Shehzad Poonawalla Resign: नहीं माने शहजाद; BJP को किया ‘बाय-बाय’; इशारे-इशारे में पार्टी नेता पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी छोड़ने का अंतिम फैसला कर लिया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पत्र लिखकर राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने की इच्छा जताई है। पूनावाला ने अपने फैसले के पीछे आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों को वजह बताया है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि पार्टी की व्यवस्था से अलग होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की विचारधारा व कार्यों के प्रति उनका समर्थन जारी रहेगा। उनका यह बयान- ‘मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं’ इस पूरे घटनाक्रम का सबसे अहम संदेश माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: मुंह से खून, हाथ में इंजेक्शन के निशान, गहने गायब; लूट के बाद हत्या की कहानी

1 of 10 IPS officer mother murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied डीआईजी सोमेन वर्मा, एसपी प्राची सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान मुंह में कपड़ा ठूंसे जाने की भी बात सामने आई है। पुलिस नेअज्ञात के खिलाफ लूट और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती (91) से लूट के बाद उनकी हत्या कर दी गई। रविवार सुबह अंबेडकरनगर के मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ गांव स्थित उनके घर पर उनका शव मिला। उनके मुंह से खून बह रहा था, शरीर से सोने के जेवर भी गायब थे। 2 of 10 घटना स्थल का निरीक्षण करके बाहर निकलते डीआईजी सोमेन वर्मा व अन्य अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ निवासी आशुतोष मिश्र की मां इंद्रवती (91) पिछले करीब दो सप्ताह से गांव स्थित पैतृक घर पर अकेली रह रही थीं। शनिवार दोपहर को एसपी आशुतोष मिश्रा भी अपनी मां से मिलने आए थे लेकिन ड्यूटी के चलते वह कुछ ही देर में वापस लखनऊ लौट गए थे। 3 of 10 मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ में घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी एसपी को चाचा ने दी मां की मौत की सूचना रविवार सुबह करीब 10 बजे आशुतोष मिश्रा को उनके चाचा सचिंद्र मिश्रा ने फोन कर सूचना दी कि उनकी मां इंद्रावती को हार्ट अटैक आया है और उनकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Nag Panchami 2026: शुभ संयोग में नाग पंचमी आज, इन संदेशों से दें सभी को शुभकामनाएं

1 of 8 नाग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Nag Panchami 2026: आज, 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि, इस बार नाग पंचमी के दिन ही सावन के तीसरे सोमवार का भी शुभ संयोग बना हुआ है। शास्त्रों के अनुसार, नाग देवता भगवान शिव के आभूषण माने जाते हैं। इसलिए इस विशेष तिथि पर देशभर के शिव मंदिरों में भगवान शिव और नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं, कई जगहों पर महिलाएं घर के मुख्य द्वार पर नाग की आकृति बनाकर उनकी पूजा करती हैं। मान्यता है कि, ऐसा करने से जीवन और घर-परिवार के दोष दूर होते हैं तथा सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होता है। इस पावन अवसर पर लोग एक-दूसरे को नाग पंचमी की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप भी इन प्यार भरे संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं। Nag Panchami 2026: कालसर्प दोष से राहत पाने के लिए नागपंचमी पर करें ये उपाय, दिखेंगे बदलाव 2 of 8 नाग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : नाग पंचमी की शुभकामनाएं 2026 नाग देवता बनकर हमारे रक्षक, महादेव बनकर हमारे सहारे, जीवन में कभी कोई संकट न आए और खुशियां रहें हमेशा हमारे द्वारे। नाग पंचमी की शुभकामनाएं 3 of 8 नाग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : नाग पंचमी की शुभकामनाएं 2026 4 of 8 नाग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला शिवजी के गले में जिनका वास है। उनके ऊपर हमें भी पूर्ण विश् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु तक बारिश से चिंता, असम-ओडिशा में बाढ़ से हाहाकार; IMD के अनुमान में क्या?

देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और इसके कारण कहीं बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं तो कहीं भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में भारी बारिश के बाद नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। ओडिशा के मयूरभंज में भी लगातार बारिश और बढ़ते नदी जलस्तर ने निचले इलाकों के लिए खतरा बढ़ा दिया है। सिक्किम में हालिया भूस्खलन के बाद प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजने का निर्देश दिया गया है। दक्षिण में तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अनुमान है। वहीं दिल्ली में भी अगले छह दिनों तक मौसम बदला रहने की संभावना है। डोडा में बारिश के बाद कैसे बने बाढ़ जैसे हालात? जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भलेसा गंडोह इलाके में ताजा भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बारिश के कारण बाजारों, सड़कों, नालों और नदियों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा है। चिनाब नदी भी ऊंचे जलस्तर पर बह रही है। ऐसे हालात में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तेज बहाव वाले पानी में वाहन चलाना या नालों और नदियों के करीब जाना जोखिम भरा हो सकता है। लगातार बारिश के बीच स्थानीय स्तर पर जलस्तर पर नजर रखना जरूरी हो गया है। ओडिशा में बाढ़ का खतरा क्यों बढ़ रहा है? ओडिशा के मयूरभंज जिले में लगातार भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ का खतरा गंभीर बना हुआ है। निचले इलाकों में पानी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इसी बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने नए कम दबाव के क्षेत्र से आने वाले दिनों में बारिश और तेज होने की आशंका जताई गई है। इसका असर पहले से बारिश झेल रहे इलाकों पर पड़ सकता है। ऐसे में मयूरभंज के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: आज सावन का तीसरा सोमवार; UGC-NET के तीन विषयों का री-एग्जाम कराएगा NTA; मिस्र में गाजा शांति वार्ता

आज 17 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी एक साथ मनाई जा रही है। उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट रात 12 बजे खुल गए, जहां साल में सिर्फ 24 घंटे दर्शन होते हैं। जम्मू में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा भी आज से शुरू हो रही है। शिक्षा के मोर्चे पर यूजीसी-नेट जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की दोबारा परीक्षा होगी। प्रश्नपत्रों में खामियां मिलने के बाद एनटीए ने यह फैसला लिया है और अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। पश्चिम बंगाल में सीजेपी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान से जुड़े एक कार्यकर्ता के पिता की मौत के बाद भाजपा पर सवाल उठे हैं। वहीं गाजा में शांति की कोशिशों के बीच ट्रंप के दूतों ने मिस्र, कतर और तुर्किये के मध्यस्थों से बातचीत की, जबकि इस्राइल ने खान यूनिस और नुसेरात में हमले किए हैं। अमेरिका में मौसम ने भी भारी तबाही मचाई है। इंडियाना में रिकॉर्ड बाढ़ से कम से कम छह लोगों की मौत हुई, जबकि हवाई में तूफान लाला के बाद करीब 1.30 लाख बिजली कनेक्शन प्रभावित रहे। तकनीक और रोजगार की दुनिया में एआई को लेकर बहस तेज है। सैन फ्रांसिस्को में एआई प्रबंधक लूना ने पहली बार एक मानव कर्मचारी को नौकरी से हटाने की सिफारिश की, जबकि इसी प्रयोग में चार महीने में करीब 60 लाख रुपये का नुकसान भी हुआ। वीजा ने भी वैश्विक स्तर पर करीब 2,600 नौकरियों में कटौती की है, जिसका भारत में वरिष्ठ कर्मचारियों पर भी असर पड़ा है। वहीं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व सैन्य अधिकारी राजीव घई के बयान और झारखंड से NALSAR तक छात्रों के आंदोलन भी चर्चा में हैं। आइए, देश-विदेश की अहम खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Jammu: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आज से, एलजी मनोज सिन्हा भगवती नगर आधार शिविर से पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी

21वीं श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा सोमवार से विधिवत शुरू हो रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुबह भगवती नगर यात्री निवास से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को पुंछ स्थित पवित्र धाम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा की पूर्व संध्या पर उन्होंने रविवार को अभिनव थिएटर में संस्कार भारती तथा कला, भाषा एवं संस्कृति अकादमी की ओर से आयोजित भजन संध्या में यात्रा समारोह का उद्घाटन किया। यह यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी। उपराज्यपाल ने कहा, भगवान शिव सत्य, एकता और आध्यात्मिक शक्ति के शाश्वत प्रतीक हैं। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का प्रत्येक कदम समाज को उन्नति की दिशा में ले जाता है। बाबा के दर्शन से मिलने वाली आध्यात्मिक ऊर्जा समाज में आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के ताने-बाने को और मजबूत करती है। उन्होंने सभी से धर्म व करुणा के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशासन ने श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, चिकित्सा एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भजन संध्या के दौरान पूरा परिसर बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। गायिका रितिमा की टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर संत शिरोमणि दिनेश भारती, विहिप नेता शक्तिदास शर्मा, सतपाल शर्मा, मंडलायुक्त रमेश कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उपराज्यपाल ने कहा, भगवान शिव सत्य, एकता और आध्यात्मिक शक्ति के शाश्वत प्रतीक हैं। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का प्रत्येक कदम समाज को उन्नति की दिशा में ले जाता है। बाबा के दर्शन से मिलने वाली आध्यात्मिक ऊर्जा समाज में आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के ताने-बाने को और मजबूत करती है। उन्होंने सभी से धर्म व करुणा के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

UGC-NET: अंग्रेजी-कॉमर्स और समाजशास्त्र की दोबारा होगी परीक्षा, प्रश्रपत्र में मिलीं कई खामियां; देखें शेड्यूल

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है। इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में कई तरह की गंभीर खामियां सामने आई थीं। दोबारा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 22 से 30 जून 2026 के बीच 87 विषयों के लिए आयोजित की थी। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। 📢 UGC-NET June 2026 | Important Notice NTA had received several complaints about multiple errors in the papers of English, Commerce and Sociology. NTA formed a committee to enquire into and look into these errors and as per the recommendation of the committee, NTA will… pic.twitter.com/oejnlRSe0c — National Testing Agency (@NTA_Exams) August 16, 2026 एनटीए की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों में गलतियों को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद एनटीए ने एक समिति बनाकर इन प्रश्नपत्रों की जांच कराई। जांच में तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद संबंधी गलतियां मिलीं। मशहूर विद्वानों के नाम गलत लिखे गए थे। किताबों के शीर्षक भी गलत थे। सवालों की भाषा में कमियां मिलीं। व्याकरण, लिंग और वचन से जुड़ी गलतियां भी सामने आईं। इसके अलावा स्थापित अवधारणाओं के लिए गैर-मानक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। पहले पूछे जा चुके कई सवालों को दोबारा शामिल किए जाने की बात भी सामने आई।एनटीए ने कहा कि इतनी बड़ी गलतियों को केवल चैलेंज प्रो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Operation Sindoor: ब्रह्मोस की मार के बाद पाकिस्तान ने मांगा युद्धविराम? राजीव घई ने बताया पूरा घटनाक्रम

क्या पाकिस्तान ने दिल्ली को निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी? सिरसा में मिसाइल रोके जाने के बाद भारत ने क्या किया? ब्रह्मोस हमलों से पाकिस्तान पर कितना दबाव पड़ा? पाकिस्तान ने युद्धविराम के लिए भारत से क्या कहा? लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के मुताबिक, 10 मई की सुबह उन्हें जानकारी मिली कि पाकिस्तान के डीजीएमओ उनसे बात करना चाहते हैं। पाकिस्तान की ओर से संपर्क करने की कोशिश के बीच दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच सीधी बातचीत के लिए इस्तेमाल होने वाली हॉटलाइन में कुछ तकनीकी समस्या भी आई। इसे ठीक करने में करीब एक घंटे का समय लगा। इसके बाद दोनों अधिकारियों के बीच करीब दोपहर 3:30 बजे बातचीत हुई। राजीव घई ने बताया कि पाकिस्तानी डीजीएमओ मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला ने बातचीत की शुरुआत की और कुछ ही देर में युद्धविराम की मांग रख दी। उनके मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि इतने ब्रह्मोस हमले हो चुके हैं, अब भारत को संतुष्ट होना चाहिए और लड़ाई को रोका जा सकता है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच 10 मई को शाम 5:30 बजे से शत्रुता रोकने पर सहमति बनी। राष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक नितिन गोखले के मुताबिक, 10 मई 2025 को रात करीब 1:30 से 1:45 बजे के बीच पाकिस्तान ने एक तेज रफ्तार मिसाइल दागी थी, जिसका निशाना दिल्ली बताया गया। भारतीय सेना ने इस मिसाइल को हरियाणा के सिरसा के ऊपर ही रोक दिया। सुबह सिरसा के एक खेत में इस मिसाइल का मलबा भी मिला था। रक्षा मंत्रालय ने उस समय बताया था कि पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के ठिकानों, सेना के गोला-बारूद भंडार, हवाई अड्डों और सैन्य छावनियों पर मिसाइलों, ड्रोन, रॉकेट और दूसरे लंबी दूरी के हथियारों से बड़ा हमला किया था। हालांकि, दिल्ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Operation Sindoor: ब्रह्मोस की मार के बाद पाकिस्तान ने मांगा युद्धविराम? राजीव घई ने बताया पूरा घटनाक्रम

क्या पाकिस्तान ने दिल्ली को निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी? सिरसा में मिसाइल रोके जाने के बाद भारत ने क्या किया? ब्रह्मोस हमलों से पाकिस्तान पर कितना दबाव पड़ा? पाकिस्तान ने युद्धविराम के लिए भारत से क्या कहा? लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के मुताबिक, 10 मई की सुबह उन्हें जानकारी मिली कि पाकिस्तान के डीजीएमओ उनसे बात करना चाहते हैं। पाकिस्तान की ओर से संपर्क करने की कोशिश के बीच दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच सीधी बातचीत के लिए इस्तेमाल होने वाली हॉटलाइन में कुछ तकनीकी समस्या भी आई। इसे ठीक करने में करीब एक घंटे का समय लगा। इसके बाद दोनों अधिकारियों के बीच करीब दोपहर 3:30 बजे बातचीत हुई। राजीव घई ने बताया कि पाकिस्तानी डीजीएमओ मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला ने बातचीत की शुरुआत की और कुछ ही देर में युद्धविराम की मांग रख दी। उनके मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि इतने ब्रह्मोस हमले हो चुके हैं, अब भारत को संतुष्ट होना चाहिए और लड़ाई को रोका जा सकता है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच 10 मई को शाम 5:30 बजे से शत्रुता रोकने पर सहमति बनी। राष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक नितिन गोखले के मुताबिक, 10 मई 2025 को रात करीब 1:30 से 1:45 बजे के बीच पाकिस्तान ने एक तेज रफ्तार मिसाइल दागी थी, जिसका निशाना दिल्ली बताया गया। भारतीय सेना ने इस मिसाइल को हरियाणा के सिरसा के ऊपर ही रोक दिया। सुबह सिरसा के एक खेत में इस मिसाइल का मलबा भी मिला था। रक्षा मंत्रालय ने उस समय बताया था कि पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के ठिकानों, सेना के गोला-बारूद भंडार, हवाई अड्डों और सैन्य छावनियों पर मिसाइलों, ड्रोन, रॉकेट और दूसरे लंबी दूरी के हथियारों से बड़ा हमला किया था। हालांकि, दिल्ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

वंदे मातरम विवाद: अब दिल्ली में सोनिया-राहुल के खिलाफ FIR, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप

शिकायत के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस का स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान जानबूझकर बाधा या व्यवधान पैदा किया गया। इसी आरोप को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना में वास्तव में क्या हुआ था।इससे पहलेकर्नाटक के मंगलूरू में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ उरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को गाने के दौरान सोनिया गांधी के हाव-भाव को लेकर हुए विवाद के बाद की गई है।मंगलुरु में भाजपा नेता विकास पुत्तुर ने कहा कि कल कांग्रेस पार्टी की हरकतों को पूरे भारत ने देखा है। कांग्रेस पार्टी लंबे समय से वंदे मातरम का विरोध करती रही है। कल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान वंदे मातरम बजाया गया। तब सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में रुकावट डाली। हमने और पूरे देश ने देखा कि वह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को वंदे मातरम रोकने के लिए कह रही थीं और उन्हें निर्देश दे रही थीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk