंका? बोले- हर चीज की होगी जांच

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “मैंने कुछ देर पहले उनके परिवार से बात की। वह एक अच्छे राजनेता थे। उनके विधानसभा क्षेत्र से चुने गए भाजपा विधायक उनसे मिलने गए और उनके पैर छुए। उनके पूरे परिवार ने बताया कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ उनके अच्छे संबंध थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।“सीएम अधिकारी ने कहा कि मामले में कॉल रिकॉर्ड की भी जांच की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके हाथ से लिखे सुसाइड नोट की भी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट लेटरहेड पैड पर लिखा गया है और इसकी जांच की जाएगी कि उसमें क्या लिखा है और उसके पीछे क्या कारण था।उन्होंने कहा, “मेरे उनके साथ अच्छे संबंध थे और जब मैंने मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली, तो उन्होंने मुझे संदेश भेजकर कहा था कि वह मुझसे मिलने आएंगे। मैंने उनके परिवार से पुलिस के साथ सहयोग करने को कहा है। टीएमसी के भ्रष्ट लोग उन्हें डराने की कोशिश कर सकते हैं।“मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी के चुनाव हारने के बाद उन्होंने एक समिति बनाई थी और आशीष बनर्जी ने तुरंत उससे इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा, “पुलिस निश्चित रूप से कार्रवाई करेगी। मैं भी उनके परिवार से मिलने जाऊंगा, क्योंकि उनके साथ मेरे अच्छे संबंध थे। आप इसकी पुष्टि कर सकते हैं।“टीएमसी नेता आशीष बनर्जी का एक कथित सुसाइट नोट भी सामने आाया है। इसमें उन्होंने कहा, ‘‘मेरा भ्रष्टाचार से कोई लेना-देना नहीं था। फिर भी मुझे बदनाम करने के लिए ये सारे पूरी तरह से झूठे आरोप लगाए गए। मैं छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ा रहा हूं। बर्दवान विश्वविद्यालय में छात्र संसद का महासचिव भी रहा। लेकिन मैंने कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया। मैंने पूर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs SL Live Score: भारत को छठा झटका, जडेजा 13 रन बनाकर आउट; नुवांथा को मिली दूसरी सफलता

04:36 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: जडेजा आउट हुए भारत को छठा झटका नुवांथा ने दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ध्रुव जुरेल का साथ देने मानव सुथार आए हैं। भारत को छठा झटका नुवांथा ने दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ध्रुव जुरेल का साथ देने मानव सुथार आए हैं। 04:20 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी तीसरे सत्र का खेल जारी है। ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने पांच विकेट पर 360 से ज्यादा रन बना लिए हैं। तीसरे सत्र का खेल जारी है। ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने पांच विकेट पर 360 से ज्यादा रन बना लिए हैं। 04:01 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: चाय ब्रेक भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया है। दूसरे सत्र में श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को कुल तीन झटके दिए। भारत ने दूसरे सत्र में ऋषभ पंत, केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के विकेट गंवाए। भारत ने चायकाल तक पहली पारी में पांच विकेट पर 364 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर ध्रुव जुरेल 19 और रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर मौजूद हैं। भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया है। दूसरे सत्र में श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को कुल तीन झटके दिए। भारत ने दूसरे सत्र में ऋषभ पंत, केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के विकेट गंवाए। भारत ने चायकाल तक पहली पारी में पांच विकेट पर 364 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर ध्रुव जुरेल 1 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs SL Live Score: श्रीलंका के खिलाफ भारत के 350 रन पूरे, पडिक्कल और जुरेल के बीच पनप रही साझेदारी

03:52 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: पडिक्कल पवेलियन लौटे देवदत्त पडिक्कल के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा है। प्रभात जयसूर्या ने पडिक्कल को अपना शिकार बनाया जो 230 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 167 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा है। प्रभात जयसूर्या ने पडिक्कल को अपना शिकार बनाया जो 230 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 167 रन बनाकर आउट हुए। 03:46 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: भारत के 350 रन पूरे श्रीलंका के खिलाफ भारत ने पहली पारी में 350 रन पूरे कर लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल के बीच साझेदारी पनप रही है। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने पहली पारी में 350 रन पूरे कर लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल के बीच साझेदारी पनप रही है। 03:26 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: पडिक्कल के 150 रन पूरे देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 150 रन पूरे कर लिए हैं। पडिक्कल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की है और वह अब ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर साझेदारी निभा रहे हैं। देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 150 रन पूरे कर लिए हैं। पडिक्कल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की है और वह अब ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर साझेदारी निभा रहे हैं। 03:16 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: केएल राहुल पवेलियन लौटे भारत को केएल राहुल के रूप में चौथा झटका लगा है। राहुल पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे, लेकिन आज बल्लेबाजी के लिए उतरे। हालांकि, वह 175 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए। भारत को केएल राहुल के रूप में चौथ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk